झारखंड

View All
Published / 2024-10-29 23:49:27
ऐतिहासिक होगी इस साल की राम मंदिर की ये दीपावली

  • 500 साल बाद राम मंदिर में जलाये जायेंगे हजारों दीये : पीएम मोदी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि इस साल की दीपावली ऐतिहासिक होगी क्योंकि 500 साल के इंतजार के बाद इस त्योहार पर अयोध्या में रामलला के जन्मस्थान पर बने मंदिर में हजारों दीप जलाये जायेंगे मोदी ने कहा ये ऐसी दीपावली होगी।

जब भगवान राम एक बार फिर अपने घर आये हैं और इस बार ये प्रतीक्षा 14 वर्षों के बाद नहीं, बल्कि 500 वर्षों बाद पूरी हो रही है। प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी स्वास्थ्य क्षेत्र की करीब 12,850 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में की।

इससे पहले, एक अन्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा, इस साल की दीपावली बहुत खास है, बहुत विशेष है...500 वर्षों के बाद प्रभु श्री राम अयोध्या के अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं। और उस भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद ये पहली दीपावली है। उन्होंने कहा कि इस दीपावली की प्रतीक्षा में कई पीढ़ियां गुजर गईं, लाखों लोगों ने बलिदान दिए और यातनाएं झेलीं। उन्होंने कहा, हम सभी बहुत सौभाग्यशाली हैं जो ऐसी विशेष, खास, भव्य दीपावली के साक्षी बनेंगे।

इस साल जनवरी में अयोध्या मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया था। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर निर्माण से आगे बढ़कर अगले 1,000 साल के भारत की नींव रखने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि राम के विचार, मानस के साथ ही जनमानस में भी हों, यही राष्ट्र निर्माण की सीढ़ी है।

Published / 2024-10-29 23:46:27
रांची : धनतेरस पर लौटी बाजार में रौनक

  • धनतेरस पर रांची के बाजारों में रौनक,जमकर लोगों ने की खरीदारी

टीम एबीएन, रांची। धनतेरस के मौके पर राजधानी रांची के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सबसे ज्यादा खरीदारी पीतल एवं कांसा से बनी बर्तनों की हो रही है मान्यता है कि धनतेरस के मौके पर पीतल एवं कांसा से बनी बर्तन शुद्ध होती है, जिसमें मां लक्ष्मी विराजती हैं। बर्तन के अलावा इस मौके पर झाड़ू खरीदने की भी परंपरा रही है।

मौके पर लोगों ने महंगा होने के बावजूद नारियल की झाड़ू खरीदकर दरिद्रता भगाने की कामना मां से लक्ष्मी से की। धनतेरस के मौके पर खरीदारी करने बाजार आईं महिलाओं ने बताया कि परंपरा आज भी जीवित है जिसे हमने अपने पूर्वजों से पाया है।

मौके पर ज्वेलरी से लेकर मिट्टी का दीया, झाड़ू और बरतन की खरीदारी कर काफी खुश दिखी। धनतेरस के मौके पर राजधानी के बाजार देर रात तक खुले रहेंगे। मौके पर सबसे ज्यादा सर्राफा बाजार और गाड़ियों की बिक्री होती है। इस बार संभावना जतायी जा रही है कि लगभग 4000 मोटरसाइकिल और करीब 250 चार पहिया गाड़ी की बिक्री होगी। इसके लिए पहले से ही बुकिंग ग्राहकों के द्वारा कराई जा चुकी है। आज दोपहर से ही बुक कराये गये सभी गाड़ियों को लेने के लिए शोरूम में लोगों की भीड़ देखी गयी।

इसके अलावा ज्वेलरी दुकानों में लोगों ने जमकर खरीदारी की सोने चांदी के बने आभूषण से लेकर लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां और नए पुराने सिक्के की मांग इस बार अच्छी खासी रही। जिस तरह से संभावना जतायी जा रही थी कि इस बार धनतेरस के मौके पर बाजार की रौनक रहेगी। उसी अनुरूप लोगों ने खरीदारी के प्रति दिलचस्पी दिखायी। संभावना जतायी जा रही है कि अकेले रांची में ही करीब 1500 करोड़ का कारोबार होगा।

Published / 2024-10-29 23:42:03
दीप दान कर मनाया गया कुंवर श्रीनाथ शाहदेव जयंती

टीम एबीएन, रांची। पालकोट शाहदेव परिवार के पूर्वज कुंवर श्रीनाथ शाहदेव जी की 208वा जयंती रांची बडा तालाब के दक्षिण में स्थित कुंवर श्रीनाथ शाहदेव घाट में मनाया गया। विदित हो कि कुंवर श्रीनाथ शाहदेव ने इस घाट का निर्माण सन 1845 ई0 में क्षेत्र के लोगों के लिए करवाया ताकि वे यहां अपना धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक रीतियों को परिपूर्ण कर सकें।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से एवं कुंवर श्रीनाथ शाहदेव की स्मृति में जलाशय में दीप दान कर किया गया। ऐसे धरोहरों को सम्हालने की बात कही गई, साथ ही बड़ा तालाब अंग्रेजो के द्वारा बंदी बनाये गए स्वतंत्रता सैनानियों के द्वारा बनाया गया था इस बात पे प्रकाश डाला गया कि ये किसी आम कैदियों के द्वारा नही बल्कि राष्ट्रभक्तों ने बनाया, इसका एक अलग महत्व है।

इस घाट का पुनरुद्धार 2021 मे रांची नगर निगम द्वारा कराया गया ताकि रांची शहर की यह प्राचीन धरोहर बची रहे। इस प्राचीन ईमारत की निर्माण शैली भी अद्भुत है जो 179 वर्षों से पानी के ऊपर अडिग खड़ी है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के मानकों के अनुसार यदि कोई भी संरचना या ईमारत सौ वर्षों से अधिक पुरानी हो जाती है तो उसे ऐतिहासिक धरोहर का दर्जा प्राप्त हो जाता है।

विदित हो कि रांची बड़ा तालाब एवं घाट को पालकोट शाहदेव परिवार के पूर्वज नवल किशोर नाथ शाहदेव द्वारा सन 1916 में रांची म्युनिसिपेलिटी को लीज पर दे दिया गया था एवं लीज के शर्तों में बड़ालाल नवल किशोर नाथ शाहदेव ने रांची बड़ा तालाब एवं अपने पुरखे द्वारा निर्मित इस प्राचीन घाट के रख रखाव एवं सुरक्षा का जिम्मा रांची म्युनिसिपेलिटी को सौंप दिया था। 

वर्षों से यह घाट उपेक्षित एवं जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था। वर्ष 2021 में इस घाट का पुनरुद्धार रांची नगर निगम द्वारा करवाया गया। पालकोट शाहदेव परिवार के सदस्यों ने उनके पुरखे द्वारा बनवाई गई  प्राचीन घाट का पुनरुद्धार करने के लिए रांची नगर निगम को धन्यवाद ज्ञापित किया।

पालकोट शाहदेव परिवार से लाल महेंद्र नाथ शाहदेव, हर्षवर्धन नाथ शाहदेव, हेमंत नाथ शाहदेव, समुद्रश्री नाथ शाहदेव, आशुतोष नाथ शाहदेव, कीर्तिमान नाथ शाहदेव,  नागदमनी नाथ शाहदेव, यदुनाथ शाहदेव, बद्री नाथ शाहदेव के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

Published / 2024-10-29 23:39:34
डीएवी कपिलदेव ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची ने आज मतदाता जागरूकता रैली निकाली। छात्र छात्राओं शिक्षकों की यह रैली  एजी कापरेटिव कालोनी में गई और लोगों से वोट देने की अपील की। बच्चों ने तख्तियों पर मतदान करने की अपील संबंधित नारे लिख रखे थे।

उल्लेखनीय है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार सभी सभी स्कूलों को अपने आसपास के क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करना है। मौके पर डीएवी झारखंड जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी कपिल देव के प्राचार्य एमके सिन्हा ने कहा कि सबों को मतदान अवश्य करना चाहिए। 

मतदान लोकतंत्र को मजबूत बनाने की प्रक्रिया है इसलिए इसमें सबों को भाग लेना चाहिए। विद्यालय के पीइटी शिक्षक अशोक कुमार सिंह और मोहित सिन्हा के नेतृत्व में वर्ग अष्टम व नवम वर्ग के लगभग डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं ने और एनसीसी के बच्चों ने भाग लिया। मौके पर आरके झा और विश्वनाथ चक्रवर्ती भी मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।

Published / 2024-10-28 20:57:20
लोहरदगा : भारतीय सेवा के मेडिकल कैंप 215 का नि:शुल्क इलाज

  • पूर्व सैनिकों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर लोहरदगा नगर भवन में भारतीय सेवा ने लगाया मेगा मेडिकल कैंप 215 का हुआ निशुल्क इलाज 
  • राष्ट्र रक्षा और जन सुरक्षा के लिए भारतीय सेना अद्भुत काम कर रही है : डॉ एसएन चौधरी  

टीम एबीएन, लोहरदगा। भारतीय सेना ने केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा करती है, बल्कि इतनी व्यस्तता के बावजूद अपने पूर्व सैनिकों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य समेत अन्य सुविधाओं का ख्याल रखती है। यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि होने के साथ हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उक्त बातें लोहरदगा के सिविल सर्जन डॉ शंभू नाथ चौधरी ने कही। वह सोमवार को लोहरदगा नगर भवन में भारतीय सेना द्वारा आयोजित मेगा मेडिकल कैंप सह कैंटीन और सतत् मेल-मिलाप टीम द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद उपस्थित पूर्व सैनिकों और आम जनों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

सीएस डॉ चौधरी ने कहा कि यह हमारे लिए प्रथम और अनूठा अनुभव है, कि भारतीय सेना इस तरह के कार्य को जिलों में जाकर अंजाम देती है। इससे सैकड़ो लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलता है। उन्होंने इस मौके पर कहा की लोहरदगा जिले में जब भी भारतीय सेना इस तरह के कैंप का आयोजन करेगी, तो जिला स्वास्थ्य विभाग उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करायेगी। 

कैंप में भारतीय सेवा के मेजर डॉ सियाज, लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ प्रियंका राठौर, लोहरदगा सदर अस्पताल के आथोर्पेडिक डॉ विवेक मधुर के अलावा ईएनटी स्पेशलिस्ट, डेंटल स्पेशलिस्ट आई स्पेशलिस्ट के साथ आर्मी मेडिकल टीम के तकनीकी अधिकारी आदि विशेष रूप से मौजूद थे। कैंप में लोहरदगा स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिनियुक्ति एएनएम की भी भूमिका महत्वपूर्ण रही।

कैंप व्यवस्थापक बिहार प्रथम बटालियन के सूबेदार संजय कुमार मलिक ने बताया की कैंप में लगभग 215 पूर्व सैनिक और सिविल सिटिजन का इलाज किया गया। इसमें महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय थी। कैंप में आये पूर्व सैनिकों के दस्तावेजों का अपग्रेडेशन और उसका अद्यतन प्रक्रिया को पूरा किया गया। इसके अलावा मेल मिलाप टीम की ओर से कैंप में आये लोगों का स्वागत किया गया। 

कैंटीन में लगभग 400 से अधिक लोग पहुंचकर इसका लाभ उठाया। पूर्व सैनिकों को उनके कार्ड पर रियायती दरों में सामान उपलब्ध कराया गया। कैंप को सफल बनाने में भारतीय सेवा की ओर से 124 इन्फेंट्री ब्रिगेड के मेडिकल अधिकारी, आर्मी के कोरपस अधिकारी सेमत कुशल और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम ने महत्वपूर्ण योगदान किया। पूर्व सैनिक  वेलफेयर कल्याण समिति के धर्मराज महतो की अगुवाई में पूरी टीम ने योगदान किया।

Published / 2024-10-28 20:45:24
कोडरमा : उच्च विद्यालय जौंगी में हुई पत्र लेखन प्रतियोगिता

मतदान के लिए बच्चों ने माता-पिता को किया जागरूक

टीम एबीएन, कोडरमा। चंदवारा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जौंगी में पत्र लेखन के माध्यम से मतदाता जागरूक प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक था मम्मी पापा वोट दो। कार्यक्रम में कक्षा 06 से 10 तक के बच्चों के बीच लेखन  प्रतियोगता आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी बच्चों ने अपनी मम्मी पापा को वोट देने के लिए आग्रह करते हुए उन्हें पत्र लिखा। 

नंदनी कुमारी ने पत्र - लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त की। जबकि पीयूष कुमार को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। सफल विद्यार्थियों को स्कूल के  प्रधानाध्यापक सूरज सौरभ ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यार्थी अपने  निबंध लेखन को घर लेकर जायेंगे  और अपने मम्मी-पापा  को उक्त लेखन  पढ़कर सुनायेंगे। फोटो या वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक जैसे ग्रुप में साझा करेंगे। ताकि अन्य मतदाता इसे देखकर जागरूक हो सकें। 

मौके पर प्रधानाध्यापक सूरज सौरभ ने बच्चों को लोकतंत्र की महत्व को बताते हुवे बच्चों से अपने माता-पिता को वोट देने के लिए प्रेरित करने को कहा। कार्यक्रम में शिक्षक रणबीर कुमार, संतोष कुमार पांडेय, जगदीश प्रसाद यादव,सुरेंद्र मंडल, नेहा यादव, रीता कुमारी, शिवनाथ प्रजापति, सूरज कुमार गुप्ता, भगीरथ यादव, सबिता कुमारी, राज कुमार एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Published / 2024-10-28 20:43:14
धनतेरस पर मां लक्ष्मी आज करेंगी धन की वर्षा

धनतेरस को लेकर सज गया है शहर का बाजार 

50 करोड से अधिक के कारोबार की संभावना 

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। धनतेरस को लेकर जिले भर का बाजार सजकर तैयार हो गया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों के द्वारा दुकानों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। ग्राहकों के लिए कई आॅफर भी दिये जा रहे हैं। आज दुकानों में धन की देवी मां लक्ष्मी धन की वर्षा करेंगी। जानकारों की मानें तो इस वर्ष धनतेरस पर सोना, चांदी, बरतन, दो पहिया वाहन, तिपहिया वाहन, चार पहिया वाहन और ट्रैक्टर, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित लगभग 50 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार होने की संभावना बतायी जा रही है।

सजी बरतनों की दुकानें

झंडा चौक, स्टेशन रोड और पुराना बस स्टैंड के निकट बरतनों की दुकानें सजकर तैयार हैं। यहां ग्राहकों के लिए कई आॅफर भी हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामनों की दुकानें भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। यहां फ्रीज, वाशिंग मशीन, टीवी, एलइउी, एलसीडी, मिक्सी सहित अन्य सामान उपलब्ध हैं।

50 करोड़ से अधिक के कारोबार की संभावना

इस दिवाली में झुमरी तिलैया में लगभग 50 करोड रुपये से अधिक के कारोबार होने की संभावना बताई जा रही है। जानकारों का मानना है लगभग 20 करोड़ के आसपास सोना-चांदी, 10 करोड़ रुपये दो पहिया वाहन, 10 करोड़ रुपये अन्य वाहन, 5 करोड़ रुपये इलेक्ट्रॉनिक्स सामन और 5 करोड़ रुपये बरतन सहित आन्य सामनों के बिक्री होने की संंभावना जतायी जा रही है।

Published / 2024-10-28 20:42:13
कोडरमा : नवजात शिशु के मामले में डालसा ने लिया संज्ञान

सीडब्ल्यूसी एवं डिफेंस काउंसिल से बच्चे एवं उसकी माता के संबंध में पूरी जानकारी ली

टीम एबीएन, कोडरमा। पिछले दिनों कोडरमा के मुख्य सड़क पर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला द्वारा बच्चा जन्म दिये जाने के मामले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा ने संज्ञान लिया है। उपरोक्त मामले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालकृष्णन तिवारी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बाल कल्याण समिति कोडरमा के अध्यक्ष रिंकी कुमारी,  शैलेश कुमार, अनिल कुमार सिंह एवं एवं डालसा के डिफेंस काउंसिल अरुण कुमार ओझा को सदर अस्पताल भेज से पूरे मामले की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही गौतम कुमार ने तत्काल अस्पताल जाकर देखभाल करने एवं हर संभव सहयोग करने को कहा। साथ ही उसके परिजनों का पता लगाने का भी निर्देश दिया।

बताते चलें कि पिछले दिनों एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने कोडरमा में सड़क पर ही एक बच्चा को जन्म दिया था। जिसे डालसा के डिफेंस काउंसिल एवं स्थानीय लोगों की पहल पर अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां बच्चा एवं उसकी मां दोनों ही इलाजरत है और स्वस्थ है। सोमवार को डालसा के डिफेंस काउंसिल अरुण कुमार ओझा, सीडब्ल्यूसी कोडरमा के अध्यक्ष रिंकी कुमारी, सदस्य शैलेश कुमार एवं अनिल कुमार सिंह ने बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी इलाज कर रही चिकित्सा भारती सिंहा से लिया। 

साथ ही उपाधीक्षक डॉ मनोज कुमार से भी मिल बातचीत कर जानकारी ली। डॉ मनोज कुमार ने बताया कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है वही उसकी मां भी स्वस्थ है, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं  होने के कारण वह कुछ भी सही से बात नहीं पा रही है।  उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों एवं चिकित्सकों को बच्चों के देखभाल के लिए दिशा निर्देश दिया गया है।

Page 496 of 1697

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse