टीम एबीएन, रांची। चंपई सोरेन की सुरक्षा में लगे वाहनों को वापस लेने पर शिवराज सिंह चौहान ने जमकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ऐसा करके सरकार घटियापन का सबूत दे रही है। वहीं चंपई सोरेन को टाइगर बताते हुए कहा है कि वह इस तरह की गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के सुरक्षा वाहन छीन लेना सरकार की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। लेकिन चंपाई सोरेन भी टाइगर है वो गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं। ये सरकार लगातार घटियापन का सबूत दे रही है। ऐसे आरोप लगा रही है जिसका जवाब देने की भी जरूरत नहीं है, लेकिन कम से कम चंपई सोरेन की जिंदगी से तो खिलवाड़ न करें।
वहीं, भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार पर जुबानी हमला बोलते केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मनरेगा, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन का पैसा खा लिया और पीएम ने 1000 करोड़ रुपये भेजे ताकि लोगों को उनके घरों में पीने का पानी मिल सके, लेकिन क्या किसी गांव को पीने का पानी मिला?
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को लातेहार के दौरे पर हैं। इस दौरान नेतरहाट में आयोजित परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा के लिए भाजपा ने परिवर्तन यात्रा आरंभ की है। उन्होंने गारंटी दी कि भाजपा की सरकार बनते ही विकास के साथ-साथ सभी को सुरक्षा भी मिलेगी।
नेतरहाट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में झारखंड में रोटी, बेटी और माटी को सुरक्षित करने में हेमंत सोरेन की सरकार पूरी तरह असफल रही है। यह परिवर्तन यात्रा इसीलिए आयोजित की जा रही है ताकि झारखंड की रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा हो सके।
उन्होंने कहा कि झारखंड की संस्कृति और यहां के आदिवासियों की परंपरा अनोखी है। परंतु वर्तमान की झारखंड सरकार के कारण यहां की संस्कृति और परंपरा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। आदिवासियों के हक और अधिकार को छीना जा रहा है। इसी अन्याय के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा आयोजित की गयी है। यह परिवर्तन यात्रा आने वाले चुनाव में झारखंड राज्य में खुशहाली लेकर आयेगी।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि झारखंड में विधानसभा 2024 के चुनाव के बाद झारखंड में सत्ता परिवर्तन होना अनिवार्य है। राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले यहां रिक्त पड़े लगभग 2 लाख सरकारी पदों को भरा जायेगा, ताकि झारखंड का विकास पूरे रफ्तार के साथ हो सके। इसके अलावे स्नातक अथवा उससे अधिक शिक्षा पाने वाले युवाओं को स्थायी रोजगार से जोड़ने तक 2 हजार रुपये प्रति माह दिया जायेगा।
किसानों को 5 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से अलग से प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। महिलाओं को प्रत्येक महीना खाते में राशि उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी को पक्का आवास, सभी को स्वास्थ्य बीमा एवं अन्य लाभ दिये जायेंगे।
टीम एबीएन, रांची। राइजिंग राजस्थान प्रवासी एवं इंडस्ट्रियल मीट के तत्वाधान मे 28 सितंबर को शाम 5:30 बजे से पुरुलिया रोड स्थित स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल मे राजस्थान प्रवासी एवं इंडस्ट्रियल मीट का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे।
कार्यक्रम को संबोधन करेंगे कार्यक्रम को सफल बनाने तथा वृहद स्तर पर तैयारियां हेतु एक बैठक महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में किया गया। बैठक में मारवाड़ी समाज के सभी प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जायेगा।
बैठक में राजस्थान सरकार के प्रतिनिधि अमित सिंघल, हिंगलाज दान रतनू, रोहित शर्मा, पूर्व सांसद महेश पोद्दार, पूर्व सांसद अजय मारू, भागचंद पोद्दार, गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, विनय सरावगी, बसंत मित्तल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, मनोज चौधरी, किशन साबू, चंडी प्रसाद डालमिया, रतनलाल बंका, सज्जन पाड़िया, रवि शर्मा, अशोक नारसरिया, अनिल अग्रवाल,मनोज बजाज, मुकेश काबरा,रमन वोडा, निर्मल बुधिया, नरेश बंका, संजय सर्राफ, सौरभ बजाज, विशाल पाड़िया, निकुंज पोद्दार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, बोकारो। धनबाद रेल मंडल के तुपकाडीह में एक ट्रेन हादसे का शिकार हुई है। कहा जा रहा है कि स्टील प्लांट से इस्पात लेकर मालगाड़ी बहादुरगढ़ जा रही इस दौरान तुपकाडीह रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद वंदे भारत समेत कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशन पर रुकी रहीं।
रेल दुर्घटना तुपकाडीह रेलवे स्टेशन के उतरी केबिन के पास हुई है।
इस हादसे में मालगाड़ी के दो डिब्बे पलट गए और शेष वैगन का संपर्क इंजन से कट गया। इस दुर्घटना के कारण बोकारो रेल खंड पर अप डाउन दोनों ही लाइन बाधित हो गई थी। इस हादसे के कारण करीब पांच घंटे तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ, रात्रि लगभग 1 बजे से परिचालन सामान्य हो गया।
धनबाद रेल मंडल के बोकारो गोमो रेल खंड इस हादसे के कारण प्रभावित हुआ और वाराणसी वंदे भारत सहित कई गाड़ियां रांची से बोकारो वह बोकारो से धनबाद के बीच अलग-अलग स्टेशनों पर रुकी रहीं। हादसे के कारण कई ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया। रेलवे अधिकारी दुर्घटना की जांच करने में जुटे हुए हैं।
क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक विनीत कुमार ने बताया कि बोकारो से बहादुरगढ़ जाने वाली मालगाड़ी रात्रि 20:32 पर तुपकाडीह से रवाना हुई और किलोमीटर संख्या 412/30 के पास दो हिस्सों में बंट गई और बैगन संख्या 15852 और 10948 पलट गए। जिससे डाउन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा चल रही है। इस यात्रा की शुरुआत 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की थी। 20 सितंबर से शुरू हुई यह यात्रा 2 अक्टूबर को समाप्त होगी। यह यात्रा प्रदेश के 24 जिलों के 81 विधानसभा सीटों की है। बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता इस यात्रा में शामिल होंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी के 50 वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे। वहीं, बीते दिन यानी 24 सितंबर को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बोकारो में एक रैली को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि अगर एक बार फिर से प्रदेश में झामुमो की सरकार आती है तो राज्य में विदेशी घुसपैठियों को आने से कोई नहीं रोक सकता है।
अगले 5-10 सालों में विदेशी घुसपैठियों को बहुसंख्यक बनने से कोई रोक नहीं सकता है। यह घुसपैठियों स्थानीय महिलाओं से शादी कर उनकी जमीन हड़प रहे हैं। घुसपैठियों को सिर्फ भाजपा ही रोक सकती है। भाजपा ही प्रदेश में बेटी, माटी और रोटी की रक्षा कर सकती है। हेमंत सरकार सिर्फ वोट के लिए घुसपैठियों का स्वागत कर रही है और उन्हें आधार कार्ड भी दे रहे हैं।
आपको बता दें कि जल्द ही चुनाव आयोग झारखंड में विधानसभा की तारीखों की घोषणा कर सकता है। नवंबर महीने में प्रदेश में चुनाव होने वाला है। उससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुटी हुई है। हेमंत सरकार भी लगातार भाजपा पर निशाना साध रही है।
टीम एबीएन, रांची। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। इसी क्रम में आज सरायकेला में बीजेपी ने परिवर्तन यात्रा निकाली। इस दौरान पूर्व सीएम और बीजेपी नेता चंपाई सोरेन ने कहा कि रैली में मौजूद भीड़ यह संकेत दे रही है कि परिवर्तन निश्चित होगा। आदिवासी और मूलवासियों को फिर से अमन-चैन से जीने का मौका मिलेगा।
चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड में संघर्ष करने के बाद पांच महीने तक सत्ता संभालने का मौका मिला। केलेन्डर बनाकर आईने की तरह योजनाओं को स्वीकृत किया। चंपाई ने मंईयां सम्मान योजना पर बोला कि आज जिस योजना के नाम सरकार छाती ठोकती है उसे मैंने लाया था।
चाहे बहाली हो या फ्री में बालू देना यह सारे मेरे काम थे। संताल परगना की धरती में 1855 में सिदो कान्हू ने तीर के नोक से संताल परगना बनाया और कास्तकारी अधिनियम बनाया। चंपाई ने झामुमो को घेरते हुए बोला कि आज आदिवासियों के अस्तित्व संकट में आ गया है।
संताल परगना के लोगों ने ब्रिटिश सामराज्यवाद को स्वीकार नहीं किया लेकिन आज उसी धरती में बांग्लादेशी घुसकर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और सामाजिक व्यवस्था को तोड़ रहे हैं। इस घुसपैठ को सिर्फ बीजेपी ही रोक सकती है इस लिए मैंने एक क्षेत्रीय पार्टी से निकल कर बीजेपी में शामिल हुआ।
चंपाई ने कहा कि बांग्लादेशियों को अगर कोई भगा सकता है तो वह बीजेपी ही है। कोई और राजनीतिक दल यह लड़ाई नहीं लड़ सकती है। आदिवासियों की अस्मिता को दूसरा कोई दल नहीं बचा सकता है।
टीम एबीएन, रांची। देशभर में नीट पेपर लीक मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि हमेशा से ही विभिन्न परीक्षा में गड़बड़ी का दंश झेलते रहा झारखंड में एक बार फिर जेएसएससी सीजीएल एक्जाम कंडक्ट में एक बड़ा धांधली का आरोप लगा है। दरअसल, जेएसएससी सीजीएल परीक्षार्थियों का कहना है कि इंटरनेट सेवा बंद कर सरकार ने आॅफलाइन पेपर लीक करवाया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच और परीक्षा को रद्द किया जाये।
गौरतलब हो कि झारखंड में 21 और 22 सितंबर को जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा हुई थी। झारखंड में लगभग 8 साल के बाद जेएसएससी सीजीएल का एग्जाम लिया गया। एग्जाम लेने के लिए दो दिनों तक इंटरनेट सेवा बंद रखी गई। इसके बावजूद इस परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।
अभ्यर्थियों ने रांची में महाजुटान कर राज्य सरकार से इस पूरे परीक्षा को रद्द करने की मांग की है। साथ ही उच्च स्तरीय जांच की भी मांग रखी गयी है। छात्रों की माने तो एक दागी कंपनी को बार-बार एग्जाम कंडक्ट करने के लिए बहाल किया जा रहा है। जिसके चलते विद्यार्थियों का भविष्य इस राज्य में अंधकार में है।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 24 सितंबर दिन मंगलवार 2024 पूर्वाह्न 11:30 बजे खलारी प्रखंड की प्रमुख सोनी तिग्गा के समर्थन में पंचायत समिति सदस्यों ने आपात बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप प्रमुख सुमन देवी ने गलत आरोप लगाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए झूठा बताया। बैठक के संचालन करते हुए सहदेव महली ने पूर्व में सभी पंचायत में हुए विकास कामों का पूर्ण विवरण दिया और प्रमुख सोनी तिग्गा के अच्छे व्यवहार और सामाजिक मुद्दों पर अच्छे काम करने की सराहना की।
बैठक में उपस्थित बिशेश्वर मुंडा और निम्मी देवी ने प्रखंड प्रमुख के हर परिस्थिति में भी हर आवश्यक बैठक में उपस्थित होने के साहस की सराहना करते हुए आगे भी ऐसे ही काम करने की बात कही। मेनका देवी ने प्रमुख के अच्छे व्यवहार और सामाजिक कार्यों के प्रति तत्पर रहते हुए हर सुख दुख में सबके साथ अच्छे व्यवहार की प्रशंसा की।
मनभावन लोहरा ने भी आरोप लगाने वाले सभी रेणु देवी, कुंजीता देवी, ऊषा देवी, किरण देवी, अंजू देवी, उर्मिला देवी, धीरज बहादुर को साजिश करने वाले विकास विरोधी गुट के लोग बताते हुए सभी झूठ बातों का सच सामने समझते हुए बिंदुवार उत्तर दिया।
बसंती देवी और नीतू मुंडा ने कहा जूठा आरोप लगाकर इस्तीफे की बात करने वाली रेणु देवी पहले भी अहंकार में गलत बातें और घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल में लिप्त रही हैं। हमेशा झूठ बोलकर सस्ती लोकप्रियता पाने का प्रयास करती है। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने भी विकास के काम नहीं होने की बात को झूठा बताया। उन्होंने हर पंचायत में अबतक हुए कार्यों को पूर्ण विवरण दिया।
नाली, सड़क, शौचालय और स्कूल चहारदीवारी निर्माण इन सभी के पंचायत में काम हुआ है बताया। सभा के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सोनी तिग्गा ने किया। श्रीमती तिग्गा ने सभी पंचायत समिति सदस्यों का साथ और समर्थन के लिए आभार जताया। यह जानकारी विजय दत्त पिंटू (9534100186) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse