झारखंड

View All
Published / 2024-11-22 20:15:18
संविधान दिवस 26 नवंबर को, लोकतंत्र का उत्सव

हमारे संवैधानिक आदर्शों लोकतांत्रिक मूल्यों, स्वतंत्रता समानता और बंधुत्व की याद दिलाता है : संजय सर्राफ

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय सनातन एकता मंच व झारखंड अभिभावक मंच के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में 26 नवंबर एक विशेष स्थान रखता है। इसी दिन, वर्ष 1949 में भारत का संविधान संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया था। इसे संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है, 26 नवंबर 1949 का दिन आजाद भारत के इतिहास का बड़ा ऐतिहासिक दिन था। 

इसी दिन संविधान बनकर पूरा हुआ और उसे अपनाया गया। इसी दिन की याद में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन की नींव वर्ष 2015 में रखी गयी। यह वर्ष संविधान के निमार्ता और जनक डॉ बीआर आंबेडकर की 125वीं जयंती वर्ष था। 

26 नवंबर 2015 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इस दिवस को संविधान दिवस के रूप में मनाने के केंद्र सरकार के फैसले को अधिसूचित किया था। 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ और उसे संविधान सभा द्वारा अपनाया गया। लेकिन इस तारीख के दो माह बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान देश में लागू किया गया। 26 नवंबर का दिन संविधान दिवस व कानून दिवस होता है और 26 जनवरी का दिन गणतंत्र दिवस। जो हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की याद दिलाता है। 

भारतीय संविधान न केवल विश्व का सबसे विस्तृत लिखित संविधान है, बल्कि यह विविधता से भरे देश को एक सूत्र में पिरोने का एक अनुपम दस्तावेज भी है। संविधान सभा में डॉ भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में बनी मसौदा समिति ने इसे तैयार करने में अभूतपूर्व प्रयास किये। यह न केवल अधिकारों और कर्तव्यों का दस्तावेज है, बल्कि यह भारत की आत्मा को दर्शाता है। 

संविधान में नागरिकों को मौलिक अधिकार दिये गये हैं, जो उनकी स्वतंत्रता और गरिमा की रक्षा करते हैं। साथ ही, इसमें मूलभूत कर्तव्यों का भी उल्लेख है, जो समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की ओर इंगित करता है। संविधान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को संविधान के महत्व से परिचित कराना और इसके प्रति सम्मान बढ़ाना है। यह दिन हमें हमारे संवैधानिक आदर्शों, जैसे न्याय, स्वतंत्रता, समानता, और बंधुत्व, को याद दिलाता है और उन्हें जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। 

यह दिवस खासतौर पर उन महान नेताओं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है, जिन्होंने भारत के भविष्य की रूपरेखा तैयार की आज संविधान दिवस केवल औपचारिकता नहीं है।यह आत्मचिंतन का अवसर है। हमें यह सोचने की आवश्यकता है कि हम कितनी दूर तक अपने संवैधानिक लक्ष्यों को प्राप्त कर पाए हैं। क्या हम सभी नागरिकों को समान अवसर और अधिकार प्रदान कर पा रहे हैं? 

क्या हमारा समाज न्याय और समानता के मूलभूत आदर्शों को अपनाने में सक्षम हो पाया है? संविधान दिवस पर देशभर में शैक्षिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और अन्य मंचों पर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाता है। यह हमें हमारी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। इस संविधान दिवस पर हम अपने कर्तव्यों का पालन करने और एक सशक्त, समृद्ध और समानतावादी भारत के निर्माण का संकल्प लें। संविधान का सम्मान न केवल हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि यह भारत को उसकी पूर्ण क्षमता तक पहुंचाने की कुंजी भी है।

Published / 2024-11-22 20:14:02
भारी मतों से जीतेगी आजसू : नीरू शांति भगत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आजसू पार्टी लोहरदगा विधानसभा सीट भारी मतों से जीतकर लोहरदगा की जनता की आशा और आकांक्षाओं में खरा उतरने का कार्य करेगी। कल मतगणना केंद्र में आजसू के जो भी कार्यकर्ता रहेंगे तथा जो मतगणना केंद्र के बाहर रहेंगे उनसे मैं आग्रह करती हूं, कि संयम और सजग रहें। जीत हमारी है किंतु सतर्कता जरूरी है। जो भी लोग मतगणना केंद्र के बाहर रहेंगे अति उत्साह में नहीं  आएंगे ऐसा मेरा आग्रह होगा। 

हम जीत रहे हैं परंतु यह जीत लोहरदगा की जनता का जीत है और इस जीत में यहां के लोगों का प्यार और भरोसा तथा आंदोलनकारियोंं के सपनों का झारखंड बनाने का दायित्व और जिम्मेवारी दोनों साथ में आ रही हैं। मैं कोशिश करूंगी कि लोहरदगा की जनता को एक सच्चा सेवक मिले। मैं हमेशा सेवक की तरह सेवा भावना के साथ खड़ी रहूंगी। 

कार्यकर्ता कल के मतगणना केंद्र के आसपास और मतगणना केंद्र के अंदर संयमित रहते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। हम वैसे लोग हैं जो झारखंड के लिए अपना सब कुछ निछावर किए हैं। अब हमें सपनों का झारखंड बनाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। अत: इस अवसर को हम सभी एनडीए के लोग मिलकर शानदार बनाएंगे। 

कार्यकर्ताओं से बात करते हुए नीरू शांति भगत ने यह बात कही उन्होंने कार्यकर्ताओं को कल मतगणना केंद्र जाने के लिए सलाह देते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि हम सभी एनडीए के कार्यकर्ता चाहे वह छोटे लेवल का हो या बड़े सब एक हैं ।सबकी जिम्मेदारी है सभी लोग जिम्मेवार हैं। हम जीत रहे हैं और जीतने के बाद सभी लोग मिलकर इस जीत के लिए लोहारदगा कि जनता को धन्यवाद देते हुए जो विश्वास यहां की जनता ने हम पर की है उसे विश्वास पर सभी लोग मिलकर खरा उतरने का कार्य करेंगे। 

इसमें आप सभी का सहयोग चाहिए, जो अभी तक मिला है। आगे भी हमें इस सहयोग की आशा और उम्मीद है  हमें लगता है कि आप सभी लोग हमारे साथ चलेंगे सभी को अग्रिम बधाई। उक्त जानकारी आजसू पार्टी लोहरदगा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी सागर वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2024-11-22 12:25:53
झारखंड के जनता ने बहुत स्नेह और प्यार दिया: शिवराज सिंह चौहान

टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन मंत्री सहित भाजपा पदाधिकारियों को निवास पर आमंत्रित किया, साथ अनौपचारिक बैठक कर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। 

शिवराज सिंह चौहान ने सभी पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इसके बाद चौहान भाजपा कार्यालय पहुंचे और कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मी, लिफ्टमैन, खाना बनाने वाले कार्यकर्ता भाई- बहन सहित सभी कर्मचारियों को चुनाव में अथक परिश्रम और सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों ने चौहान से अपने अनुभव साझा किए।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है, परिवार में कोई मंत्री रहता है, कोई मुख्यमंत्री रहता है, लेकिन सभी कार्यकर्ता एक परिवार है जो एक राष्ट्र पुनरुत्थान के मिशन में लगे हुए है। चुनाव में उन्होंने भी दिन और रात मेहनत की है। आज उन सभी से स्नेहिल मुलाकात कर चर्चा की है। वहीं चौहान ने कहा कि झारखंड से बड़ी मीठी स्मृतियां लेकर जा रहा हूं। ये बड़ा अछ्वुत प्रदेश है, यहां बहुत संभावनाएं है। यहां की जनता ने बहुत स्नेह और प्यार दिया है। उन्होंने कहा कि यहां से प्रभारी के तौर पर विदा ले रहा हूं, लेकिन केंद्रीय मंत्री के तौर पर झारखंड आता रहूंगा और अपने मंत्रालयों के माध्यम से झारखंड के विकास और यहां की जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा।

Published / 2024-11-21 20:52:27
एक बार फिर सीएम बनेंगे हेमंत सोरेन : महुआ माजी

राज्यसभा सांसद बोलीं- एग्जिट पोल के आंकड़े गलत साबित होंगे, हकीकत कुछ और होगा...

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 13 और 20 नवंबर को राज्य में कुल 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान कराया गया। वहीं चुनाव के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आये हैं। एग्जिट पोल में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को सत्ता में आने की संभावना जतायी गयी है। 

एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की सरकार झारखंड में बनती नजर आ रही है। वहीं, झामुमो के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को झटका लगता दिख रहा है। वहीं, चुनाव के बाद आये एग्जिट पोल के सर्वे को लेकर महुआ माजी ने कहा 23 नवंबर को जो नतीजे आयेंगे वो महागठबंधन के पक्ष में होंगे। हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। सारे आंकड़े गलत साबित होंगे।

महुआ माजी ने आगे कहा कि महागठबंधन की ही सरकार बनेगी। महाराष्ट्र और झारखंड दोनों जगह इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के भी आंकड़े गलत साबित हुए थे। सीएम हेमंत सोरेन ने पांच साल काम किया है। महागठबंधन सरकार के काम के आधार पर वोट मांगा गया है। 

अगर घुसपैठ हो रहा है तो केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। घुसपैठ हो रहा है तो असम के रास्ते से हो रहा है, वहां भाजपा की सरकार है। वहां के मुख्यमंत्री झारखंड आकर घुसपैठ के मुद्दे पर सीएम हेमंत सोरेन को कोस रहे हैं। गौरतलब है कि साल 2019 के विधानसभा चुनावों में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 47 सीटें और एनडीए को 25 सीटें मिली थी। 

वोट शेयरिंग की बात करें तो, मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा गठबंधन को 44.9 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है। जबकि, झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन का वोट शेयर 38.2 फीसदी रह सकता है। वहीं, सर्वे में अन्य को 16.9 प्रतिशत वोट शेयर का अनुमान लगाया गया है।

Published / 2024-11-21 20:51:29
सीएम हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

सीएम हेमंत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सभी का जताया आभार 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सीएम हेमंत ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। सीएम हेमंत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कल मतदान खत्म होने के बाद आज झामुमो परिवार के सभी प्रत्याशियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ आनलाइन बैठक की। 

सभी ने दिन-रात अपना खून-पसीना बहाकर कड़ी से कड़ी मेहनत की है। आप सभी का आभार और जोहार। अब बस 23 तारीख तक हमें कमर कस कर यही जोश और जज्बा बरकरार रखना है, भाजपा की हर साजिश को नाकाम करना है। बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। राज्य में अंतिम चरण की 38 सीटों पर 67.59 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं, पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को था। 

वहीं, 23 नवंबर यानी शनिवार को मतगणना होगी। झारखंड के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सामने आए एग्जिट पोल में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को सत्ता में आने की संभावना जतायी गयी है। एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की सरकार झारखंड में बनती नजर आ रही है। हालांकि एक एग्जिट पोल में झामुमोनीत इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की गयी है।

Published / 2024-11-21 10:05:00
हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा

टीम एबीएन,हजारीबाग। सुबह हजारीबाग में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। हादसा बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र में हुआ है। इस हादसे में कई लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है। शुरुआती जानकारी में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है, यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। 

बताया जा रहा है कि सिक्स लेन सड़क निर्माण के दौरान सड़क को काटकर छोड़ दिया गया है यहां सुबह करीब 5 से 6 बजे एक बस गड्ढे में गिर गई, फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है

Published / 2024-11-20 21:55:12
झारखंड चुनाव : वोटिंग खत्म, अब सबकी नजरें 23 पर

झारखंड में अंतिम चरण की 38 सीटों पर मतदान खत्म, इवीएम में कैद अगली सरकार का भविष्य

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की 38 सीटों पर मतदान शाम 5 बजे खत्म हो गया है। वहीं, नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में मतदान शाम 4:00 बजे तक ही खत्म हो चुका था। आज राज्य में दूसरा और अंतिम चुनाव था और 23 नवंबर को मतगणना होगी।  

झारखंड में अंतिम चरण की 38 सीटों पर मतदान खत्म 

गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 351 में वोट करने पहुंची नयकाडीह की रहने वाली 106 वर्षीय चिंता देवी ने लोकतंत्र की अनूठी मिसाल पेश की है। 106 साल की चिंता देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मजबूत और सशक्त लोकतंत्र में अपना अमूल्य योगदान दिया। 

गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 338 के पीठासीन पदाधिकारी प्रमोद कुमार को चुनाव गोपनीयता भंग करने के आरोप में हटा दिया गया है। उनके स्थान पर ओंकार नाथ राम को प्रतिनियुक्त किया गया है। 

दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव में 31 मतदान केन्द्रों में वोटिंग खत्म 

  • झारखंड के जामताड़ा जिले में मतदान कर बेटे के साथ बाइक पर घर लौट रही 52 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में मौत हो गयी है, जबकि मृतक महिला का बेटा घायल हो गया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।  
  • दूसरे चरण के मतदान में उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान करते दिखे मतदाता। 
  • अब तक 2 चुनाव पर्यवेक्षक को महेशपुर के बूथ संख्या 111 और गांडेय में बुध न. 338 के ढड को बदला गया है, मतदान प्रभावित करने के आरोप में हिरासत में लेते हुए उनपर ऋकफ दर्ज कराया गया है।  
  • झारखंड में चल रहे दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव में आज 31 मतदान केन्द्रों में 4 बजे तक ही होगी वोटिंग होगी।  
  • झरिया के उपरकुल्हि स्थित बूथ संख्या 178 पर हंगामा। मतदान कर्मियों से उलझे स्थानीय मतदाता 
  • राजधानी रांची के 2 विधानसभा सीटों सिल्ली और खिजरी में शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही है। इसे लेकर एसएसपी चंदन सिन्हा ने सिल्ली विधानसभा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया। रांची पुलिस ने जनता से अपील की है- मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।
  • झारखंड की 38 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण जारी 
  • झारखंड में दोपहर 3 बजे तक 61.47 प्रतिशत मतदान हुआ। 

गांडेय से झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन आज अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंची। उन्होंने वहां के मतदान केंद्रों में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने इसकी तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा की। उन्होंने कहा आज गांडेय में अपनों के बीच हूं।  

  • सुदेश महतो ने परिवार संग किया वोट, लोगों से भी की मतदान की अपील 
  • झारखंड में दोपहर 1 बजे तक 47.92 प्रतिशत मतदान 
  • बाघमारा में निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव और भाजपा समर्थक आपस में भिड़े, मतदाता पर्ची बांटने को लेकर बढ़ा विवाद 
  • कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने मतदान केंद्र पहुचंकर वोट डाला। 

सिल्ली में 37.6 प्रतिशत, खिजरी में 33.09 प्रतिशत, राजमहल  28.75 प्रतिशत, बरहेट  31.50 प्रतिशत, देवघर- 29.40 प्रतिशत, सारठ- 36.86 प्रतिशत, मधुपुर- 33.47 प्रतिशत, सिंदरी- 32.1, निरसा- 32.55, धनबाद- 21.49, झरिया- 23.83, टुंडी- 31.57, बाघमारा- 28.86 

झारखंड में 11 बजे तक 31.37 प्रतिशत मतदान हुआ 

झामुमो के पक्ष में मतदान कराने के आरोप में मधुपुर के बूथ नंबर 111 के मतदान पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। नए पीठासीन अधिकारी को कार्यभार ग्रहण कराया गया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, झारखंड में विधानसभा का ये चुनाव झारखंड बचाने का चुनाव बन गया है। झारखंड में रोटी-माटी और बेटी संकट में है। नौजवानों को रोजगार के नाम पर खटट और कांग्रेस की सरकार ने ठगा है। 

झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने किया मतदान 

झारखंड में वोटिंग के बीच लातेहार में एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने कोल ट्रांसपोर्टिंग में लगे 5 हाइवा को आग के हवाले किया। कोल कंपनी से लेवी लेने के खातिर इस घटना को अंजाम दिया। घटनास्थल पर जेपीसी नामक संगठन का पर्चा छोड़ा है। इस घटना से कोल ट्रांसपोर्टरों और कोल कंपनी में हड़कंप मच गया है। जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र जानी गांव के समीप का यह मामला है। झारखंड भाजपा अध्यक्ष और धनवार विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने मतदान किया।

दूसरे चरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, मंत्री डॉ इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, हफीजुल हसन, बेबी देवी समेत गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन, विरंची नारायण, सुदेश कुमार महतो, अनंत कुमार ओझा, प्रदीप यादव, विनोद सिंह, अनंत कुमार ओझा, प्रो स्टीफन मरांडी, बसंत सोरेन, बादल, रणधीर कुमार सिंह, सुनीता चौधरी, मथुरा प्रसाद महतो, नारायण दास, अमित कुमार मंडल, सुदिव्य कुमार सोनू, केदार हाजरा, लंबोदर महतो, कुमार जयमंगल, अपर्ना सेन गुप्ता, पूर्णिमा नीरज सिंह, राज सिन्हा, राजेश कच्छप। इनके अलावा 2019 में जीत कर आने के बाद इस्तीफा या विधायकी गंवाने वाले लोबिन हेंब्रोम, जयप्रकाश भाई पटेल, सीता सोरेन, ममता देवी आदि मैदान में हैं।

दूसरे चरण में 38 सीट के लिए वोटिंग खत्म

झारखंड की 81-सदस्यीय विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए मतदान हुआ। राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत विपक्षी इंडिया गठबंधन का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से है। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था।

Published / 2024-11-19 20:58:11
गरीबों के मसीहा राजद नेता राजेश यादव का निधन

राजद नेता राजेश यादव का निधन, पार्टी और समर्थकों में शोक की लहर

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक भोला यादव ने राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। पूर्व विधायक भोला यादव ने कहा कि यादव लगातार गरीबों, दलितों एवं शोषितों के उत्थान के लिए कार्य करते रहे हैं। 

वे लगातार झारखंड राजद के विस्तार के लिए कार्य करते रहे। वे मृदुभाषी, हाजिर जवाबी और मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से हम लोगों ने एक सच्चा समाजसेवी खो दिया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके आत्मा को ईश्वर चिर शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

राजेश यादव के आकस्मिक निधन पर प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पर्व अध्यक्ष गौतम सागर राणा, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश पासवान, सुभाष प्रसाद यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, आबिद अली, प्रणव कुमार बबलू सहित अन्य नेताओं ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक अच्छा नेता खो दिया जो अत्यंत दुखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को और चाहने वालों को दुख सहने की शक्ति दें।

Page 483 of 1697

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse