झारखंड

View All
Published / 2024-12-24 23:38:26
रांची : ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

टीम एबीएन, रांची। ओडिशा के राज्यपाल सह झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

विश्वश्त सूत्रों के अनुसार उन्हें भाजपा में संगठन का बड़ा पद मिलनेवाला है। सूत्रों के अनुसार उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

Published / 2024-12-24 23:34:43
लोहरदगा : स्पीड का दिखा कहर, चार लोगों की हो गयी मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत हो गयी। बीएस कालेज के पूर्व प्रोफेसर गोस्सनर कुजूर, उनके बेटे और साला की कार गडढे में पलटने से मौत हो गयी।

लोहरदगा थाना क्षेत्र के हेसल चौक के समीप ट्रक और स्कार्पियो की भिड़ंत में स्कार्पियो चालक बाघा निवासी हीरानाथ शाह की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं बाघा निवासी अशोक उरांव, दीपक उरांव और नीरज उरांव समेत अन्य एक गंभीर रूप से घायल हैं।

Published / 2024-12-24 20:38:09
क्या चलता रहेगा हेमंत सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट सोना-सोबरन धोती साड़ी योजना

सवालों के घेरे में हेमंत सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट सोना सोबरन धोती साड़ी योजना

टीम एबीएन, रांची। सोना सोबरन धोती, साड़ी, लुंगी योजना हेमंत सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को सिर्फ 10 रुपये में साल में दो बार धोती, साड़ी और लुंगी दी जाती है। हेमंत सरकार का महत्वाकांक्षी योजना में से एक यह योजना विवादों में रहा है। धोती, साड़ी और लुंगी की क्वालिटी पर सवाल उठते रहे हैं। 

नई सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद समीक्षा बैठक में भी मंत्री इरफान अंसारी ने कपड़े की घटिया क्वालिटी को लेकर आ रही शिकायत पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगायी थी। इन सबके बीच चुनाव पूर्व वितरित होने के बाद लाभुकों के बीच अब तक रियायती दर पर मिलने वाले धोती, साड़ी और लुंगी नहीं पहुंची है। 

विभागीय आंकड़ों पर नजर दौराएं तो 24 दिसंबर तक राज्य में 774338 धोती, 1239413 साड़ी और 463540 लुंगी वितरित की गयी है। जबकि इस योजना के तहत राज्य में 6629421 वैध लाभुक हैं। जिसमें 1241071 को मिला है। इस तरह से अभी भी 5388350 लाभुक इस योजना का लाभ लेने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 

कडरू की जाफरीन कहती हैं कि एक तो कपड़े की क्वालिटी अच्छी नहीं रहती उसपर से समय पर नहीं मिलती है। कुछ इसी तरह की नाराजगी अब्दुल हकीम भी करते नजर आ रहे हैं। लाभुकों की नाराजगी पर हालांकि खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी कहते हैं कि पिछले कार्यकाल में क्या हुआ उसे भूलकर नए तरीके से सोचने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि धोती, साड़ी और लुंगी की क्वालिटी भी बेहतर होगी और समय पर भी मिलेगी।

Published / 2024-12-24 20:33:34
भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं : हेमंत सोरेन

अधिकारियों से बोले सीएम हेमंत- मेरी सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति बिल्कुल भी बर्दाश्त न करने की नीति है 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को अपने आवास पर अधिकारियों की बैठक की। इस दौरान सीएम सोरेन ने अधिकारियों  को कहा कि उनकी सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति बिल्कुल भी बर्दाश्त न करने की नीति है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। 

सीएम सोरेन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उड़न दस्तों को समय-समय पर ब्लॉक स्तर और अन्य कार्यालयों में भेजा जाये। इसके बाद सोरेन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा- मेरी सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति बिल्कुल भी बर्दाश्त न करने की नीति है। जोनल कार्यालयों में शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मैंने सख्त कार्रवाई के आदेश दिये हैं, ताकि आम लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो और कोई भी भ्रष्ट व्यक्ति बख्शा न जाये। 

सीएम सोरेन ने आगे कहा कि राज्य के डीजीपी समेत अन्य वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि एसीबी उड़न दस्ते का गठन कर लगातार सघन तरीके से अंचल एवं प्रखंड कार्यालयों का औचक निरीक्षण एवं छापेमारी करें। जनता को त्वरित और पारदर्शी सेवाएं देना मेरा प्रथम लक्ष्य है। भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ अब कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। 

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की बढ़ती संख्या पर चिंता जाहिर की, खासतौर पर दाखिल खारिज के दौरान सर्किल कार्यालयों में होने वाले भ्रष्टाचार की। 

उन्होंने इन मुद्दों से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने का आह्वान किया तथा अधिकारियों को ऐसी गतिविधियों में शामिल भ्रष्ट अधिकारियों, कर्मचारियों और भूमि के दलालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सोरेन ने कहा कि राज्य में भूमि विवाद से संबंधित कई शिकायतें लगातार आ रही हैं।

Published / 2024-12-24 20:31:46
जगन्नाथ मंदिर धुर्वा में श्री विष्णु लक्षार्चना 2024 की वार्षिक पूजा कल

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के जगन्नाथपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में श्री विष्णु लक्षार्चना 2024 की वार्षिक पूजा कल दिनांक 25.12.2024 को करायी जायेगी। इस संबंध में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति, धुर्वा, बडकागढ़ ने बताया कि प्रतिदिन की तरह सेवा चलता रहेगा। 

समय सारणी  

  1. प्रात: 5:00 बजे सुप्रभातम (श्री जगन्नाथ जी की दर्शन सुलभ) 
  2. प्रात: 6:00 बजे आरती 
  3. प्रात: 8:00 बजे से 8:30 बजे तक कलश पूजा,विष्णु पूजा। 
  4. प्रात: 8:30 बजे से 9:15 बजे गणपति हवन,विष्णु गायत्री हवन। 
  5. प्रात: 9:16 बजे से 10:00 बजे तक पूजा हेतु श्रद्धालुओं के बीच पत्तल एवं फुल वितरण। 
  6. 10:00 बजे से 11:30 बजे तक विष्णु सहस्त्रनाम पूजा। 
  7. प्रात: 11: 31 बजे से अर्चित फुल भगवान को समर्पित करना। 
  8. अपराहन 12:00 बजे महाप्रभु को अन्न भोग लगाना। 
  9. अपराहन 12:10 बजे महाप्रभु दर्शन पट बंद। 
  10. अपराहन 12:30 बजे से अन्न भोग श्रद्धालुओं के बीच निशुल्क वितरण मंदिर प्रांगण के बाहर पंक्ति वध होकर प्रसाद लेना है। 
  11. अपराहन 3:00 बजे पुन: पट खुलेगा एवं दर्शन सुलभ।

Published / 2024-12-24 20:30:27
ग्रामीण क्षेत्र नुंजु में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने बांटे कंबल

टीम एबीएन, रांची। कड़ाके की ठंड को देखते हुए रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वाधान कंबल वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम चरण में सुदूर ग्रामीण क्षेत्र खिजरी प्रखंड के नचलदाग पंचायत के नुंजु गांव में गरीब एवं जरूरतमंदों को 160 कंबल बांटा गया। 

मौके पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित पोद्दार ने कहा कि सर्दी के मौसम में गरीब एवं असहाय लोग ठंड से परेशान रहते हैं। सम्मेलन विगत कई वर्षों से जनसेवा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कंबल बांट रहा है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों के लिए मदद पहुंचाना है। 

ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में समानता और सहयोग के भावना को बढ़ावा देना है यह कार्यक्रम न सिर्फ सर्दियों में राहत देता है बल्कि यह समाज के प्रति दायित्व का पालन भी है। इस तरह की गतिविधियों से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। 

मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री विनोद कुमार जैन ने कहा कि कंबल वितरण का कार्यक्रम सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर चलता रहेगा। कंबल जरूरतमंदों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रहे हैं। कंबल वितरण का यह कार्यक्रम न केवल ठंड से बचाव में मदद करता है बल्कि यह लोगों में सामाजिक सहयोग और जिम्मेदारी की भावना भी उत्पन्न करता है। 

कार्यक्रम मे रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, उपाध्यक्ष पवन पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, अनिल कुमार अग्रवाल, बबलू हरित, सुनील पोद्दार, मुन्नी देवी, गोपाल पाहन, विश्वनाथ कुमार, आरती कुमारी, सविता कुमारी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

Published / 2024-12-23 21:14:03
असम के गुवाहाटी जोनल बैंड में झारखंड टीम को दूसरा स्थान

टीम एबीएन, रांची। असम के गुवाहाटी में आयोजित जोनल बैंड प्रतियोगिता में झारखंड के पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा ने प्रथम एवं संत जेवियर स्कूल, लुपुंगगुटू, चाईबासा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है।

विजेता पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवसीय विद्यालय, पटमदा, पूर्वी सिंहभूम की टीम को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में होने वाली परेड में शामिल होने का मौका मिलेगा। 

Published / 2024-12-23 21:10:20
मां शारदे मंच ने बांटा राहत का कंबल

टीम एबीएन, रांची। सामाजिक संस्था मां शारदे मंच की ओर से किशोरगंज स्थित इरगु टोली में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। मौके पर मंच की अध्यक्ष नीतू सिन्हा ने कहा कि ठंड को ध्यान में रखते हुए मंच की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। ताकि इस ठंड के मौसम में लोगों को राहत पहुंचायी जा सके। 

उन्होंने कहा कि मंच ऐसे कार्यों में सदैव तत्पर होकर कार्य कर रहा है और ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से मंच हर जरुरतमंदों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। ताकि उन तक राहत पहुंचायी जा सके। इस कार्यक्रम में मंच के संजय झा, पंकज प्रसाद, किरण सिन्हा, विजय गुप्ता, अशोक, समीर सिंह, रजनी, उमा, दीपक, पुष्कर, रीता, रूपा आदि उपस्थित थे।

Page 464 of 1695

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse