झारखंड

View All
Published / 2024-11-10 20:55:11
कांटा टोली में डॉ महुआ माजी के लिए कल्पना सोरेन ने की भव्य जनसभा

जनसभा की भीड़ देख लोगों को मुजीब कुरैशी के पुराने दौर ज्ञानरंजन के समय की मोरहाबादी मैदान की भीड़ याद आयी

टीएम एबीएन, रांची। राज्यसभा सांसद सह रांची विधानसभा की उम्मीदवार डॉ महुआ माजी की जीत सुनिश्चित कराने के लिए रांची विधानसभा क्षेत्र के कांटा टोली सुल्तान कॉलोनी स्थित झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी के नेतृत्व भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा के मुख्य अतिथि गांडेय विधायक सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन विशेष रूप से उपस्थित रही और जनसभा को संबोधित की।  

कल्पना सोरेन ने कहा कि पिछले करीब 40 सालों से भाजपा का कब्जा रांची विधानसभा के सीट पर है। करीब 28 सालों से सीपी सिंह लगातार विधायक हैं, तो इनसे पहले गुलशन लाल आसमानी और यशवंत सिन्हा भी भाजपा से विधायक रह चुके हैं, लेकिन रांची की राजधानी की खूबसूरती और इसका जो विकास होना चाहिए था वह अधूरा है। 

लेकिन जब 2019 के बाद जितना भी समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला तो उन्होंने पहला फ्लाईओवर निर्माण करके दिया, स्वास्थ चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल को सुपर स्पेशयलिटी बनाकर दिया है, मंइयां सम्मान योजना से माताओं बहनों को स्वावलंबी बनाने का काम किया है और आगे भी करेंगे। साथ ही रोजगार, शिक्षा और पर भी हेमंत सोरेन काम कर रहे हैं। 

अगर आप रांची विधानसभा में बदलाव चाहते हैं, सुंदर रांची चाहते हैं, यातायात की समस्या से निजात चाहते हैं, जलाशयों को बचाना चाहते हैं हर युवा को रोजगार, बेहतर शिक्षा चाहते हैं तो डॉक्टर महुआ माजी को एक मौका दीजिए और इन्हें विधायक बनाइये। यहां पर जो जनसभा आयोजन किया गया और जिस तरह से भीड़ उमड़ पड़ी है।

इससे स्पष्ट होता है कि मुजीब कुरैशी साहब इस बार महुआ माजी को विधायक बनाकर रहेंगे। रांची में यह मेरा पहला कार्यक्रम है और जो भीड़ जमा हुई है। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा की जो भीड़ है, जो उत्साह है इससे स्पष्ट हो रहा है कि हर कोई चाहता है कि झारखंड में मजबूती से हेमंत सोरेन की सरकार बने और राज्य का विकास हो सके।

वहीं भव्य भीड़ को देखकर कांटा टोली के हर कोई यह कहने लगा कि  मुजीब कुरैशी जी ने अपने पुराने समय में जब अलग झारखंड निर्माण के लिए कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह राज्यसभा सांसद ज्ञान रंजन के समय में जिस तरह से मोरहाबादी मैदान में भीड़ जमा कराते थे, इसी तरह से कांटा टोली में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। बता दें कि यही पर मुजीब कुरैशी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्कूल का बुनियाद रखे थे। 

मौके पर झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, नौशाद खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम जावेद, गुलाम गौस, हाजी  सऊद आलम, फरहाद कुरैशी, फिरोज खान, शाबीर कुरैशी, इम्तियाज मुन्ना, मुस्तफा, आशिक कुरैशी, समीम कुरैशी, कांग्रेस के कुमारेश चक्रवर्ती, समाजसेवी घनश्याम दास, टिंकू राम, लाला राम, सुनीता देवी, फुलमनिया, संगीता टोप्पो, झामुमो नेता जितेंद्र गुप्ता, अजीत नायक, अकबर कुरैशी, हेमंत कश्यप, समाजसेवी सद्दाम कुरेशी, मोइज अख्तर, शरीफ अंसारी, दयानंद राम, औरंगजेब खान, फिरोज, आदिल कुरेशी, मुमताज कुरैशी, वरिष्ठ पत्रकार परवेज कुरैशी, अफरोज लड्डन, फिरोज कुरैशी, शद्दाम कुरैशी, रमजान कुरैशी, भोलू खान, बारीक कुरैशी, शबनम मुजीब, सना नाज, तरन्नुम, साली राना, सबियां, शबा, रेहना, शबनम, नुजहत, सोनी, फरीदा, सपना, रिता, छोटे, कमरान कुरैशी, दीपक मौजूद थे। मंच संचालन गुलाम जावेद ने किया। वहीं जनसभा को विभिन्न समाजसेवियों ने भी संबोधित किया, जिसमें मोइज अख्तर भोलू, शरीफ अंसारी, रमजान कुरैशी, जितेंद्र गुप्ता, औरंगजेब खान आदि शामिल है।

Published / 2024-11-10 14:36:57
राजनाथ ने जाति जनगणना के वादे को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- जनता को गुमराह करती है कांग्रेस

टीम एबीएन, रांची। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीते शनिवार को कांग्रेस के सत्ता में आने पर जाति जनगणना कराने का वादा करने के लिए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और उनकी पार्टी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। सिंह ने आश्चर्य जताया कि जब देश में सबसे पुरानी पार्टी की सरकार थी तो उसने यह कवायद क्यों नहीं की।

झारखंड के खूंटी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार के संरक्षण में बांग्लादेश से घुसपैठ के कारण राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है। सिंह ने कहा, वर्ष 2011 में एक सामाजिक-आर्थिक जाति आधारित जनगणना आयोजित की गई थी जिसमें लगभग 46 लाख जातियां, उपजातियां और गोत्र पाए गए थे। ये संख्या इतनी बड़ी थी कि उस वक्त ये रिपोर्ट सार्वजनिक भी नहीं की गई। सामाजिक कल्याण मंत्रालय के अनुसार, लगभग 1200 अनुसूचित जाति (एससी), 750 से अधिक अनुसूचित जनजाति (एसटी) और लगभग 2,500 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) थे। सिंह ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के एक नेता पार्टी की सरकार बनने पर जाति जनगणना कराने का दावा करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस इस जाति का पिटारा खोलकर किसे फायदा पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से हजारों जातियों के कल्याण के लिए पार्टी के ब्लूप्रिंट के बारे में पूछना चाहता हूं। विभिन्न जातियों के लिए आरक्षण की क्या व्यवस्था करेगी? यह सब चीजें सार्वजनिक की जानी चाहिए।

सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड में बांग्लादेशियों की घुसपैठ बढ़ रही है। रक्षा मंत्री ने कहा,मैं झामुमो, कांग्रेस और राजद नेताओं से पूछना चाहता हूं कि घुसपैठिए झारखंड में क्यों आ रहे हैं। राज्य की जनजातीय आबादी 52 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत क्यों रह गई है? उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में हालात इतने खराब हो गए हैं कि सरस्वती वंदना तक पर रोक लगाई जाती है और त्योहारों के दौरान पथराव होता है। सिंह ने आरोप लगाया कि झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार गले तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और इसके नेताओं ने अपनी जेबें भरने के लिए आदिवासी समुदाय को धोखा दिया है। उन्होंने लोगों से झारखंड से झामुमो नीत गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को सत्ता में लाने की अपील की है। चतरा में एक अन्य रैली में उन्होंने दावा किया कि भाजपा झारखंड के साथ-साथ महाराष्ट्र में भी सरकार बनाएगी।

Published / 2024-11-10 14:23:03
बोकारो : एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे - पीएम नरेंद्र मोदी

टीम एबीएन, रांची। पीएम नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी झारखंड में दो चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।बोकारो अंकूर गैस लाइन से 11 जिला को लाभ होगा। 

झारखंड के हर परिवार का बिजली बिल जीरो करने का काम हो रहा है खजाना लूटकर नहीं बल्कि पीएम सूर्य ग्राम योजना के जरिए सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल जीरो करेंगे. इसके लिए भाजपा सरकार आपको 80 हजार रुपए सोलर लगाने के लिए देगी 

आजादी के बाद से पहली बार कश्मीर के मुख्यमंत्री ने बाबा साहब के संविधान की शपथ ली. कांग्रेस वाले 370 को फिर से लाना चाहते हैं। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे ।

Published / 2024-11-10 14:13:10
रांची: पीएम के रोड शो में सुरक्षा व्यवस्था, 4 हजार जवान रहेंगे तैनात

टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को रांची में होने वाले रोड शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पीएम की सुरक्षा में 17 आइपीएस व 4000 जवान तैनात रहेंगे। झारखंड पुलिस की ओर से एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर व एसपीजी की ओर से अधिकारी सुरेश सुरक्षा की कमान संभालेंगे।

 प्रधानमंत्री के आने-जाने वाले रास्ते में सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह बैरिकेडिंग की गयी है। वहीं बहुमंजिली इमारतों पर हथियारबंद सुरक्षा गार्डों को तैनात किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां ओटीसी ग्राउंड से लेकर रातू रोड चौराहा तक सभी जांच प्रक्रिया को पूरी करने में जुटी है।

Published / 2024-11-09 23:48:13
बकाया मांगने पर रेड मरवाती है केंद्र सरकार : हेमन्त सोरेन

  • सीएम हेमंत सोरेन ने की मीडिया संवाद, कहा- न बंटेंगे न टूटेंगे मगर चुनाव के माध्यम से कूटे जरूर जाएंगे

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार शाम अपने आवास पर मीडियाकर्मियों के साथ संवाद किया। कांके रोड स्थित सीएम आवास पर आयोजित इस संवाद में पत्रकारों ने खुलकर सवाल दागे और उसका जवाब बेबाकी से उन्होंने दिया।

राजनीतिक सवालों के साथ साथ सीएम ने पत्रकारों के हितों की बात पर खुलकर विचार व्यक्त किये। उन्होंने बीजेपी द्वारा जारी स्लोगन की आलोचना करते हुए कहा कि ना बंटेंगे ना टूटेंगे मगर चुनाव के माध्यम से कूटे जरूर जाएंगे। कल्पना सोरेन के राजनीति में आने के सवाल का जवाब देते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता ने जन्म दिया है और वही उसका भविष्य वही तय करेगा।

आईटी छापेमारी के संबंध में पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कहां-कहां क्या हुआ कहां-कहां क्या चल रहा है पता नहीं। आज संवैधानिक संस्थाओं की क्या हालत है, किस पैरामीटर पर काम करती है और किन-किन मुद्दों पर काम कर रही है यह पूरा देश देख रहा है और चर्चा भी हो रही है। 

कई मंच पर भी इस विषय पर चर्चाएं होती रही है। इस चुनाव के बीच में आप सब लोगों ने कभी ऐसी कार्रवाई देखी है। पिछले दिनों आपको पता है कि हमारे विरोधियों के कितने पैसे निकले वह कहां से आया था, उसका क्या हुआ, क्या नहीं हुआ मुझे तो नहीं पता। लेकिन चुनाव के बीच में मुझे लगता है यह ठीक नहीं। 

2014 के पहले इस तरीके से कारवाई देखने को मिला नहीं, मुझे तो याद नहीं अगर आप सब लोगों को कोई याद है तो बताइये। भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि हम लोग बौद्धिक रूप से, संसाधनों से कमजोर हैं इसके बाबजूद हमलोग मजबूती के साथ चुनाव मैदान में हैं।

सीएम ने कहा कि भाजपा को महाराष्ट्र से ज्यादा चिंता झारखंड को लेकर है। आज धन कुबेर कहां है किसके साथ है किस जमात के साथ है यह सबको पता है। कुछ सीटों पर गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ हो रहे दोस्ताना संघर्ष पर सीएम ने कहा कि जो भी चीज हुई हैं, सभी लोगों के सहमति से हुई है।

पांच साल का कार्यकाल नहीं मिलने की बात करते हुए सीएम ने कहा कि कोरोना की वजह से ढाई साल ऐसे ही बीत गया।।उसके बाद राज्य में तेजी से विकास कार्य हुए। उसके बाद चुनाव भी डेढ़ महीना पहले हो रहा है। चुनाव पहले क्यों हुआ है, क्या इस राज्य में हो गया कि चुनाव पहले हो रहा है जानना चाहूंगा मेरी जिज्ञासा है, चुनाव आयोग से।

मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आपको मालूम होगा कि हमने भारत सरकार से अभी 1लाख 36 करोड़ रुपये बकाया का दवाब बना रखा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग सुपारी लेकर आये हैं, हमारी सरकार को अपदस्त करने के लिए, लेकिन इनके मंसूबे सफल नहीं होंगे।

Published / 2024-11-09 20:43:55
संप्रभुता, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए करें शत-प्रतिशत मतदान : विहिप

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में निरंतर हिंदू स्वाभिमान को कुचला जा रहा है। वर्तमान नेतृत्व में तुष्टिकरण अपने पराकाष्ठा को पार कर चुका है। यह बात विश्व हिंदू परिषद, झारखंड- बिहार के सहमंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। डॉ साहू ने कहा गढ़वा, लोहरदगा, पाकुड़, साहिबगंज सहित कई जिलों के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अब सरकारी स्कूलों को शुक्रवार के दिन बंदी किया जा रहा है। 

हाथ जोड़कर प्रार्थना करने से मना किया जा रहा है। साहिबगंज,पाकुड़ जैसे जनजातीय बहुल क्षेत्र में हिंदू परिवार के बहू-बेटियों पर जबरन अत्याचार किया जा रहा है। जनजातीय परिवार के जमीन को जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। दर्जनों गांवों को बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या घुसपैठ कराकर जनसंख्या असंतुलन किया जा चुका है। आज हमारी धार्मिक शोभा यात्राओं में हमले एवं पत्थरबाजी करना आम होता जा रहा है।

दूसरी ओर खूंटी, सिमडेगा, गुमला आदि जनजातीय बहुल क्षेत्र में अपना वर्चस्व जमाने के लिए पत्थरगड़ी कराकर आम जनजातियों को गुमराह कर धर्मांतरण का फैक्ट्री चलाया जा रहा है। लोहरदगा, खूंटी, गुमला, हजारीबाग, जीटी रोड, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़ आदि मार्गों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में गोतस्करों के द्वारा प्रतिबंधित गोबंशीय पशु को बांग्लादेश भेजा जा रहा है। 

हमारे मंदिरों को सरकारी नियंत्रण में लेकर दोहन करने का कुचेष्टा किया जा रहा है। यह इसलिए फल फूल रहा है क्योंकि हम हिंदू समाज का मत विभाजन होता रहा है। हम अपने मत को देते समय राज्यहित, हिंदूहित व सनातनहित को भूल जाते हैं। परिणाम स्वरूप हमारी संप्रभुता, संस्कृति, स्वाभिमान को निरंतर क्षति पहुंचाई जाती रहती है। हम सनातन विरोधियों को नेतृत्व देकर अपने सुरक्षा का बाट जोहते रहते हैं। 

हिंदू के बटे मतदान के कारण ही आज झारखंड की आंतरिक सुरक्षा खतरे में दिखाई पड़ती है। डॉ साहू ने कहा हमें जम्मू कश्मीर के चुनाव के बाद बने हिंदू विरोधी सरकार की मंशा को समझना होगा। 370 जैसे धारा को बहाल करने को विधानसभा में पारित कर पुण: अलगाववाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

यदि झारखंड में पनप रहे राष्ट्रद्रोही गतिविधियों को अंकुश लगाना है तो आज हिंदू समाज को एकनिष्ठ होकर शत- प्रतिशत मतदान करना होगा। डॉ साहु ने कहा कि अपनी परंपरा, संस्कृति एवं स्वाभिमान को अक्षुण्ण रखने के लिए हिंदू समुदाय राष्ट्रनिष्ठ व हिंदुत्व विचारधारा समूह को शत-प्रतिशत मतदान अवश्य करें। उक्त जानकारी विहिप के झारखंड-बिहार के सहमंत्री डॉ बीरेंद्र साहू ने दी।

Published / 2024-11-09 20:41:51
भ्रष्ट लोग और चोर लोगों का गिरोह है झामुमो गठबंधन : जेपी नड्डा

  • झामुमो गठबंधन में भ्रष्ट लोग और चोर शामिल, जेपी नड्डा बोले- झारखंड से सिंगल इंजन की सरकार को हटाने का समय आ गया

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज यानी शनिवार को कहा कि यदि उनकी पार्टी झारखंड में सत्ता में आई तो वह घुसपैठिये पिता और स्थानीय आदिवासी मां की संतानों को आदिवासी अधिकार नहीं देगी। 

नड्डा ने पलामू जिले के बिश्रामपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को शरण दी है और उन्हें बाहर निकाला जायेगा। उन्होंने कहा, झारखंड में यदि भाजपा सत्ता में आई तो बांग्लादेशी घुसपैठिये पिता और आदिवासी मां के बच्चों को आदिवासी अधिकारों से वंचित कर दिया जायेगा। वह घुसपैठ को जारी नहीं रहने देगी।

नड्डा ने आरोप लगाया कि राज्य में झामुमो नीत सरकार में भ्रष्ट लोग और चोर शामिल हैं। भाजपा प्रमुख ने कहा, झारखंड से सिंगल इंजन की सरकार को हटाकर यहां सर्वांगीण विकास के लिए डबल इंजन की सरकार लाने का समय आ गया है।

Published / 2024-11-09 19:16:53
झारखंड के उज्ज्वल भविष्य के लिए 13 को मतदान करें : डॉ दीपक

टीम एबीएन, रांची। पेशा से अध्यापक, स्वीप, समाजसेवी डॉ दीपक गुप्ता ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी नागरिकों से मेरी विशेष अपील है कि इस बार हम झारखंड का मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प लें। 13 नवंबर को, आप सब अपने मताधिकार का उपयोग कर एक नयी दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। 

हमारे वोट में हमारे सपनों का झारखंड बनाने की शक्ति है। एक ऐसा झारखंड, जहां विकास, सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर हों। आपका एक वोट उस बदलाव की शुरुआत कर सकता है, जिसकी हम सब उम्मीद कर रहे हैं। 

युवाओं से मेरा अनुरोध है कि वे आगे आकर एक प्रेरणा बनें, अपने परिवार और दोस्तों को भी मतदान के लिए प्रोत्साहित करें। 13 नवंबर को एकजुट होकर मतदान केंद्र पहुंचें और साबित करें कि झारखंड के नागरिक अपने राज्य के भविष्य के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं।

इस बार का वोट- झारखंड के लिए नया जोश, नया जोश - झारखंड का विकास

आपका एक वोट झारखंड को एक नया कल दे सकता है। इसलिए, वोट करें और झारखंड का मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपनी भूमिका निभायें।

Page 489 of 1697

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse