टीम एबीएन, रांची। आरजीटीए की कार्यकारिणी का चुनाव आगामी 29.09.2024 को स्थानीय दिगंबर जैन भवन में कराया जायेगा। पूर्वाह्न 9 बजे से आम सभा ऋषिदेव यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी, उसके उपरांत 11 बजे से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ होगी। मतदान का समय 2.30 तक होगा। उसके उपरांत भोजनावकाश होगा।
3.30 से मतगणना की जायेगी। अपराह्न 5 बजे चुनाव परिणाम घोषित किए जायेंगे। 11 सदस्यीय कार्यसमिति के लिय कुल 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। चुनाव प्रभारी एस बी सिंह ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
रांची, रामगढ़ कुजू, पतरातु के 240 सद्स्य मतदान कर नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे, जिसका कार्यकाल एक वर्ष के लिए होगा। उक्त जानकारी आरजीटीए के प्रवक्ता सुनील सिंह चौहान (8709475791) ने दी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत विगत 1974 से ग्राहक जागरण के माध्यम से व्यवस्था परिवर्तन का कार्य कर रहा है। इसी क्रम में संस्था अपना स्वर्ण जयंती वर्ष 2023 - 2024 पूरे देश भर में मना रही है। उद्घाटन समारोह 09 सितंबर 2023 का समालखा, पानीपत, हरियाणा में परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत जी के आशीर्वचन से हुआ था।
वर्ष भर अनान्यन कार्यक्रम नियोजित करने के पश्चात अपने प्रांत का समापन समारोह सुनिश्चित हुआ है। इस दो दिवसीय समापन समारोह के पहले दिन 28 सितंबर 2024 दिन शनिवार को झारखंड प्रांत में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत स्वर्ण जयंती वर्ष जिला सह, हुए सभी कार्यक्रमों को सभी जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला संयोजक द्वारा बैठक, गोष्ठी, ज्ञापन, सम्मेलन आदि का वृत्त निवेदन किया जायेगा।
समारोह के दूसरे दिन 29 सितंबर 2024 दिन रविवार को मुख्य कार्यक्रम अपराह्न 3 बजे से संध्या 5 बजे तक पदमश्री बलबीर दत्त जी की अध्यक्षता में होगा। इस अवसर पर समाचार के संकलन हेतु अपने छायाकार और संवादाता को भेजने की कृपा करें।
एबीएन न्यूज नेटवर्क। झारखंड में शुक्रवार (27 सितंबर) को एक बड़ी दुर्घटना हो गयी। इसमें 3 बच्चों समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल में हुई है। बेरमो अनुमंडल के गांधीनगर थाना क्षेत्र के बारीग्राम हीरक रोड पर एक कार और तेल टैंकर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गयी।
इस दुर्घटना में घायल हुए सभी 7 लोगों को तत्काल ढोरी अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को बोकारो रेफर कर दिया गया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क। झारखंड में शुक्रवार (27 सितंबर) को एक बड़ी दुर्घटना हो गयी। इसमें 3 बच्चों समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल में हुई है। बेरमो अनुमंडल के गांधीनगर थाना क्षेत्र के बारीग्राम हीरक रोड पर एक कार और तेल टैंकर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गयी।
इस दुर्घटना में घायल हुए सभी 7 लोगों को तत्काल ढोरी अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को बोकारो रेफर कर दिया गया।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के डोरंडा स्थित शौर्य सभागार, जैप-1 में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र का वितरण किया।
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में चयनित 527 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र दिया।
टीम एबीएन, रांची। चंपई सोरेन की सुरक्षा में लगे वाहनों को वापस लेने पर शिवराज सिंह चौहान ने जमकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ऐसा करके सरकार घटियापन का सबूत दे रही है। वहीं चंपई सोरेन को टाइगर बताते हुए कहा है कि वह इस तरह की गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के सुरक्षा वाहन छीन लेना सरकार की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। लेकिन चंपाई सोरेन भी टाइगर है वो गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं। ये सरकार लगातार घटियापन का सबूत दे रही है। ऐसे आरोप लगा रही है जिसका जवाब देने की भी जरूरत नहीं है, लेकिन कम से कम चंपई सोरेन की जिंदगी से तो खिलवाड़ न करें।
वहीं, भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार पर जुबानी हमला बोलते केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मनरेगा, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन का पैसा खा लिया और पीएम ने 1000 करोड़ रुपये भेजे ताकि लोगों को उनके घरों में पीने का पानी मिल सके, लेकिन क्या किसी गांव को पीने का पानी मिला?
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को लातेहार के दौरे पर हैं। इस दौरान नेतरहाट में आयोजित परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा के लिए भाजपा ने परिवर्तन यात्रा आरंभ की है। उन्होंने गारंटी दी कि भाजपा की सरकार बनते ही विकास के साथ-साथ सभी को सुरक्षा भी मिलेगी।
नेतरहाट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में झारखंड में रोटी, बेटी और माटी को सुरक्षित करने में हेमंत सोरेन की सरकार पूरी तरह असफल रही है। यह परिवर्तन यात्रा इसीलिए आयोजित की जा रही है ताकि झारखंड की रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा हो सके।
उन्होंने कहा कि झारखंड की संस्कृति और यहां के आदिवासियों की परंपरा अनोखी है। परंतु वर्तमान की झारखंड सरकार के कारण यहां की संस्कृति और परंपरा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। आदिवासियों के हक और अधिकार को छीना जा रहा है। इसी अन्याय के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा आयोजित की गयी है। यह परिवर्तन यात्रा आने वाले चुनाव में झारखंड राज्य में खुशहाली लेकर आयेगी।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि झारखंड में विधानसभा 2024 के चुनाव के बाद झारखंड में सत्ता परिवर्तन होना अनिवार्य है। राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले यहां रिक्त पड़े लगभग 2 लाख सरकारी पदों को भरा जायेगा, ताकि झारखंड का विकास पूरे रफ्तार के साथ हो सके। इसके अलावे स्नातक अथवा उससे अधिक शिक्षा पाने वाले युवाओं को स्थायी रोजगार से जोड़ने तक 2 हजार रुपये प्रति माह दिया जायेगा।
किसानों को 5 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से अलग से प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। महिलाओं को प्रत्येक महीना खाते में राशि उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी को पक्का आवास, सभी को स्वास्थ्य बीमा एवं अन्य लाभ दिये जायेंगे।
टीम एबीएन, रांची। राइजिंग राजस्थान प्रवासी एवं इंडस्ट्रियल मीट के तत्वाधान मे 28 सितंबर को शाम 5:30 बजे से पुरुलिया रोड स्थित स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल मे राजस्थान प्रवासी एवं इंडस्ट्रियल मीट का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे।
कार्यक्रम को संबोधन करेंगे कार्यक्रम को सफल बनाने तथा वृहद स्तर पर तैयारियां हेतु एक बैठक महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में किया गया। बैठक में मारवाड़ी समाज के सभी प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जायेगा।
बैठक में राजस्थान सरकार के प्रतिनिधि अमित सिंघल, हिंगलाज दान रतनू, रोहित शर्मा, पूर्व सांसद महेश पोद्दार, पूर्व सांसद अजय मारू, भागचंद पोद्दार, गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, विनय सरावगी, बसंत मित्तल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, मनोज चौधरी, किशन साबू, चंडी प्रसाद डालमिया, रतनलाल बंका, सज्जन पाड़िया, रवि शर्मा, अशोक नारसरिया, अनिल अग्रवाल,मनोज बजाज, मुकेश काबरा,रमन वोडा, निर्मल बुधिया, नरेश बंका, संजय सर्राफ, सौरभ बजाज, विशाल पाड़िया, निकुंज पोद्दार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse