टीम एबीएन, कोडरमा। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में अबुआ आवाज योजना व बाबा भीमराव अंबेडकर आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण),पीएम जनमन, मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद फोटो हो खेल विकास योजना की समीक्षा की गयी। इसके साथ ही उपायुक्त ने राजस्व संबंधित समीक्षा भी की गयी।
उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अबुआ आवाज योजना, बाबा भीमराव अंबेडकर आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लंबित आवास निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। पीएम जन-मन के सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उपायुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रखंड स्तर पर योजना से संबंधित प्रस्ताव भेजें।
बिरहोर टोला में कैंप लगाकर बिरहोर लोगों का आधार कार्ड बनाने तथा बिरहोरों को मुख्य मार्ग से जोड़ने और बिजली की व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर प्रस्ताव भेजें। उपायुक्त ने मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बिरसा कूप संवर्धन योजना के तहत नकूप निर्माण कार्य पूरा करने की बात कही।
उपायुक्त ने राजस्व संबंधित समीक्षा भी की। उपायुक्त ने दाखिल खारिज से संबंधित लंबित आवेदनो का निस्तारण करने की बात कही। भूमि सीमांकन/नापी करने से संबंधित आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया। राजस्व से संबंधित मामलों को यथाशीघ्र निस्तारण करें।
बैठक में उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पुर्णेंदु, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी , जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी मौजूद रहे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। झारखंड में बोकारो जिला मुख्यालय के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र, सेक्टर 12 में अपराधियों ने बोकारो स्टील प्लांट से सेवानिवृत कर्मचारी ललन सिंह नामक को गोली मारकर घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल सेवानिवृत कर्मचारी को बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक है। गोली मारने वाले तीन अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आये थे। फिलहाल हमलावरों का पता नहीं चला है।
बोकारो के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्ग यारी ने बताया कि घटना के पीछे कोई लेनदेन का मामला है। चर्चा है कि घायल ललन सिंह सूदखोरी का काम करता है। शायद इसी को लेकर कोई विवाद हुआ और फिर उसे अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घायल लालन सिंह बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि किसी के कॉल आने पर ललन सिंह अपने आवास सेक्टर 2 से सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 बी स्थित एसबीआई एटीएम के पीछे वाले ब्लॉक में गया था।
वहां पहले से घात लगाये बैठे अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन गोली दाग दी। गोली लगने के बाद अचेत होकर वह गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिबंधित लॉटरी के धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दुमका डीसी को दिया है। सोशल मीडिया पर बोकारो में ट्रैक्टर से बालू की अवैध ढुलाई करती तस्वीर पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया।
दरअसल, सोशल मीडिया एक्स पर पीयूष कुमार ने सीएम से शिकायत करते हुए लिखा कि प्रतिबंधित लॉटरी के चक्कर में फंसकर दुमका के युवा अपनी मेहनत और समय को गंवा रहे हैं। रातों-रात करोड़पति बनने सपने ने युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल दिया है।
यह धंधा प्रतिबंधित होने के बावजूद धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। इसके खिलाफ युवाओं को जागरूक करना होगा। उनके भविष्य को बर्बाद करने से बचाना होगा। वहीं, इस पर सीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बालू और लॉटरी के अवैध धंधे पर उपायुक्तों को तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही दुमका डीसी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह सांसद प्रियंका गांधी से संसद भवन में लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने मुलाकात कर उन्हें वायनाड से सांसद बनने पर बधाई दी। साथ ही संसद में चल रहे अवरोध, झारखंड की राजनीति एवं संगठन की मजबूती के संबंध में औपचारिक वार्ता हुई।
टीम एबीएन, रांची। जोहार लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन, कोकर के द्वारा आयोजित एवं भारत विकास परिषद के रांची मध्य एवं महानगर शाखा के द्वारा प्रायोजित फूलो झानो बाल संस्कार केंद्र पर 27 आर्थिक पिछड़े बच्चों के बीच मुख्य अतिथि आकांक्षा शंकरन एवं विशिष्ट अतिथि जितेंद्र कुमार जी के हाथों कंबल बांटा गया।
फाउंडेशन के द्वारा चलाए जा रहे संस्कार केंद्रो के सर्वांगीण विकास हेतु आकांक्षा शंकरन को संस्कार केंद्र के ब्रांड एंबेसडर पद पर नियुक्त किया गाया। नियुक्ति पत्र जितेंद्र कुमार के हाथों आकांक्षा शंकरन जी को दिया गया।
कंबल वितरण कार्यक्रम में आर्थिक सहयोग जितेंद्र कुमार, आकांक्षा संकरण एवं दीपक लोहिया जी का रहा। कार्यक्रम में फाउंडेशन के डायरेक्टर भारत भूषण, कोऑर्डिनेटर जुगल बेदिया, व्यवस्था प्रमुख अरुन कुमार, मिथलेश, सावित्री, मनेश्वरी, ग्राम प्रधान जगमोहन बेदिया, वार्ड सदस्य शंकरा बेदिया, सचिव सावना बेदिया, एवं सुरेश बेदिया उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, रांची। रांची विश्वविद्यालय ने झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करते हुए 124 अतिथि शिक्षकों को समायोजित करने के बजाय निष्कासित कर दिया है। माननीय उच्च न्यायालय ने रिट पिटिशन WPS 3842/2024 की सुनवाई के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया था कि जब तक मामला विचाराधीन है, अतिथि शिक्षकों को कार्य से अलग नहीं किया जायेगा।
हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव ने सरकार की अंतिम कैबिनेट का कथित रूप से दुरुपयोग करते हुए शिक्षकों को मौखिक तौर पर कक्षाओं से हटा दिया। इसके साथ ही बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली से नाम हटाने, उपस्थिति रजिस्टर हटाने और परीक्षा ड्यूटी से अलग करने जैसे कदम उठाये गये।
इस निर्णय से शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर गयी है। विद्यार्थी अपने कॉलेज में पहुंच रहे हैं पर या तो वहां शिक्षक नहीं है या तो महाविद्यालय बंद हो चुका है आज मॉडल डिग्री कॉलेज घाघरा पूरी तरह से बंद हो गया है। बीएस कॉलेज लोहरदगा, केओ कॉलेज गुमला के वाणिज्य विभाग, मारवाड़ी कॉलेज रांची, डोरंडा कॉलेज एसएस मेमोरियल कॉलेज, राम लखन सिंह यादव कॉलेज, जे. न. कॉलेज धुर्वा सहित रांची विश्वविद्यालय के कई स्नातकोत्तर विभागों एवं अंगीभूत महाविद्यालय के कई सारे विभागों में ताला लग चुका है।
विद्यार्थी बिना शिक्षकों के पढ़ाई कैसे करे परीक्षा दे कैसे इस मामले पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है अभी सेमेस्टर 3 की परीक्षा चल रही है और आगे सेमेस्टर 2 के परीक्षा आने वाली है और कई कॉलेजों में शिक्षक विश्वविद्यालय में आंदोलन करने के क्रम में अनुपस्थित रहे।
जिससे उनके कक्षा बाधित हुई पर बिना शिक्षक और बिना पढ़ाई की परीक्षा लेने का दौर जारी है यू कहा जाए तो रांची विश्वविद्यालय डिग्री छापने की मशीन बन चुकी है और इस मशीन में कच्चा माल के रूप में विद्यार्थियों को झोंका जा रहा है।
इस घटनाक्रम के विरोध में धुर्वा गोलचक्कर, सेक्टर 2 में अतिथि शिक्षकों की एक आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अरविंद प्रसाद ने की और संचालन डॉ. धीरज सिंह सूर्यवंशी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उल्गुलान आंदोलन शुरू किया जायेगा।
जिसके पहले चरण मे अतिथि शिक्षकों के एक शिष्टमंडल कुलपति रांची विश्वविद्यालय रांची को ज्ञापन सौंपेगा। साथ ही संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो वे चरणबद्ध बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। शिक्षक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंपेंगे और प्रदेश के अन्य प्रमुख नेताओं और विश्वविद्यालय के कुलपति को भी इस संबंध में अवगत कराएंगे।
बैठक में बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. आशीष कुमार, डॉ. हैदर अली, डॉ. नाजिश हसन, शिवकुमार, निहारिका महतो, सूरज विश्वकर्मा, मोहम्मद शाहबाज, डॉ. मुमताज अंसारी, राजू हजाम, सतीश तिर्की और अंजना कुमारी शामिल थे। उक्त जानकारी रांची विश्वविद्यालय, रांची, झारखंड के अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली। राज्य में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुकी है। नयी सरकार का गठन भी हो चुका है। सभी राजनीतिक दल अपने चुनावी आकलन में लगे हुए हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने आज रविवार को सिल्ली प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी समीक्षा बैठक की।
पड़े मतदान और संगठन की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की गयी। संगठन की रणनीति पर सुधार पर विचार किया गया। विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने अपने कार्यकर्ताओं को हौसला आफजाई करते हुए क्षेत्र की सेवा हेतु प्रेरित किया। साथ ही जयराम महतो की विचारधारा को प्रसारित करने बात भी कही गयी।
आज की इस बैठक में सिल्ली प्रखंड के सभी 20 पंचायतों के सभी पंचायत प्रभारी व बुथ कमेटी मौजूद रहे। आज के हिरण पार्क रामडेरा में आयोजित बैठक में कृष्णा महतो, खुदीराम महतो, राजु महतो, महावीर साहू, सुखदेव, वीरेन, चण्डी प्रसाद ने अपनी बातें रखी।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। सर्दी की रातें गरीबों के लिए बहुत भारी पड़ती हैं। असहाय लोगो को ठिठुरते हुए रात न गुजारनी पड़े। बहुत से गरीब इन सर्दी की रातों में गर्म कपड़े के बिना कांपते रहते हैं। हालांकि ऐसे कई लोग हैं जो गरीबों की पीड़ा को समझते हुए नेक कार्य के लिए आगे आते हैं और गर्म कपड़े, कंबल आदि का वितरण कर लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
ऐसे ही एक संस्था है हमदर्द कमेटी जो गरीबों के मदद के लिए सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। इसके लिए सीमा सुरक्षा बल की स्थापना दिवस पर हमदर्द कमेटी के संस्थापक सह कांग्रेस नेता सईद नसीम उनके पिता मोहम्मद सरफुद्दीन उनकी समाजसेवी पत्नी नाजिया खातून के नेतृत्व में कमेटी के सदस्यों ने जीवोदया होली फैमिली में गरीब असहाय व मानसिक रोगियों बुजुर्गों और गरीब बच्चों के बीच गर्म कम्बल, मौजा और खाद्य सामग्री बांटे।
संस्था की और से जीवोदया के अंदर रह रहे 100 लोगों में वितरित किये गये। ठंड की शुरुआत में कंबल पाकर गरीब बच्चे व असहाय लोगों के चेहरे खिल उठे। मौके पर कमेटी के संस्थापक सईद नसीम ने कहा कि गरीबों के लिए सर्दी का मौसम काफी कष्टप्रद रहता है। गरीब की सहायता करना सबसे बड़ा धर्म व पुण्य का काम है।
उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग जिन गर्म वस्त्रों को वह अपने प्रयोग में नहीं ला रहे हैं ऐसी वस्त्रों को अपने आस-पास के गरीब लोगों को देकर सहयोग करें ताकि वे भी ठंड से अपनी बचाव कर सकें। गरीब की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है।
मौके पर जीवोदया संस्था के इंचार्ज सिस्टर रानिटा, व कमेटी के सम्मानित सदस्य नदीम खान, मुन्ना यादव, समीर अहमद, वाजिद सर, मोहमद फैयाज वाजिद अली, मोहम्मद मुजाहिद, राजू कुरेशी, गुड़िया कुमारी, फैजा सईद, विकाश कुमार, मो जावेद उर्फ पप्पू, फरहान, माया सिंह, मोहमद, मुमताज मोहमद नियाज, राजेश तुरी, रवि गुप्ता, मोहम्मद एहसान ने सहयोग दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse