एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली। झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा इन दिनों अपने चुनावी रेस में है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो अपने चुनावी जनसभा चला रहे हैं। जनसभा राज्य के सभी जिला में चलाया जा रहा है। मंगलवार को आगमन सिल्ली में होना सुनिश्चित। यह सभा पतराहातु मैदान सिल्ली में होना है। रांची जिला संगठन महासचिव विमल महतो ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए विशाल जनसभा संबोधन होगा। इसकी संपूर्ण तैयारी कर लिया गया है। प्रशासनिक अनुमति प्राप्त कर लिया गया है। प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने सभा के तैयारी हेतु आज रविवार को पतरातू मैदान में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया और केंद्रीय अध्यक्ष के आगमन का रूट चार्ट जारी किया गया।
टीम एबीएन, रांची। श्री जैन श्वेतांबर ओसवाल संघ रांची ने दीपावली मिलन समारोह आज दिनांक 03-नवम्बर-24 को कन्या पाठशाला डोरंडा में मनाया। सुबह 10 बजे से कन्या पाठशाला डोरंडा में सकल समाज का मिलन समारोह रखा गया था जिसकी शुरुआत स्वागत समारोह से हुई, तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम महिलाओं एवं बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। साथ ही बच्चों के द्वारा गेम्स हौजी आदि का आयोजन किया गया।
मंच का संचालन खुशबू बोथरा एवं खुशबू दस्सानी ने संयुक्त रूप से किया। घेवरचंद चन्द नाहटा ने अपने उदगार व्यक्त किये। श्री जैन श्वेताम्बर ओसवाल संघ के अध्यक्ष सुभाष चन्द बोथरा, सचिव विमल दस्सानी ने सकल समाज को दीपावली मिलन समारोह के कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से छोटे लाल चोरड़िया, संपतलाल रामपुरिया, अशोक सुराणा, मोहन लाल पींचा, विनय नाहटा, बालवीर बोथरा, प्रकाश चन्द नाहटा आदि उपस्थित हुए।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा के संकल्प पत्र जारी करने के बाद अमित शाह ने कहा, झारखंड में यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का चुनाव नहीं है, बल्कि झारखंड का भविष्य सुनिश्चित करने का चुनाव है। झारखंड की जनता को तय करना है कि उन्हें भ्रष्टाचार से भरी सरकार चाहिए या फिर पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ती भाजपा सरकार चाहिए।
क्या उन्हें घुसपैठ की इजाजत देकर झारखंड की पहचान, जमीन और महिलाओं को खतरे में डालने वाली सरकार चाहिए या फिर उन्हें सीमाओं की रक्षा करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहिए। शाह ने आगे कहा कि पिछड़ा वर्ग, गरीब, आदिवासी, दलित बड़ी उम्मीद से भाजपा के संकल्प पत्र की ओर देख रहे हैं। उन्होंने कहा, आज हम जो संकल्प पत्र जारी कर रहे हैं, उसमें भारतीय जनता पार्टी सभी पार्टियों से अलग है।
क्योंकि भारतीय जनता पार्टी देश की राजनीति में एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो जो कहती है, वह करती है। जब भी भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आयी है, हमने सभी संकल्पों को पूरा किया है। यह हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है और इसीलिए झारखंड की जनता, खासकर पिछड़ा वर्ग, गरीब, आदिवासी, दलित हमारे संकल्प पत्र की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार के दौरान राज्य के आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं।
शाह ने कहा, संथाल परगना में आदिवासियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। घुसपैठिए यहां आकर हमारी बेटियों को बहला-फुसलाकर उनसे शादी कर रहे हैं और जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। अगर इसे नहीं रोका गया तो न तो झारखंड की संस्कृति सुरक्षित रहेगी, न ही यहां का रोजगार, जमीन और बेटियां सुरक्षित रहेंगी। इसीलिए भाजपा रोटी, बेटी, माटी के नारे के साथ आगे बढ़ रही है।
गृह मंत्री ने झामुमो नीत गठबंधन पर भी हमला करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने आदिवासी भूमि में घुसपैठियों को प्रवेश की अनुमति दी है। उन्होंने कहा, झारखंड में भाजपा की सरकार बन रही है और हम इन घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे। हम कानून लाएंगे और महिलाओं से छीनी गई जमीन वापस करेंगे। हेमंत सोरेन, आप झारखंड की महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल रहे हैं।
टीम एबीएन, रांची। दो दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह रांची पहुंचे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनका ये दौरा काफी अहम रहा। अपने दौरे के दौरान वे तीन रैलियों को संबोधित किये। साथ ही उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा के संकल्प पत्र में काफी कुछ खास है।
लोगों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता भी काफी दिलचस्पी से भाजपा के संकल्प पत्र का इंतजार कर रहे थे। भाजपा का यह संकल्प पत्र भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आधारित है। इस संकल्प के जरिये भारतीय जनता पार्टी चुनाव मैदान में उतरने जा रही है। वहीं संकल्प पत्र जारी करने के बाद अमित शाह तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। रविवार को रांची से घाटशिला के धालभूमगढ़, सिमरिया और बरकठ्ठा जायेंगे, जहां वो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
अमित शाह ने कहा कि बंगाल में घुसपैठ नहीं रुका, झारखंड में घुसपैठ नहीं रुका, क्योंकि भारत बांग्लादेश का इतना विषम बॉर्डर है कि हर जगह बीएसएफ नहीं होता, और वहां के लोकल प्रशासन इसे रोकना नहीं चाहते। वहीं उन्होंने कहा कि यूसीसी से ट्राइबल के रहन सहन और रीति रिवाजों को बाहर रखा जायेगा। वहीं हेमंत सोरेन के उम्र विवाद मामले में अमित शाह ने कहा कि हेमन्त सोरेन को खुद जवाब देना चाहिए।
भाजपा ने हर वादे को पूरा किया लेकिन कांग्रेस तेलंगाना, कर्नाटक और हिमाचल में ऐसा करने में फेल हुई है। अमित शाह ने कहा कि मोदी जी की योजनाओं का यश उनको नहीं मिले इसके लिए हेमन्त सोरेन सरकार ने केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं होने दिया। सरना धर्म को लेकर अमित शाह ने कहा कि सरना धर्म कोड पर सरकार बनाने पर बात करेंगे। मुख्यमंत्री कौन होगा यह शपथ ग्रहण के दिन पता चल जायेगा।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कमल खिलाने के लिए एक तरफ भारतीय जनता पार्टी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनाव प्रचार के लिए उतार रही है। वहीं दूसरी ओर संकल्प पत्र के जरिये जनता से वादा करने की तैयारी की है।
रविवार 3 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जारी करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि रविवार 3 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री के हाथों भाजपा का संकल्प पत्र जारी होगा।
उन्होंने कहा कि 4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गढ़वा और चाईबासा में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं। वहीं 3 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री की तीन चुनावी सभा होनी है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार देर शाम रांची पहुंच जायेंगे और रविवार 3 नवंबर को संकल्प पत्र जारी करने के बाद तीनों चुनावी सभा को वे संबोधित करेंगे।
टीम एबीएन, गढ़वा/ रांची। झारखंड का गढ़वा अति पिछड़ा जिला माना जाता रहा है लेकिन केंद्र सरकार की योजनाओं से यहां के गरीब लोगों की जीवन में काफी बदलाव आया है। गढ़वा जिले के भागलपुर मोहल्ले में प्रधानमंत्री आवास योजना मिलने से लोग बहुत खुश हैं। गांव के लोगों का कहना है कि मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं उन्होंने हम लोगों के उत्थान का ख्याल रखा है।
अनिल प्रजापति का कहना है कि गरीबों के उत्थान में पीएम मोदी का बड़ा योगदान रहा है। आज के समय में पीएम मोदी की सरकार में भ्रष्टाचार और बंदरबांट बंद हो गया है। शौचालय से लेकर रोड बनाने का काम मोदी सरकार ने किया है। सुरक्षित माहौल देने का काम मोदी सरकार ने किया है। मेरे गांव में 99% लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिला है।
पीएम मोदी की योजनाओं ने गरीबों की जिंदगी बदल दी है। पहले से कई गुना बेहतर सुविधाएं मिल रही है। मुझे उम्मीद है कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी। सुभाष चंद्र कश्यप नाम के एक बुजुर्ग का कहना है कि हमारे गांव में पहले कच्चा मकान था लेकिन पीएम मोदी की वजह से अब पक्का मकान बन गया है। अब हमारे गांव में एक भी छप्पर का मकान नहीं है। पीएम मोदी की वजह से रोड, नाली, शौचालय हमारे गांव में बन गया है।
वहीं शिव शंकर गुप्ता का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाभार्थी ने इस योजना के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले यहां सभी घर कच्चे थे, लेकिन इस योजना से सभी पक्के घर बन गये हैं। मोदी सरकार ने शौचालय, गैस सिलेंडर, आवास, पेंशन, राशन देने का काम किया है। मोदी सरकार की जितनी तारीफ की जाए कम है। गरीबों के उत्थान में पीएम मोदी का योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव रोचक हो रहा है। यहां तीन विधानसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों में ही मुकाबला है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मॉर्क्सवादी-लेनिनवादी) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी धनवार सीट पर आमने-सामने हैं। वहीं छतरपुर और बिश्रामपुर में कांग्रेस और राजद प्रत्याशियों में मुकाबला है। हालांकि कांग्रेस और राजद मुकाबले से बचने की कोशिश कर रहे हैं। यहां सीट बंटवारे को लेकर बात चल रही है।
झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर झामुमो ने 43, कांग्रेस ने 30, राजद ने छह और भाकपा-माले ने चार सीटों पर विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाकपा-माले संयुक्त रूप से झारखंड में इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। छतरपुर, बिश्रामपुर और धनवार सीटों को छोड़कर गठबंधन में सभी सीटों पर बंटवारा हो गया है। झामुमो ने धनवार सीट पर भाकपा-माले के साथ मुकाबला करने का फैसला किया है।
वहीं राजद और कांग्रेस ने छतरपुर और बिश्रामपुर सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। विनोद पांडेय ने कहा कि दोनों सीटों पर मुद्दे को सुलझाने के लिए चर्चा अभी चल रही है। हमें उम्मीद है कि एक या दो दिन में नतीजा सामने आ जायेगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के तहत राजद को छह सीटें दी गयीं, जबकि भाकपा-माले को तीन सीटें दी गयीं।
झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि वे संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेंगे और फिर से सरकार बनायेंगे। इंडिया गठबंधन ने अभी तक आधिकारिक तौर पर सीट-बंटवारे की घोषणा नहीं की है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि इंडिया गठबंधन विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेगा। कांग्रेस और झामुमो 81 में से 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे। 11 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी गयी हैं।
टीम एबीएन, रांची। फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब आॅफ रांची ग्लोबल सेवा भाव से लगातार भोजन का वितरण कर रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज भी लगातार 15वें शनिवार को क्लब के पदाधिकारियों ने अस्पताल परिसर में लोगों के बीच भोजन का वितरण किया।
क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा ने कहा कि क्लब के इस प्रोजेक्ट के चौथे चरण में आज लगभग 800 से 1000 लोगों के बीच भोजन बांटा गया है। समाजसेवियों के प्रोत्साहन से इस कार्यक्रम को सफलता मिल रही है। प्रत्येक सप्ताह लोगों की संख्या बढ़ रही है।
हमारा यह कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में संचालित होता है। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में और सहयोग करने के लिए अस्पताल प्रबंधन और क्लब के सदस्यों और समाजसेवियों के प्रति आभार जताया।
क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट शैलेश अग्रवाल प्रयास की सराहना की। इस नेक कार्य में शामिल करने के लिए उन्होंने क्लब के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। क्लब के सचिव मनोज मिश्रा ने सदस्यों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण करना सराहनीय प्रयास है। इससे समाज के अन्य लोगों को ऐसे नेक प्रयास करने की प्रेरणा मिलती है।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के उपाध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, तलविंदर कौर, अल्तमश आलम, पीयूष कुमार, चिंटू चौधरी का भरपूर योगदान रहा। उक्त जानकारी संगठन के अध्यक्ष अमित शर्मा ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse