झारखंड

View All
Published / 2026-03-09 17:19:09
स्वर्णिम कला कुंज मंच ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर की काव्य गोष्ठी

  • स्वर्णिम कला कुंज मंच का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर काव्य गोष्ठी आयोजित
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर करें नारी मन‌ की बात : सुरिंदर कौर नीलम

टीम एबीएन, रांची। स्वर्णिम कला कुंज मंच के द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हर नारी के मन की बात को अभिव्यक्त करने के लिए काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच संस्थापिका डॉ रजनी शर्मा चंदा ने मंत्र उच्चारण एवं सरस्वती वंदना से किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुरेंद्र कौर नीलम ने किया। 

मुख्य अतिथि डॉक्टर सुनील कुमार, रेनू झा रेणुका, पुष्पा सहाय गिन्नी, रेणु त्रिवेदी मिश्रा, श्वेता कुमारी आदि जुड़े। कार्यक्रम का संचालन रुचि पांडे ने किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष रूप से सभी ने अपने विचार व्यक्त किये। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ सुरिन्दर कौर नीलम ने कहा कि नारी सृष्टि की जननी है, किन्तु पुरुष के योगदान के बिना संभव नहीं। 

जितनी तेजी से नारियों की शिक्षा, हर क्षेत्र में उसकी उड़ान और विचारों ने प्रगति की है उसकी तुलना में पुरुषों की मानसिकता में धीरे-धीरे परिवर्तन हो रहा है। नारी को अपनी प्रगति के साथ आधुनिकता की मर्यादित परिभाषा समझनी होगी और पुरुषों को अपने घर से ही नारी सम्मान की शुरुआत करनी होगी। परिवार की एकता से ही समाज और देश की तरक्की संभव है। हृदय को नम करती रचना मत मारो आधी खिली बेटियाँ किस्मत से मिलती हैं बेटियाँ सुना कर सभी को सोचने पर बाध्य कर दिया।

श्वेता कुमारी ने सशक्त और गहरी बात को रचना प्रस्तुति में सुनाते हुए प्रश्न किया कि छोटी नन्हीं नाजुक फूलों को जब तुम मर्यादा का पाठ पढ़ाते हो बताओ जरा क्या तुम भी अपनी मर्यादा जान पाते हो? चिल्लाना, चिखना और डरना ये जो तुम हमें समझाते हो बताओ जरा उसके दिल को भी समझ पाते हो?

पुष्पा सहाय गिन्नी ने नारी मन की बात को बहुत ही बेहतरीन तरीके से कहा कुछ ज्वलंत प्रश्नों को उन्होंने सहजता से पूछा कि कहाँ... कब... होगी भोर, हृदय मचाता रहता शोर, कहने को स्वतंत्र है नारी, लेकिन अपने ही घर में परतंत्र है नारी। रेणु मिश्रा ने सुमधुर स्वर में गजल से अपने जज्बातों को बयां किया एहसासात की एक कहानी है औरत, रूका हुआ आँखों में पानी है औरत, अपनी हस्ती औरों पे कुर्बान करे..इतनी अफ़ज़ल, इतनी दानी है औरत।

वहीं कार्यक्रम का शानदार संचालन करते हुए रुचि पांडेय ने मधुर गीत में मन के भावों को दर्शाया तुमने ही सम्मान दिया है, तुमने ही अपमान दिया कभी दिया देवी का दर्ज़ा, कभी अलग बखान दिया, मिशाल हमें महान दिया, तुमने अपना मकान दिया। हे पुरुष! ये भूल ना जाना, हमने तुमको प्राण दिया। रेनू झा रेणुका ने नारी सशक्तिकरण को नए अंदाज में पेश किया हे नारी लिबास सम्मान तेरा, सभी की नजरों में मान तेरा, ना छोड़ यूं मर्यादा, तुझसे, धर्म, सृजन है।

डॉ सुनील कुमार ने सभी महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन से जुड़ी हर नारी का सम्मान करना चाहिए।मनुस्मृति में लिखा है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः। यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः। अंत में कार्यक्रम संयोजिका डॉ रजनी शर्मा ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि स्त्री पुरुष एक ही सिक्के के दो पहलू हैं समाज में महिलाओं के बढ़ने से समाज का सर्वाधिक विकास संभव है।

Published / 2026-03-09 14:51:04
ऑल इंडिया पोस्टल/पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड रांची ने मनाया महिला दिवस

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 8 मार्च को अपराह्न 12 बजे रांची जीपीओ के प्रांगण में ऑल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन रांची के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस संघर्ष दिवस के रूप में मनाया गया। वक्ताओं ने इस मौके पर कहा कि केंद्र सरकार वैलिडेशन संशोधन के माध्यम से पेंशनर्स एवं फैमिली पेंशनर्स को 8 वें वेतन आयोग के लाभ से वंचित करना चाहती है।

29 मार्च 25 को पेंशन सचिव के द्वारा दिए गए आश्वासन (जिसमें कहा गया था कि पेंशनर्स एवं फैमिली पेंशनर्स इस संशोधन से  प्रभावित नहीं होंगे) के बावजूद सरकार ने इस संशोधन को न तो वापस लिया है और किसी किस्म का लिखित निर्देश वेतन आयोग दिया है। 

जिसके कारण देश के 65 लाख पेंशनर्स में आक्रोश है और वे पिछले साल जुलाई से आंदोलनरत है और इस आंदोलन में भागीदारी निभा रही  बड़ी संख्या में महिला पेंशनर्स भी मुखर हो कर विरोध कर रही हैं।
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम इनके जुझारूपन एवं नेतृत्व क्षमता को सलाम करते हैं। झारखंड में भी महिला पेंशनर्स साथी अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं।

10 जनवरी को भी एसोसिएशन ने शहीद चौक पर इस मुद्दे को लेकर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया था, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया था। बैठक को एम जेड ख़ान के अलावा जयनारायण प्रसाद, हसीना तिग्गा, फुलमनी बिलॉन्ग, अमिता तिर्की, के डी राय व्यथित, त्रिवेणी ठाकुर आदि ने संबोधित किया।

राज्य सचिव ने अवगत कराते हुए कहा कि 28-29 मार्च को गुवाहाटी में होने वाले चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन में झारखंड के 36 प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिसका नेतृत्व राज्य सचिव करेंगे। उक्त जानकारी ऑल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन, झारखंड रांची के स्टेट सेक्रेटरी एम जेड ख़ान ने दी।

Published / 2026-03-09 13:18:28
री एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली पर लगे लगाम

  • निजी स्कूलों द्वारा री एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली पर अविलंब रोक लगाया जाय : आजसू

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 9/3/2026 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने  उपायुक्त महोदय रांची के नाम पर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में  निजी स्कूलों के द्वारा री- एडमिशन फ़ीस लेने पर रोक लगाने के संबध में दिया गया।

आजसू ने ज्ञापन के माध्यम से कहा की रांची जिला के अंतर्गत आने वाले सभी निजी स्कूलों के द्वारा री- एडमिशन के नाम पर अभिभावकों पर दबाव बना कर फ़ीस वसूली जा रही है जो कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) नियम का उलंघन है। सर्वोच्च न्यायालय ने भी री - एडमिशन के नाम पर कई वर्षो पहले ही अभिभावकों से अवैध तरीके से फ़ीस वसूली पर रोक लगाने को कहा है परंतु निजी स्कूलों के द्वारा मनमाना तरीके से भिन्न भिन्न मद से पैसे की अवैध वसूली जारी है।

उन्होंने कहा कि अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) निवेदन करती है की इस विषय को गंभीरता पूर्वक लेते हुए इस अवैध वसूली पर रोक लगाई जाए अन्यथा आजसू बाध्य हो कर चरणबद्ध आंदोलन करेगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय संयोजक राजेश सिंह, अमन साहू, सन्नी सिंह, राज दुबे, अंकित कुमार, अमित मिंज, संजू तिर्की, शुभ राठी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Published / 2026-03-09 13:13:11
सिल्ली विधानसभा जेएलकेएम परिवार ने एक मजबूत स्तंभ खोया है : देवेन्द्र नाथ महतो

  • जेएलकेएम राहे पंचायत अध्यक्ष अर्जुन महतो की आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता
  • सभी दो मिनट मौन धारण और पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
  • सिल्ली विधानसभा जेएलकेएम परिवार एक मजबूत स्तंभ खोया है : देवेन्द्र नाथ महतो

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली/रांची। राहे प्रखंड अंतर्गत उरांवडीह निवासी जेएलकेएम राहे पंचायत अध्यक्ष अर्जुन महतो का बिजली करंट के झटका से 4 मार्च को आकस्मिक निधन हो गया था, उनके निधन से सिल्ली विधान सभा क्षेत्र में शोक का लहर है।

रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद उनका पैतृक गांव उरांवडीह में पार्थिव शरीर का 5 मार्च को अंतिम संस्कार किया गया । आज राहे पंचायत पुरना नगर विकास भवन में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई । जिसमें क्षेत्र कार्यकर्ता और समर्थक एकजुटता दिखाई।

मौके पर केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि सरल स्वभाव के धनी अर्जुन जेएलकेएम परिवार का एक मजबूत स्तंभ थे उनका असमय चले जाना पार्टी का अपूरणीय क्षति है।

कार्यक्रम के मौके पर मृतक के पत्नी यमुना देवी, भैया शिव प्रसाद महतो, भाभी उगन देवी परिवार के अन्य सदस्य, जेएलकेएम केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, सुभाष महतो, जगदीश महतो, अनंत महतो, लक्ष्मी के अलावा  अन्य पदाधिकारी समेत सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी, समर्थक ग्रामीण उपस्थित थे।

Published / 2026-03-09 12:47:20
रांची ग्रामीण के 150 स्थानों पर होगा श्रीरामोत्सव

  • रांची ग्रामीण के 150 स्थानों पर होगा श्रीरामोत्सव

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद रांची ग्रामीण की जिला बैठक रातु के टेंडर ग्राम में ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री रामेश्वर दयाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र उपस्थित हुए।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा  वर्तमान समय में हिंदू समाज को बांटने का कुचक्र चलाया जा रहा है जिसे विफल करने के लिए कार्यकर्ताओं को सेवा  और सामाजिक समरसता पर सक्रिय रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। रामेश्वर दयाल सिंह ने कहा जिले के सभी प्रखंडों में समिति गठित हो तथा कार्यकर्ता संगठित होकर धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए सक्रिय होकर कार्य करें।

जिला मंत्री लाल लोकनाथ शाहदेव ने इस अवसर पर बताया 19 मार्च से 2 अप्रैल तक रांची ग्रामीण जिले में 150 स्थानों पर श्री रामोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र के माध्यम से कुटुंब प्रबोधन एवं सामाजिक समरसता का संदेश देकर समाज का प्रबोधन किया जाएगा । बैठक में जिले में चल रहे सेवा कार्य, सत्संग, बजरंग दल तथा अन्य आयामों के गतिविधि की समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रामवृक्ष महतो, बजरंग दल जिला सहसंयोजक  विजयनाथ महतो, मिलन केंद्र प्रमुख गुलाब सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सुखेर मुंडा, ओरमांझी अध्यक्ष चतुर साहू, मांडर अध्यक्ष बजरंग सिंह, पिठोरिया अध्यक्ष लाल रणविजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष भवानी शंकर सिंह, भुवनेश्वर बैठा और कृष्णा साहू सहित अन्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची विश्व हिंदू परिषद, रांची ग्रामीण के मंत्री लाल लोकनाथ शाहदेव ने दी।

Published / 2026-03-08 18:22:12
बाघमारा : प्रखंड क्षेत्र की जल सहियाओं ने धूमधाम से मनाया महिला दिवस

  • बाघमारा : प्रखंड क्षेत्र की जल सहियाओं ने धूमधाम से मनाया महिला दिवस

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बाघमारा/ धनबाद। जलसहिया अधिकार मंच बाघमारा प्रखंड की ओर से महेशपुर 2 पंचायत सचिवालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनायी। इस अवसर पर महेशपुर 2 पंचायत के मुखिया संध्या देवी को जिलाध्यक्ष जया देवी ने बैच लगाकर सम्मानित की। 

बारी बारी से बाघमारा प्रखंड की जलसहिया ने बुके एवं माला पहनाकर सम्मानित किया है। महेशपुर 2 पंचायत के मुखिया संध्या देवी ने सभी जलसहियाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिला दिवस है। महिलाएं कम नहीं है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में उच्च पद पर आसीन हैं। सरकार के द्वारा महिलाओं को हर क्षेत्र में जिम्मेदारी दी है। 

चाहे वह आंगनबाड़ी के सेविका सहायिका स्वास्थ्य सहिया एएनएम जलसहिया सहायता समूह जैसी स्थान पर महिलाएं जिम्मेदारी से काम कर रही है। आज के दिन महिला कम नही है। आने वाला समय में महिलाओं के लिए सरकार और अच्छा कार्य करेगी जिससे महिला सशक्त बनेंगी। मंच के जिला अध्यक्ष जया देवी ने सभी जलसहिया को महिला दिवस पर बधाई देते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।

इस अवसर पर बाघमारा प्रखंड के विभिन्न पंचायत टुण्डू मधुबन बॉंसजोडा निचितपुर 1 सिनीडीह वरोरा की जलसहिया शामिल हुए। मौके पर किरण देवी, जया देवी, दिव्या देवी, सुमिता देवी, बीना देवी, लक्ष्मी देवी, रेखा देवी, कलावती देवी, लीलावती देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहीं।

Published / 2026-03-08 18:09:16
श्री राधा- कृष्ण प्रणामी मंदिर में फाल्गुन रंग पंचमी उत्सव मना

  • श्री राधा- कृष्ण प्रणामी मंदिर में फाल्गुन रंग पंचमी उत्सव मना

टीम एबीएन, रांची। डॉ संत शिरोमणी स्वामी सदानंद सदानंद जी महाराज के सानिध्य में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग राँची में फाल्गुन रंग पंचमी उत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया। 

श्री राधा रानी का विशेष श्रृंगार वृंदावन से मंगाए गए आकर्षक परिधानों और जड़ित आभूषणों से किया गया अलौकिक श्रृंगार की छटा देखते ही बनती थी।रंग गुलाल और पुष्पों के सुगंध से पूरा मंदिर प्रांगण भक्ति में वातावरण में सराबोर हो उठा। मंदिर में पधारे सभी श्रद्धालुओं को अबीर गुलाल का तिलक लगाया गया।

इस अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा का 256 वां महाप्रसाद का आयोजन किया गया। महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाई गई, प्रसाद में वेजिटेबल खिचड़ी मंदिर परिसर में उपस्थित 2 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच  वितरण गया। 

तत्पश्चात भजन- संध्या में ट्रस्ट के भजन गायकों द्वारा रंग पंचमी पर आधारित गाए मनमोहक सुमधुर भजनों श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई‌। 

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा तथा 6 हजार से अधिक श्रद्धालुओं में दर्शन किये। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रत्येक दिन दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक वेजिटेबल खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है जिसमें 500 से भी अधिक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं।

इस अवसर पर-राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, पूरणमल सर्राफ, मधुसूदन जाजोदिया, अरविंद अग्रवाल, अंजनी अग्रवाल, विष्णु सोनी सुरेश भगत, पवन पोद्दार सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Published / 2026-03-08 16:11:17
चाईबासा : कार्टून के डब्बे में परिजन ले गए नवजात का शव

  • झारखंड : चाईबासा में स्वास्थ्य व्यवस्था कागजों तक सीमित, नवजात का शव डब्बे में भरकर लाने को विवश हुए परिजन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली एक बार फिर उजागर हुई है। पश्चिमी सिंहभूम जिले में कुछ दिन पहले मृत बच्चे को झोले में ले जाने की घटना से विभाग की किरकिरी हुई थी। अब ताजा मामला चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल से सामने आया है, जहां नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों को उसका शव डब्बे में भरकर घर ले जाने को मजबूर होना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, कराइकेला थाना क्षेत्र के बंगरासाई निवासी रामकृष्ण हेम्ब्रम ने तीन दिन पूर्व अपनी पत्नी रीता तिरिया को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को रीता तिरिया ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन जन्म के कुछ ही समय बाद नवजात की मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि बच्चे की मौत के बाद अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया और बार-बार रामकृष्ण हेम्ब्रम पर बच्चे का शव घर ले जाने का दबाव बनाने लगे। अस्पताल की ओर से न तो एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और न ही शव को सुरक्षित तरीके से ले जाने के लिए कोई अन्य विकल्प बताया गया।

कूट के डब्बे में रखकर ले जाया गया शिशु का शव

मजबूरी में रामकृष्ण हेम्ब्रम अपने नवजात शिशु के शव को एक कूट के डब्बे में रखकर घर ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव-देहात से आने वाले मरीजों के साथ अस्पताल कर्मियों का व्यवहार अक्सर ठीक नहीं रहता, जिसके कारण परिजनों को इस तरह की अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ता है।

गौरतलब है कि इससे पहले चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मृत एक बच्चे के शव को नोवामुंडी झोले में ले जाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। यह मामला झारखंड हाईकोर्ट तक पहुंचा था, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की थी। अब चक्रधरपुर की यह घटना स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Page 46 of 1611

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse