झारखंड

View All
Published / 2024-11-30 22:55:28
प्रतिबंधित लॉटरी के धंधे में शामिल लोगों पर करें कार्रवाई : हेमन्त सोरेन

सीएम हेमन्त सोरेन ने दुमका डीसी को दिया निर्देश

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिबंधित लॉटरी के धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दुमका डीसी को दिया है। 

बताते चलें कि सोशल मीडिया एक्स पर पियुष कुमार ने सीएम से शिकायत करते हुए लिखा है कि प्रतिबंधित लॉटरी के चक्कर में फंसकर दुमका के युवा अपनी मेहनत और समय को गंवा रहे हैं। रातों-रात करोड़पति बनने सपने ने युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल दिया है। यह धंधा प्रतिबंधित होने के बावजूद धड़ल्ले से फल-फूल रहा है।

इसके खिलाफ युवाओं को जागरूक करना होगा। उनके भविष्य को बर्बाद करने से बचाना होगा। पियुष ने दुमका प्रशासन से भी आग्रह किया है कि इस समस्या के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए ठोस कदम उठाए जाएं। सीएम मे इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषियों को चिन्हित करने का निर्देश दुमका डीसी को दिया है। साथ ही दुमका डीसी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।

Published / 2024-11-30 20:05:51
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के दोनों अन्नपूर्णा सेवा में 410 लोगों ने किया भोजन

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पहाड़ी मंदिर रोड स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा 225 लोगों ने भोजन ग्रहण किया। आज की इस अन्नपूर्णा सेवा स्व. गीता देवी की पुण्यतिथि में उनकी पुत्री पुष्पा देवी, दामाद बजरंग केडिया, पुत्र महेश अग्रवाल एवं उनके परिवार द्वारा प्रायोजित थी। 

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पुरुलिया रोड स्थित स्वर्णभूमि अन्नपूर्णा सेवा केंद्र में 185 लाभुकों ने भोजन प्राप्त किया। दोनों अन्नपूर्णा सेवा मे 410 लोगों ने भोजन किया। इस अवसर पर अन्नपूर्णा सेवा के संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि माता अन्नपूर्णा लोगों को इसी प्रकार सेवा करने की प्रेरणा प्रदान करें और प्रभु की कृपा सदैव सबों के परिवार पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अन्नपूर्णा सेवा निरंतर चलती रहेगी। दोनों अन्नपूर्णा सेवा विगत ढाई वर्षों से प्रतिदिन निरंतर सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, प्रमोद अग्रवाल, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, प्रदीप नारसरिया, मनोज रुइया, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, निर्भय शंकर हरित, सांवरमल बुधिया, संजय सर्राफ,रमेश बंका, सहित कई सदस्य उपस्थित थे। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि दोनों अन्नपूर्णा सेवा स्व। सत्यनारायण नारसरिया एवं स्व। शारदा देवी नारसरिया की स्मृति में एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित है।

Published / 2024-11-30 20:04:43
चाईबासा : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में पीएलएफआई एरिया कमांडर लंबू ढेर

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में नक्सली एरिया कमांडर लंबू मारा गया है। यह मुठभेड़ टेबो थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

बता दें कि पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस बल की विशेष टीम के साथ हुए मुठभेड़ में पीएलएफआई एरिया कमांडर लंबू मारा गया है। वो टेबो थाना क्षेत्र के तोमरोंग गांव के जंगल में मारा गया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने दी है। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Published / 2024-11-30 20:02:07
धनबाद : अवैध खनन के दौरान तीन मिनी ट्रक जब्त

खनन टास्क फोर्स ने बालू लदे तीन मिनी ट्रक को किया जब्त, प्राथमिकी दर्ज

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिला खनन टास्क फोर्स ने शनिवार की सुबह सरायढेला थाना क्षेत्र से बिना परिवहन चालान के बालू लदे तीन मिनी ट्रक को जब्त किया है। जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 04:30 बजे खान निरीक्षक विजय करमाली, सुमित प्रसाद एवं आवंटित सशस्त्र पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से सरायढ़ेला थाना क्षेत्र में खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया। 

तिग्गा ने बताया कि जांच के क्रम में सरायढेला थाना अंतर्गत पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज के गेट के पास तीन मिनी ट्रक की जांच की गयी। तिग्गा ने बताया कि तीनों वाहनों पर बालू लदा हुआ था। जांच पड़ताल में पाया गया कि तीनों बिना परिवहन चालान के बालू का परिवहन कर रहे थे। तीनों वाहनों को पकड़कर सरायढेला थाना में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Published / 2024-11-30 19:58:02
राहे प्रखंड कार्यकर्ताओं के साथ देवेंद्रनाथ महतो ने की चुनावी समीक्षा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, राहे। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने सिल्ली विधानसभा चुनाव की समीक्षा बैठक की। सिल्ली विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने यह बैठक आज यानी शनिवार को ग्रास कोर्ट मैदान डोकाद में की। जिसमें संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बूथ प्रभारी मौजूद रहे। 

राहे प्रखंड के विभिन्न पोलिंग स्टेशनों में पड़े मतदान एवं संगठन के त्रुटि पर चर्चा परिचर्चा की गयी। बैठक के दौरान प्रत्याशी श्री महतो ने कहा कि संगठन को मजबूती करते हुए क्षेत्र की सेवा की जायेगी। 

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विचारधारा को जन-जन तक प्रसारित किया जायेगा। बताते चलें कि संगठन की ओर से कल यानी रविवार को सिल्ली प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जायेगी और जोश का संचार किया जायेगा।

Published / 2024-11-30 10:42:27
झारखंड में स्पीकर का कब होगा चयन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में नवगठित हेमंत सोरेन सरकार के पहले विधानसभा सत्र को लेकर औपबंधिक कार्यक्रम तय कर दिये गये हैं। नौ दिसंबर से चार कार्य दिवस वाले इस सत्र के पहले दिन नव निर्वाचित विधायकों को शपथ ग्रहण होगा। अगले दिन 10 दिसंबर को नये अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी।

           11 दिसंबर को दिन के 11:30 बजे से राज्यपाल का अभिभाषण होगा 11 दिसंबर को ही दूसरी पाली में सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 का दूसरा अनुपूरक बजट लेकर आयेगी सत्र के आखिरी दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और अनुपूरक बजट पर वादविवाद होगा इधर, झारखंड विधानसभासत्र की अधिसूचना जारी हो गयी है नौ से 12 दिसंबर तक विधानसभा का सत्र आहूत करने का प्रस्ताव राज्य सरकार ने दिया था राज्य सरकार के प्रस्ताव पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपनी सहमति दे दी है

Published / 2024-11-29 19:51:26
कार्यकर्ताओं के साथ देवेंद्रनाथ महतो ने किया चुनावी समीक्षा बैठक

  • नये संगठनात्मक साथ करेंगे क्षेत्र का सेवा : देवेंद्रनाथ महतो

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सोनाहातु। झारखंड में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। इंडिया एलाइंस के साथ नई सरकार का गठन भी हो चुकी है। सभी राजनीतिक दल अपने चुनावी समीक्षा में लगे हुए हैं। 

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने सिल्ली में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। और वर्तमान चुनावी स्थिति पर समीक्षा किया गया। चुनावी समीक्षा बैठक आज शुक्रवार को त्रिसंगम सतीघाट सोनाहातु में संपन्न किया गया। 

जिसमें सोनाहातु प्रखंड के सभी 14 पंचायत के 81 पोलिंग स्टेशन के बूथ कमिटी व बूथ प्रभारी मोजूद रहे। बूथ में पड़े मतदान एवं अन्य मौजूद स्थिति का आंकलन किया गया। बैठक में उपस्थित प्रत्याशी व संगठन के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जमीनी स्तर से संगठन को मजबूत कर सभी त्रुटि को सुधारते हुए जनता के हित में संघर्ष जारी रहेगा। 

सिल्ली का जनता ने 41725 मत देकर हमारे संगठन में सेवा करने का ऊर्जा को बढ़ाया है। संगठन के सभी साथी सिल्ली विधान सभा का जनता का सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड नव निर्माण के लिए जनता मूड बना चुका है। टाईगर जयराम महतो के विचार पर संपूर्ण झारखंड से भारी जन समर्थन मिला है।

Published / 2024-11-29 19:48:39
सीएम से मिले डीजीपी, रांची डीसी-एसपी

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता, उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री, पुलिस अधीक्षक देवघर अजीत पीटर डुंगडुंग ने मुलाकात की। बताया जाता है कि ये उनकी शिष्टाचार मुलाकात थी।

Page 477 of 1696

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse