झारखंड

View All
Published / 2024-09-19 22:22:38
पाकिस्तान और कांग्रेस पार्टी के सुर ताल एक हैं : शिवराज सिंह चौहान

टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय मंत्री एवम झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने आज इंडी गठबंधन और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। श्री शिवराज आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने आज कहा है कि कश्मीर में धारा 370 और 35ए  मामले में पाकिस्तान कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट है कि कश्मीर के चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन को पाकिस्तान साथ दे रहा है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और कांग्रेस पार्टी के सुर ताल एक हैं। उनका एक ही विचार है और एक ही एजेंडा है। उन्होंने कहा कि इसीलिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी सर्जिकल का विरोध करती है, एयर स्ट्राइक के सबूत मांगती है और सेना की वीरता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है।

उन्होंने कहा कि ये आतंकवाद को महिमामंडित करने वाले लोग हैं।जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेरिका, इंग्लैंड और देश के बाहर अन्य देशों में भारत की छवि खराब करते हैं।यही इंडी गठबंधन का सच है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और मोदी सरकार में धारा 370 और 35ए को फिर से लागू नही हो सकता। उन्होंने कहा आतंकवाद पर कड़ा प्रहार हुआ है। आज कश्मीर की जनता भाजपा के साथ खड़ी है। झारखंड सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि ये बेईमान सरकार है जिसने भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा की है। नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं।कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

कहा कि पूरे राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण डेमोग्राफी बदली है।संथाल में आदिवासी आबादी घट कर 44%से 28% हो गई। हाईकोर्ट ने इस पर चिंता व्यक्त की है। कहा कि वोट बैंक और तुष्टिकरण के कारण कांग्रेस झामुमो और राजद की सरकार घुसपैठियों को बसा रही है।

कहा कि राज्य की अस्मिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।झारखंड का भयावह दृश्य उभर कर सामने आया है। भाजपा की कल से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा पर उन्होंने कहा कि जनता परिवर्तन केलिए तैयार है। परिवर्तन की आंधी में ठगबंधन सरकार उखड़ जायेगी। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित थे।

Published / 2024-09-19 22:18:55
तिरुपति बालाजी मंदिर की प्रसाद को अपवित्र करने वाले देशद्रोहियों को चौराहे पर खड़ा कर फांसी दी जाये

डॉ बीरेंद्र साहु

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद (झारखंड-बिहार) के क्षेत्र सहमंत्री डॉ बीरेंद्र साहू ने कहा तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मछली का तेल एवं बीफ का चर्बी मिलाकर भगवान तिरुपति बालाजी के लिए प्रसाद बनाया गया जो महापाप कार्य हुआ है, इस कार्य से जुड़े हुए सभी लोगों ने देशद्रोह के कार्य किये। हिंदू सनातन परंपरा एवं आस्था पर खिलवाड़ करने वाले इन देशद्रोहियों को गिरफ्तार कर शीघ्र चौराहों पर खड़ा कर फांसी की सजा दी जाये।

डॉ साहू ने कहा सनातन परंपरा, आस्था एवं विश्वास पर खिलवाड़ करने वाले लोगों को उत्तर देने के लिए अब हिंदू समाज को रास्तों में उतरने की आवश्यकता आ गया है। हिंदुओं की सहनशीलता को विधर्मियों ने कायरता समझकर सनातन हिंदुओं के धार्मिक, सामाजिक, आध्यात्मिक, आस्था, भावनाओं पर लगातार प्रहार कर रहें हैं। अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए ऐसे विधर्मियों के समूलनाश करना आवश्यक है।

Published / 2024-09-19 22:11:50
चैंबर चुनाव : टीम परेश गट्टानी ने की वोट की अपील

टीम एबीएन, रांची। फेडरेशन झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में टीम परेश गट्टानी के प्रत्याशियों ने आज पंडरा बाजार में पदयात्रा कर, व्यापारियों से अपनी टीम के सदस्यों के पक्ष में वोट की अपील की। पंडरा बाजार के व्यापारियों ने चेम्बर की वर्तमान टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार जताया और आगामी चुनाव में अपना वोट टीम के प्रत्याशियों के पक्ष में देने के लिए आश्वस्त किया।

चेम्बर के महासचिव एवं वर्तमान अध्यक्षीय उम्मीदवार परेश गट्टानी ने पंडरा बाजार के साथ ही राज्य की सभी कृषि मंडियों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का कार्य कराने का भरोसा दिलाते हुए यह भी आश्वस्त किया कि प्रदेश में किसी भी स्थिति में मंडी शुल्क जैसे व्यवहारिक व्यवस्था लागू नहीं होने दी जायेगी।

पदयात्रा में परेश गट्टानी के अलावा, आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, डॉ अभिषेक रामाधीन, ज्योति कुमारी, मुकेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, नवजोत अलग, प्रवीण लोहिया, राहुल सबू,राम बांगड़, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, संजय अखौरी, सुनील केडिया, सुनील सरावगी, विकास विजयवर्गीय, विमल फोगला शामिल थे।

Published / 2024-09-19 22:02:41
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के दोनों अन्नपूर्णा सेवा में 440 लोगों ने किया भोजन

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पहाड़ी मंदिर रोड स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा 225 लोगों ने भोजन प्राप्त किया। आज की इस अन्नपूर्णा सेवा स्व० रंजीत कुमार राॅय की पुण्य स्मृति में उनकी पत्नी देविका राॅय, बेटी मधुमिता एवं सुष्मिता रॉय, बहु अंकिता राॅय, दामाद दिलीप देव, बेटा राहुल रॉय एवं पोता आएरा के द्वारा प्रायोजित थी। 

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पुरुलिया रोड स्थित स्वर्णभूमि अन्नपूर्णा सेवा केंद्र में 215 लाभुकों ने भोजन प्राप्त किया। दोनों अन्नपूर्णा सेवा मे 440 लोगों ने भोजन किया। 

मौके पर अन्नपूर्णा सेवा के संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा की माता अन्नपूर्णा लोगों को इसी प्रकार सेवा करने की प्रेरणा प्रदान करें और प्रभु की कृपा सदैव सबों के परिवार पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अन्नपूर्णा सेवा निरंतर चलती रहेगी। दोनों अन्नपूर्णा सेवा विगत ढाई वर्षों से प्रतिदिन निरंतर सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।

मौके पर मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, प्रमोद अग्रवाल, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, प्रदीप नारसरिया, मनोज रुइया, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, निर्भय शंकर हरित, सांवरमल बुधिया, संजय सर्राफ, रमेश बंका, सहित कई सदस्य उपस्थित थे। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि दोनों अन्नपूर्णा सेवा स्व. सत्यनारायण नारसरिया एवं स्व. शारदा देवी नारसरिया की स्मृति में एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित है।

Published / 2024-09-19 21:58:51
रांची : एक ही जगह से तीसरी मोबाइल ले भागे उचक्के

  • नागा बाबा खटाल बना है चोर उचक्कों का सबसे सुरक्षित जगह 
  • टीम झारखंड ग्रुप के एडमिन रवि रंजन कुमार का उसी जगह पर तीसरी बार चोर उचक्कों ने उड़ाया मोबाइल
  • आज शाम 5:10 से 5:30 के बीच की घटना
  • नागा बाबा खटाल स्थित सब्जी मार्केट में सब्जी खरीदने गये थे

टीम एबीएन, रांची। आज शाम 5:10 से 5:30 के बीच में नागा बाबा खटाल स्थित सब्जी मार्केट में सब्जी खरीदने के दरमियान चोर उचक्कों ने टीम झारखंड ग्रुप के एडमिन रवि रंजन कुमार के मोबाइल संख्या 9470902627  वन +12 की चोरी कर ली। जिसका आईएमईआई संख्या है 1.867142061729218
2.86714206179200.

ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी दो बार इस स्थान पर मोबाइल चोरी की घटना घटित हुई थी जिस संदर्भ में कोतवाली थाना को लिखित सूचना उस वक्त दी गई थी। परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई आवेदक को बस रिसीव कर आवेदन की एक प्रतिनिधि गई ताकि सिम निर्गत किया जा सके। इसलिए रांची वासी सावधान लोग नागा बाबा खटाल स्थित सब्जी खरीदने जाएं तो पूरी सावधानी बरतें ऐसा नहीं है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी शिकायत नहीं है या इस संबन्ध में जानकारी नही हैं, कई लोगों ने इसकी शिकायत की है परंतु चोर उचक्कों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है की खुलेआम दिनदहाड़े पॉकेट मारी कर निकल जा रहे हैं।

Published / 2024-09-18 23:37:19
पलामू : एनएच-75 पर फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द के इलाके में संदिग्ध परिस्थिति में दो युवकों को गोली लगी है। दोनों एक को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

जख्मी युवक उदित प्रसाद एवं मंटू चौरसिया चैनपुर थाना क्षेत्र के पथरा के इलाके के रहने वाले हैं। दोनों युवक पड़वा थाना क्षेत्र से चैनपुर के पथरा स्थित अपने घर जा रहे थे इसी क्रम में सिंगर खुर्द में नेशनल हाईवे 75 पर दोनों युवकों को गोली लगी है। गोली लगने के बाद राहगीरों ने मामले की जानकारी थाना को दी थी। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दोनों को रेफर कर दिया गया था, जिसके बाद दोनों को पलामू के एक बड़े निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। गोली किसके द्वारा मारी गई है यह जानकारी अभी तक निकल कर सामने नहीं आई है।
दोनों युवकों के जांघ में गोली लगी है। 

घटना के बाद थाना की पुलिस पूरे इलाके में छापेमारी कर रही है और सर्च अभियान चला रही है। घटना बुधवार को रात नौ बजे के करीब की है। सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने घटना के पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में छानबीन किया जा रहा है। सदर थाना में तैनात एएसआई नबी अंसारी ने बताया कि दोनों युवकों की जांघ में गोली लगी है।

Published / 2024-09-18 22:05:30
रांची हेडक्वार्टर से नहीं गांव से चलायी जा रही सरकार : हेमन्त सोरेन

  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत धनुकडीह मैदान में आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
  • मुख्यमंत्री ने दुमका एवं जामताड़ा जिले को लगभग 875 करोड़ रूपए की दी सौगात, विभिन्न विकास योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण

...और क्या बोले मुख्यमंत्री

  • पिछले 4 वर्षों में विकास की लम्बी लकीर खींची
  • 200 यूनिट बिजली फ्री, पुराना बिजली बिल भी हुआ माफ
  • सभी वर्ग-समुदाय को मिला योजनाओं का लाभ

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जामताड़ा/ रांची।  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मैं लगातार राज्य का दौरा कर रहा हूं। बस यही देखने आता हूं कि सरकार गांव से चल रही है या नहीं। गांव-गांव पहुंचकर तथा ऑनलाइन माध्यम से भी लोगों से संवाद कर उनकी बातों को सुन रहा हूं। मैं यह जानने का प्रयास कर रहा हूं कि आपके लिए जो योजनाएं राज्य सरकार बना रही है वह आप तक पहुंच रही है या नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की आधी आबादी के लिए झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना ऐसी योजना है, एक ऐसा कदम है जो महिला सशक्तिकरण में इस राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गांव से चल रही है, रांची हेडक्वार्टर से नही। उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत धनुकडीह मैदान में आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में कही।

  • पिछले 4 वर्षों में विकास की लम्बी लकीर खींची

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को लाने का कार्य हमारी सरकार ने किया था। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के समय राज्य की दीदियों ने गांव-गांव, टोला टोला में खाना बनाकर लोगों को खिलाने का काम किया था। कोरोना संक्रमण काल में हमारी दीदियों की भूमिका अहम थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने उसी समय यह संकल्प लिया था कि  दीदियों को राज्य सरकार अवश्य मदद करेगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 4 वर्ष पहले सामाजिक सुरक्षा के तहत राज्य में काफी कम संख्या में लोगों को पेंशन मिलता था लेकिन हमारी सरकार ने कानून बना दिया कि सभी पात्र लाभुक को पेंशन से जोड़ा जाए। आज कोई भी पात्र जरूरतमंद व्यक्ति  पेंशन योजना से छूटा नही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 4 वर्ष में वर्तमान सरकार ने जो कार्य किया है वह कार्य पिछले 20 वर्ष में नहीं किया गया था। तमाम चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार विकास की योजनाओं को निरंतर धरातल पर उतरने का काम कर दिखाया है। पिछले 4 वर्षों में हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास की लम्बी लकीर खींची है।

  • 200 यूनिट बिजली फ्री, पुराना बिजली बिल भी हुआ माफ

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पूर्व की सरकार द्वारा राज्य में 11 लाख राशन कार्ड डिलीट कर दिया गया। वर्तमान राज्य सरकार ने 20 लाख नया हरा राशन कार्ड बनाकर गरीबों के बीच बांटने का कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार खुले बाजार से भी अनाज खरीद कर राशन वितरण करती है। इस राज्य के गरीब लोगों को आवास देने के लिए हम लोगों ने तीन वर्ष तक केंद्र सरकार से आग्रह करते रहे, लेकिन गरीबों का आवास आवंटन नहीं हुआ अंततः हमने निर्णय लिया और राज्य के गरीब लोगों को अब हमारी सरकार अबुआ आवास देगी।

आने वाले 5 वर्ष के अंदर सभी 20 लाख गरीबों को अबुआ आवास से आच्छादित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में बिजली उपभोक्ताओं का 200 यूनिट तक बिजली फ्री किया और 200 यूनिट तक के पुराने बकाया बिजली बिल को माफ करने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने आंगनबाड़ी सहयिका, सेविका, जल सहिया सहित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मियों समस्याओं एवं परेशानियों का समाधान करने का कार्य किया है।  

  • सभी वर्ग-समुदाय को मिल रहा योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के भीतर हर जाति, समुदाय और हर वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ राज्य सरकार दे रही है। किसी जाति विशेष के लिए योजनाएं नही बनाई गई है। झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ भी सभी वर्ग-समुदाय की माताओं-बहनों को मिल रहा है। हमारी सरकार योजनाओं के संचालन में किसी के साथ भेदभाव नही करती है।

  • 132/33 के०वी० (2x50 MVA) ग्रीड सब-स्टेशन कुण्डहित एवं संबंधित द्विपथ लिलो संचरण लाईन का हुआ ऊर्जान्वयन

इस अवसर पर 132/33 के०वी० (2x50 MVA) ग्रीड सब-स्टेशन कुण्डहित एवं संबंधित द्विपथ लिलो संचरण लाईन का ऊर्जान्वयन किया गया। इस ग्रीड सब-स्टेशन का निर्माण मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्रनाथ महतो के संयुक्त प्रयास से हुआ है। जिसकी ऊर्जान्वित क्षमता 2 x 50 MVA (100 MVA) जिससे कई विद्युत शक्ति उपकेन्द्र क्रमशः 33 के०वी० नाला, कुण्डहित, बामनडीहा, फतेहपुर इत्यादि को विद्युत आपूर्ति की जानी है, जिससे लाभान्वित होने वाले प्रखंड नाला, कुण्डहित, बामनडीहा एवं फतेहपुर क्षेत्र के निवासियों को विद्युत् आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी, ये ग्रीड सब-स्टेशन आगामी 15 से 20 सालों के विद्युत् भार को वहन करने में सक्षम है। इस परियोजना के निर्माण में लगभग 82.37 करोड़ रुपए की लागत आई है। 

इस नवनिर्मित ग्रीड को विद्युत आपूर्ति जामताड़ा एवं मधुपुर स्थित 132/33 के०वी० ग्रीड सब-स्टेशन से उपलब्ध कराई जायेगी। इस ग्रीड के ऊर्जान्वयन के उपरान्त करीब 80 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत की आपूर्ति की जा सकेगी, जिससे जामताड़ा जिला के विभिन्न क्षेत्र नाला, कुण्डहित, बामनडीहा एवं फतेहपुर इत्यादि क्षेत्र के लाखों लोग प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे एवं लोवोल्टेज की समस्या से निजात मिल जायेगी। ये ग्रीड सब-स्टेशन का निर्माण सरकार के 30 साल के विजन को देखते हुए सम्मानित निवासियों को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति करने के उद्देश्य से बनाया गया है।

  • मुख्यमंत्री ने दुमका एवं जामताड़ा जिले को दी ये सौगातें..

मुख्यमंत्री ने आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम में दुमका एवं जामताड़ा जिले को लगभग 875 करोड़ रूपए की सौगात दी। जहाँ विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास एवं दोनों जिलों के 4,77,715 लाभुकों के बीच लगभग 30697.5 लाख रुपए की परिसंपत्तियां बांटी। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दोनों जिला के विभिन्न पंचायतों के लाभुकों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जामताड़ा जिले के 263734 लाभुकों के बीच 710 करोड़ 57 लाख 23 हजार रुपये की योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया। 

वहीं दुमका जिला के कुल 213981 लाभुकों के बीच 164 करोड़ 99 लाख रूपए की योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया। इसमें जामताड़ा जिला अंतर्गत 40428.98 लाख रुपये की 275 योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास एवं दुमका जिला अंतर्गत 95.74 लाख रूपए की 23 योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास किया। मौके पर लाभुकों के बीच 66 एकड़ भूमि का वनपट्टा वितरण हुआ।

मौके पर नाला विधायक-सह-विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री डॉ इरफान अंसारी, सांसद नलिन सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा, राधारानी सोरेन, आयुक्त संताल परगना प्रमंडल, डीआईजी के अलावा दुमका एवं जामताड़ा जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Published / 2024-09-18 21:50:00
चैम्बर प्रत्याशियों ने पदयात्रा कर की वोट की अपील

टीम एबीएन, रांची। फेडरेशन झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में टीम परेश गट्टानी के प्रत्याशियों ने आज पंडरा बाजार में पदयात्रा कर, व्यापारियों से अपनी टीम के सदस्यों के पक्ष में वोट की अपील की। 

पंडरा बाजार के व्यापारियों ने चेम्बर की वर्तमान टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए, आभार जताया और आगामी चुनाव में अपना वोट टीम के प्रत्याशियों के पक्ष में देने के लिए आश्वस्त किया।

चेम्बर के महासचिव एवं वर्तमान अध्यक्षीय उम्मीदवार परेश गट्टानी ने पंडरा बाजार के साथ ही राज्य की सभी कृषि मंडियों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का कार्य कराने का भरोसा दिलाते हुए यह भी आश्वस्त किया कि प्रदेश में किसी भी स्थिति में मंडी शुल्क जैसे व्यवहारिक व्यवस्था लागू नहीं होने दी जायेगी।

पदयात्रा में रांची चैम्बर के अध्यक्ष संजय माहुरी, आलू प्याज थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष मदन कुमार सचिव रोहित कुमार, राम इकबाल और परेश गट्टानी के अलावा, आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, डॉ अभिषेक रामाधीन, ज्योति कुमारी, मुकेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, नवजोत अलग, प्रवीण लोहिया, राहुल सबू,राम बांगड़, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, संजय अखौरी, सुनील केडिया, सुनील सरावगी, विकास विजयवर्गीय, विमल फोगला शामिल थे।

Page 521 of 1698

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse