टीम एबीएन, चक्रधरपुर/ रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से दिये गये रोटी, बेटी, माटी के नारे पर पलटवार किया है। बुधवार को कोल्हान प्रमंडल की चक्रधरपुर विधानसभा सीट पर झामुमो के प्रत्याशी सुखराम उरांव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मणिपुर से लेकर गुजरात तक बेटियों की लुटती इज्जत पर चुप रहने वाले किस मुंह से यहां बेटी की सुरक्षा की बात कर रहे हैं।
श्री सोरेन ने कहा कि मणिपुर में आदिवासी बेटियों की इज्जत लूटी जाती रही, उन्हें निर्वस्त्र किया जाता रहा, लेकिन पूर्वोत्तर के सात राज्यों की विकास परिषद का चेयरमैन होने के बावजूद असम के सीएम की जुबान नहीं खुली। आज यह व्यक्ति झारखंड में बेटी बचाने की बात करने आये हैं।
गुजरात में बिलकिस बानो के बलात्कार के सजायाफ्ता अभियुक्तों को छोड़ने वाले और पंजाब में बलात्कार के आरोपी राम रहीम को चुनाव के दौरान पैरोल पर रिहा करने वाले यही लोग हैं। झारखंड की जनता इन बहुरूपियों को पहचानती है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित अस्पताल के डॉक्टर सुधांशु रंजन के पास से कैश बरामद हुए हैं। पलामू के रेहला थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए डॉक्टर के पास से 6 लाख 08 हजार 500 रुपये बरामद किये हैं।
मंगलवार को डॉक्टर सुधांशु रंजन बिहार के सासाराम से छत्तीसगढ़ अंबिकापुर जा रहे थे। इसी बीच उनकी गाड़ी को चेकिंग के दौरान एसएसटी की टीम ने रोका। जांच के दौरान यह नकदी बरामद हुई लेकिन डॉक्टर ने इन पैसों से संबंधित कोई दस्तावेज पेश नहीं किये हैं।
पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने कैश की बरामदगी की पुष्टि की है। वहीं घटना को लेकर बिश्रामपुर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि फिलहाल सभी पैसों को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
टीम एबीएन, हटिया/ रांची। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड में आज विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। यहां हटिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा हेमंत सोरेन के एक प्रस्तावक थे, मंडल मुर्मू। उन्होंने प्रस्ताव किया था कि चुनाव लड़ेंगे लेकिन उन्होंने हवा का रुख देखते हुए फैसला किया कि वे भाजपा का समर्थन करेंगे।
मंडल मुर्मू ने यह समझ लिया कि अब झामुमो की नैया डूब रही है और कोई डूबती नैया पर नहीं बैठना चाहेगा। राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर जबरदस्त कटाक्ष करते हुए कहा कि यहां पर झामुमो, राजद और कांग्रेस की मिली जुली सरकार है। ये तीनों दिवाली के दगे हुए पटाखे हैं। हम जिसे कहते हैं फुस्स पटाखे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि झारखंड में राज्य बनने के बाद से अब तक 13 सीएम बने। लेकिन हमारे एक भी सीएम पर केस नहीं हुआ। जेल नहीं गये। लेकिन यहां के दो-दो सीएम जेल गये। ये दोनों बीजेपी के नहीं थे। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास पर आज तक कोई गड़बड़ी करने का आरोप नहीं लगा।
राजनाथ सिंह ने आगे कहा झामुमो का मतलब जमकर मलाई मारो। उन्होंने कहा कि इन्होंने आदिवासियों का खून चूसा है। ये आदिवासियों के हितैषी नहीं हैं। राजनाथ सिंह ने कहा, झारखंड से हमारा आत्मीय रिश्ता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि आदिवासियों को सबसे अधिक सम्मान भाजपा ने दिया है। पूरे देश में बिरसा जयंती मनाया जा रहा है। हमने आदिवासी राष्ट्रपति बनाया।
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोहरदगा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा झारखंड के तीन स्पीड ब्रेकर हैं। झारखंड के विकास के तीन ठोकर हैं- झारखंड मुक्ति मोर्चा, फखऊ और कांग्रेस। मैं दावे के साथ कहता हूं कि अगर आप इन तीनों की छुट्टी कर दें तो झारखंड राज्य के विकास को कोई नहीं रोक सकता।
टीम एबीएन, कोडरमा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया और लोगों से अनुरोध किया कि वे माफियाओं का बुलडोजर से सफाया कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट दें। आदित्यनाथ ने दावा किया कि माफियाओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई उनके गृह राज्य उत्तर प्रदेश में की जा रही है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा ही है जो लोगों की सुरक्षा और रक्षा की गारंटी दे सकती है। उन्होंने कोडरमा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन झारखंड में भूमि, बालू, वन, खनन और शराब जैसे क्षेत्रों में माफिया को संरक्षण दे रहा है... उत्तर प्रदेश की तरह झारखंड में भी माफिया को खत्म करने के लिए भाजपा को सत्ता में लाएं।
आदित्यनाथ ने यह भी आरोप लगाया कि जिस तरह औरंगजेब ने देश की संपत्ति लूटी और मंदिरों को नष्ट किया, उसी तरह झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन और आलमगीर आलम सहित उसके मंत्रियों ने झारखंड के लोगों को लूटा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश की सुरक्षा और गौरव, महिला सशक्तिकरण और युवाओं को रोजगार की गारंटी दे सकती है।
आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राम लला अब 500 वर्षों के बाद उस मंदिर में विराजमान हैं और राम मंदिर की प्रतिष्ठा ने मथुरा और अन्य मंदिरों के लिए मार्ग प्रशस्त कर दिया है। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 13 और 20 नवंबर को होंगे, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा अपने चुनावी रेस में है। जनसंपर्क और जनसभा चलायी जा रही है। आज मंगलवार को सिल्ली बदलाव महासभा चलाया गया। यह विशाल महासभा पतराहातु मैदान सिल्ली में किया गया। जनता में काफी जोश और उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो रहे।
रामपुर में सहीद दिलीप बेदिया को माल्यार्पण करते हुए सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया। सभा में प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो के लिए क्रम संख्या 6 कैंची छाप में मतदान का अपिल किया गया। हजारों की भरी सभा में हेमंत सोरेन के परिवार पर खूब गरजे और वर्तमान विधायक सुदेश महतो के निजी बढ़ते धन संपत्ति के विकास के पैमाने पर भी बोला।
नए बदलाव के लिए जनता से मतदान का अपील किया। वहीं प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो ने सत्ता भोगी नेता एवं दल बदलू नेता से सावधान करते हुए अपने सिल्ली क्षेत्र में क्षेत्रीय चुनावी मेनिफेस्टो पर भाषण दिया। और कहा कि हमारा सिल्ली विधानसभा क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है। किसानों के इस आजीविका कृषि से व्यावसायिक कृषि में हम बदलने का काम करेंगे। राढु नदी, स्वर्ण रेखा एवं कांची नदी से लिफ्ट इरीगेशन करते हुए सिंचाई का काम किया जाएगा।
रोजगार और स्वरोजगार सृजित किया जाएगा। देर शाम को बाद में जयराम महतो और देवेंद्र नाथ महतो तमाड़ के सभा संबोधन हेतु प्रस्थान किया।
पतराहातु के सभा में महावीर साहू, राजू महतो, मोहरी देवी, विमल महतो, अभिकर्ता राजीव कुमार एवं सुभाष चंद्र, कृष्णा महतो, खुदीराम आदि वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। जोगता थाना क्षेत्र के 11 नम्बर हरिजन बस्ती में सोमवार की अहले सुबह दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई। जब बस्ती के समीप अचानक जमीन फट गया और उससे आग की लपटें अचानक से बाहर निकलने लगी। पूरे इलाके की तापमान से बदलाव हो गया। जिसके बाद लोग गर्मी से परेशान हो गये और अपने घरों से बाहर निकल गये।
इस दौरान पूरी बस्ती में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। सुबह की धुंध में भी लोगों को दिन का नजारा दिखाई देने लगा। वहीं, भू -धंसान से निकली रही जहरीली गैस के कारण लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। किसी को कुछ समझ मे नहीं आ रहा था कि करे तो करे। सभी लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में इधर उधर भाग रहे थे।
जब सुबह की किरणें बाहर आयी तो लोगों ने देखा की बस्ती के समीप भू-धंसान हुई, जिससे आग की तेज लपटें निकल रहा है। जमीन से भारी मात्रा में गैस रिसाव हो रहा है। आनन-फानन मे लोगों ने इसकी सूचना बीसीसीएल प्रबंधन को दिया। हालांकि सूचना के बाद भी खबर लिखने तक कंपनी का कोई अधिकारी घटनास्थल का जायजा लेने नही पहुंचे थे। जिससे लोगों में आक्रोश है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार चरम पर है। राज्य में 13 नवंबर को पहले और 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है। इस बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिमार्म्स (एडीआर) ने पहले चरण के उम्मीदवारों द्वारा दाखिल हलफनामों पर रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की 43 सीटों पर कुल 683 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 73 (11%) महिला उम्मीदवार हैं।
एडीआर ने झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 683 उम्मीदवारों में से 682 के शपथ-पत्रों का विश्लेषण किया है। हलफनामे की अस्पष्टता के कारण तोरपा (एसटी) सीट से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार ब्रजेंद्र हेमरोम का ब्योरा शामिल नहीं किया गया है।
682 में से 174 उम्मीदवारों (26 फीसदी) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 127 उम्मीदवारों (19 फीसदी) पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
प्रमुख पार्टियों में सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार भाजपा के हैं। भाजपा के 36 में से 20 उम्मीदवारों (56%) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके बाद कांग्रेस के 17 उम्मीदवारों में से 11 (65%), झामुमो के 23 उम्मीदवारों में से 11 (48%), बसपा के 29 उम्मीदवारों में से 8 (28%) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजद के 5 उम्मीदवारों में से 3 और जदयू के दोनों उम्मीदवारों ने अपने हलफनामों में अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किये हैं।
गंभीर आपराधिक मामले वाले उम्मीदवारों की बात करें तो प्रमुख दलों में से भाजपा के 36 उम्मीदवारों में से 15 (42%) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किये हैं। वहीं, कांग्रेस के 17 उम्मीदवारों में से 8 (47%), झामुमो के 23 उम्मीदवारों में से 7 (30%), बसपा के 29 उम्मीदवारों में से 6 (21%), राजद के 5 उम्मीदवारों में से 3 (60%) और जदयू के 2 उम्मीदवारों में से 2 (100%) के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
11 उम्मीदवारों ने महिलाओं के विरुद्ध अपराध से संबंधित मामले घोषित किये हैं। 4 उम्मीदवारों ने अपने विरुद्ध हत्या से संबंधित मामले (पुरानी आईपीसी धारा-302) घोषित किये हैं। हत्या के प्रयास (आईपीसी धारा 307 और बीएनएस धारा 109) से संबंधित घोषित मामलों वाले 40 उम्मीदवार हैं।
2024 में पहले चरण में उतरे 682 प्रत्याशियों में से 34 फीसदी यानी 235 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इन सभी प्रत्याशियों के औसत धन की बात करें तो 2.16 करोड़ रुपये है। 63 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी संपत्ति पांच करोड़ या इससे ज्यादा है। 78 उम्मीदवारों की दौलत दो से पांच करोड़ के बीच है। 50 लाख से दो करोड़ की संपत्ति वाले 198 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे उम्मीदवार जिनकी दौलत 10 लाख से 50 लाख है उनकी संख्या 199 है। 144 प्रत्याशियों की संपत्ति 10 लाख से कम की है।
पहले चरण में प्रमुख दलों में भाजपा के 36 उम्मीदवारों में से 30 (83%) उम्मीदवार करोड़पति हैं। इसके बाद झामुमो के 23 उम्मीदवारों में से 18 (78%), कांग्रेस के 17 उम्मीदवारों में से 16 (94%), बसपा के 29 उम्मीदवारों में से 7 (24%), राजद के 5 उम्मीदवारों में से 4 (80%) और जदयू के 2 उम्मीदवारों में से 2 (100%) ने 1 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इन सभी प्रत्याशियों ने एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति घोषित की है।
पहले चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी सिंहभूम जिले की पोटका (एसटी) सीट से निर्दलीय कंदोमणि भूमिज हैं। भूमिज की कुल संपत्ति 80 करोड़ है। दूसरे नंबर पर पलामू के डाल्टनगंज से कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णा नंद त्रिपाठी हैं, जिनकी संपत्ति 70.91 करोड़ रुपए है। वहीं, रांची सीट से निर्दलीय उतरे आयुष रंजन तीसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। आयुष की कुल संपत्ति 70.55 करोड़ है।
एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में उम्मीदवारों की शिक्षा का विवरण भी दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, 308 (45%) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 12वीं कक्षा के बीच घोषित की है, जबकि 348 (51%) उम्मीदवारों ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता घोषित की है। 6 उम्मीदवार डिप्लोमा धारक हैं। इसके अलावा, 18 उम्मीदवारों ने खुद को केवल साक्षर घोषित किया है और 2 उम्मीदवार निरक्षर हैं।
रिपोर्ट में उम्मीदवारों के आयु का ब्योरा भी शामिल है। 267 (39%) उम्मीदवारों ने अपनी आयु 25 से 40 वर्ष के बीच घोषित की है, जबकि 348 (51%) उम्मीदवारों ने अपनी आयु 41 से 60 वर्ष के बीच घोषित की है। 67 (10%) उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने अपनी आयु 61 से 80 वर्ष के बीच घोषित की है।
टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को गढ़वा जिला के चेतना से चुनावी शंखनाद करते हुए रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में अबकी बार एनडीए सरकार का नारा दिया। बिहार के गया एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए गढ़वा पहुंचे पीएम को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड भाजपा के संकल्प पत्र को अपनी गारंटी बताते हुए झामुमो, कांग्रेस और राजद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों को सिर्फ अपने परिवार से मतलब है, जनता से नहीं। एक आदिवासी के बेटे चंपाई सोरेन को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गयी।
पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड की सरकार माफिया की गुलाम बन गई है। यह क्षेत्र बालू तस्करी का केंद्र बन गया है। जनता पलायन के लिए मजबूर। ये लोग बंदरबांट में व्यस्त हैं। कामधंधा बंद होता जा रहा है। लेकिन ट्रांसफर पोस्टिंग का धंधा खूब फल फूल रहा है।
पीएम ने कहा कि झारखंड में एनडीए की सरकार बनने पर गोगो-दीदी योजना के जरिए हर महीने माताओ-बहनों को 2100 रुपये मिलेंगे। नौजवानों को युवा साथी भत्ता मिलेगा। सिर्फ 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। अगले साल दीपावली और रक्षाबंधन पर बहनों को दो मुफ्त सिलेंडर भी मिलेंगे। पीएम ने कहा कि मैंने तीन करोड़ घर बनाने की गारंटी दी थी। सरकार बनते ही काम शुरू कर दिया।
झारखंड भाजपा ने 21 लाख नये आवास बनाने का संकल्प लिया है। हर गरीब के पास पक्का घर होगा। यह भाजपा की गारंटी है। धान की सरकारी खरीद 3100 रु। प्रति क्विंटल करने का फैसला लिया है। छोटे और सीमांत किसानों, पशुपालकों को आर्थिक मदद मिलेगी। आदिवासी परिवारों का आजीविका बढ़ाने के लिए भी घोषणाएं हुई हैं। तेंदू पत्ता, महुआ और मशरुम जैसे उत्पादों की प्रोसेसिंग होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse