झारखंड

View All
Published / 2024-09-16 19:09:13
आफत बनकर आया बारिश, कई घरों में घुसा पानी, कई घर ढहे

  • मुखिया पर विकासकार्यों के प्रति उदासीन होने और योजनाओं में पैसे वसूली का लगाया आरोप

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लेस्लीगंज पलामू। पिछले कुछ दिनों से मौसम के बेरुखी से किसान परेशान थे ।अपने लहलहाते फसलों की हालत देखकर उन्हें आसमान में घुमड़ते काले बादलों से मानो चिढ़ हो रहा हों। किन्तु शनिवार की रात्रि से हो रहे तेज़ बारिश भी अब आफत बन गयी है। नदी नाले सभी उफान पर है कई घरों में पानी घुसने की सूचना है जिससे खाने पीने की सामग्री पानी मे भींगने से खराब हो गया।

वहीं कई कच्चे मकानों की गिर(धवस्त हो गये हैं। पलामू जिले के  अन्य जगहों की तरह निलांबर पितांबरपुर प्रखंड के पंचायत हरतुआ  के झरकटिया गांव के बबिता देवी के घर मे पानी घुसने से कच्चा मकान ध्वस्त हो गया। अब उनके मुताबिक रहने के लिए कोई जगह नही है। खाने पीने की सामग्री भी पानी से बरबाद हो गया। 

उनका कहना है कि सरकार द्वारा गरीबों को दिये जाने वाला अबुआ आवास योजना में पहली सूची में उनका नाम रहने के बावजूद उन्हें आवास का लाभ नही मिला है। आवास के लिए लाभुक पंचायत के मुखिया अरविंद शुक्ला से मिली, किन्तु अबतक आवास की समस्या से निजात नही मिला है।

वे किसी तरह घर के बचे हिस्से में बच्चों के साथ रह रही है। उनका कहना है कि घर दिलाने के एवज में मुखिया जी दस हज़ार रु की मांग किये है जिसे देने में असमर्थ है जबकि उनके बाद वालो का आवास स्वीकृत होकर पैसे भी मिल गया। इस बात से दुखी होकर वह बीते 4 तारीख को डीडीसी पलामू से मुखिया और पंचायत सचिव के खिलाफ लिखित शिकायत भी किया है। जिसपर अभी तक किसी तरह का कोई कारवाई नही किया गया है।

क्या कहना है मुखिया का

पंचायत के मुखिया अरविंद शुक्ला ने बताया कि बबिता देवी वाकई आवास योजना पाने के हकदार है जब जब सरकार से सूची मांगी गयी। हमने प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर उनका नाम भेजा है। टेक्निकल त्रुटि के कारण अभी तक पैसा नही आया है दुबारे सूची में भी नाम भेजा हुआ है।इस बाबत BDO और डीडीसी पलामू से भी बात हुई है। 

अब सवाल उठता है कि  जिन गरीबों को उनके जरूरत के हिसाब से योजना का लाभ देने हेतु झारखंड सरकार  द्वारा चलाये जा रहे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का क्या परिणाम निकल कर आ रहा है? सरकार के इस महत्वकांक्षी जनोपयोगी योजना को सरकार के नुमाइंदे ही फेल कर रहे हैं।

Published / 2024-09-16 18:59:19
फैक्ट और तथ्यात्मक लेखनी ही सकारात्मक पत्रकारिता, विकासात्मक पत्रकारिता से व्यक्ति के चेहरे पर आती है मुस्कान : राघवेन्द्र

  • विकासात्मक और सकारात्मक पत्रकारिता समाज की उन्नति का मार्ग : राणा अरुण सिंह
  • विकासात्मक और सकारात्मक पत्रकारिता समाज की जरूरत : उपनिदेशक
  • समाज में विकासात्मक और सकारात्मक पत्रकारिता के उद्देश्य पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित
  • प्रमंडलीय जनसंंपर्क इकाई, पलामू की ओर से बेतला के एनआईसी सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू/ रांची। पत्रकारिता में तथ्यपरक और तथ्यात्मक लेखनी ही सकारात्मक पत्रकारिता की पहचान है। सकारात्मक और विकासात्मक पत्रकारिता से व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आती है। लेखन कार्य के दौरान प्राप्त सूचनाओं की गहन जांच-पड़ताल आवश्यक है। जल्दबाजी, तेज गति और समय के दबाव में सावधानी अवश्य बरती जानी चाहिए, अन्यथा गलतियां होने की संभावना रहती है। लेखन विद्या के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद करना ही सकारात्मक और विकासात्मक पत्रकारिता है। यह बातें नक्षत्र टीवी क प्रधान संपादक और झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र ने कही। वे आज समाज में विकासात्मक और सकारात्मक पत्रकारिता के उद्देश्य पर चर्चा कार्यक्रम में बोल रहे थे। प्रमंडलीय जनसंंपर्क ईकाई, पलामू  की ओर से कार्यक्रम का आयोजन लातेहार जिले के बेतला स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित किया गया था।

राघवेन्द्र ने कहा कि एआई और बढ़ती तकनीक के इस दौर में पत्रकारिता की चुनौतियां भी बढ़ी हैं। ऐसे में सावधानी अत्यंत आवश्यक है। जीवन की जद्दोजहद के बीच जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें खुशहाल बनाना ही सकारात्मक पत्रकारिता है।

राष्ट्रीय नवीन मेल, पलामू के संपादक व पत्रकार राणा अरुण सिंह ने कहा कि आज का यह अवसर मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम सभी पत्रकारिता के उस पहलू पर विचार करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जो समाज की उन्नति और प्रगति से सीधा संबंध रखता है—विकासात्मक और सकारात्मक पत्रकारिता।

जैसा कि सब जानते हैं, आज के दौर में पत्रकारिता का दायित्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। सूचनाओं की दुनिया में हम पत्रकार समाज के मार्गदर्शक के रूप में कार्य कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं है, बल्कि ऐसी खबरें देना है जो समाज के हित में हों, समाज को जागरूक करें, और विकास की दिशा में प्रेरित करें।

विकासात्मक पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रगति और उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त करना है। हमारे देश और हमारे क्षेत्र में कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, आधारभूत ढांचा, रोजगार—ये सभी हमारे समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। जब हम इन मुद्दों पर प्रकाश डालते हैं, तो हम न केवल समस्याओं को उजागर करते हैं, बल्कि उनके समाधान की दिशा में भी सोचने के लिए समाज को प्रेरित करते हैं। विकासात्मक और सकारात्मक पत्रकारिता समाज की मांग है। सकारात्मक और विकासात्मक पत्रकारिता से समाज में उन्नति होती है। हम सभी पत्रकार अपनी लेखनी से ऐसा उदाहरण पेश करें, जिससे समाज की उन्नति हो।

द इमर्जिंग वर्लड के राजनीतिक संपादक व पत्रकार संजय पाण्डेय ने कहा कि उत्तम लेख, ज्ञानवर्धक एवं अन्य सारगर्भित लेखनी से समाज को सही दिशा देना ही विकासात्मक एवं सकारात्मक पत्रकारिता है। सकारात्मक सोच के साथ लेखन कार्य से समाज में सकारात्मक संदेश का प्रवाह होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में फेक न्यूज और सूचना की पहचान करनी जरूरी है। प्राप्त सूचनाओं की सत्यता की जांच करना जरूरी हो गया है। साथ ही समय के साथ हम सभी को अपडेट होना भी जरूरी है।

प्रमंडलीय सूचना एवं जनसंपर्क इकाई, पलामू के उपनिदेशक संजीव कुजूर ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि विकासात्मक और सकारात्मक पत्रकारिता समाज की जरूरत है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोग करना ही विकासात्मक और सकारात्मक पत्रकारिता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपनी लेखनी के माध्यम से समाज का उत्थान और विकास करना है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लातेहार के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन ने दार्शनिक अरस्तू के उस सिद्धांत का उदाहरण दिया, जिसमें मनुष्य को एक सामाजिक प्राणी बताया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी सामाजिक प्राणी हैं और समाज का उत्थान और विकास हम सभी की जिम्मेदारी है। समाज को आगे बढ़ाना और लोकतंत्र की सफलता में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारिता के मौलिक उद्देश्य को समझना आवश्यक है। सूचना का संप्रेषण और आदान-प्रदान भी पत्रकारिता का एक अंग है।

सरकार के नियम, कानून और जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जागरूक करना और उन्हें लाभ पहुंचाने में पत्रकारों की अहम भूमिका है। सशक्त समाज में मीडिया की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव पुष्कर का इस चर्चा कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन संदेश प्राप्त हुआ था।

धन्यवाद ज्ञापन प्रमंडलीय जनसंपर्क इकाई के उपनिदेशक संजीव कुजूर ने किया। कार्यक्रम में प्रमंडलीय जनसंपर्क इकाई के सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी (एपीआरओ) बिजय कुमार ठाकुर, जिला जनसंपर्क कार्यालय के सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी (एपीआरओ) अजित कुमार तिवारी के अलावा पलामू प्रमंडल के विभिन्न जिलों के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरूण कुमार, गौरव, प्रेम, भोला, संजय सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Published / 2024-09-16 18:52:24
तेज बारिश में नहीं रुके नब़ी के दीवाने

  • रसूल की आमद मरहब्बा कहते हुए निकाले जश्ने ईद मिलादुन्नबी

टीम एबीएन, रांची। लगातार हो रहे मुसला धार बारिश में भी नब़ी सल्लाल्लाहु अलैहि वसल्लम के दीवाने नहीं रुके और  तय समय में  पैग़म्बरे इसलाम हज़रत मोहम्मद सल्लाल्लाहु अलैहि वसल्लम के योमे पैदाइश के दिन  जश्ने ईद मिलादुन्नबी कांटा टोली कुरैशी मुहल्ला जमीयतुल कुरैश पंचायत कांटा टोली क्षेत्र से धूमधाम के साथ बारिश में भींगते हुए कुरैशी मुहल्ला से निकाला गया। 

जुलूस से पहले सलाम पढ़ा गया, वहीं पुरानी परंपरानुसार मदरसा फैजुल अनवार के बच्चों को मुहल्ला के आस पास घुमाया गया। इसके बाद सभी बड़े लोग भी जुलूस में शामिल हो गये और कांटा टोली चौक  पहुंचे यहां पर कांटा टोली कुरैशी मोहल्ला जामा मस्जिद के इमाम ओ खतीब मंजूर हसन बरकती ने करीब आधा घंटा तकरीर की।

इस मौके पर लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद, खादगढ़ा टीओपी प्रभारी संजीव पुलिस बल के साथ मौजूद थे। जुलूस ए मोहम्मदी पत्थलकुदवा, गुदरी चौक,कर्बला चौक 11.50 बजे पहुंची, यहां कुछ मिनट रुकने के बाद जुलूस ए मोहम्मदी आगे बढ़ी, तभी सुन्नी बरेलवी सेन्ट्रल कमिटी ने एलान करते हुए कहा कि कांटा टोली कुरैशी मुहल्ला से आये जुलूस ए मोहम्मदी को आगे जाने दिया जाये।

हमलोग यहीं पर कुछ देर रुकेंगे। इस तरह कांटा टोली जमीयतुल कुरैश का जुलूस ए मोहम्मदी  12.10 में चर्च रोड , महावीर मंदिर के नजदीक बनाये जा रहे पूजा पंडाल के पास पहुंची , जहां पर रांची एसडीएम उत्कर्ष कुमार , लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक , नगर डीएसपी के वी रमन , पुलिस बल के साथ मौजूद थे और  जुलूस ए मोहम्मदी  के साथ साथ काली मंदिर, महात्मा गांधी चौक से बाईं  ओर मोड़ते हुए उर्दू लाइब्रेरी , इकरा मस्जिद के सामने बने मंच तक पहुंची यहां पठान तंजीम ने जोरदार स्वागत किया, ओवरब्रीज के पास निवारण पुर द्वारा शिविर लगाकर स्वागत किया गया और 1.20 में  हज़रत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा डोरंडा उर्स मैदान पहुंचे।

यहां  कांटा टोली कुरैशी मुहल्ला जामा मस्जिद के इमाम ओ खतीब मंजूर हसन बरकाती ने संबोधित किया और  पैग़म्बरे इसलाम हज़रत मोहम्मद सल्लाल्लाहु अलैहि वसल्लम के जीवनी पर प्रकाश डाला। आगे उन्होंने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी कांटा टोली कुरैशी मुहल्ला जमीयतुल कुरैश पंचायत के द्वारा इनके पूर्वजों ने ही इसकी शुरुआत की थी,  हालांकि जामा मस्जिद लगभग 1908 से पहले की है तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कितना पुरानी परंपरा है जो आज उनके वंशज इसे लेकर चल रहे हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। इसके बाद  बरकाती ने  दुआ पढ़ी और जुलूस की  समाप्ति की घोषणा हुई।

सुन्नी बरेलवी सेन्ट्रल कमिटी गुदरी मस्जिद ए रज़ा, गौस नगर गढ़ा टोली सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुलूस ए मोहम्मदी निकाली गयी। सभी जगहों पर शिविर लगाकर जुलूस ए मोहम्मदी का स्वागत किया गया। खिचड़ा, खीर, फीरनी, जूश, बिस्कीट,पानी वितरण किया गया और गुदरी में फूलों की बारिश किया गया।

ये लोग हुए शामिल

एसडीएम उत्कर्ष कुमार , लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक , नगर डीएसपी के वी रमन ,कांटा टोली कुरैशी मुहल्ला जामा मस्जिद के इमाम ओ खतीब मौलाना मंजूर हसन बरकाती, झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, जमीयतुल कुरैश पंचायत के अध्यक्ष गुलाम गौस कुरैशी, महासचिव परवेज कुरैशी, उपाध्यक्ष अफरोज लड्डन, हाफीज़  शाहिद रज़ा,  वरीष्ठ सदस्य नौशाद कुरैशी,अवेश कुरैशी मुन्ना, आदिल कुरैशी, अफताब कुरैशी, तजमुल राजू कुरैशी,सोनू, सद्दाम मिठ्ठू, तंजीम, बारिक कुरैशी, बब्लू कुरैशी,  युनूस, नसीरुद्दीन कुरैशी, सामु, जुल्फी ,सिकंदर, बशीर, सब्बीर, नइमुद्दीन ,अजहरुद्दीन, कमरान, दानिश, उरुब  सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Published / 2024-09-16 18:11:34
कोडरमा स्टेशन पर शालिनी गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत

  •  समर्थकों के साथ की बैठक, कोडरमा विधानसभा चुनाव की तैयारी का किया शंखनाद

टीम एबीएन, कोडरमा। झुमरी तिलैया के साहू धर्मशाला में सोमवार को कोडरमा विधानसभा नेत्री शालिनी गुप्ता के समर्थकों द्वारा एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया। लगभग दो महीने के अंतराल के बाद कोडरमा लौटने पर उनके समर्थकों ने रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम स्थल पर समर्थकों की भीड़ जुटी, जिसने शालिनी गुप्ता के प्रति अटूट विश्वास और समर्थन को स्पष्ट किया।

बेटी की गंभीर तबियत ने तोड़े मां के आँसू

कार्यक्रम के दौरान शालिनी गुप्ता ने अपने संबोधन में अपनी बेटी के स्वास्थ्य को लेकर भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बेटी की तबियत अचानक काफी खराब हो गई थी और फिलहाल उसका इलाज भुवनेश्वर, ओडिशा में चल रहा है। इस विपरीत परिस्थिति में उनके पति बेटी के साथ वहां मौजूद हैं। शालिनी गुप्ता अपनी बेटी का जिक्र करते-करते आंसू नहीं रोक सकीं। उन्होंने कहा, कोडरमा के लोगों की प्रार्थनाएं और समर्थन ने मुझे इस कठिन समय में हिम्मत दी। मैं उन सभी का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मेरी बेटी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

दो महीने के अंतराल का कोई महत्व नहीं, 14 वर्षों की सेवा है असली पहचान

शालिनी गुप्ता ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा कि भले ही वह दो महीने के बाद लौटी हैं, लेकिन पिछले 14-15 वर्षों से उन्होंने इस क्षेत्र में निरंतर काम किया है। उन्होंने कहा, जिसने 14 वर्षों से इस क्षेत्र में सेवा की हो, उसके लिए दो महीने का अंतराल कोई मायने नहीं रखता। कोडरमा मेरा परिवार है और मैं इससे हमेशा जुड़ी रहूंगी, चाहे मैं कहीं भी रहूं।उन्होंने आगे कहा कि इस कठिन समय में कोडरमा के लोगों ने जिस तरह से उनका समर्थन किया।

वह उनके लिए बड़ी हिम्मत का स्रोत बना। शालिनी गुप्ता ने इस अवसर पर कोडरमा विधानसभा चुनाव को लेकर परिवर्तन की असली यात्रा का शंखनाद किया। उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को कोडरमा के भविष्य को बदलने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा, जो हमारे कार्यकर्ता हैं, वे सिर्फ समर्थक नहीं हैं, बल्कि कोडरमा परिवार के सदस्य हैं। इसी परिवार के संघर्ष की बुनियाद पर मैंने पंचायत समिति से लेकर विधानसभा तक का सफर तय किया है। आने वाले समय में भी इसी संघर्ष की बदौलत हम विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।

कोडरमा की तस्वीर बदलने के लिए सभी समाजों से किया एकजुट होने का आह्वान

उन्होंने अपने समर्थकों को एकजुट होकर संगठित होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, यह कोडरमा परिवार की ही ताकत है कि आज हम यहां हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी समाज और वर्ग मिलकर कोडरमा की तकदीर और तस्वीर बदलेंगे। हमारे बीच जोश और उत्साह की कोई कमी नहीं है और हम किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

माँ के दर्द और जिम्मेदारी की गूंज

शालिनी गुप्ता ने अपने संबोधन के अंत में कहा, जो मेरे साथ हुआ, वह किसी भी माँ के साथ न हो। मैं प्रार्थना करती हूँ कि कोई माँ अपनी संतान की ऐसी बीमारी न देखे। लेकिन, मैं यहां कोडरमा के लिए अपने दायित्व को निभाने आई हूँ, क्योंकि यह जिम्मेदारी मेरे लिए उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी मेरी बेटी का स्वास्थ्य।

मौके पर साजिद हुसैन, मंटू तिवारी, दीपक गुप्ता, यशपाल सिंह, बालगोविंद मोदी, प्रदीप शर्मा, सहदेव यादव, संतोष साव, भीम साव, अरुण पासवान, सुन्दर सोनी, शैलेश शोलू ,
अमर गुप्ता, सोनू वर्मा, मिलन शाहबादी, प्रियंका वर्णवाल, विनोद शर्मा, मनोज शर्मा, संजय कुमार, राजू पासवान, पंकज साव, संजय सिंह, नरेंद्र सिंह चंदेल, कुणाल गुप्ता, करनवीर राम, सूर्यदेव मोदी सहित कई लीग मौजूद थे।

Published / 2024-09-15 17:51:36
डोरंडा में मना श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ रांची का क्षमापना कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ रांची का क्षमापना कार्यक्रम आज श्वेताम्बर जैन मंदिर, डोरंडा में हुआ। श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ रांची का पर्युषण उपरांत क्षमापना कार्यक्रम आज प.पु. लयस्मिता श्री जी म. सा.आदि ठाणा 5 के सानिध्य में धूमधाम से जैन मंदिर डोरंडा में मनाया गया।

सुबह 8:30 बजे से भगवान शान्तिनाथ जी की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से जैन मंदिर से निकली जो कि तुलसी चौक, मेकॉन चौक, हाई कोर्ट होते हुए वापस मंदिर जी में प्रवेश करेगी। शोभायात्रा में भक्तों के द्वारा जगह-जगह पर भगवान का मंगल स्वागत किया गया एवं रास्ते भर भक्त भगवान के मधुरमय भजन एवं नारों से झूम रहे थे।

गायक जुगल दरगड़, अक्षय सेठिया, संजय कोठारी, संजय नाहटा के मधुर भजनों से सभी झूम रहे थे। शोभा यात्रा के पश्चात मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कन्याओं ओर महिलाओं ने धार्मिक नृत्य, नाट्य एवं भजन पेश किए गये!जिसमे मुख्य रूप से श्रुति सेठिया, खुशबू बोथरा,रूपम भंसाली, भविष्य सेठिया, प्रखर नाहटा, वेदिका मेहता, अंशुला सेठिया, सरोज सेठिया, प्रीति रामपुरिया ने भाग लिया।

इस दौरान 30 उपवास करने वाले तपस्वी मयंक बेगानी , 13 उपवास करने वाले विशाल दस्सानी, 8 उपवास करने वालों में छोटे लाल चोरड़िया, सूरेश बोथरा, श्रुति सेठिया, सोनल नाहटा, विनय नाहटा, धर्मेंद्र बोहरा आदि सभी का बहुमान श्री मूर्तिपूजक संघ, तेरापंथी सभा, श्री साधुमार्गी जैन संघ, समता मंडल, तेरापंथ युवक परिषद के सदस्यों के द्वारा किया गया। 

इस पर्युषण पर्व के दोरान इस बार में बड़ी संख्या में लोगों ने तपस्या करके अपने कर्मों की निर्जरा की! कार्यक्रम का संचालन सोनल नाहटा ने किया!घेवर चन्द नाहटा, इशिका बोथरा ने क्षमा याचना के बारे में बताया। तत्पश्चात दोपहर 1 बजे से स्वामी वात्सल्य का आयोजन था जिसमे सभी समाज के लोग शामिल हुए।

आज के कार्यक्रम मुख्य रूप से श्री संघ के अध्यक्ष संपतलाल रामपुरिया, सुभाष चंद बोथरा, विमल दस्सानी, मोहन लाल पींचा, अमर चन्द बैंगानी, अशोक बोथरा, विनय नाहटा, बालवीर बोथरा, प्रकाश नाहटा एवं सकल श्वेतांबर समाज राँची के लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। आज शाम को 6 बजे से मंदिर में भक्ति भजन संध्या रखी गयी है। कल सुबह 9 बजे से प्रवचन एवं 30 उपवास करने वाले मयंक बैगानी के तपस्या के उपलक्ष्य में 11 बजे से गीत एवं स्वामी वात्सल्य रखा गया है।

Published / 2024-09-15 17:09:17
देश के 10 राज्यों के दिव्यांग राजधानी रांची में दिखायेंगे अपना हुनर

  • पारा थ्रो बॉल नेशनल टूर्नामेंट का आयोजन रांची में

टीम एबीएन, रांची। तीसरा पारा थ्रो बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन पैरा ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखण्ड, रांची के तत्वाधान में रांची में 22 सितंबर से 23 सितंबर 2024 तक हरिवंश टानाभगत इंडोर  स्टेडियम खेलगांव में किया जायेगा। जिसमें 10 राज्यों की 20 टीमें (10 पुरुष 10 महिला) भाग  लेंगी। 

मेजबान झारखण्ड  के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तराखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना और जम्मू कश्मीर शामिल हैं। आज दिनांक 15.09.2024 को प्रेस विज्ञप्ति द्वारा संस्था के अध्यक्ष राहुल मेहता ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ी भी सामान्य खिलाड़ियों के भांति अच्छे प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। इस वर्ष झारखण्ड के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है । उन्होंने आयोजन समिति  की घोषणा की जो निम्नवत है - 

मुख्य संरक्षक -  डॉ महुआ मांझी (राज्यसभा सांसद), संरक्षक राजेश कश्यप (विधायक) एवं  रमेश सिंह (समाजसेवी), अध्यक्ष- राहुल मेहता, वरीय उपाध्यक्ष- कमलेश राम एवं नंद किशोर सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष- पतरस तिर्की, सचिव- सरिता सिन्हा, कोषाध्यक्ष- विकास कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं आयोजक मुकेश कंचन ने कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांग बच्चों को अपना  प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल जाता है जिससे वे भी जीवन के हर मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित रहते हैं। 

पैरा ओलंपिक एसोसिएशन आफ झारखंड द्वारा रांची में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को सफल करने में सफल रही है जिसमें पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार; सी.सी.एल, बी.सी.सी.एल, एन.टी.पी.सी, यंग इंडिया आदि का सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आयोजन को सफल बनाने में अन्य संस्थाएं और कंपनियां भी आगे बढ़कर सहयोग करेंगी। संस्था के उपाध्यक्ष पतरस तिर्की ने झारखण्ड टीम की घोषणा की। 

पुरुष टीम- सनोज महतो(कप्तान),राजेश कुमार मेहता (उप कप्तान),चंदन लोहारा, नितेश साहू, मुकेश कुमार, , प्रमोद कुमार, भोला लकड़ा, अमित भास्कर, साजिद अंसारी, कमलेश उरांव, प्रशांत कुमार और शैलेंद्र महतो, वागीश त्रिपाठी, मुकेश कंचन। 
महिला टीम- महिमा उरांव (कप्तान), अनीता तिर्की (उपकप्तान), तारामणि लकड़ा, संजुक्ता एक्का, प्रतिमा तिर्की, पुष्पा मिंज, असुंता टोप्पो, निक्की कुमारी, जयश्री कुमारी, सुनीता कुमारी और सरिता भूट कुमारी मुंडा। 
संस्था के सचिव सरिता सिन्हा ने बताया कि विजेता टीम को नगद राशि एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया जायेगा।
(सरिता सिन्हा- 7004714994)

Published / 2024-09-15 15:20:08
ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी शिक्षा व्यवस्था सराहनीय : पुलिस अधीक्षक

टीम एबीएन, भंडरा। कैरो प्रखंड अन्तर्गत चरीमा गांव स्थित एचएस इम्पेरियल पब्लिक स्कूल में 12 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एसपी हारिस बिन जमा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ में स्कूल के निदेशक इरशाद अंसारी व अन्य अतिथि मौजूद थे। 

मौके पर उन्होंने स्कूल को सराहते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में यह स्कूल मिल का पत्थर साबित होगा। बच्चों द्वारा किये जा रहे प्रस्तुति सराहनीय योग्य है। स्कूल में किताबी ज्ञान के साथ खेल और संस्कार की भी शिक्षा दी जानी जरुरी है। 

यहां के बच्चों में उक्त सभी खूबियां दिख रही है। इस स्कूल से क्षेत्र के गरीब बच्चे भी अपने जीवन में बेहतर कर सकते हैं। इससे पूर्व स्कूल के बच्चों ने शिक्षकों को सम्मान पूर्वक भेंट प्रदान की। साथ ही उनके सम्मान में एक से बढ़ कर एक मनोरंजक व शिक्षाप्रद कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। 

इस दौरान शिक्षक वसीम अंसारी, रेहान अंसारी, सुशांत चौर्य, नुरुल अंसारी, कनक किस्पोट्टा, सुशीला खलखो, उर्मिला तिर्की, जयप्रकाश लोहरा, सोएब अंसारी, ममता कुमारी, अल्फा, फूलमणि, संध्या सिंह, सहला निगार सहित ताहिर अंसारी, खुर्शीद अंसारी आदि उपस्थित थे।

Published / 2024-09-14 20:32:42
क्रूस हम ख्रीस्तियों के लिए गौरव का प्रतीक : महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद

टीम एबीएन, रांची। रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने  पवित्र क्रूस के पर्व के अवसर पर होली क्रॉस की धर्मबहनों के लिए बर्धवान कंपाउंड में स्थित उनके निवास स्थान और होली क्रॉस विद्यालय परिसर के हाल में पवित्र  मिस्सा बलिदान अर्पित कर पवित्र क्रूस के विजयोत्सव का पर्व भक्तिपूर्ण मनाया।

कैथॉलिक कलीसिया में प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को पवित्र क्रूस का विजयोत्सव मनाया जाता है। पवित्र क्रूस के  पर आधारित कांग्रिगेशन का नाम होने के कारण होली क्रॉस की धर्म बहनों के लिए यह विशेष पर्व रहा। इसी अवसर पर आज रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने होली क्रॉस की धर्म बहनों के लिए पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया। 

उन्होंने पवित्र क्रूस के पर्व का मर्म समझाते हुए अपने धर्मोपदेश में कहा कि प्रभु येसु ने क्रूस पर बलिदान दे कर क्रूस के अर्थ को सकारात्मक रूप दे दिया। इसलिए क्रूस हमारे लिए अपमान का नहीं बल्कि गौरव का चिह्न है। किंतु क्रूस का अर्थ हमें तभी वास्तव में मालूम होगा जब हमारा सदभाव एक दूसरे के साथ हो। इसी प्रेम के सदभाव के द्वारा ही त्याग का बोझ हल्का हो जाता है।  

मिस्सा  के अंत में महाधर्माध्यक्ष और होली क्रॉस की सभी सभी धर्मबहनों का पल्लीवासियों ने जोरदार स्वागत किया और उनके पर्व पर बधाईयां और शुभकामनाएं दी।  सांस्कृतिक समारोह में महाधर्माध्यक्ष ने विश्वासियों के सम्मुख क्रूस पर आधारित अपने मधुर संगीत प्रस्तुति द्वारा सभी का में मोह लिया। 

साथ ही महाधर्माध्यक्ष ने विश्वासियों को एक दूसरे के लिए प्रेम और त्याग का भाव रखने का संदेश भी दिया। इस समारोह में रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के साथ आर्चबिशप के सेक्रेटरी फाङ्म असीम मिंज, होली क्रॉस धर्म समाज की धर्मबहनें एवं ख्रीस्त विश्वासी शामिल हुए।

Page 523 of 1698

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse