झारखंड

View All
Published / 2024-09-23 21:13:03
विस चुनाव से पूर्व सिल्ली विधानसभा सीट सबसे ज्यादा चर्चित : देवेंद्रनाथ महतो

न्याय यात्रा का आज 11वें दिन रहा जारी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली। राज्य में विधानसभा चुनाव की दस्तक शुरू होने वाली है। केंद्रिय निर्वाचन आयोग अपने निरीक्षण को लेकर झारखंड पहुंच चुके हैं। सभी राजनीतिक दलों की सर गर्मी तेज होने वाली है। इसके साथ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने भी अपने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। 

संगठन केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो द्वारा न्याय एवं नव निर्माण यात्रा जारी है। आज सोमवार को न्याय यात्रा का 11वीं दिन रहा। सोनाहातू और राहे प्रखंड में आज दौरा किया गया। सोनाहातू प्रखंड के एदेलडीह, इडकू, मगनडीह, हेसाहातु गांवों में एवं राहे प्रखंड के दुलमी गांव में पदयात्रा किया गया। संगठन के कार्यकर्ता में उत्साह देखा गया। 

लोग एक गांव से दूसरे गांवों तक पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं। यात्रा के दौरान देवेंद्रनाथ महतो ने कहा की चुनाव से पूर्व राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में से यह सिल्ली विधानसभा सबसे ज्यादा चर्चित बना हुआ है। आए दिन विभिन्न मीडिया प्रवक्ता एवं पॉलिटिकल पंडित के द्वारा इस सिल्ली विधानसभा सीट को लेकर चर्चा जारी है। इस बार जनता नए बदलाव के दृष्टिकोण से मतदान करेंगी।

Published / 2024-09-22 21:07:44
हुटुप गौशाला धाम में गोहाल घर का उद्घाटन

टीम एबीएन, रांची। रांची गौशाला न्यास के हुटुप गौशाला धाम गौ माता की कृपा से 120 श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के द्वारा नवनिर्मित गोहाल का उद्घाटन किया गया। सर्वप्रथम गौ माता की पूजा और हरी सब्जी, दलिया, घास, गुड़ इत्यादि का महाभोग लगाया गया तत्पश्चात विधिवत पूजा अर्चना के बाद मां को चुनरी चढ़ाई गई और विधिवत नारियल फोड़कर उद्घाटन किया गया।  

गौशाला न्यास समिति के अध्यक्ष पुनीत पोद्दार एवं गौशाला न्यास समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन जालान कार्यक्रम संयोजक वासुदेव भल्ला एवं मुकेश काबरा के द्वारा आगंतुक अतिथियों और समाज के गणमान्य लोगों का स्वागत किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन मे रांची गौशाला न्यास समिति द्वारा संचालित तीनों गौशाला मे किये जा रहे हैं कार्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। 

सांसद से गौशाला के लिए सुकुरहुट्ट में बाउंड्री का निर्माण, बायो गैस, हुटुप धाम में स्ट्रीट लाइट और बाकी स्थान पर गोहर का निर्माण करने की मांग रखी। जिस पर दोनों सांसदों ने अपनी स्वीकृति प्रदान की समाज  सदस्यों के द्वारा से ध्वनि मत से धन्यवाद प्रदान किया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची गौशाला न्यास समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा की गौ माता की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। 

सभी लोगों को गौ सेवा हमेशा अवश्य करना चाहिए। उन्होंने गौशाला में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन किया। मंच का संचालन मुकेश काबरा के ने किया तथा धन्यवाद- ज्ञापन सचिव प्रदीप राजगढ़िया ने किया।

आज की उद्घाटन समारोह में शहर में होने वाले बहुत से कार्यक्रम और श्रद्धा पक्ष होने के पश्चात भी आदर भावना के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई आज के कार्यक्रम मे-  पुनीत पोद्दार, रतन जालान, सतीश तुलस्यान, शत्रुघ्न गुप्ता, किशन साबू, राजकुमार मारू, नरेंद्र लखोटिया, प्रेम मित्तल, शिव शंकर साबू, नारायण फ्लोर, गोवर्धन भला, मुकेश काबरा, वासुदेव भला, संजय सर्राफ, मुरारी लाल अग्रवाल, अशोक नारसरिया, अरुण जालान, अजय जैन, मनीष लोधा, अमित चौधरी, रमन वोडा, नीरज भट्ट, राजेंद्र चौधरी, राम पाहन, अमरचंद बेगानी, संजय पोद्दार,ऐश्वर्या सेठ, संदीप वर्मा, श्रीमती नीता सेठ, ऋषिकेश, अरुण केडिया, विक्रम खेतावत, नीरज चौधरी, आर.के. चौधरी, सरवन जाजोदिया, राजेश चौधरी, विमल जैन, पवन केडिया, रतन वर्मा, राजेश गुप्ता, मदनलाल, पंकज कुमार के अलावे बड़ी संख्या मे सदस्यगण उपस्थित थे।

Published / 2024-09-22 21:04:50
दुमका : एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से मातम

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के महेशखंदा गांव के समीप आज एक अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से दो युवतियों की मौत हो गयी, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी। दोनों मृतका शादीशुदा थीं और आपस में गोतनी थी। जबकि इस घटना में एक अन्य युवती भी गंभीर रूप से घायल है। 

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 114 ए दुमका - भागलपुर मार्ग को जाम कर दिया। घटना कुरमाहाट स्टेशन के ठीक सामने की है। दरअसल दुमका जिले के महेशखंदा हंसडीहा थाना क्षेत्र के महेशखंदा गांव की एक ही घर की दो बहू प्रियंका कुमारी (21 वर्ष) और सोनी कुमारी (22 वर्ष) की इच्छा पुलिस में बहाल होने की थी। इसी की तैयारी लिए पिछले कई दिनों से दोनों दौड़ का अभ्यास कर रही थी। 

आज दोनों महिला घर के बगल की एक युवती पूजा कुमारी (18 वर्ष) के साथ जब दुमका-भागलपुर मार्ग पर दौड़ रही थी, उसी वक्त एक अनियंत्रित हाइवा ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में प्रियंका कुमारी और सोनी कुमारी की मौके पर मौत हो गयी। जबकि साथ में गयी घर की एक लड़की गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

इधर, धक्का मारने के बाद हाइवा अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया और चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। गांव की दो बहुओं की इस तरह दर्दनाक मौत के बाद लोग उग्र हो उठे और उन्होंने एनएच 114 ए दुमका-भागलपुर मार्ग को जाम कर दिया है। दोनों शव अभी भी घटनास्थल पर ही हैं, जिसे उठने नहीं दिया जा रहा है। लगभग छह घंटे से सड़क जाम है, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई है। 

ग्रामीणों का कहना है कि यह दोनों सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी तो इनके घर के दो सदस्य को मुआवजे के तौर पर सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही जिस हाइवा के चालक ने इसकी जान ली है उसे गिरफ्तार किया जाए। जाम को छुड़ाने के लिए जरमुंडी के एसडीपीओ संतोष कुमार सहित हंसडीहा और सरैयाहाट थाना के प्रभारी मौके पर मौजूद हैं लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े हैं।

Published / 2024-09-22 21:04:04
पलामू : पहली बार वंदे भारत को देख गदगद हुए लोग

वंदे भारत एक्सप्रेस पहली बार पलामू से गुजरी, इस तरह से लोगों ने किया ट्रेन का स्वागत 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को पहली बार पलामू से गुजरी। पलामू के डाल्टनगंज और गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का जोरदार स्वागत किया गया। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया, जबकि गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन पर स्थानीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने ट्रेन का स्वागत किया है। 

बता दें कि पलामू के रास्ते वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर लंबे समय से मांग उठ रही थी। वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 2 दिन पलामू के इलाके से होकर गुजरेगी। रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस टाटानगर से पलामू होते हुए पटना जायेगी। वहीं सोमवार को वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से पलामू होते हुए टाटानगर जायेगी। 

डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर सांसद वीडी राम ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन से पलामू के लोगों को काफी फायदा होगा। इस ट्रेन से यात्री पटना और टाटानगर कम समय में पहुंच सकते हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर भविष्य में ट्रेन का फेरा बढ़ाया जायेगा। 

पलामू में डाल्टनगंज और गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव होगा। रविवार को 21893 टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 5:30 में टाटानगर से खुलेगी, इसके बाद चांडिल में 6:10, मुरी में 7:13, बरकाकाना में 8:30, जबकि डाल्टनगंज 10:42 और गढ़वा रोड में 11:50 में रुकेगी। गढ़वा रोड से खुलने के बाद सोननगर में 13:10, गया 14:30 और पटना में 15:55 में पहुंचेगी। 

वहीं 21984 पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से 13:20 में खुलेगी, गया में 14:40, सोननगर में 15:55, जबकि गढ़वा रोड 17:35 और डाल्टनगंज में 18:03 रुकेगी। डाल्टनगंज से खुलने के बाद बरकाकाना 20:50, मुरी 21:50, चांडिल 22:53, टाटानगर 23:55 में पहुंचेगी। 

वंदे भारत से डाल्टनगंज से पटना तक का किराया 1110 रुपये, डाल्टनगंज से गया तक 965 रुपये, डालटनगंज से सोननगर तक 825 रुपये, डाल्टनगंज से टाटा 1060 रुपये, डाल्टनगंज से मुरी 905 रुपये, डाल्टनगंज से चांडिल का किराया 1020 रुपये निर्धारित है।

Published / 2024-09-22 21:00:29
चंद्रप्रकाश या विद्युतवरण... कौन होंगे केंद्रीय कैबिनेट में शामिल?

शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान- केंद्रीय कैबिनेट में झारखंड से एक कुर्मी नेता को मिलेगी जगह

टीम एबीएन, रांची। भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल का जब भी विस्तार होगा, इसमें झारखंड को और प्रतिनिधित्व मिलेगा। कुर्मी समाज के एक नेता को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। श्री चौहान शनिवार को रांची में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता परिवर्तन चाहती है। 

इसके संकेत भाजपा की परिवर्तन यात्रा में देखने को मिल रहे हैं। लोगों की भीड़ बता रही है कि जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है। भाजपा समाज के हर वर्ग की पार्टी है। हमारा सर्वव्यापी व सर्व स्पर्शी दृष्टिकोण रहता है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में चुनाव समिति की अगली बैठक होगी। हमारा प्रयास है कि तब प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो जाये। 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में होने विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता दी जायेगी। पार्टी ने पहले ही हर विधानसभा में कार्यकर्ताओं की राय ले ली है। हर विधानसभा में पार्टी के 250-300 कार्यकर्ताओं ने अपनी पसंद के तीन-तीन प्रत्याशियों के नाम दिये हैं। 

इसकी स्क्रूटनी का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी चयन में कार्यकर्ताओं की राय के साथ सामाजिक समीकरण, हर वर्ग का प्रतिनिधित्व और सर्वे रिपोर्ट को ध्यान रखा जायेगा। चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में हमने लाडली बहन योजना चलायी। 

आज भाजपा शासित राज्यों में अलग-अलग नाम से इस प्रकार की योजना चल रही है। छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र में यह योजना शुरू की गयी है। झारखंड में हेमंत सरकार ने आखिरी साल के आखिरी महीने में नकल कर योजना शुरू की है, ताकि ज्यादा राशि नहीं देनी पड़े।

Published / 2024-09-22 20:59:40
रांची : फूलो-झानो बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन

टीम एबीएन, रांची। जोहार लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन, कोकर के द्वारा आयोजित एवं भारत विकास परिषद के रांची मध्य एवं महानगर शाखा के सहयोग से फूलो-झानो बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन अनगढ़ा प्रखंड के डीमरा गांव में  किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान (सीआइपी) रांची के वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि झारखंड राय विश्वविद्यालय (जेआरयू) के पुस्तकालयाध्यक्ष रविन कुमार एवं गांव के प्रधान सावना बेदिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार ने कहा कि संस्कार केंद्र के माध्यम से बच्चों के अंदर अनुशासन, माता-पिता के प्रति आदर, समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी एवं राष्ट्र के प्रति प्रेम के भाव को जागना है। विशिष्ट अतिथि रविन कुमार ने कहा कि अभिभावक को भी ध्यान रखना होगा कि बच्चों के जिद पर उन्हें मोबाइल ना दे। बाल्यकाल में मोबाइल जैसे उपकरण बच्चों के लिए हानिकारक है।  

फाउंडेशन के डायरेक्टर भारत भूषण ने कहा कि कुछ समय से ऐसी ऐसी घटनाएं समाज के सामने आयी है जिससे अनुभव होता है कि लोगों का शिक्षा स्तर तो जरूर बढ़ा पर व्यावहारिक ज्ञान में कमी आयी है। व्यवहारिक ज्ञान बढ़ाने हेतु ऐसे केन्द्रों की स्थापना की जा रही है। 

उद्घाटन के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज टेकरी के लेक्चर श्रीमती सुप्रिया भारती के सहयोग से 26 बच्चों को पठन-पाठन सामग्री दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जुगल बेदिया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सावित्री, अंजलि, मनेश्वरी, चारवा भगत, जगमोहन, शतरा एवं चैता बेदिया का रहा।

Published / 2024-09-21 20:52:27
इंटरनेट बंद करना पेपर लीक को रोकना नहीं बल्कि छुपाना है : देवेंद्रनाथ महतो

न्याय पदयात्रा दसवें दिन सोनाहातू के विभिन्न क्षेत्रों में रहा सक्रिय

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का झारखंड नवनिर्माण पदयात्रा जारी है। आज शनिवार को सोनाहातू प्रखंड के गलउ पंचायत एवं सोनाहातू पंचायत में किया गया। गलउ पंचायत के कांशीडीह, मूरुतडीह, वनडीह गांव एवं सोनाहातू पंचायत के हितजारा आदि गांवों में किया गया। 

संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो एवं  कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित किया। सांस्कृतिक ढोल एवं मांदर के थाप के साथ लोगों ने ग्राम भ्रमण किया। राज्य के क्षेत्रीय समस्याओं पर परिचर्चा किया। एवं स्थानीय मुद्दा को प्राथमिक रूप से समाधान करने पर बात कही गयी। पदयात्रा के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा विभिन्न पहलुओं पर उदासीन रवैया हो रही है। 

सीजीएल परीक्षा हेतु इंटरनेट को बंद करना प्रश्न पत्र लिक को रोकना नहीं बल्कि प्रश्न-पत्र लिक को छुपाने का षड्यंत्र है। प्रखंड पदाधिकारी रंजीत महतो ने कहा कि संगठन के प्रती लोगों के विश्वास झारखंड नये बदलाव का इशारा करता है। शनिवार को इस पदयात्रा के दौरान गणेश, शिवेश्वर, मगलू महतो, भजोहरी, मेघनाथ, गयाशु, चहबर, जन्मेंजय, रामशय, बुचाराम, नंदलाल, कुशल, मधुसूदन, हेमंत, जयंत, पयराग, नटवर, महादेव के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

Published / 2024-09-21 20:51:38
कोडरमा : शिक्षक ने छात्रा से किया कोर्ट मैरिज

तार-तार हुई गुरु-शिष्य की मर्यादा

टीम एबीएन, कोडरमा। प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भोंडो में गुरु और शिष्या के बीच पवित्र रिश्ते को शर्मशार कर देने का मामला प्रकाश में आया है। भोंडो का बालेश्वर गुप्ता (27 वर्ष, लगभग) पिता- बालकी साव पेशे से प्राइवेट शिक्षक है और वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। बालेश्वर काजल कुमारी (19 वर्ष, लगभग) को भी ट्यूशन पढ़ाता था। 

बताया जाता है कि 02 वर्ष पूर्व ट्यूशन पढ़ने के दौरान गुरु और शिष्य के बीच प्यार हो गया। लड़की अपना नामांकन कॉलेज में करा ली। लेकिन दोनों के बीच फोन पर बातचीत का सिलसिला जारी रहा। दोनों ने शुक्रवार को कोडरमा कोर्ट के समक्ष शादी रचा कर एक दूजे के हो गये, जिसका प्रमाण पत्र भी उन्होंने प्राप्त किया।

उसके बाद दोनों चंदवारा थाना पहुंचे, जहां दोनों के घरवालों को इस बात की सूचना देकर स्थानीय पुलिस की मदद से लड़का-लड़की को लड़का पक्ष के घर भोंडो पहुंचाया गया। हालांकि लड़की पक्ष के लोग थाना पहुंचने से इंकार कर दिये। लड़की 12वीं की छात्रा है।

Page 519 of 1698

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse