टीम एबीएन, रांची। कुछ दिनों पहले राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी एल संतोष रांची आये थे। उन्होंने कर्मवीर सिंह, बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश, नागेंद्र जी आदि के साथ मंथन किया। उस बैठक के बाद टास्क दिया गया कि किसी भी तरह अपने रूठे लोगों को मनाना है। उसके बाद कार्य शुरू हुआ। वरिष्ठ नेताओं की टीम बनाकर रूठे लोगों से संपर्क किया गया। रांची से रमेश सिंह, कांके से कमलेश राम, गुमला से मिसिर कुजूर, रविंद्र राय जैसे एक दर्जन के करीब नाराज लोगों को मना लिया गया है।
निशिकांत दुबे ने राजधनवार से बागी निरंजन राय से मुलाकात की है। इसके अलावा निशिकांत दुबे ने गोड्डा में भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल से बात की है। आने वाले दिनों में और भी कई लोगों से संपर्क कर उनको मनाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। नागेंद्र त्रिपाठी, दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा और कर्मवीर सिंह इस मुश्किल टास्क को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। जरूरत पड़ने पर हिमांता विश्व शरमा, बाबूलाल मरांडी और शिवराज सिंह चौहान जी भी स्वयं जाकर मिलते हैं। अमित शाह जी और यहां तक की मोदीजी से भी बात करायी जाती है।
हरियाणा में भी ठीक यही रणनीति अपनायी गयी थी। वहां भी संघ, सैनी और संगठन की तिकड़ी ने अपने रूठे लोगों को मनाया था। जो अपने होते हैं, वो सिर्फ़ रूठते हैं, बिकते नहीं। परिवार का सदस्य नाराज है तो बाकी उसे मनाते हैं। यहीं संघ परंपरा है, सनातन परंपरा है। (साभार फेसबुक वाल से)
टीम एबीएन, रांची। भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। झारखंड में पहले चरण में 13 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों के नामों का एलान किया गया है।
इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का शामिल है। ये नेता झारखंड में पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार करेंगे।
टीम एबीएन, रांची। रांची जिला के राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। समिति गठबंधन के प्रत्याशी को विजय बनाने हेतु गठबंधन के साथियों के साथ मिलकर कार्यक्रम एवं प्रचार प्रसार करेगी। साथ ही उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील करेगी। बताते चलें कि रांची निवासी राजद प्रदेश के सभी समानित पदाधिकारी पदेन सदस्य रहेंगे और कार्यक्रम में समिलित रहेंगे।
टीम एबीएन, कोडरमा। थाना क्षेत्र के उरवां चेक नाका पर शुक्रवार को लगभग 11 बजे थार कार से नकद लगभग 25 लाख रुपये की बरामदगी हुई है। पकड़े गये नकद रुपये के साथ माजिद खान ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि वह कोलकाता में मकान बेचकर अपने घर रुपये लेकर नवादा जा रहा था।
थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि पकड़े गये रुपये का कोई लिखित कागजात नहीं मिलने के कारण संदिग्ध स्थिति में सबंधित रुपये की गहन जांच पड़ताल की जा रही है। रुपये के साथ पकड़े गये व्यक्ति को पुलिस अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
आगे उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था, भयमुक्त व भ्रष्टाचारमुक्त चुनाव हो, इसके लिए जिला प्रशासन हर संभव तैयार है। लगातार वाहनों की गहन जांच प्रक्रिया जारी है। किसी भी संदिग्ध गाड़ी व व्यक्ति को पुलिस बारीकी से जांच कर रही है, जो निरंतर आगे भी किया जायेगा।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू/ रांची। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बीते बुधवार को कहा कि अगर झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो हुसैनाबाद प्रखंड को एक जिला बनाया जाएगा और इसका नामकरण भगवान राम या कृष्ण के नाम पर होगा।
भाजपा के झारखंड चुनाव सह-प्रभारी शर्मा ने यह भी कहा कि राज्य से घुसपैठियों को बाहर निकालना पार्टी की प्राथमिकता होगी। असम के मुख्यमंत्री पलामू जिले के जपला मैदान में हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार कमलेश सिंह के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो हुसैनाबाद को जिला बनाया जाना सुनिश्चित है। इसका नाम भगवान राम या कृष्ण के नाम पर रखा जायेगा।
शर्मा ने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण झारखंड की जनसांख्यिकी बदल रही है, लेकिन सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) इस मुद्दे पर चुप है क्योंकि वे उसका वोट बैंक हैं। उन्होंने कहा, घुसपैठियों को बाहर निकालना भाजपा की प्राथमिकता है। हम झारखंड से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करेंगे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए गांडेय से झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने नामांकन दाखिल कर दिया है। अपने पर्चे में उन्होंने अपनी सम्पति के बारे में भी जानकारी दी है।
गुरुवार को नामांकन पर्चा में कल्पना ने अपनी सम्पति और ऋण का जिक्र किया है। कल्पना के पास 13 करोड़ 63 लाख 10 हजार रुपये की अचल सम्पति है। जबकि नगद, बीमा, पीपीएफ, जेवरात, शेयर, मुच्यूअल फंड मिलाकर 5 करोड़ 54 लाख 91 हजार 683 रुपये की मालकिन हैं।
कल्पना के पास छह माह पूर्व भी तीन वाहन थे जिनमें मारुति एक्सएल सिक्स, अर्बनिया व्हीकल और हुंडई आई- 20 कार है। कल्पना की इस सम्पति में से 61.46 लाख का निवेश विभिन्न शेयर, गोल्ड बांड, और मेच्यूअल फंड में किया है।
इसी संपत्ति में से 64.9 लाख का निवेश एनएसएस, पोस्टल सेविंग तथा बीमा कंपनियों में कर रखा है। गांडेय उपचुनाव के समय कल्पना की सम्पति 19.14 करोड़ थी जो अब 19.18 करोड़ हो गयी है। यानी की कल्पना सोरेन की संपत्ति में पिछले छह माह में करीब चार रुपए लाख बढ़ी है। जबकि मुख्यमंत्री की सम्पति में भी इजाफा हुआ है। छह माह पूर्व हेमंत 5.3 करोड़ के मालिक थे, जबकि अब इनकी संपत्ति 5.4 करोड़ हो गयी है।
कल्पना पर 3 करोड़ 36 लाख 63 हजार 81 रुपया का ऋण है। जबकि हेमंत पर 56 लाख रुपया का ऋण है। कल्पना की सम्पति में 91.97 लाख के जेवरात का जिक्र है। जबकि हेमंत की सम्पति में 18.91 लाख का जेवरात हैं। कल्पना के दोनों आश्रितों के नाम पर क्रमशः 37 लाख 12 हजार 460 रुपया तथा 35 लाख 72 हजार 440 का निवेश है।
एबीएन न्यूज,रांची। रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित तालाब से सरला बिरला स्कूल के छात्र का शव बरामद किया गया है। छात्र की पहचान रांची के इरगु टोली के रहने वाले रौनक के रूप में हुई है. रौनक गुरुवार की शाम से मिसिंग था।
सुबह रांची के बड़ा तालाब से एक छात्र का शव बरामद किया गया. छात्र की पहचान सरला बिरला स्कूल के छात्र रौनक के रूप में हुई है। शुक्रवार की सुबह कुछ स्थानीय लोगों को रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब में शव दिखाई दिया।
स्थानीय लोगों ने अपने ही प्रयास से शव को तालाब से बाहर निकाला, जिसके बाद यह जानकारी मिली कि जिस छात्र का शव बरामद किया गया है वह रांची के स्कूल सरला बिरला का छात्र है. छात्र की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह । झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए जारी नामांकन के बीच गिरिडीह जिले में 2 व्यापारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। इनमें से एक बिजनेसमैन का नाम मनीष वर्णवाल है। वह शारदा बुक के मालिक हैं।
सुबह-सुबह गिरिडीहजिले के बरगंडा स्थित शारदा बुक के मनीष वर्णवाल और शैलपुत्री कंपनी के आवास में इनकम टैक्स की टीम छापेमारीके लिए पहुंच गई। इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी कई वाहनों में सवार होकर आए।
सुबह 6:00 बजे से ही अधिकारियों की टीम ने दोनों के आवास पर पहुंचकर कर छापेमारी शुरू कर दी। दोनों व्यापारियों के आवास में किसी को दाखिल होने की इजाजत नहीं दी जा रही है। न ही अंदर से किसी को बाहर जाने की अनुमति है। इनकम टैक्स ऑफिसर्स दस्तावेज खंगाल रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse