झारखंड

View All
Published / 2026-01-12 13:35:28
श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर के 248वें भंडारा में 4 हजार भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

  • श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में 248 वें भंडारा महाप्रसाद का हुआ वितरण, 4 हजार भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
  • परमहंस स्वामी सदानंद जी महाराज ने भक्तों के बीच अन्नपूर्णा महाप्रसाद का किया वितरण

मानव सेवा माधव सेवा

तुम सेवा से पाओगे पार

पूर्णब्रह्म परमात्मा की अपार कृपा श्री राज श्यामा जी महाराज एवं परमहंस डाक्टर संत शिरोमणी श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज के आशीर्वाद से एम• आर• एस• श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट राँची एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा राँची के सयुंक्त तत्वाधान में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 248 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया। 

आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा डॉ एच.पी. नारायण, उनके पुत्र सत्यप्रकाश नारायण,नीता नारायण, डॉ प्रणव नारायण,तानिया कुमारी एवं उनके परिवार के सौजन्य से आयोजित किया गया। आज का अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा ट्रस्ट के संस्थापक परमहंस स्वामी डॉ सदानंद जी महाराज के करकमलों से श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। 

पूरा मंदिर परिसर राधे- राधे एवं गुरुजी के जयकारों से गूंज उठा,श्री राधा कृष्ण जी का दिव्य आकर्षक आभूषणों से अलंकृत कर अलौकिक श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाई गई, महाप्रसाद में मसालेदार पुलाव, पुड़ी, आलु चना सब्जी, केसर युक्त खीर एवं आलू चिप्स का वितरण किया गया। 

मंदिर परिसर में उपस्थित तीन हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का गया। तत्पश्चात भजन- संध्या में वृंदावन से पधारे भजन गायक पवन तिवारी, रविकांत शास्त्री एवं विनय सुबा द्वारा श्री राधा कृष्ण, श्री श्याम प्रभु पर आधारित गाए मनमोहक सुमधुर भजनों श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया।

तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई‌। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि आज श्री राधा कृष्ण मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी तथा 8 हजार से अधिक श्रद्धालुओं में दर्शन किये। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रत्येक दिन दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक वेजिटेबल खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है जिसमें 500 से भी अधिक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं।

मौके पर डूंगरमल अग्रवाल,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, विजय अग्रवाल, निर्मल छावनिका, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, विष्णु सोनी, सुनील पोद्दार, नंदकिशोर चौधरी, सुरेश चौधरी, विशाल जालान, सुरेश अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, दीपेश निराला, नवल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, सुरेश भगत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Published / 2026-01-12 11:28:54
पलामू : सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

  • पलामू में सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत, गाड़ी और बाइक की टक्कर से हुआ हादसा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई के पिपरा के इलाके में एक गाड़ी और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि चार अन्य व्यक्ति जख्मी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद पांकी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। स्कॉर्पियो पर सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए संचार कंपनी के लोग सवार थे।

पांकी थाना क्षेत्र के नुरू के रहने वाले भरत साव एवं ब्यास यादव बाइक से घर जा रहे थे। इसी क्रम में डालटनगंज पांकी रोड पर कोनवाई के पिपरा में सामने सारी स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में भरत एवं ब्यास गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जबकि स्कॉर्पियो को ड्राइवर भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ। 

सभी को इलाज के लिए पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल रेफर कर दिया। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में डॉक्टरों ने भरत एवं ब्यास को मृत घोषित कर दिया।

पांकी के थाना प्रभारी राजेश रंजन ने इस हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो और बाइक के बीच सीधी टक्कर हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जख्मी दोनों युवक की मौत के संबंध में जानकारी मिली है. स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है। 

पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है एवं छानबीन कर रही है। स्कॉर्पियो पर सरकारी क्षेत्र के संचार कंपनी से जुड़े हुए लोग सवार थे। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Published / 2026-01-12 11:20:40
युवाओं से किये वादे पर मुखर नहीं है राज्य सरकार : सुदेश महतो

  • हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी, सुदेश महतो बोले- युवाओं के साथ किए गए वादों से सरकार मुकर चुकी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की वर्तमान सरकार पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है। 

श्री महतो ने आरोप लगाया कि सरकार की अधिकांश योजनाएं भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई हैं और पारदर्शी शासन देने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। युवाओं के साथ किए गए वादों से सरकार मुकर चुकी है और राज्य में नौकरी व नियोजन की स्थिति बेहद चिंताजनक है।

छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति तक नहीं मिल पा रही है

सुदेश महतो शनिवार को बुढ़मू प्रखंड स्थित तिरु फॉल में आयोजित आजसू पार्टी के कांके विधानसभा स्तरीय सम्मेलन एवं मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लाखों रिक्त पद वर्षों से खाली पड़े हैं, लेकिन उन्हें भरने के लिए सरकार के पास कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है। 

पलायन, रोजगार, कानून-व्यवस्था, विस्थापन और पुनर्वास जैसे अहम मुद्दों पर सरकार पूरी तरह असफल रही है। छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति तक नहीं मिल पा रही है, जिससे गरीब परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 

श्री महतो ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय से लेकर थानों तक प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई है। अनैतिक और अवैध गतिविधियां सरकारी महकमे की पहचान बनती जा रही हैं और नौकरशाही का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी इस लड़ाई को खेत-खलिहान से लेकर सरकारी मुख्यालयों तक ले जाएगी और हर जनमुद्दे पर जोरदार आंदोलन करेगी।

हेमंत सरकार में विजन और ठोस नीति का अभाव है

कार्यक्रम में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि आजसू बूथ स्तर पर वैचारिक कार्यकर्ताओं की मजबूत फौज तैयार कर रही है। सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को सशक्त किया जाएगा। वहीं हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं आजसू महासचिव संजय मेहता ने कहा कि हेमंत सरकार में विजन और ठोस नीति का अभाव है। 

हर जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकारी संरक्षण में कोयला और बालू की तस्करी हो रही है। विस्थापितों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा और युवाओं को वादा की गई नौकरियां अब तक नहीं मिली हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड को बचाने के लिए निर्णायक लड़ाई जरूरी है और आजसू का आंदोलन अब रुकेगा नहीं।

Published / 2026-01-12 11:17:16
अब AI के सहारे अंश और अंशिका की तलाश

  • AI की मदद से ढूंढे जाएंगे रांची के धुर्वा से लापता हुए बच्चे
  • CCTV फुटेज को सॉफ्टवेयर से कराया जाएगा स्कैन

टीम एबीएन, रांची। रांची के धुर्वा क्षेत्र से दो जनवरी को लापता हुए दो बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ अब भारतीय जनता पार्टी भी राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर बच्चों की तलाश तेज करने का दबाव बना रही है। वहीं, लापता हुए बच्चों की तलाश अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से की जाएगी।

पांच दरोगा की एक विशेष टीम बनाई गई है, जो एसएसपी और सिटी एसपी की सीधी निगरानी में AI के माध्यम से संदिग्धों और वाहनों की पहचान करेगी। चिह्नित सीसीटीवी फुटेज को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर से स्कैन कराया जाएगा। यह तकनीक इलाके में आने-जाने वाली गाड़ियों के मॉडल और रंग के आधार पर उन्हें शॉर्टलिस्ट करेगी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यह डेटा भी विश्लेषण करेगा कि कौन सी गाड़ी सबसे अधिक बार इलाके में दिखी और कौन सी मुख्य सड़क से ब्रांच रोड की ओर गई। इनपुट मिलने के बाद पुलिस संदिग्ध वाहनों का मैनुअल सत्यापन करेगी।

Published / 2026-01-11 21:13:48
सोमा मुंडा हत्याकांड : श्रद्धांजलि सभा में आदिवासी समाज ने जताया आक्रोश

  • पहाड़ा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड: गिरफ्तारी न होने से आदिवासी समाज में आक्रोश, कल जियरप्पा में श्रद्धांजलि सभा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी / रांची। कपसाड़ गांव में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे विभिन्न संगठनों व राजनीतिक दलों और पुलिस बीच खींचतान से खूब हंगामा हुआ। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के प्रस्तावित आगमन की सूचना पर पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया था। इसके बावजूद भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी, भाजपा और एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं के पहुंचने से दिनभर तनाव का माहौल बना रहा।

प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए गांव के चारों ओर बैरिकेडिंग और नाकेबंदी की थी। इसके बावजूद कई कार्यकर्ता पगडंडियों के रास्ते सकौती मार्ग होते हुए रजवाहे के पुल तक जा पहुंचे। 

यहां पुलिस और आरएएफ के जवानों ने उन्हें रोका जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक, गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया। हालांकि कुछ कार्यकर्ता फिर भी खेतों के रास्ते पीड़ित परिवार तक पहुंच गए।

इससे पहले सुबह पूर्व विधायक संगीत सोम और भाजपा नेता पंडित सुनील भराला पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें सीधे प्रवेश की अनुमति दी थी। इसी दौरान वहां मौजूद समता मूलक दल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगा दिया। 

इस पर संगीत सोम भड़क उठे। उन्होंने मृतका सुनीता के बेटे नरसी से स्पष्ट कहा कि यदि इन कार्यकर्ताओं को यहां बुलाया गया तो वह वापस चले जाएंगे। दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

एआईएमआईएम का प्रदर्शन और मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा

दोपहर में एआईएमआईएम के कार्यकर्ता भी पुलिस की नाकेबंदी को चकमा देकर पगडंडियों के सहारे गांव में दाखिल हुए। पुलिस ने उन्हें गली के कोने पर रोक लिया जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। बाद में पुलिस ने 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को ही पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति दी।

Published / 2026-01-11 21:09:14
दिशोम गुरु के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए : धीरज प्रसाद साहू

  • आदिवासी एकता मंच के द्वारा आयोजित दिशोम गुरु के प्रतिम अनावरण ऐतिहासिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू
  • दिशोम गुरु के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए : धीरज प्रसाद साहू

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की आदम कद प्रतिमा का ऐतिहासिक अनावरण समारोह आज पूरे गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

आदिवासी एकता मंच के द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि सह उद्घाटनकर्ता के रूप में पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक रामचंद्र सिंह, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी एवं विधायक सोनाराम सिंकू की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक समारोह के साक्षी बने।

समारोह की शुरुआत दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित अतिथियों ने गुरुजी के संघर्षपूर्ण जीवन, झारखंड आंदोलन में उनके ऐतिहासिक योगदान तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने अपने संबोधन में कहा कि दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी सच्चे अर्थों में जननायक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन झारखंड के लोगों के हक, अधिकार और स्वाभिमान के लिए समर्पित कर दिया।

 गुरुजी ने जिस साहस और दृढ़ संकल्प के साथ झारखंड आंदोलन को दिशा दी, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। आज उनकी जयंती के पावन अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण होना हम सभी के लिए गर्व और सम्मान की बात है। यह प्रतिमा केवल पत्थर की नहीं, बल्कि संघर्ष, बलिदान और आत्मसम्मान की प्रतीक है।

पूर्व वित्त मंत्री एवं विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने आदिवासी समाज को राजनीतिक चेतना दी। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया और झारखंड राज्य के निर्माण की मजबूत नींव रखी। 

गुरुजी का जीवन हमें सिखाता है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और नीयत मजबूत हो, तो कोई भी आंदोलन सफल हो सकता है। आज उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों और संघर्ष की याद दिलाती रहेगी।
विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि शिबू सोरेन जी केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। 

उन्होंने शोषित-वंचित समाज की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाया। झारखंड आंदोलन के दौरान उन्होंने कई कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। आज उनकी प्रतिमा का अनावरण पूरे झारखंड के लिए ऐतिहासिक क्षण है।

विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का जीवन हमें संघर्ष के साथ-साथ धैर्य और एकता का संदेश देता है। उन्होंने हमेशा समाज को जोड़ने का काम किया और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखा। उनकी प्रतिमा युवाओं को यह सिखाएगी कि समाज और राज्य के विकास के लिए निस्वार्थ सेवा कितनी आवश्यक है।

विधायक सोनाराम सिंकू ने कहा कि गुरुजी ने आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने अपनी राजनीति को कभी निजी स्वार्थ से नहीं जोड़ा, बल्कि हमेशा समाज के हित को सर्वोपरि रखा। 

आज उनकी प्रतिमा के अनावरण से झारखंड आंदोलन के इतिहास को नई ऊर्जा मिलेगी और लोग उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित होंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन जी के विचारों को आत्मसात करने और उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया। समारोह शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सच्चिदानंद चौधरी, डॉ अजयनाथ शाहदेव, इफ्तिखार अहमद, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, संजय दुबे, एनुल अंसारी, निश्चय वर्मा, रियाज अंसारी, महेश बांडों, चंद्रदेव गोप, सोमर उरांव एवं हजारों की संख्या में जिलावासी उपस्थित थे l

Published / 2026-01-11 21:05:09
श्री जीण माता जी का दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव में मधुर भजनों पर झूमे श्रद्धालु

  • श्री जीण माता जी का दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव में मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु

टीम एबीएन, रांची। श्री जीण माता प्रचार समिति रांची द्वारा आदि शक्ति श्री जीण माता जी का दो दिवसीय 16वाँ वार्षिक महोत्सव मनाया गया। महोत्सव के दूसरे दिन मारवाड़ी भवन में प्रातः 10:00 बजे से माता का अभिषेक श्री विजय पालड़ीवाल द्वारा सपरिवार किया गया। 

1:00 बजे माता की ज्योत प्रज्वलित हुई। 2:00 बजे से पारंपरिक वेशभूषा में 750 महिलाओं द्वारा मंगल पाठ का वाचन प्रारंभ हुआ। पाठ वाचन के लिए जीण धाम से पधारे आनंद पाराशर एवं वर्धा से आई रिंकू चौबे ने संगीतमय मंगल पाठ के वाचन के साथ साथ मधुर भजनों की गंगा प्रवाहित की। सबसे पहले गणेश आराधना से उत्सव की शुरुआत हुई।

भजन 

तेरे बिना है सूना घर का…

ऐ अंजना...

रुक जा रे प्यारी…

तेरी शरण आया मैं मैया, मेरी लाज रखना…

तू हे दाता मैं हूँ भिखारी…

चौसठ योगिनी...

पालड़ीवाल परिवार द्वारा ज्योत प्रज्वलित कर मां श्री जीण भवानी का आह्वान किया। जीण जन्म उत्सव में महिला सदस्यों ने नृत्य के साथ सुंदर प्रस्तुति की। विशेष आकर्षण के रूप में 181 फिट चुनडी माता एवं 51 फीट का गजरा माता को चढ़ाया और माता को छप्पन भोग एवं  निशान माता के दरबार में अर्पित की गई। सूरत के एक भक्त द्वारा मां श्री जीण भवानी को 151 फीट की चुनरी चढ़ाई गई।

संस्था की महिला सदस्यों द्वारा प्रसाद व्यवस्था में सहयोग किया गया हजारीबाग एवं रामगढ़ से आए हुए जीण भवानी के भक्तों का भी मोमेंटो एवं प्रसाद देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन आचार्य श्री रवि शास्त्री द्वारा महाआरती से हुआ। कार्यक्रम मे चरण पादुका सेवा डॉ. लालचंद बगड़िया एक्यूप्रेशर संस्था ने दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय पालड़ीवाल, सचिव नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष बजरंग सोमानी, सह सचिव प्रदीप शर्मा, अजय, विनय, अविराज, गौरव, विशाल, मनोज, संदीप, राजकुमार, आनंद, विनोद, दीपक, शिव, सुनीता, कविता, संगीता, शीतल, रितु, ऊषा, निधि, सविता शर्मा, नेहा आदि सदस्य ने दिया। उक्त जानकारी संगठन के सचिव नारायण विजयवर्गीय (7543801778) ने दी।

Published / 2026-01-11 19:33:41
सेवा भारती के वार्षिकोत्सव की व्यवस्था बैठक सम्पन्न

  • सेवा भारती के वार्षिकोत्सव की व्यवस्था बैठक सम्पन्न

टीम एबीएन, रांची। रांची महानगर वार्षिकोत्सव की तैयारी को लेकर एक व्यवस्था समिति की बैठक बिरसा चौक, प्रकाश नगर स्थित सेवा निकेतन में संपन्न हुई। 

इस बैठक में आगामी 1 फरवरी को डी ए वी कपिल देव स्कूल के निकट न्यू ए जी  कालोनी के कडरू मैदान में होने वाले एक दिवसीय वार्षिकोत्सव संबंधित विभिन्न विभागों, कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। सर्वव्यवस्था प्रमुख विनय लाल ने भिन्न-भिन्न व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला।

बैठक में मुख्य रूप से  उपस्थित राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि सेवा भारती कार्य समाज आधारित है, इस कार्यक्रम के निमित्त अधिक से अधिक समाज की सज्जन शक्ति को जोड़ना है। सेवा भारती का वार्षिकोत्सव अपने सेवा कार्यों की छवी समाज के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर है।

बैठक में रांची महानगर सचिव श्याम टोरका ने बताया कि उक्त वार्षिकोत्सव में रांची की सेवा बस्तियों में चलने वाले बाल संस्कार केन्द्रों के बच्चे, स्वावलंबन केंद्रों एवं स्वयं सहायता समूह  की महिलाओं सहित 2000 लोगों की सहभागिता रहेगी। 

इस अवसर पर सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं व बच्चों का सामुहिक देश भक्ति गीत प्रतियोगिता, साँस्कृतिक कार्यक्रम  आदि आयोजित किये जायेंगे। मौके पर स्वावलंबी भारत अभियान के तहत सेवा भारती के स्वावलंबन केन्द्र की महिलाओं द्वारा निर्मित खाद्य सामग्री व वस्तुओं के स्टॉल प्रदर्शन सह बिक्री केंद्र लगाएं जाएंगे। 

इस बैठक में मनोज सिंघानिया, रमाशंकर बगड़ीया, अशोक अग्रवाल, सुनील सिंह, रमाकांत दुबे, प्रभा, कमल पोद्दार, डॉ निधि सहाय, रंजय ओझा, महावीर जी, सजल बनर्जी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Page 48 of 1567

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse