टीम एबीएन, रांची। लोहरदगा पावर हाउस में झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ लोहरदगा डिवीजन की बैठक मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री अजय राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया वादा याद करना चाहिए। जिसमें उन्होंने कहा था कि सत्ता में आते ही वह आउटसोर्स व अनुबंध खत्म कर सभी को नियमित करेंगे, मगर उनका वादा अधूरा ही रह गया और अब सरकार का कार्यकाल कुछ ही दिन का बच गया है ऐसे में ऊर्जा विकास श्रमिक संघ चुपचाप नहीं बैठेगी बल्कि इसके खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ेगी।
आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करो, उर्जा निगम पुरानी व्यवस्था लागू करो, होमगार्ड के तर्ज पर मानदेय 1000 रुपए से ऊपर अनुभव के आधार पर चार वर्गों में तय हो, नियमित नियुक्ति में प्राथमिकता तय हो, 10 वर्ष से ऊपर सेवा देने वाले कर्मियों का नियमित नियुक्ति हो, सभी सप्लाई एवम ट्रांसमिशन जोन में हुए एरियर घोटाले की जांच हो और जहां एरियर नहीं दिया गया है वहां पर उसका भुगतान सुनिश्चित हो आदि मांग श्रमिक संघ की ओर से रखी गई है।
आज की बैठक में जलील अंसारी, रजी अंसारी, मंजर अंसारी, खालिद अंसारी, विकास, अलीम अंसारी, अमित कुमार, बसीर अंसारी, मृतुंज्य गिरी, गोपाल महतो, सहनवाज अंसारी, अफताब अंसारी, सिवसंकर साहू, धनंजय कुमार, नजमुद्दीन अंसारी, उमेश, अनिल कुमार, सुकरा बहादुर, आदित्य बैठा, अनिल, संजय प्रजापति, जमानत प्रजापति, अमजत खान, संदीप महतो, दिनेश, हुसैन अंसारी, बिराज कुजूर, बायकुंड, निर्मल कुजूर, सजीत लकड़ा, आशिक अंसारी, सुधीर, महताब अंसारी, रोशन, बेलाल, माजुल, नवल भगत उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज/ रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि झारखंड से एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठिये के चुन-चुनकर निकालेंगे। उन्होंने कहा कि यह काम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार कर सकती है। शुक्रवार को साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद अमित शाह साहिबगंज पहुंचे। यहां पुलिस लाइन मैदान में विशाल परिवर्तन सभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार से कई तीखे सवाल पूछे और लोगों से अपील की कि वे आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनाएं। अमित शाह ने कहा कि आपलोग 5 साल के लिए झारखंड में भाजपा की सरकार बनाएं। हमारी सरकार संताल परगना में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशियों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देगी।
अमित शाह ने पूछा कि हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि हर साल 5 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। लोगों को नौकरी मिली क्या। उन्होंने कहा कि नौकरी देने की बजाय हेमंत सोरेन की सरकार युवाओं को दौड़ा रही है। ऐसा दौड़ा रहे हैं कि युवा दौड़ते-दौड़ते मर जायें।
टीम एबीएन, रांची। फेडरेशन झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में टीम परेश गट्टानी के प्रत्याशियों ने आज लालजी हिरजी रोड, विष्णुगली लेन, एस.एन गांगुली रोड, बड़ालाल स्ट्रीट और लेक रोड में पदयात्रा कर व्यवसायियों से संपर्क साधा।
इस दौरान टीम के सदस्यों ने व्यापारियों के समस्याओं की जानकारी ली। क्षेत्र के व्यापारियों ने वर्तमान टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए एकमत से अपना मत टीम के सभी प्रत्याशियों के पक्ष में करने का भरोसा दिलाया।
पदयात्रा में परेश गट्टानी के अलावा, आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, डॉ अभिषेक रामाधीन, ज्योति कुमारी, मुकेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, नवजोत अलग, प्रवीण लोहिया, राहुल साबू,,राम बांगड़, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, संजय अखौरी, सुनील केडिया, सुनील सरावगी, विकास विजयवर्गीय, विमल फोगला शामिल थे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति अब अपने चुनावी राजनीतिक दल झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में बदल आया है। संगठन के द्वारा झारखंड नवनिर्माण पदयात्रा आरंभ किया गया है।
शुक्रवार को राहे प्रखंड में यात्रा किया गया। इसमें संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित रहे एवं जनसाधारण में भी उत्साह एवं जोस देखने को मिला। आज शुक्रवार को संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने अपने गृह पंचायत होटलो के बेहराबेडा, सिरीडीह, सेंरेंगडीह आदि गांवों में पदयात्रा की। संगठन के प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड गठन एवं शहीदों के अरमानों पर जन जागरण एवं सामूहिक चर्चा किया गया।
बताते चलें कि इस झारखंड पद न्याय यात्रा को केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने भगवान बिरसा मुंडा जन्मस्थली उलिहातु से हरी झंडी देते हुए आरंभ किया था। पदयात्रा के दौरान कांचन मुंडा,चंद्र मोहन स्वांसी, महेश्वर लोहरा, लखींद्र मुंडा, गणेश स्वांसि, तामदीप स्वांसी आदि जनसाधारण सम्मिलित रहे।
टीम एबीएन, रांची। पूरे झारखंड में स्वच्छ ऊर्जा तक ग्रामीणों की पहुंच बनाने के लिए वर्तमान में राज्य के 18 जिलों में अपनी परियोजना को लेकर लोगों के बीच प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम के साथ जनहित में लगी हुई है। इस परियोजना के तहत 4 जिले जिसमें खूंटी गुमला सिम देगा वह रांची शामिल है। इनके 24 प्रखंड एवं 464 पंचायत के कुल 300 गांव में अपनी परियोजना से लोगों को लाभान्वित कर रहा है उक्त बातें लीड्स (लाइफ एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सपोर्ट) के निदेशक ने लीड्स द्वारा होटल एवीएन ग्रैंड में आयोजित मीडिया इंगेजमेंट वर्कशॉप विषयक एकदिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने लीड्स के प्रोजेक्ट और एक्सेस टू क्लीन एनर्जी ( रेस) की जानकारी देते हुए कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कहा कि स्वच्छ ऊर्जा को लेकर सरकार की विभिन्न योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित तो है लेकिन जानकारी के अभाव में ग्रामीण तक उनकी पहुंच नहीं है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत राज्य के चार जिले जिसमें खूंटी मुरहू सिमडेगा के कोलेबिरा और बिशनपुर के प्रखंड में सरकारी अधिकारी पंचायत राज के प्रतिनिधि विद्यालय गैर सरकारी क्षेत्र की संस्थाएं मीडिया युवा को जागरूक और क्षमतावान बनाकर स्वच्छ ऊर्जा समाधान देने की दिशा में लीड्स कार्यरत है। ताकि समुदाय में स्वच्छ ऊर्जा की उपलब्धता हो और लोगों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित हो सके साथ ही ऊर्जा के क्षेत्र में सामुदायिक कौशल विकास और उद्यमशीलता का माहौल विकसित हो सके।
कार्यशाला में लीड्स के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में प्रथम सत्र हुई जिसमें महेंद्र कुमार ने प्रोजेक्ट की उपलब्धियां का उल्लेख करते हुए बताया कि इस परियोजना में कुल 8880 परिवारों के बीच सोलर लैंप पहुंचाया गया। 238 सोलर लाइट लगाये गये 268 सोलर वॉटर टैंक लगाकर 3000 परिवारों को इससे लाभ पहुंचाया गया। साथ ही कुसुम योजना के तहत कुल 1238 लाभुकों को इसका लाभ दिलाया गया 8428 परिवार को एलपीजी गैस का लाभ दिलाया गया। इस मुहिम ने 40 गो सेल को फाउंडेशन तेरी यूएनडीपी डब्ल्यू आर आई आदि अन्य हिट धारकों को जोड़ा और इस तरह इस परियोजना में 2525 लाभों का कौशल विकास किया गया जो आज की तारीख में 20 मुख्य प्रशिक्षक व 30 उद्यमी के रूप में सफलतापूर्वक जनहित सेवा देते हुए आर्थिक दृष्टि से सुदृढ़ है। उन्होंने आगे बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत सोलर ऊर्जा से जोड़कर मशरूम यूनिट मुर्गी पालन यूनिट सोलर लाइट आदि के यूनिट गठित किए गए हैं और इस तरह इस प्रोजेक्ट के तहत 31 करोड़ 82 लाख 65000 परि संपत्ति गांवों तक पहुंचाई गई है और उनके देखरेख और रखरखाव के लिए युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है।
इस सत्र में लीड्स के संपर्क में आकर और उसके दिशा निर्देश में चलते हुए उद्यमिता को अपनाने वाली सफल महिला उद्यमी अल्बीना एक्का (नामकुम ), निश्चल तिग्गा मुरहू तथा नामकुम की ही अनुपम कक्षा बिशनपुर के विपिन तिवारी ने उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी यात्रा संघर्ष सफलता और उपलब्धियां के अनुभव साझा कर किया और उसका श्रेय लीड्स के कौशल प्रशिक्षण व मार्गदर्शन को दिया उन्होंने अनुभव साझा करते हुए कहा की लीड्स के मार्गदर्शन से उन्होंने उद्यमिता को अपनाया और आज उनकी आर्थिक स्थिति काफी सुदृढ़ है।
सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार मधुकर जी की अध्यक्षता में हुए दूसरे सत्र में मधुकर जी ने जोहर के उच्चारण से लोगों का अभिवादन करते हुए लोगों को जोहर का अर्थ प्रकृति की जय बताया उन्होंने कहा की आज मीडिया कर्मी को गोदी मीडिया कहा रहते हैं इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में या युग है। सकारात्मक बदलाव लाने में मीडिया कर्मियों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर मीडिया कर्मी चाहता है कि वह कुछ ऐसा लिखो या समाज को ऐसा दे ताकि एक बेहतर और खुशनुमा समाज बन सके साथ ही उन्होंने प्रत्येक मीडिया कर्मियों का हवन करते हुए कहा कि वह अपने लेखन और प्रस्तुति से जनहित में वैसी जानकारी दें ताकि लोग बेहतर भविष्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक हो सके पर्यावरण मित्रवत रहते हुए स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में लोगों को प्रेरित करने वाले बने ताकि लोग पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में जागरूक हो और आने वाली पीढ़ी के लिए एक स्वच्छ वातावरण छोड़कर जाने वाले बन सके इस क्रम में उन्होंने लीड्स के प्रयास जागरूकता कार्यक्रम और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में उनके कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए बताया कि मीडिया कर्मियों को भी लीड्स की तरह जनहित में काम करने की जरूरत है।
मौके पर लीड्स की निर्झरिणी रथ ने बताया कि यूरोपीय यूनियन महिला व बच्चों के मुद्दों को लेकर काम करते हैं जिनके सहयोग से लीड्स ने पिछले 5 साल में 300 स्कूल में तथा 4000 महिलाओं के साथ काम कर उन्हें स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूक किया है । मीडिया कर्मी के विनोद ने खुशहाल भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन पर जोर दिया वह कहा कि इसकी शुरुआत व्यक्तिगत रूप से हर व्यक्ति को करने की जरूरत है और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें ताकि प्रत्येक व्यक्ति इस महत्वपूर्ण जिम्मेवारी को निभा सके और आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ वातावरण या पर्यावरण दे सके।
हजारीबाग से आए दैनिक जागरण के मीडिया कर्मी रुस्तम खान ने कहा आज सरकार की हजारों जनहित योजनाएं संचालित है लेकिन कोई भी सरकारी योजना धरातल पर तभी सफल होती हैं जब उसे कोई गैर सरकारी संस्था के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाए यूं कहें कि आम जनता के बीच जनहित योजनाओं को पहुंचने मेंगैर सरकारी संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है उसके बगैर इसकी सफलता संभव नहीं। मीडिया कर्मी रविंद्र जी ने मीडिया ने कहा कि कर्मियों को चाहिए कि वह संस्था से कुछ केस स्टडी लेकर तथा किसान लबों क्या उद्यमियों की सफलता पर पर स्टडी कर उससे संबंधित लेख समाज में पेश करें ताकि लोग उससे प्रेरित होकर एक स्वच्छ माहौल और समाज निर्माण की दिशा में अक्सर हो सके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूलों को सोलर से जोड़कर बच्चों में सौर्य ऊर्जा व पर्यावरण स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।
सामाजिक कार्यकर्ता सच्चिदानंद जी ने लीड्स के द्वारा स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में किए गए कार्यों कार्यों और प्रयास का उल्लेख किया तथा ग्रामीण तक उसकी पहुंच बनाने के लिए लीड्स की सराहना की साथ ही उन्होंने उन तमाम लोगों के प्रयास की सराहना की जो लीड्स द्वारा बताए गए कार्यक्रम और प्रशिक्षण से उद्यमिता को अपनाकर आज एक सफल उद्यमी के रूप में समाज को अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं भारत को एक कृषि प्रधान और ऋषि प्रधान देश बताते हुए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण संवर्धन और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में लोगों को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। लीड्स के मनीष कुमार सिंह द्वारा भावी योजनाओं की जानकारी और निशा त्रिपाठी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।
एबीएन डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ICAR-NISA के शताब्दी समारोह में बोलते हुए कहा कि किसान आज भी गरीबी में जी रहे हैं। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मधुमक्खी और पशुपालन पर भी जोर दिया और बोला कि इससे छोटे किसानों को लाभ मिलेगा। इस दौरान मंच पर संतोष कुमार गंगवार, हेमंत सोरेन, शिवराज सिंह चौहान, भागीरथ चौधरी, संजय सेठ , दिपिका सिंह पांडेय भी मौजूद रहे। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पौधरोपण किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने भाषण की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के जयकारे के साथ किया।उन्होंने कहा कि झारखंड से उनका विशेष लगाव है।2017 में इस संस्थान के साथ मिलकर कृषि मेले का उद्घाटन किया था। संस्थान ने लाख, रेजिन जैसे कई उत्पादों में विशेष योगदान दिया। लाख के उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित करने का मौका मिला।राष्ट्रपति ने कहा कि जो सब्जी उत्पादन करते हैं लेकिन उसके बाद सब्जी खराब हो जाती है। इस लिए अधिकारियों से निवेदन है कि कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था की जाए। आज का दौर विश्व रुपी का है परंतु दुष्परिणाम से बचना है। अभी भी कई क्षेत्र है जहां हम आगे जा सकते हैं।
टीम एबीएन, रांची। आगामी 23 सितंबर को भाजपा की परवर्त्तन यात्रा खूंटी पहुंचेगी। परिवर्त्तन यात्रा को लेकर खूंटी में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव ने प्रेस वार्ता में जमकर झारखंड सरकार पर हमला बोला और कहा कि हेमंत सरकार का कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे उसने ठगा नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि हेमंत जो कहते है उसे निश्चित ही नहीं करते हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने जेएमएम पर जमकर निशाना साधा और कहा कि झारखंड में अन्याय और अत्याचार का बोलबाला हो गया है। राज्य की सत्ता में आदिवासियों और मूलवासियों की भागीदारी की बात हेमंत सरकार ने कही थी लेकिन वे जमीन हड़पने में रह गये। महिलाओं के साथ अत्याचार और दुष्कर्म के सात हजार से ज्यादा मामले हो गये हैं।
अब झारखंड में परिवर्तन होना चाहिए। परिवर्त्तन इस अन्याय के खिलाफ, परिवर्त्तन चाहिए अत्याचार के खिलाफ, परिवर्त्तन चाहिए भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ। राज्य की जनता अब झारखंड में परिवर्त्तन चाहती है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि सूबे की वर्त्तमान सरकार में भ्रष्टाचार, शोषण और महिलाओं के अत्याचार के मामले में वृद्धि हुई है।
हेमंत सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि खूंटी से प्रारंभ परिवर्तन यात्रा के दौरान 15 विधानसभा क्षेत्र और 35 प्रखंडों में सभा होगी। 2 महासभा, तीन जनसभा, 9 सभा, 18 रोड शो का आयोजन होगा, अर्थात 998 किलोमीटर की यात्रा की जायेगी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को अलोकतांत्रिक करार दिया है। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी। सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट किया कि एक देश एक चुनाव का प्रस्ताव लोकतंत्र की मूल भावना पर कुठाराघात है।
यह हमारे संघीय ढांचे को कमजोर करने और राज्यों की स्वायत्तता को नष्ट करने का एक षड्यंत्र है। इस प्रस्ताव से लोगों की आवाज दबायी जायेगी और उनके मतदान के अधिकार का अपमान होगा। डिमोनेटाइजेशन की जन-विरोधी एवं असफल नीति की तरह ही यह कदम डी-डेमोक्रेटाइजेशन की तरफ धकेलने का प्रयास है। हम इस अलोकतांत्रिक कदम का पुरजोर विरोध करते हैं।
इसके पहले जामताड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भी सीएम हेमंत सोरेन ने कहा था कि भाजपा के लोग चाहते हैं कि पूरे देश में एक ही दल राज करे। चाहे देश हो या राज्य, किसी दूसरी पार्टी की सरकार बने ही नहीं। वन नेशन वन इलेक्शन के पीछे इनका यही मकसद है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भी इस मुद्दे पर पार्टी का स्टैंड साफ किया है।
उन्होंने कहा है कि भाजपा का इरादा संविधान बदलने का है। इनकी खतरनाक मंशा को हम समझते हैं। इसके आगे ये लोग खास धर्म और विचार के लोगों को ही वोट देने का अधिकार देने की ओर आगे बढ़ेंगे। भाजपा जिस आग को अपने हाथ में लेकर चल रही है, उसी में जलकर खाक हो जायेगी। विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता इन्हें इनकी अलोकतांत्रिक मंशा का जवाब देगी।
बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को वन नेशन वन इलेक्शन पर कोविंद समिति की सिफारिशों को मंजूरी दे दी। वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित समिति ने 14 मार्च 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।
समिति का गठन 2 सितंबर 2023 को किया गया था। समिति ने 191 दिन तक राजनीतिक दलों तथा विभिन्न हितधारकों के साथ चर्चा के बाद 18,626 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कोविंद समिति की सिफारिशों को मंजूरी मिल गयी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse