झारखंड

View All
Published / 2024-10-23 16:13:12
सृजन शाखा रांची ने ओल्ड एज होम में मनाया दिवाली मिलन समारोह

टीम एबीएन, रांची। दीपावली के उपलक्ष्य मे अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन सृजन शाखा के द्वारा  ओल्ड एज होम वृद्धाश्रम बरियातू रोड मे दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सृजन शाखा की सभी बहनों ने एक पवित्र कार्य करते हुए वृद्ध आश्रम के सभी बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। 

अपने अपने घरों से लाया हुआ भोजन उनको परोसा तथा साथ में भोजन किया। साथ ही दिये जलाकर सबों के साथ रोशनी की खुशियां बिखेरी। सृजन शाखा के सदस्यों ने कहा कि दिवाली के पावन पर्व से पहले यह अवसर हमारे लिए एक आत्मिक अनुभव बन गया। हम सभी एक छोटी सी कोशिश से उन्हें एक अहसास दिलाना चाहते हैं कि वे अकेले नहीं है हम हमेशा उनके साथ हैं। 

ज़िन्दगी की राह में बुजुर्गों के साथ चलना ही सही दिशा है, जिन्होंने समय के साथ हर कदम पर हमें सिखाया है। इस अवसर पर सृजन शाखा द्वारा ओल्ड एज होम के आंगन मे आम का पेड़ लगाया गया। ताकि आने वाली पीढ़ी को भी इस भूमि का आशीर्वाद मिलता रहे।

मौके पर-पूजा डालमिया, अमिति केडिया, निधि सराफ, शालू सिंघानिया, आकृति सिंघानिया, प्रतिमा अग्रवाल, निकिता पाटोदिया, सोनल अग्रवाल, पूजा पोद्दार, राशि सरावगी, नूपुर सरावगी, राधिका अग्रवाल, प्रीति हेतमसरिया, रीना सुरेखा, सौम्या जैन सहित सभी बहनों का भरपूर सहयोग रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

Published / 2024-10-22 20:35:08
सीपीआइ ने भी की 12 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

टीम एबीएन, रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव मंडल ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। 

फिलहाल, एक दर्जन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गयी है। राज्य सचिव महेंद्र पाठक मांडू विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। सूची में रांची, रामगढ़ और हजारीबाग को फिलहाल खाली रखा गया है। रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

Published / 2024-10-22 19:49:42
जेपीएससी पेपर लीक मामले पर बाबूलाल ने सीएम हेमंत पर किया कड़ा प्रहार

झारखंड की जनता के दिलों में भगवान बनने का भ्रम न पालें, बाबूलाल मरांडी ने किया सीएम हेमंत पर कड़ा प्रहार

टीम एबीएन, रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से पोस्ट कर सीएम हेमंत सोरेन पर कड़ा प्रहार किया है। बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भ्रम पालना अगर आपकी आदत बन चुकी है, तो खुशी-खुशी इस भ्रम को पालिये, लेकिन झारखंड की जनता के दिलों में भगवान बनने का भ्रम न पालिये! 

बाबूलाल मरांडी ने जेएसएससी पेपर में हुई गड़बड़ी को लेकर सीएम हेमंत पर कटाक्ष करते हुए एक्स पर लिखा कि झारखंड की जनता ने पढ़ा हैं आपके ट्रांसफर- पोस्टिंग मामले में आदान प्रदान धनराशि के चैट, क्योंकि झारखंड की जनता ने देखा है पेपर लीक में आपकी संलिप्तता, यही नहीं जनता को ये भी पता है कि जेएसएससी का एडमिट कार्ड किसके घर पर मिला था और आपकी उसमें सहभागिता और भूमिका कितनी थी। 

झारखंड के परिवारजनों को ये भी पता है कि बिना चोरी के, कोई अपना घर, गाड़ी, दस्तावेज और पैसे छोड़कर यूं ही नंगे पैर नहीं भागता है, झारखंडवासियों ने ये भी देखा है कि भूमि के रजिस्टर जिनकी जगह निर्धारित आॅफिस होती है, वो किसी के घर में पाया जाता है, यही नहीं उन्होंने भूमि रजिस्टर में हुई फेर बदल के सबूत भी अपनी नग्न आंखों से देखे हैं।

बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा आदिवासी समाज के नाम पर राजनीति करने वालों ने आदिवासी जमीन पर ही कब्जा किया है, उसपर बैंक्वेट हॉल बनाने का सपना देखा है - वो भी हम झारखंडवासियों से अछूता नहीं है। इसके बाद भी जेएमएम- कांग्रेस गठबंधन सरकार को भ्रम पालना है है तो अच्छे से पालिये, लेकिन बस इतना याद रहे, कि जनता जब अपने जल जंगल जमीन और रोजगार संबंधी सवाल पूछे तो भागना नहीं है, गुमराह मत करना, भ्रम नहीं फैलाना अपनी नाकामी स्वीकार कर लेना।

Published / 2024-10-22 19:46:47
झारखंड चुनाव : दूसरे चरण के लिए 29 तक भरायेगा पर्चा

झारखंड में दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन शुरू, 29 अक्टूबर तक भरे जायेंगे नोमिनेशन पेपर

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण के 20 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार 22 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के अनुसार अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य के 38 विधानसभा क्षेत्रों में नोमिनेशन शुरू हो गयी है, जो 29 अक्टूबर तक चलेगा। 

इस चरण के लिए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 30 अक्टूबर को होगी और नामांकन वापसी की तारीख 1 नवंबर निर्धारित है। इस चरण में जिन विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव होना है, उसमें राजमहल, बोरियो, बरहेट, दुमका सहित संथाल के सभी विधानसभा क्षेत्र और धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली, खिजरी शामिल है। 

इधर, पहले चरण के चुनाव के लिए चल रहे नामांकन में तेजी देखने को मिल रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। इसे लेकर अब तक कुल 25 लोग अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल कर चुके हैं।

Published / 2024-10-22 19:44:39
झारखंड, बिहार और पूर्वांचल के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भाजपा नेताओं की मांग

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की है। प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री से मांग की है कि छठ महापर्व पर मुंबई से बिहार, झारखंड व पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए नयी ट्रेन शुरू की जाये। 

मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री से मुलाकात कर उन्हें बताया कि झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को छठ महापर्व के दौरान अपने घर जाने में कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रेल मंत्री ने उन्हें बताया कि रेल मंत्रालय की ओर से बड़ी संख्या में छठ महापर्व के लिए ट्रेनों की घोषणा की गयी है। 

उन्होंने आश्वासन दिया कि दीपावली और छठ महापर्व पर मुंबई से झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वालों को कोई परेशानी न हो, इसका रेलवे ख्याल रखेगा। इस प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव दिया कि मुंबई से दरभंगा, पटना, रांची, गया (कोडरमा- हजारीबाग के रास्ते) और गोरखपुर-बनारस के लिए दिवाली और छठ के लिए विशेष ट्रेन चलाकर मुंबई के उत्तर भारतीयों को राहत की सौगात दें। इससे छठ महाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत होगी। वे आसानी से अपने गांव जा सकेंगे।

Published / 2024-10-22 19:43:04
कोडरमा : 24 को नामांकन पर्चा भरेंगी शालिनी गुप्ता, मांगा सहयोग

माइका, क्रशर उद्योग को पुनर्जीवित करने और विकास कार्यों के लिए मांगा समर्थन : शालिनी गुप्ता 

24 को नामांकन सभा में कोडरमा पहुंच कर दें आशीर्वाद, क्षेत्र का विकास होगी प्राथमिकता  

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। कोडरमा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी शालिनी गुप्ता ने शहर के होटल ग्रैंड सूर्या में आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी चुनाव को लेकर अपनी योजनाओं का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता कोडरमा में माइका और क्रशर उद्योग को पुनर्जीवित करना और जिले में रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। 

शालिनी गुप्ता ने कोडरमा के प्रसिद्ध माइका उद्योग का विशेष उल्लेख किया और कहा कि इसे पुनर्जीवित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि यह उद्योग कोडरमा की पहचान रहा है और इसके पुनर्जीवित होने से रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। इसके साथ ही क्रशर उद्योग भी रोजगार और आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा सकता है, जिसे बढ़ावा देने के लिए। वह ठोस कदम उठायेंगी। 

रोजगार, शिक्षा और संस्कृति का विकास 

शालिनी गुप्ता ने रोजगार के साथ-साथ शिक्षा, कला, संस्कृति और खेल के क्षेत्रों में भी विकास की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए छोटे-छोटे पार्क और टहलने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। 

जनता से अपील आशीर्वाद देकर मनोबल बढ़ायें 

प्रेस वार्ता के दौरान शालिनी गुप्ता ने कहा कि 24 अक्टूबर को उनके नामांकन के दिन वे कोडरमा पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद दें। उन्होंने कहा कि आपकी जनभागीदारी से ही विकास की नयी गाथा लिखी जा सकेगी। 

राजनीतिक और सामाजिक कार्यों का अनुभव 

शालिनी गुप्ता ने अपने राजनीतिक जीवन का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने 2011 में डोमचांच प्रखंड की पंचायत समिति सदस्य के रूप में शुरूआत की और 2015 में प्रखंड प्रमुख के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। इसके अलावा, 2012 में उन्हें झारखंड पंचायत महिला सम्मान से भी सम्मानित किया गया। 

उन्होंने कहा कि 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से नवाजा गया था। कोडरमा जिला परिषद की अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने ग्रामीण विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य किए और अब विधायक के रूप में कोडरमा की जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं। 

विकास की गाथा लिखने का संकल्प  

शालिनी गुप्ता ने जनता से अपील करते हुए कहा, आपका सहयोग और समर्थन ही मेरे लिए शक्ति का स्रोत है। मैं सादा जीवन और उच्च विचार के सिद्धांत पर चलते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं।

आगामी विधानसभा चुनावों में शालिनी गुप्ता ने जनता से आशीर्वाद और समर्थन की अपील की है, ताकि वे कोडरमा के विकास के अपने सपने को साकार कर सकें। मौके पर कवलजीत सिंह, साजिद हुसैन लल्लू, बालगोविन्द मोदी, गुलाम गिलानी, रघुवीर सिंह, विशाल भदानी, सूर्यदेव मोदी, संतोष साव, अरुण पासवान, आकाश वर्मा, मिलन शाहबादी, शशि सलूजा, मनोज शर्मा, सहदेव यादव, संजू लांबा, सोनू वारसी, नंदलाल गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Published / 2024-10-21 23:04:47
हटिया से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगें ओम शंकर गुप्ता

टीम एबीएन, रांची। रातु आमटांड़ निवासी ओम शंकर गुप्ता हटिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडेंगे। आज श्री गुप्ता ने नामांकन का पर्चा खरीदा। 

इससे पूर्व श्री गुप्ता ने हटिया विधानसभा क्षेत्र के आम टांड़ एवं बड़का टोली  क्षेत्र का दौरा कर लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में सहयोग का अपील की।

मौके पर ग्रामीणों ने श्री गुप्ता का फूलमाला पहना कर भव्य स्वागत किया। मौके पर श्री गुप्ता के साथ अमरनाथ गुप्ता, सुरेन्द्र साहु, रवि साहु, काली साहु, शाहबाज रजी, पवन साहु, अनिल ठाकुर, बबलू ठाकुर, तौहीद आलम, अमित शर्मा, शमीम राजा, अर्जुन साव आदि उपस्थित थे।

Published / 2024-10-21 20:56:48
धनबाद विस क्षेत्र में भाजपा-कांग्रेस में महामुकाबला

धनबाद में एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस में होगा घमासान 

टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में धनबाद सीट बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह इलाका कोयले की खदानों के लिए मशहूर है। धनबाद को कोयला खदानों के कैपिटल के तौर पर भी जाना जाता है। इस विधानसभा सीट पर चुनाव में बार-बार कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर होती रही है।

2005 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा कैंडिडेट पशुपतिनाथ सिंह विधायक चुने गये थे तो 2009 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां बाजी पलट दी और कांग्रेस कैंडिडेट मन्नान मलिक ने भाजपा को शिकस्त दे दिया था। लेकिन 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर यहां से कमल का फूल खिला दिया था और राज कुमार सिन्हा ने मन्नान मलिक को मात दे दिया था। 

2019 में भी धनबाद सीट पर भाजपा कैंडिडेट राज कुमार सिन्हा ने जीत का सिलसिला कायम रखा। 2024 के चुनाव में भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं धनबाद विधानसभा सीट पर 2019 के चुनाव में भाजपा कैंडिडेट राज कुमार सिन्हा ने जीत हासिल की थी। राज कुमार सिन्हा एक लाख बीस हजार सात सौ 73 वोट लेकर पहले स्थान पर रहे थे। 

वहीं कांग्रेस कैंडिडेट मन्नान मलिक 90 हजार एक सौ 44 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे तो निर्दलीय कैंडिडेट रणजीत सिंह दो हजार आठ सौ 52 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में धनबाद सीट से कांग्रेस कैंडिडेट मन्नान मलिक ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस कैंडिडेट मन्नान मलिक ने 55 हजार 641 वोट हासिल की थी। 

वहीं भाजपा कैंडिडेट राज कुमार सिन्हा को 54हजार 751 वोट मिला था। इस तरह से कांग्रेस कैंडिडेट मन्नान मलिक ने बीजेपी कैंडिडेट राज कुमार सिन्हा को महज 890 वोटों की मार्जिन से मात दे दी थी। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट नीरज सिंह, 17 हजार 801 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। 

धनबाद सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही है। कभी यहां से भाजपा के कैंडिडेट जीत हासिल करते हैं तो कभी कांग्रेस कैंडिडेट के हाथ जीत लगती है, लेकिन इस बार किस पार्टी को जनता मुकुट पहनायेगी ये तो चुनावी नतीजे ही बतायेंगे।

Page 500 of 1697

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse