झारखंड

View All
Published / 2024-10-20 21:44:57
जेसीडीए ने किया आॅनलाइन दवा बिक्री का पुरजोर विरोध

टीम एबीएन, रांची। झारखंड केमिस्ट केमिस्ट्स एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन (जेसीडीए) रांची हमेशा से आॅनलाइन दवा की बिक्री का कड़ा विरोध करता रहा है और करता रहेगा क्योंकि यह देश के खासकर युवा पीढ़ी बच्चे और बच्चियों पर बहुत बुरा प्रभाव डाल रहा है।  क्योंकि आॅनलाइन व्यवस्था होने से बगैर डॉक्टर के  प्रिसक्रिप्शन के युवा वर्ग और बच्चे आॅनलाइन गर्भ निरोधक गोलियां और नशे की गोलियां आसानी से प्राप्त कर पा रहे हैं जिस पर खासकर सरकार की ओर से रोक लगी हुई है जो प्रत्यक्ष रूप से युवा पीढ़ी के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। 

जो वर्तमान युवा पीढ़ी के लिए बहुत ही खतरनाक है क्योंकि यह युवा ही हमारे राष्ट्र के धरोहर हैं उक्त बातें जेसीडीए रांची के वाइस प्रेसिडेंट और ट्रेजर उमेश कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। जेसीडीए रांची के कार्यकारिणी समिति सभा तथा आम सभा के बाद हुए रविवार को प्रेस को संबोधित कर रहे थे उन्होंने बताया कि आॅनलाइन मेडिसिन से से मरीज के स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ रहा है क्योंकि आॅनलाइन व्यवस्था में दूर दराज से दवाई मंगाई जाती है इस तरह उतनी दूरी से दवा आने के क्रम में वह दवाई जो एक निश्चित तापमान पर रखी जानी चाहिए वह प्रभावित होता है साथ ही उसमें दवा के के सेवन की विधि की जानकारी नहीं होती है जो मरीज के स्वास्थ्य को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है।  

फार्मासिस्ट कमेटी के अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव ने इस अवसर पर प्रेस को बताया कि झारखंड प्रदेश में कल 18,000 खुदरा दवा दुकानें हैं और होलसेल के 8000 है जिसमें फार्मासिस्ट की संख्या लगभग 8500 है अत: 18000 खुदरा दवा दुकानदार आज विभिन्न कर्म से अस्थिरता की स्थिति से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा फार्मासिस्ट से संबंधित परेशानियों का समाधान नहीं किया जाता नहीं किया गया तो अधिकतर दवा दुकान बंदी के कगार पर पहुंच जायेंगे और अंतत: संगठन को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। श्री श्रीवास्तव ने झारखंड प्रदेश के सभी जिला संगठन जिनका चुनाव होना बाकी है के बारे में बताया कि वह अपने जिला में अधिकारियों पदाधिकारी के चुनाव के लिए तैयार हो जाए और अगले सत्र के लिए तीन माह तक अपना चुनावी कार्यक्रम संपन्न कर लें। 

मौके पर एग्जीक्यूटिव जनरल सेक्रेटरी सुभाष चंद्र मंडल ने कहा कि आॅनलाइन फार्मेसी तथा परचून की दुकान पर दवा बेचने की सरकार की नीति की हम जमकर आलोचना करते हैं और उन्होंने कहा कि सरकार अपनी समिति से मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश कर रही है। 

वाइस प्रेसिडेंट एंड ट्रेजर उमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मीटिंग की शुरूआत संगठन के अध्यक्ष श्री कृष्णा प्रधान के स्वागत भाषण से हुआ मीटिंग में सभी जिलों से आए संगठन के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उन्हें दवा व्यवसाय व्यवसाइयों के साथ होने वाली समस्याओं से अवगत कराया जिसमें उन्होंने आॅनलाइन मेडिसिन परचून की दुकान पर अगर फार्मासिस्ट दवा की उपलब्धता तथा फार्मासिस्ट लाइसेंस के नवीकरण में होने वाली समस्याओं की जानकारी दी। मीटिंग में संगठन के कुछ समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक चर्चा हुई, जिसमें फार्मासिस्ट की समस्या सरकार की हर गली मोहल्ले गांव देहात के परचून की दुकान पर बगैर फार्मासिस्ट के दवा वितरण पर चिंता और आॅनलाइन मेडिसिन की बिक्री पर गहरी चिंता जतायी गयी। 

सभा में धनबाद केमिस्ट के ललित अग्रवाल ने भी बढ़-कर कर हिस्सा लिया और विभिन्न समस्याओं की चर्चा की वही जमशेदपुर केमिस्ट आशीष चटर्जी ने भी अपनी बातों को रखा डाल्टनगंज केमिस्ट की ओर से धर्मेंद्र उपाध्याय ने अपने विचार रखे। बैठक में पूरे झारखंड राज्य से लगभग 220 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जिसमें कृष्णा प्रधान, उमेश श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र मंडल, रोहित प्रधान, धर्मेंद्र उपाध्याय, आशीष चटर्जी, रामनंदन सिंह, सुशील कुमार, राकेश पांडे, ए कृष्णकांत, अरविंद कुमार, मनीष कुमार, राजीव रंजन, दिनेश कुमार, अमित कुमार तथा लक्ष्मीकांत गुप्ता ने अपने विचार रखे। बैठक में कल साथ एजेंटों पर गहरी चर्चा हुई। संगठन सचिव रोहित प्रधान के धन्यवाद ज्ञापन के साथी कार्यक्रम का समापन हुआ।

Published / 2024-10-20 20:43:23
नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन एक प्रत्याशी ने भरा परचा

झारखंड विधानसभा चुनाव : 13 नवंबर को वोटिंग

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया है कि प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन यानी बीते शनिवार को सिर्फ एक व्यक्ति ने हटिया से अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया है।
श्री कुमार ने बीते शनिवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इसे लेकर अब तक विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दाखिल नामांकनों की कुल संख्या 4 हो गयी है। 

उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को रविवार का अवकाश होने के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं होंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि नकद 50 हजार रुपये लेकर चलने पर कोई पाबंदी नहीं है। 50 हजार से 10 लाख रुपये तक नकद लेकर चलने पर उसे जब्त कर संबंधित डीडीसी की कमिटी में यह परीक्षण होगा कि यह राशि चुनाव कार्य या आपराधिक गतिविधि से जुड़ा है या नहीं। अगर इससे जुड़ा मिला, तो उसे जब्त कर कानूनी कार्रवाई होगी। 

कमिटी अगर आश्वस्त होती है कि राशि वैध है, तो उसे संबंधित व्यक्ति को सौंप देगी। वहीं अगर किसी को बैंक आदि में रुपये जमा करना होता है, तो वह डीडीसी की पूर्वानुमति लेकर बिना रोक टोक ऐसा कर सकता है। 10 लाख से ऊपर की जब्त राशि के मामले को आयकर विभाग देखेगा। 

कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक तीन करोड़ 15 लाख से अधिक के अवैध सामान और नकदी जब्त की गयी है। 49.61 लाख की सर्वाधिक जब्ती पाकुड़ में हुई है। इसी प्रकार धनबाद में 46.72 लाख, दुमका में 34.23 लाख और पलामू में अब तक 29.04 लाख रुपये मूल्य के अवैध सामान और नकदी की जब्ती हुई है। 10 लाख से अधिक जब्ती वाले जिलों में गोड्डा, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और रांची शामिल हैं। इसमें राज्य पुलिस ने सर्वाधिक 1 करोड़ 60 लाख की जब्ती की है। वाणिज्य कर विभाग ने 61 लाख और आबकारी विभाग ने 59 लाख से अधिक की जब्ती की है।

बता दें कि झारखंड में पहले चरण के तहत 13 नवंबर को 43 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू हो गई है। नामांकन पत्र 25 अक्टूबर तक दाखिल किये जाएंगे। वहीं 30 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते है। नामांकन प्रक्रिया पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगी और अपराह्न 3 बजे समाप्त होगी।

Published / 2024-10-20 20:33:07
अंजुमन फरोग ए उर्दू और आॅल इंडिया मजलिसे फलाहुल मुस्लिमीन ने किया महफिल ए मुशायरा

  • डॉ. मो तनवीर मजहर की पुस्तक हबीब तनवीर : सरापा थिएटर का विमोचन

टीम एबीएन, रांची। अंजुमन फरोग ए उर्दू और आॅल इंडिया मजलिस फलाहुल मुस्लिमीन ने संयुक्त रूप से रांची के होटल सरताज मेन रोड में महफिल ए मुशायरा  का आयोजन किया। इस मुशायरे में मुख्य अतिथि के रूप में  डॉ सागर त्रिपाठी मुंबई एवं ताबिश रेहान  शामिल हुए। मुशायरे की शुरूआत कारी मो आरिफ द्वारा पवित्र कुरान की तिलावत से हुई। इसके बाद कारी ताबिश रेहान ने नातिया कलाम पेश किया मुशायरे में अंजुमन फरोग ए उर्दू के अध्यक्ष मो इकबाल ने शायरों का स्वागत किया। इसके बाद सचिव डॉ मो गालिब नश्तर ने अंजुमन फरोग ए उर्दू का परिचय दिया। 

कार्यक्रम में डॉ मो तनवीर मजहर (सहायक प्रोफेसर, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय) की पुस्तक हबीब तनवीर: सरापा थिएटर का विमोचन भी किया गया।

मुशायरा में रांची शहर और आसपास के इलाकों से कई शायरों ने हिस्सा लिया। जिनमें हारून खमार, नसीर अफसर, दिलशाद नजमी, सोहेल सईद, उजैर हमजा पुरी, कुदरतुल्लाह कुदरत, तबिब अहमद ताबिश, शहाब हमजा, आरिश निजाम, जीशान और तस्मिया आफरीन के नाम मुख्य रूप से शामिल है।

डॉ सागर त्रिपाठी देश के जाने-माने कवियों में से एक हैं जो हुसैनी ब्राह्मण से ताल्लुक रखते हैं। आपकी गजलों के कई संग्रह और नातिया कलाम का एक संग्रह प्रकाशित हो चुका है। उन्होंने कर्बला के शहीदों पर भी कविताएं और शायरियां लिखी हैं। 

आज के मुशायरे में उन्होंने अपने नातिया कलाम और गजलों के नमूने पेश किये और खूब तालियां बटोरीं। दूसरे मेहमान शायर कारी ताबिश रेहान मऊनाथ भंजन यूपी  देश-विदेश में अपनी सुरीली आवाज के लिए पहचाने जाते हैं। आज के मुशायरे में उन्होंने नात और चंद शेर पेश कर दर्शकों का दिल जीत लिया। 

अंजुमन फोरो उर्दू ने अतिथियों एवं कवियों को मोमेंटो, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची के प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौलाना सैयद तहबीहुल हसन रिजवी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मुशर्रफ जमाल कासमी ने की। संचालन शायर नेहाल सरयावी ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ मो मोकम्मल हुसैन, डॉ अब्दुल बासित, डॉ शगुफता बानो, मो दानिश अयाज, अरशद जमाल, डॉ तनवीर मजहर, तैय्यबा आफरीन, मो इकबाल, राजदा, मकरम हयात, कारी आरिफ, मेराजुद्दीन, सरफराज आलम कादरी, मंसूर आलम, शोएब अख्तर, मुजीबुर्रहमान, अल्ताफ राजा, महताब आलम, गुलनाज तरन्नुम, आलिया तबस्सुम, नसरीन कौसर आदि ने अहम भूमिका निभायी।

Published / 2024-10-19 23:21:12
सांसद संजय सेठ से मिला पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 7 अक्तूबर को ऑल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद संजय सेठ से मिलकर 28 सूत्री मांग पत्र जो माननीय प्रधान मंत्री, भारत सरकार एवं  अन्य केंद्रीय मंत्रियों को संबोधित किया गया था, समर्पित किया।

केंद्रीय पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर NCCPA (नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन) के आह्वान पर जुलाई से देश भर में  क्रमबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। आंदोलन के  चौथे चरण में स्थानीय सांसद को ज्ञापन सौंपा जाना था। आंदोलन के अंतिम चरण में 13 नवंबर को जंतर मंतर, दिल्ली पर देश भर के केंद्रीय पेंशनर्स अपनी मांगों के समर्थन में धरना देंगे।

झारखंड के 10 प्रतिनिधि इस धरना में एम जेड ख़ान के नेतृत्व में भाग लेंगे। आज के प्रतिनिधिमंडल में एम जेड ख़ान के अलावा के डी राय व्यथित, त्रिवेणी ठाकुर, गौतम विश्वास, त्रिलोकी नाथ साहू, देव चरण साहू, रामचंद्र प्रसाद शामिल थे।

मुख्य मांगें

  1. पुरानी पेंशन योजना की पुनर्बहाली
  2. नई पेंशन योजना के पेंशनर्स को  ओ पी एस में लाना
  3. रेल यात्रा में सीनियर सिटीजन को  कोरोना काल से पूर्व जो यात्रा सुविधा मिल रही थी,उसे पुनः बहाल करना
  4. आठवें वेतन आयोग का गठन करना
  5. 18 महीने का रुका हुआ मंहगाई भत्ता/ राहत को  अविलंब जारी करना
  6. सीजी एच एस के empanelled हॉस्पिटल में कैशलैस उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करना
  7. बैंक/बी एस एन एल के पेंशनर्स का  अपडेशन करना
  8. पेंशन के कम्युटेशन की अवधि को 15 साल से 12 साल करना
  9. 30 जून एवं 31 दिसंबर के रिटायरिज  को  वेतन वृद्धि की मंजूरी देना
  10. 65 साल की उम्र से 5% की दर से अतिरिक्त पेंशन की मंजूरी देना
  11. राष्ट्रीय लेटीगेशन पॉलिसी बनाना
  12. प्रत्येक राज्य एवं रिवेन्यू जिला में सीजी एच एस वेलनेस सेंटर की स्थापना करना
  13. चिकित्सा भत्ता की राशि ₹1000 से ₹3000 करना
  14. मेडिकल इंश्योरेंस की व्यवस्था लागू करना
  15. वेलनेस सेंटर में प्रस्तावित पीपीपी की योजना को निरस्त करना आदि

इन मांगों के समर्थन में 5 सितम्बर को ईमेल के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री सहित अन्य को ज्ञापन भेजा गया था। 13 सितम्बर को झारखंड के जिलों में इन मांगों के समर्थन में धरना दिया गया और मांग पत्र प्रेषित किया गया. 25 सितम्बर को राज्य स्तरीय धरना का आयोजन किया गया था।

दिल्ली धरना में झारखंड से एम जेड ख़ान, रामचंद्र प्रसाद, जे पी झा, रामनरेश प्रसाद, जय नारायण प्रसाद, रामनरेश पाण्डेय, वैद्य प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, लालदेव सिंह, रामचंद्र प्रसाद शामिल थे। उक्त जानकारी ऑल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड रांची के स्टेट सचिव एम जेड ख़ान (6201143329) ने दी।

Published / 2024-10-19 20:48:02
इंडिया महागठबंधन में भी सीट शेयरिंग फाइनल

इंडिया गठबंधन में 70 सीट पर झामुमो-कांग्रेस, 11 सीट पर राजद-माले लड़ेंगे चुनाव 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का एलान हो गया है। झामुमो और कांग्रेस में 70 सीटों पर सहमति हो गई है। 11 सीटें राजद और माले के लिए छोड़ी गयी हैं। सीएम हेमंत सोरेन ने इसका एलान किया है। 

कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव 

माना जा रहा है कि 81 सीटों में से सबसे अधिक 43 से 45 सीटें झामुमो को मिल सकती है। कांग्रेस को 28 से 30 सीटें मिलने की चर्चा की जा रही है। जबकि राजद और माले 11 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसमें राजद 7 और माले 5 को पांच सीट दिए जाने की चर्चा है। 

सीट शेयरिंग लगभग फाइनल : गुलाम अहमद मीर 

सीट शेयरिंग के मामले में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर पहले ही कह चुके हैं कि तीन राउंड की बात हो गई और लगभग सभी सीटों को लेकर चर्चा की गई है। मीर ये भी कह चुके हैं कि पार्टी उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में जुटी हुई है और जल्द ही इसका ऐलान कर दिया जायेगा। 

पिछली बार गठबंधन में किसी मिली थी कितनी सीट 

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में झामुमो ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इसके अलावा राजद को 7 सीटें मिली थी। झामुमो ने 43 में से 30 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि कांग्रेस 31 में से 16 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। इस चुनाव में राजद का प्रदर्शन सबसे खराब रहा था और वह सिर्फ एक सीट ही जीत पायी थी।

Published / 2024-10-19 19:28:09
झारखंड : भाजपा की पहली लिस्ट जारी, रांची से सीपी और बरही से मनोज यादव होंगे प्रत्याशी

बीजेपी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, 66 के नाम का ऐलान 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। 66 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। बाबूलाल मरांडी को धनवार से प्रत्याशी बनाया गया है. रांची से सीपी सिंह प्रत्याशी बनाये गये हैं। पोटका से अर्जुन मुंडा की पत्नी को टिकट दिया गया है। 

बीजेपी के प्रमुख प्रत्याशी 

  • रांची- सीपी सिंह 
  • बगोदर - नागेंद्र महतो 
  • जमुआ (अजा) झ्र डॉ मंजू देवी 
  • गांडेय- मुनिया देवी 
  • गिरिडीह- निर्भय कुमार शाहाबादी 
  • बेरमो- रवीन्द्र पांडे 
  • बरही- मनोज यादव 
  • बोकारो- बिरंची नारायण 
  • चंदनकियारी (अजा)- अमर कुमार बाउरी 
  • सिंदरी - तारा देवी 
  • निरसा - अपर्णा सेनगुप्ता 
  • धनवार-बाबूलाल मरांडी 
  • पोटका-मीरा मुंडा

Published / 2024-10-19 15:22:18
संविधान सम्मान सम्मेलन को सफल बनाने रांची पहुंचे राहुल गांधी

  • रांची में राहुल गांधी, हेमंत सोरेन और तेजस्वी से करेंगे मुलाकात, संविधान सम्मान सम्मेलन में होंगे शामिल

टीम एबीएन, रांची। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज रांची पहुंचेंगे। पूरी तरह गैर राजनीतिक बताए जा रहे संविधान सम्मान सम्मेलन में राहुल गांधी के अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के बुद्धिजीवियों, समाजसेवी सम्मलित होंगे। रांची में राहुल गांधी सीएम हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव के साथ बैठक कर सीट शेयरिंग के मुद्दे पर भी बात कर सकते हैं।

संविधान सम्मान सम्मेलन में राज्य के अलग अलग हिस्सों में अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता के शिरकत करने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा में अब तक राहुल गांधी संविधान सम्मान सम्मेलन कर चुके हैं। 

इस सम्मेलन में राहुल का फोकस इस बात पर होता है कि कैसे बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से जो अधिकार अनुसूचित जाति-जनजाति, ओबीसी और माइनॉरिटी को दिये हैं उस पर आज खतरा है। आज अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी और माइनोरिटीज को मिला अधिकार, आरक्षण समाप्त किया जा रहा है।

राहुल गांधी का संभावित शेड्यूल

राहुल गांधी के रांची आगमन को लेकर आधिकारिक रूप से कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार 19 अक्टूबर को राहुल गांधी विशेष विमान से दिल्ली से अपराह्न 2.30 में रांची पहुंचेंगे। 3 बजे से 3.55 तक होटल में रहेंगे। उसके बाद 04 बजे से 05 बजे तक डोरंडा के JAP शौर्य सभागार में संविधान सम्मान सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

महागठबंधन के बड़े नेताओं के साथ औपचारिक बैठक संभव

राहुल गांधी के रांची दौरे को लेकर कोई राजनीतिक बैठक या गतिविधि शेड्यूल नहीं है, लेकिन इस बात की प्रबल संभावना है कि होटल में राहुल गांधी का जो रिजर्व समय अपराह्न 03 बजे से 3.55 तक का रखा गया है, उस दौरान उनकी मुलाकात तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन से भी हो और राज्य की राजनीति, सीट शेयरिंग और अन्य मुद्दों पर चर्चा हो।

सीट शेयरिंग पर इंडिया ब्लॉक में नहीं बनी है बात

फिलहाल इंडिया ब्लॉक में सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बनी है। लेकिन चर्चा गै कि 77 सीटों पर सहमति बन गयी है। चार सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। राजद अपनी कोई भी सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं हो रहा है।

Published / 2024-10-19 10:28:42
भगदड़ की डर से अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं कर पा रही पार्टियां

बासुकीनाथ पाण्डेय

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूरे राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। इस दौरान नामांकन की तिथि प्रारंभ होने के बावजूद अब तक राज्य की कोई भी बड़ी या क्षेत्रीय पार्टियों को अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने की हिम्मत नहीं हो रही है। 

यहां तक कि खुद को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कहने वाली भाजपा भी अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं कर पा रही है। अब तक दूसरे दलों के नेताओं को अपने साफ सुथरे वाशिंग मशीन में धोने वाली पार्टी बीजेपी भी अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। 

कारण साफ है जैसे ही पार्टी अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी, उस विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से पार्टी का हाथ मजबूत करने वाले कद्दावर नेता पाला बदलने को तैयार हैं। बस नाम के एलान का इंतजार है। 

यही डर लोगों को सता रही है कि जैसे ही हम अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेंगे, विधानसभा क्षेत्र यानी पूरे राज्य में भगदड़ मच जायेगी। यहां तक कि कल जमुआ के भाजपा विधायक केदार हाजरा के भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल होने के बाद तो स्थिति और भी डरावनी हो गयी है।

पार्टी को पता तक नहीं है कि कौन से विधायक कब किस समय किधर पाला बदल लेंगे। खुद को सबसे मजबूत कहने वाली पार्टी बीजेपी आज सदमे में है। यही स्थिति अन्य दलों में भी है। कांग्रेस समेत अन्य पार्टियां इतनी डरी सहमी हुई हैं कि उन्हें अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा करने में नानी याद आ रही है।

और होने भी चाहिए। यदि यही स्थिति रही तो एग्जिट पोल और चुनावी भविष्यवाणी करने वाले राजनीतिज्ञों का भी हाल खराब ही होने वाला है। जब प्रत्याशियों का मूड पता नहीं, तो फिर जनता का क्या मूड होगा यह कहना तो बड़ा मुश्किल है। ऐसे में किसी भी विशेष दल को पूर्ण बहुमत की उम्मीद नहीं है।

Page 502 of 1697

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse