टीम एबीएन, रांची। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल सभा द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन मे आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह मे सामाजिक कार्यकर्ता संजय सर्राफ के पुत्र अनिकेत सर्राफ को बैडमिंटन मे राज्यस्तरीय एवं राष्ट्रीयस्तरीय पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अग्रवाल समाज का प्रतिष्ठित नंदलाल मोदी खेलकूद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
14 वर्षीय डीएवी गांधीनगर के नवीं कक्षा के छात्र अनिकेत सर्राफ ने गया बिहार के दिल्ली पब्लिक स्कूल मे आयोजित ऑल इंडिया सीबीएसई बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024- 25 में स्टेट झारखंड एवं बिहार बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता के अंडर-17 मे गोल्ड मेडल जीता तथा डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता मे जोनल एवं स्टेट स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर नेशनल गेम्स के लिए चयनित हुआ है।
अनिकेत ने इसी वर्ष जनवरी मे दिल्ली में राष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता मे अंडर- 14 बैडमिंटन चैंपियनशिप मे सिल्वर मेडल जीता था तथा झारखंड राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता एवं झारखंड का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का अवार्ड मिला था।
प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राजकुमार अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि निर्मल कुमार काबरा ने अनिकेत सर्राफ को मोमेंटो, पुष्प गुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर कई गण्यमान लोग तथा समाज के बड़ी संख्या मे महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। नवरात्र के प्रथम दिन कांके रोड स्थित लेक एवेन्यू मार्ग के मार्ग का शिलान्यास केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के द्वारा पूजा पूजा- अर्चना कर श्रीफल फोड़कर किया गया। पिछले कई वर्षों से लेक एवेन्यू मार्ग के कॉलोनी वासियों का प्रयास था रोड सरकार द्वारा बनवाई जाए। परंतु अंत में सांसद महोदय से निवेदन किया गया और उन्होंने रोड बनवाने का वादा किया।
पीसीसी रोड के शिलान्यास कार्यक्रम में कांके के विधायक समरी लाल पूर्व राज्यसभा सदस्य अजय मारू,के अलावा लेक एवेन्यू के मुकेश काबरा, विकास सिंह, रविंद्र मोदी, कमल गोयंका, भगवती भुवालका, नकुल तिर्की, नीरज गर्ग, संजय सर्राफ,प्रवीण राजगढ़िया, विकास मोदी, गौरव काबरा, आनंद जालान, विक्की गर्ग, रामप्रसाद जालान, विवेक सिंघानिया, आकाश खोसला, मधुसूदन, उषा जालान, दीपाली गर्ग, के अलावे बड़ी संख्या मे लेक एवेन्यू मार्ग के गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ एवं कांके विधायक समरी लाल ने लेक एवेन्यू गली की सभी समस्याओं से अवगत होते हुए शीघ्र ही समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया। उक्त जानकारी मुकेश काबरा ने दी
बिजली आपूर्ति में आ सकती है समस्या, इन मांगों को लेकर हड़ताल पर गये झारखंड के विद्युत कर्मी
टीम एबीएन, रांची। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड उर्जा विकास श्रमिक संघ गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये। इससे पहले बिजली विभाग के कर्मियों ने हड़ताल की जानकारी दे दी थी। बुधवार को बैठक कर उन्होंने कहा था कि 6 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के हजारों सदस्य तीन अक्तूबर से हड़ताल पर जा रहे हैं।
राज्य में आउटसोर्स अभिशाप बन गया है। हर जगह लूट-खसोट चरम पर है। सरकार सोयी हुई है। हड़ताल के अलावा संघ के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। उनके हड़ताल से ये साफ हो चला है कि बिजली आपूर्ति में समस्या आयेगी। झारखंड बिजली विभाग के कर्मियों ने कहा कि राज्य के विद्युत कर्मचारी आक्रोश में हैं। सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। बैठक में हड़ताल की तैयारियों पर विचार किया गया।
उन्होंने दावा किया कि हड़ताल में लगभग हजारों विद्युत कर्मी शामिल होंगे। विद्युत कर्मियों की मांग है कि आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर पुरानी व्यवस्था लागू करें। साथ ही होमगार्ड की तर्ज पर विद्युत कर्मियों को अनुभव के आधार पर चार वर्ग तय हो, जिसमें नियमित नियुक्ति में प्राथमिकता प्रावधान हो।
इसके अलावा 10 वर्ष से ऊपर सेवा देने वाले कर्मियों की नियमित नियुक्ति, सप्लाई और ट्रांसमिशन जोन में एरियर घोटाले की जांच, इसके अलावा जहां एरियर नहीं दिया गया है, वहां भुगतान सुनिश्चित की जाए। उन्होंने घोषणा की है कि अगर यह मांग नहीं मानी गयी तो संघ राजभवन का घेराव भी करेगा।
टीम एबीएन, रांची। अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ (आजा) का एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला एवं हाल के दिनों में पूरे राज्य में अधिवक्ताओं की हो रही हत्या एवं मारपीट की घटनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए अविलंब अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की दिशा में कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
संघ के प्रधान महासचिव भरत चंद्र महतो ने महामहिम राज्यपाल को बताया कि हाल के दिनों में पूरे राज्य में अधिवक्ताओं की हत्या एवं मारपीट की कई घटनाएं सामने आयी हैं। रांची में अधिवक्ता गोपी कृष्ण की जिस तरह से निर्ममता से हत्या की गयी, उससे लगता है कि आज अधिवक्ता कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसी स्थिति में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने की नितांत आवश्यक है।
इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ताओं एवं उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर आयुष्मान कार्ड निर्गत करने एवं 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा करने, अधिवक्ताओं को टोल टैक्स से मुक्त करने की भी दिशा में आवश्यक करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रधान महासचिव भरत चंद्र महतो, संघ के रांची जिलाध्यक्ष अंजित कुमार, सचिव निरंजन राम, वरीय सदस्य अर्चना वर्मा एवं मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद शामिल थे।
टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरि समुह की रांची शाखा औघड भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड (पश्चिम) में पूर्व की भांति, शारदीय नवरात्र का अनुष्ठान किया जा रहा है। दिनांक 03.10.2024 (बुधवार) को अनुष्ठान का प्रारंभ विधिवत अखंड दीप प्रज्ज्वलित कर साधकों ने किया।
दिनांक 09 अक्तूबर को सप्तमी, 10 अक्तूबर को महा अष्टमी (महानिशा पूजन) तथा 11 अक्तूबर को महानवमी के साथ कन्या पूजन के कार्यक्रम निर्धारित हैं।
दिनांक 3 से 11 अक्तूबर, 2024 की अवधि में श्री सर्वेश्वरी समुह के साधक एवं श्रद्धालु आश्रम परिसर में पूजन, हवन, ध्यान, जप तथा सद्ग्रंथों का पाठ के माध्यम से साधनारत रहेंगे।
टीम एबीएन, रांची। रांची जिला राजद की ओर से मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बापू, देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और शहीदे आजम शेख भिखारी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। जयंती समारोह की अध्यक्षता रांची जिला राजद अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने की।
मौके पर श्री महतो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताये सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने की बात कही। जयंती समारोह के आरंभ में राष्ट्रपिता बापू, स्व लाल बहादुर शास्त्री और शहीद ए आजम शेख भिखारी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित की गयी।
मौके पर राजेश यादव, मनोज अग्रवाल, आबिद अली, रामकुमार यादव, श्रीराम भगत, विजय राय, विशाल राय, शबबर फातमी, लालू प्रसाद, मुर्शीद आलम, नवीन कुमार, रामभान सिंह, विकास कुमार आदि उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू/ रांची। कमलेश सिंह तीन अक्टूबर को भाजपा में शामिल होने वाले है। इधर, पार्टी में उनके शामिल होने का विरोध भी शुरू हो गया है।
सोमवार की रात पार्टी नेता सह भाजपा किसान मोरचा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह के रांची स्थित आवास पर बैठक के बाद मंगलवार की सुबह पार्टी के वरिष्ठ नेतागण प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मंराडी व संगठन मंत्री करमबीर सिंह से मिलकर अपनी भावना से अवगत कराया। मौके पर ज्योतिरीश्वर सिंह, विनोद सिंह, कामेश्वर कुशवाहा, प्रफुल्ल सिंह, अशोक सिंह ,रविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
भाजपा किसान मोरचा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह का कहना है हम सभी मिल कर निष्ठावान कार्यकर्त्ता और नेताओं की भावना से नेतृत्व को अवगत करा रहे हैं। हमारे नेता और कार्यकता यहां काफी मजबूत स्थिति में हैं। वर्ष 2019 के चुनाव में बिना पार्टी सिंबल के चुनाव लडकर विनोद सिंह ने तीस हजार से अधिक मत लाये थे।
हम सभी चाहते हैं पार्टी का कुनुबा बढे, पर जो पार्टी के कुनबे में शामिल हो रहे हैं। उनकी योग्यता और पृष्ठभूमि का ख्याल जरूर रखा जाना चाहिए। बस इसी सवाल पर हमलोगो का विरोध है। वैसै नेता जिनका जनाधार स्वयं खिसक चूका हैैं, उसे विधायक बनाने के लिए भाजपाई खून पसीना बहाये और बाद में इन क्रियाकलाप से प्रताडित भी हों। आज मुलाकात के दौरान मंराडी जी और संगठन मंत्री दोनो ने हम नेताओं के समक्ष कहा अभी तक उनलोगो को कमलेश सिंह के दल में शामिल होने की जानकारी नही हैं।
टीम एबीएन, कोडरमा। श्री अग्रवाल समाज के तत्वाधान में चल रहे चार दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती समारोह 2024 के दूसरे दिन, मंगलवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा झुमरी तिलैया के अड्डी बंगला रोड स्थित सीताराम जी ठाकुरबाड़ी से प्रारंभ होकर श्री अग्रसेन भवन तक संपन्न हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के पुरुष और महिलाएं शामिल हुए, जिन्होंने महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों और आदर्शों को याद किया।
शोभायात्रा की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की भव्य झांकी के साथ हुई, जिसे एक सुसज्जित वाहन पर सजाया गया था। समाज के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंघानिया ने नारियल पधारकर और पूजन कर इस शोभायात्रा की विधिवत शुरूआत की। शोभायात्रा में पुरुषों ने श्वेत कुर्ता-पायजामा और महिलाओं ने गुलाबी साड़ियां पहनकर हिस्सा लिया, जिससे शोभायात्रा का दृश्य बेहद आकर्षक हो गया।
समाज के अध्यक्ष गोपी कृष्ण अग्रवाल और सचिव हिमांशु केडिया ने अपने उद्बोधन में महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों की प्रासंगिकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन का एक रुपया और एक ईंट का सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके हरियाणा स्थित अग्रोहा धाम में देश का सबसे बड़ा मंदिर विकसित किया गया है, जो उनके सामाजिक और आर्थिक सिद्धांतों का प्रतीक है। इस सिद्धांत के तहत उनके राज्य में आने वाले नए लोगों को व्यापार और आवास के लिए समाज के सभी सदस्यों से एक-एक रुपया और एक-एक ईंट दी जाती थी। इससे न केवल उनकी आर्थिक सहायता होती थी, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और समानता को बढ़ावा मिलता था।
शोभायात्रा भदानी रोड, स्टेशन रोड, और झंडा चौक होते हुए श्री अग्रसेन भवन तक पहुंची। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों की धुन पर समाज के लोगों ने एक रुपया, एक ईंट, महाराजा अग्रसेन की यही रीत के नारों से पूरे शहर को गुंजायमान कर दिया। शोभायात्रा में सबसे आगे महाराजा अग्रसेन के 18 गोत्र का बैनर लेकर समाज के लोग चल रहे थे।
शोभायात्रा के दौरान कोडरमा के प्रसिद्ध गायक नवीन पांड्या ने धार्मिक और प्रेरणादायक भजन प्रस्तुत किए। उनके भजनों धर्म के प्रकाश को देश के विकास के लिए अग्रवंशों की टोली चली, आन बान और शान है यह अग्रवाल समाज की, और हम अग्रसेन की महिमा करते हैं पर श्रद्धालु भक्त झूमते नजर आये। शोभायात्रा का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया।
शोभायात्रा के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें नृत्य प्रतियोगिता प्रमुख रही। इस कार्यक्रम की परियोजना निदेशक सलोनी अग्रवाल थीं, जिन्होंने सफलतापूर्वक इसका संचालन किया। इसके बाद 1 मिनट शो का आयोजन भी किया गया, जिसके परियोजना निदेशक मोहन सुल्तानिया, आयुष पोद्दार, उमंग कंदोई और यश बंसल थे।कार्यक्रम में सह सचिव अरविंद चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल, कार्यक्रम के परियोजना निदेशक विपुल चौधरी के अलावा प्रदीप केडिया, संजीव खेतान, संजय खेमानी, अशोक पिलानिया, संजय नरेड़ी, संतोष लड्ढा, संजय अग्रवाल, मनोज केडिया, दीपक सिंघानिया, कैलाश चौधरी,आयुष पोद्दार, विजय केडिया, प्रदीप नबाब, शैलेश दारूका, प्रीति केडिया, रजनी अग्रवाल, शीतल पोद्दार, प्रीति जगनानी, रिचा भोजन, विकाश अग्रवाल, जितेन्द्र टिब्रेवाल, रमेश कंन्दोई, सुभाष अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, किशोर बंसल, गोविंद फतेसरिया, गोपाल मोदी, रमेश कंदोई, प्रदीप हिसारिया, गोपाल सर्राफ, सुधीर गुटगुटिया, राकेश सुरेखा सहित अन्य मौजूद थे।
श्री अग्रसेन जयंती समारोह के दूसरे दिन के कार्यक्रम में समाज के लोगों के बीच उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और सिद्धांतों को याद करते हुए समाज ने उन्हें एक प्रेरणास्त्रोत के रूप में अपनाने का संकल्प लिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse