झारखंड

View All
Published / 2024-09-29 16:06:05
राइजिंग राजस्थान का आयोजन 9-11 दिसंबर को जयपुर में : भजनलाल शर्मा

  • राजस्थान में निवेश करने की अपार संभावनाएं, देश के सभी प्रदेश में राजस्थान गेस्ट हाउस बनेगा : भजनलाल शर्मा

टीम एबीएन, रांची। राजस्थान की विकास यात्रा को गति देने के उद्देश्य से आगामी दिसंबर माह में जयपुर में होने वाले राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम हेतु राजस्थान प्रवासी एवं इंडस्ट्रियल मीट के तत्वाधान मे  से पुरुलिया रोड स्थित स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल मे राजस्थान प्रवासी एवं इंडस्ट्रियल मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुकेश काबरा द्वारा गणेश वंदना के साथ किया। 

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर की। रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पुष्प गुच्छ एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संजय सेठ को झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री रवि शंकर शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज बजाज, ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मारवाड़ी समाज के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, झारखंड राजस्थान अकादमी, मारवाड़ी सहायक समिति, अग्रवाल सभा, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, दिगंबर जैन पंचायत, माहेश्वरी सभा, झारखंड प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन, विप्र फाउंडेशन, मारवाड़ी युवा मंच, महिला समर्पण शाखा, अग्रवाल युवा सभा, झारखंड दाधीच परिषद, महेश्वरी युवा सभा, माहेश्वरी महिला सभा, हरियाणा संघ, सैन समाज, राजस्थानी प्रोफेशनल सोसाइटी, विजयवर्गीय सभा, नागरमल मोदी सेवा सदन, भगवान महावीर हेल्थ एंड रिसर्च सेंटर, रांची गौशाला न्यास, श्री श्याम मंडल, श्री श्याम परिवार, श्री श्याम संघ, रानी सती मंडल, श्री जीण माता समिति, सालासर हनुमान मंडल, श्री हनुमान मंडल, श्री शाकंबरी सेवा समिति, राजस्थान मित्र मंडल, श्री श्याम सेवा समिति चुटिया, चेंबर ऑफ़ कॉमर्स, मारवाड़ी शिक्षा ट्रस्ट, आदि के पदाधिकारीयों ने पुष्प गुच्छ देकर, अंग वस्त्र एवं राजस्थानी साफा पहनाकर, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पूरा सभा स्थल राजस्थानी संस्कृति मे सराबोर रहा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि इतना प्रेम एवं सम्मान पाकर बहुत अभिभूत एवं प्रफुल्लित हूं उन्होंने कहा कि पूरे देश की प्रगति में मारवाड़ी समाज का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आप लोग मेहनत कर्म से जन्मभूमि से आकर कर्मभूमि बनाई। धर्मशाला, मंदिर, गौशाला,, संस्कृति के परोपकार के कार्य किये। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक जयपुर मे आयोजित राइजिंग राजस्थान मे सगला पधारो।एवं भरपूर निवेश करें राजस्थान में अपार संभावनाएं हैं। 

खनिज, जमीन के प्रचुर भंडार है। उन्होंने कहा कि रांची से जयपुर तक रोजाना रेल एवं फ्लाइट चलाने की व्यवस्था करायेंगे। उन्होंने कहा कि देश के सभी प्रदेश में राजस्थान गेस्ट हाउस होगा। तथा उन्होंने कहा मंदिरों के विकास लिए 300 करोड़ की बजट है। तथा खाटू श्याम मंदिर के लिए 100 करोड़ की है।
संजय सेठ ने कहा कि हम सबों को आत्मनिर्भर होकर कार्य करना है। भारत शीघ्र ही दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा। प्रदेश को आगे बढ़ाने मे सबों का योगदान चाहिए।

कार्यक्रम को पूर्व सांसद महेश पोद्दार, अजय मारू, डॉ. मनीषा अरोड़ा, चंद्रशेखर अग्रवाल, संजीव विजयवर्गीय, विधायक समरी लाल, ने भी संबोधन कर कई महत्वपूर्ण बातों को रखा। कार्यक्रम मे सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन पुष्प गुच्छ देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी शर्मा एवं मुकेश काबरा ने की। तथा धन्यवाद- ज्ञापन रवि शंकर शर्मा ने किया।

कार्यक्रम के मीडिया संयोजक संजय सर्राफ ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के प्रतिनिधि कृष्ण कुणाल, संदेश नायक, सिद्धार्थ सिहाग, अमित सिंघल,  हिंगलाज दान रतनू, रोहित शर्मा, अनुराग शर्मा, श्री कुमार लखोटिया, प्रेम मित्तल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, मनोज चौधरी, किशन साबू, चंडी प्रसाद डालमिया, रतनलाल बंका, सज्जन पाड़िया, ललित कुमार पोद्दार, अरुण बुधिया, अशोक नारसरिया, रतन जालान, अनिल अग्रवाल, अमित चौधरी,रमन वोडा, निर्मल बुधिया, संजय सर्राफ, रमेश शर्मा, डॉ ओमप्रकाश प्रणव, किशोर मंत्री, परेश गटानी, विनीता सिंघानिया, प्रमोद शाश्वत, अरुण जोशी, आशीष अग्रवाल, नरेश बंका, निरंजन शर्मा, राहुल मारू, प्रदीप राजगढ़िया,चंडी प्रसाद डालमिया, कौशल राजगढ़िया, श्याम सुंदर शर्मा, अरुण जोशी, मनोज बजाज, अमर चंद्र बेगानी, विश्वनाथ नारसरिया,  महेंद्र जैन, प्रदीप नारसरिया, राम बांगड़, कमल जैन, किशन शर्मा, अमित शर्मा, विजय खोवाल, ऐश्वर्य सेठ, अजय खेतान, वासुदेव भल्ला, यस सुलेखा, तरुण सराफ, शशांक भारद्वाज, रतन अग्रवाल, महेंद्र कुमार, विनोद बेगवानी, कमल शर्मा, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Published / 2024-09-29 16:00:39
गिरिडीह : 10 लाख के इनामी नक्सली राम दयाल का आत्म समर्पण

  • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी जोनल कमांडर ने किया आत्मसमर्पण

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के स्वयंभू जोनल कमांडर राम दयाल महतो ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। उस पर 10 लाख रुपए का इनाम था। पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी। 

इसमें कहा गया है कि राम दयाल महतो उर्फ ​​बच्चन दा उर्फ ​​नीलेश दा उर्फ ​​अमर दा झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित था और उसने राज्य पुलिस की नई दिशा-एक नई पहल पहल के तहत समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया।

गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के पिपराडीह निवासी 70 वर्षीय इस व्यक्ति के पास करीब 1.5 एकड़ कृषि भूमि है। उसके खिलाफ 50 से अधिक नक्सली मामले लंबित हैं, जिनमें से ज्यादातर गिरिडीह जिले में दर्ज हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक (हजारीबाग) सुनील भास्कर ने कहा कि राम दयाल महतो की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। प्रेस वार्ता के दौरान गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार भी मौजूद थे। 

डीआईजी ने कहा कि महतो के आत्मसमर्पण से नक्सली संगठन की कमर टूट गयी है और उन्होंने विश्वास जताया कि गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिलों में नक्सली गतिविधियों में भारी कमी आयेगी। इसमें कहा गया है कि 1989-90 में नक्सली संगठन एमसीसी से प्रभावित होकर महतो उसमें शामिल हो गया और एरिया कमांडर तथा जोनल कमांडर सहित विभिन्न पदों पर काम किया।

Published / 2024-09-29 13:40:44
गांधी जयंती पर हजारीबाग में हुंकार भरेंगे पीएम मोदी

  • 2 अक्टूबर को पीएम मोदी का झारखंड दौरा, जाने कहां-कहां होगा कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को हजारीबाग के दौरे पर रहेंगे। जहां 2 अक्टूबर को विनोबा भावे विश्वविद्यालय में भी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राष्ट्र स्तरीय इस कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कर सकते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि कई बड़े सौगात भी राज्य को हजारीबाग की धरती से 2 अक्टूबर को मिल सकती है, जिसे लेकर तैयारी शुरू हो गयी है।

विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में तीन टेंट बनाए जा रहे हैं। वहीं, एक मंच भी तैयार किया जा रहा है। यहां 20 हजार से अधिक लोगों की बैठने का इंतजाम किया जा रहा है। जिसके बाद 30 सितंबर को टेंट बनाकर जिला प्रशासन को हैंडओवर कर दिया जायेगा।

टेंट बनाने में 150 से अधिक मजदूर सुबह-शाम कम कर रहे हैं। टेंट बनाने के साथ ही यहां प्रशासनिक गतिविधि भी तेज हो गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्पेशल ब्रांच के पदाधिकारी पूरे मैदान की जांच कर रहे हैं। शनिवार को मेटल डिटेक्टर से कोने-कोने की जांच की गयी। वहीं वरीय पदाधिकारी का भी आने-जाने का दौर लगा हुआ है।

दूसरा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गांधी मैदान में है। जहां से भाजपा की परिवर्तन रैली का समापन करेंगे। साथ ही झारखंड में आगामी चुनाव को लेकर शंखनाद भी किया जायेगा। 

मटवारी गांधी मैदान में भी टेंट बनाने का काम शुरू हो चुका है। 30 सितंबर को टेंट बनाकर प्रशासन को सौंप दिया जायेगा। यहां भी सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी का आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के नेता भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर झारखंड पुलिस अकादमी स्थित हेलीपैड में उतरेगा। वहां से सड़क मार्ग से होते हुए विनोबा भावे विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। कार्यक्रम के बाद सड़क मार्ग से ही लगभग डेढ़ किलोमीटर वह यात्रा कर गांधी मैदान पहुंचेंगे। जहां आम जनता को संबोधित करेंगे। इसी दिन परिवर्तन यात्रा का हजारीबाग में समापन हो जायेगा।

Published / 2024-09-28 23:19:29
सहयोगियों के साथ ही झारखंड चुनाव लड़ेगी भाजपा : हिमंता बिस्वा सरमा

  • असम के सीएम ने घोषणा की है कि भाजपा झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव आजसू पार्टी और जदयू के साथ मिलकर लड़ेगी
  • सीट बंटवारे का समझौता अंतिम चरण में है और औपचारिक घोषणा पितृ पक्ष के बाद की जायेगी
  • राज्य में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव इस साल के अंत में प्रस्तावित हैं

टीम एबीएन, रांची। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव सहयोगी दलों के साथ मिलकर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों आजसू पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के साथ मिलकर लड़ेगी। भाजपा के झारखंड चुनाव के सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे का समझौता अंतिम चरण में है।

सहयोगियों के साथ 99 प्रतिशत सहमति बनने का दावा

हिमंता बिस्वा सरमा ने रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा, आजसू पार्टी और जदयू के साथ मिलकर झारखंड चुनाव लड़ेगी। सहयोगियों के साथ 99 प्रतिशत सीट पर सहमति बन गई है। बाकी की एक या दो सीट के लिए बातचीत की जा रही है और इन पर जल्द ही फैसला लिया जायेगा।

पितृ पक्ष के बाद सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा

भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि इस संबंध में औपचारिक घोषणा पितृ पक्ष के बाद की जाएगी जो दो अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव इस साल के अंत में प्रस्तावित है।

उत्पाद सिपाही अभ्यर्थियों की मौत मामले में जांच हो

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा को पत्र लिखकर उन अभ्यर्थियों की मौत की विस्तृत जांच के लिए सहायता मांगी है जो आबकारी भर्ती अभियान के तहत शारीरिक परीक्षण के लिए उपस्थित हुए थे। इस पर हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चूंकि मौत झारखंड में हुई है तो जांच की पहली जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। अगर मुख्यमंत्री को लगता है कि विस्तृत जांच की आवश्यकता है तो उन्हें न्यायिक जांच के लिए झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखना चाहिए। हम इसका स्वागत करेंगे।

15 उत्पाद सिपाही अभ्यर्थियों की मौत

हाल में इस अभियान के दौरान शारीरिक परीक्षा में भाग लेते हुए 15 अभ्यर्थियों की जान चली गई थी। भाजपा इन मौतों को लेकर सोरेन सरकार पर हमलावर है और आरोप लगा रही है कि वे प्रशासन के कुप्रबंधन के शिकार हुए। हिमंता बिस्वा ने झारखंड में कथित घुसपैठ पर चिंता भी जतायी।

Published / 2024-09-28 23:16:16
अपराधी नहीं हैं मेरे पति छवि रंजन : शीतल झा

टीम एबीएन, रांची। आइएएस अधिकारी छवि रंजन की पत्नी शीतल झा ने मीडिया में उनके परिवार पर लगाए जा रहे आरोपों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि उनके पति की सर्वोच्च न्यायालय से जमानत अर्जी खारिज होने का अर्थ यह नहीं है कि वह अपराधी हैं। 

शीतल झा ने बताया कि 15 महीनों से उनके पति जेल में बंद हैं, लेकिन अब तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को किसी भी प्रकार के पैसे के लेनदेन या भ्रष्टाचार के सबूत नहीं मिले हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ईडी के किसी भी अधिकारी ने इस तरह के आरोपों की पुष्टि मीडिया के सामने नहीं की है। 

शीतल झा ने अपनी बात रखते हुए कहा, न्यायालय से जमानत अर्जी खारिज हो जाना अपराधी होने का प्रमाण नहीं होता। जब तक कोई ठोस सबूत न हो, तब तक किसी के बारे में झूठी खबरें फैलाना गलत है। न तो ईडी के द्वारा मनी ट्रेल और नहीं रुपये-पैसे से संबंधित किसी भी तरह से परिवार के सदस्यों का कोई हाथ नहीं है,परिवार के सदस्य पहले से ही एक कठिन दौर से गुजर रहे होते हैं, और ऐसे में उनके ऊपर इस तरह के निराधार आरोप लगाना केवल मानसिक उत्पीड़न का कारण बनता है।

शीतल झा ने परिवार के प्रति मीडिया के एक वर्ग द्वारा की जा रही नकारात्मक रिपोर्टिंग पर नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा, जब किसी का कोई अपना मुश्किल में होता है और उसके साथ नहीं होता, तो केवल वही व्यक्ति समझ सकता है कि उस पर और उसके परिवार पर क्या बीत रही है। ऐसे में परिवार को टार्गेट करना गलत है। यदि किसी के पास कोई ठोस सबूत है, तो उसे खुलकर सामने आना चाहिए, लेकिन बिना प्रमाण के इस तरह की अफवाहें फैलाना न केवल अनैतिक है बल्कि न्याय व्यवस्था का अपमान भी है।

छवि रंजन की जमानत न मिलने पर शीतल झा ने कहा, 15 महीनों में कई लोगों को सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिली है। मुझे पूरी उम्मीद है कि ईश्वर और न्यायालय के न्यायाधीश मेरे पति के साथ न्याय करेंगे, और जल्द ही उन्हें जेल से रिहा किया जायेगा। न्यायालय में हमारा विश्वास अडिग है, और हम पूरी तरह से आशान्वित हैं कि सच्चाई की जीत होगी।

शीतल झा ने यह भी कहा कि उनके पति निर्दोष हैं और उनका परिवार इस कठिन समय का डटकर सामना कर रहा है। हमने हमेशा कानून का सम्मान किया है और उम्मीद करते हैं कि न्यायपालिका जल्द ही इस मामले का उचित समाधान निकालेगी। मेरे पति पर लगाये गये सभी आरोप बेबुनियाद हैं, और यह समय ही साबित करेगा कि सच्चाई क्या है, उन्होंने कहा।

अंत में, शीतल झा ने मीडिया से अपील की कि वे बिना किसी प्रमाण के ऐसी खबरें न चलाएं जो परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा सकती हैं। हमारी लड़ाई न्याय के लिए है, और हम पूरी तरह से विश्वास रखते हैं कि सच्चाई जल्द ही सामने आयेगी, उन्होंने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा।

Published / 2024-09-28 23:11:11
रांची : 6.73 करोड़ से होगा पहाड़ी मंदिर का कायाकल्प

  • रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर की बदलेगी तस्वीर, 6.73 करोड़ से होगा कायाकल्प

टीम एबीएन, रांची। रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर की तस्वीर बदलेगी। मंदिर की मरम्मत एवं पुनर्विकास के लिए कुल 673.067 लाख (छह करोड़ तिहत्तर लाख छह हजार सात सौ रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृत दी गयी है। 

रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने विभागीय सचिव के पत्र के आलोक में पहाड़ी मंदिर की मरम्मत्त एवं पुनर्विकास के लिए 424.543 लाख (चार करोड़ चौबीस लाख चौवन हजार तीन सौ रुपये) एवं गार्ड वॉल और बॉउंड्री वॉल निर्माण के लिए 248.524 लाख (दो करोड़ अड़तालीस लाख बावन हजार चार सौ रुपये) यानी कुल 673.067 लाख की स्वीकृति दी है। 

योजना के क्रियान्वयन के लिए कार्यपालक अभियंता, एनआरईपी-1 रांची को कार्यकारी एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है, जो मुख्य अभियंता, रांची झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (रांची) द्वारा तकनीकी स्वीकृत प्राक्कलन के अनुसार ही योजना का क्रियान्वयन कराएंगे। रांची के उपायुक्त द्वारा इस योजना के लिए अनुमोदित प्राक्कलन के अनुरूप निविदा आमंत्रित कर 31 मार्च 2026 तक योजना को पूरा कराने को कहा गया है। 

कार्यकारी एजेंसी द्वारा योजना स्वीकृति के बाद सात दिनों के अंदर निविदा प्रकाशन एवं निविदा प्राप्ति की तिथि के अगले पांच दिनों के अंदर निविदा का निष्पादन करने का आदेश दिया गया है। निविदा निष्पादन में किसी प्रकार की कठिनाई की स्थिति उत्पन्न होने पर कार्यकारी एजेंसी को तत्काल सूचना उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है।

Published / 2024-09-28 21:31:45
ग्राहक पंचायत ने दायित्व बोध पर की बौद्धिक चर्चा

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत की बैठक सह स्वर्ण जयंती वर्ष समारोप समारोह का दो दिवसीय आयोजन का आरंभ आज रानी सती मंदिर प्रांगण में

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की प्रांत बैठक सह स्वर्ण जयंती वर्ष का समारोप समारोह का दो दिवसीय आयोजन का आज प्रथम दिन की बैठक रानी सती मंदिर के प्रांगण आयोजित की गयी। इस समारोह में राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस, स्वर्ण जयंती आयोजन समिति की अध्यक्ष पद्मश्री छुटनी महतो, उपाध्यक्ष ऐंजिल उपाध्याय भी उपस्थित थी। आज के दिन की बैठक कुल 6 सत्रों में संचालित की गयी। 

कार्यक्रम का आरंभ ग्राहक गीत से हुआ, जिसे डॉली परिहार ने गाया। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम किया गया। संगठन मंत्र का वाचन किया वी प्रभु ने किया। अजय ने आज दिन भर होने वाले कार्यक्रम के बारे में परिचय दिया। संगठन में बैठक का क्या महत्व है और अपने प्रतिभागियों से क्या अपेक्षा रहती है इस विषय पर सबनीस दिनकर जी ने अपना वक्तव्य दिया। 

सदस्यता अभियान की समीक्षा की प्रांत सहसचिव अरविंद राणा ने। तत्पश्चात सबसे अधिकतम सदस्यता वाला जिला दुमका, सबसे अधिक कार्यक्रम करने वाला जिला पूर्वी सिंहभूम और सबसे अधिक महिला सदस्य बनाने वाली सदस्य सरिता सिंह जी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस ने प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। 

प्रथम सत्र का संचालन किया प्रांत सचिव अरविंद राणा जी ने। द्वितीय सत्र का संचालन किया प्रांत सचिव डॉक्टर कल्याणी कबीर जी ने और इस सत्र में सभी जिला के सचिवों और संयोजकों  के द्वारा अपने अपने जिला का वृत्त प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात पर्यावरण आयाम प्रमुख बिमला हेंब्रम, महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल, विधि आयाम प्रमुख रवि प्रकाश सिंह और प्रचार आयाम प्रमुख अंशु कुमार ने भी वृत्त दिया। 

तृतीय सत्र में कुछ नवीन कार्यकर्ताओं का नियोजन किया गया और साथ ही प्रांत संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति जी ने दायित्व बोध पर अपना बौद्धिक दिया। चतुर्थ सत्र में  से गट बैठक हुआ जिसमें दिनकर जी ने टोली सदस्यों से विचार-विमर्श किया। सभी आयाम प्रमुखों ने अपनी अपनी टोली के साथ विचार विमर्श किया। पंचम सत्र में गट सह मुक्त चर्चा और जिज्ञासा समाधान रखा गया। षष्ठ सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें देशभक्ति गीत, भजन, कविता, वीर रस इत्यादि की प्रस्तुति कार्यकर्ताओं ने दी। कल्याण मंत्र के साथ आज की बैठक संपन्न हुई। 

नये नियोजित हुए सदस्य के नाम इस प्रकार रहे 

  • प्रांत कार्यकारिणी : उपाध्यक्ष ऐंजिल उपाध्याय, सह सचिव आर अजय, प्रांत पर्यावरण संरक्षण आयाम प्रमुख डॉक्टर अनीता शर्मा जी  
  • पूर्वी सिंहभूम : पर्यावरण संरक्षण आयाम अमलेंदु, जिला महिला आयाम सह प्रमुख , रीना परितोष 
  • कदमा नगर प्रमुख : मीरा गुप्ता , कदमा नगर सहप्रमुख सपना तिवारी *बागबेड़ा नगर आयाम प्रमुख सुनीता तिवारी  
  • सरायकेला खरसांवा : जिला संयोजिका डॉ रजनी रंजन जी 

रांची से  

  • अध्यक्ष आलोक पांडे 
  • उपाध्यक्ष बृजमोहन ओझा 
  • सचिव आलोक कुमार सिंह  
  • सह सचिव निशांत सोलंकी  
  • महिला आयाम प्रमुख स्नेहा भदोरिया 

रामगढ़ के  

  1. अध्यक्ष सुमन कुमार श्रीवास्तव । 
  2. उपाध्यक्ष कमलेश बेदिया 
  3. सचिव कौशिक गुप्ता 
  4. सदस्य गुप्तेश्वर कुमार सिंह 
  • गुमला से जिला संयोजक दिलीप कुमार 
  • बसिया से संयोजक राधा कृष्ण राम 
  • चतरा से सन्नी कुमार सिंह 
  • हजारीबाग से  केरेडारी प्रखंड संयोजक संजय भारती 
  • पदमा प्रखंड संयोजक पुरुषोत्तम पांडे 
  • दुमका से जिला पर्यावरण प्रमुख स्वपन कुमार दत्ता 
  • दुमका प्रखंड संयोजक धनंजय पाल जी।

Published / 2024-09-28 21:27:02
डीएवी गांधीनगर में अंतर्विद्यालायीय हिंदी प्रतियोगिता संपन्न

विश्व का तोरण द्वार है हिंदी : डॉ जंग बहादुर  पाण्डेय

टीम एबीएन, रांची। सी सी एल रांची और डीएवी गांधीनगर के युगल तत्त्वावधान में आयोजित  अंतर्विद्यालायीय हिंदी प्रतियोगिता में रांची के विभिन्न विद्यालयों से आये 80 प्रतिभागियों  ने कविता लेखन, कहानी लेखन कविता वाचन तथा आशु भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ जंग बहादुर  पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी डॉ प्रशांत करण उपस्थित थे। 

अपने वक्तव्य में मुख्य अतिथि ने हिंदी के वैश्विक प्रभाव का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कभी हिंदी को विश्व मंच पर उपेक्षित भाषा के रूप में जाना जाता था किंतु आज विश्व के बड़े-बड़े राजनेता भी हिंदी को सम्मान देते हैं। उन्होंने हिंदी को विश्व का तोरण द्वार कहते हुए आगे कहा कि आने वाले वर्षों में हिंदी विश्वभाषा के रूप में प्रख्यात होगी इसमें संदेह नहीं होना चाहिए। वहीं विशिष्ट अतिथि ने भाषायी अभिव्यक्ति की निपुणता के लिए शब्द कोष की अभिवृद्धि पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि  भाषा में निपुणता के लिए व्यक्ति को शब्दकोष निरंतर पढ़ते रहना चाहिए। जिसके पास शब्द भंडार जितना अधिक होगा उसकी अभिव्यक्ति में उतना ही निखार होगा। छात्रों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि अपनी भावनाओं को लिखित स्वरूप अवश्य दें। उन्होंने हिंदी में अन्य भाषाओं के शब्दों के अतिक्रमण पर चिंता भी व्यक्त की तथा अनावश्यक विदेशी शब्दों के प्रयोग से हिंदी को बचाने पर जोर दिया।

इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 1500 , द्वितीय पुरस्कार के लिए 1200, तृतीय के लिए 1000 तथा सांत्वना पुरस्कार के रूप में 500 नगद के साथ सभी प्रतिभागियों को उपहार और प्रमाणपत्र भी दिये गये। 

पुरस्कार पाने वाले प्रतियोगी कहानी लेखन प्रथम अनुष्का सिंह मनन विद्या, द्वितीय रिद्धि डी ए वी बारियातु, तृतीय निशिथा डी ए वी कपिलदेव, सांत्वना शुभ सेठ  डी ए वी नंदराज कविता लेखन झ्र प्रथम हर्षिता सुमन डी ए वी कपिलदेव, द्वितीय अक्षरा राज डी ए वी हेहल, तृतीय निधि कुमारी डी ए वी कांके एवं सांत्वना प्रेरणा डी ए वी बारियातु, कविता वाचन  प्रथम दक्षा प्रसाद डी ए वी हेहल, द्वितीय श्रेया पाण्डेय डी ए वी गांधीनगर, तृतीय दीपांशु डी ए वी नंदराज एवं सांत्वना प्रणव डी ए वी बरियातू ,आशु भाषण-  प्रथम मनिंजा रहमान, द्वितीय नंदिनी कुमारी तृतीय शिवानी एवं सुहानी पाण्डेय।

इस कार्यक्रम में सी सी एल के तेजविंदर सिंह सीनियर मैनेजर पर्सनल, बलराम सिंह, डॉ वासुदेव प्रसाद पूर्व प्राचार्य सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद, डॉ ओम प्रकाश व्याख्याता राजकीय प्रशिक्षण महाविद्यालय रांची के साथ डी ए वी गांधीनगर के सभी शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य निराकार आचार्य, जूनियर विंग की प्रभारी डॉ जया जायसवाल, ब्रजेशजी सिन्हा, गोविंद झा, पुष्प झा, संजय कुमार तिवारी, कृष्णानंद तिवारी आदि की भूमिका रही।

Page 515 of 1698

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse