झारखंड

View All
Published / 2025-01-05 19:35:52
विप्र फाउंडेशन के संस्थापक व संयोजक सुशील ओझा के रांची आगमन पर भव्य स्वागत अभिनंदन

  • होटल लैंडमार्क में 2 बजे विप्र बंधुओं को किया संबोधन
  • बैठक में पूरे झारखंड से विप्र पदाधिकारी हुए शामिल
  • विप्र समाज शिक्षा, रोजगार और संस्कार को बढ़ावा देगा : सुशील ओझा

टीम एबीएन, रांची। विप्र फाउंडेशन झारखंड इकाई की संगठनात्मक बैठक का आयोजन दिनांक 05 जनवरी 2025 दिन रविवार को होटल लैंडमार्क में हुआ। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक भाई सुशील ओझा (कलकत्ता) का दोपहर 1:00 बजे रांची एयरपोर्ट पर भाई श्री सुशील जी ओझा का आगमन हुआ।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत, अभिनंदन किया। इस अवसर पर दोपहर 1:30 बजे विप्र फाउंडेसन कार्यकारिणी की निर्धारित बैठक में हिस्सा लेकर विप्र फाउंडेशन के क्रियाकलापों की विस्तृत चर्चा की गयी। झारखंड में भी विप्र फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों की चर्चा की गयी।

इस अवसर पर विप्रो फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा को झारखंड जोन 6 की ओर से अध्यक्ष सी ए जे पी शर्मा ने पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र देकर अभिनंदन स्वागत किया। श्री ओझा ने विप्र फाउंडेशन द्वारा वर्तमान समय में जयपुर सहित कई राज्यों में हो रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया अरुणाचल प्रदेश जिला लोहित जिले में लोहित नदी के तपोवस्तलि की परशुराम कुंड महातीर्थ पर भगवान श्री परशुराम जी के पंच धातु के 51 फीट ऊंची प्रतिभा लगाने की जिम्मेवारी वहां के सरकार के साथ मिली है। उन्होंने समाज हित में शिक्षा, रोजगार और संस्कार को बढ़ावा देने पर बल दिया।

प्राथमिकता के तौर पर बच्चों की पढ़ाई के लिए ई-लर्निंग सेंटर बनाने का भी शुभारंभ करने का रांची में भी उन्होंने प्रस्ताव रखा जिसे मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के सहयोग से प्रारंभ करने का लाभ रांची के युवा बच्चों को अवसर प्रदान होगा। ई-लर्निंग सेंटर युवाओं के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने का सबसे बड़ा प्रकल्प है। यह कार्य को करने का बीड़ा निः शुल्क लिया गया है। श्री ओझा ने बताया संगठन का विस्तार झारखंड में किया जायेगा।

विप्र लाभ योजना हर जिले में किस तरह पहुंचे इस पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि जयपुर में 7000 स्क्वायर फीट पर परशुराम ज्ञानपीठ का खोला जा रहा है जो शिक्षा का अलग-अलग दीप जलायेगा। यह एक कोचिंग सेंटर रहेगा जिसमें विप्र के अलावा अन्य विद्यार्थियों को भी यहां शिक्षित किया जायेगा।

विवाह और संस्कार अपने ब्राह्मण समाज के 17 गोत्रों में ही करें, जिससे समाज के आने वाली पीढ़ी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर सके। राज्य सरकार से वार्ताकर झारखंड के टांगीनाथ धाम का विकास सरकार और वहां के लोकल बनवासी मूलवासी आदिवासियों के साथ मिलकर पूरा किया जायेगा।

इस अवसर पर सभा का संचालन अमित मनी  शर्मा ने धन्यवाद प्रदेश महामंत्री प्रदीप शर्मा ने किया। इस अवसर पर संस्थापक संयोजक ओझा जी को झारखंड जोन 6 की ओर से बिरसा मुंडा का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। सायं 6:30 बजे सर्व समाज के प्रबुद्ध जनों के संग विचार संगोष्ठी पर चर्चा की गयी।

विप्र झारखंड में सामाजिक कार्यों में किस तरह अपनी सहभागिता करे इस पर चर्चा की गयी। बैठक में मुख्य रूप से पूरे झारखंड के देवघर, दुमका, बोकारो, धनबाद, टाटा, चाईबासा, चक्रधरपुर, सिमडेगा, गुमला, डाल्टनगंज, रामगढ़, हजारीबाग से भी जिला इकाई के पदाधिकारीगण शामिल हुए।

मौके पर अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, संगठन मंत्री अजय दाधीच, उपाध्यक्ष निरंजन शर्मा, शशांक भारद्वाज, अमित शर्मा, प्रदीप शर्मा, पवन शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, प्रमोद सारस्वत, मनोज शर्मा, अनिल शर्मा, महेश शर्मा, रामावतार शर्मा, अमित शर्मा, आनंद शर्मा, विश्वनाथ  शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, कृष्ण शर्मा, अशोक पुरोहित, चेतन शर्मा, श्याम लाल शर्मा सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे। 

Published / 2025-01-05 19:26:46
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर जेएसजेयू ने जारी किया निंदा प्रस्ताव पत्र

टीम एबीएन, रांची। एनयूजे (आई) की संबद्ध इकाई जेएसजेयू की कोर कमिटी की बैठक हुई जिसमें छत्तीसगढ़ में बस्तर जिला से पत्रकारिता के माध्यम से जमीनी हकीकत को दर्शाने वाले 33 वर्षीय युवा पत्रकार साथी मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या को लेकर घोर निंदा की।

एक मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गयी। साथ ही इसी को लेकर कमेटी में निर्णय लेकर निंदा प्रस्ताव जारी किया गया है, जिसे छत्तीसगढ़ के वर्तमान सीएम को पत्र के माध्यम से इस मामले को लेकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गयी है। 

साथ ही साथ केन्द्रीय श्रम मंत्री से आग्रह किया जायेगा कि आश्रितों में से एक सदस्य को नौकरी दी जाय, राज्य सरकार से मुकेश चंद्राकर के परिवार को उचित मुआवजा देने का मांग रखा गया गया है I जब तक मुकेश चंद्राकार को न्याय नहीं मिलता है तबतक यूनियन उनके हित के लिए आवाज बुलंद करता रहेगा।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि इस तरह की घटना से झारखंड भी अछूता नहीं है आये दिन पत्रकारों पर हमले, पत्रकारों को प्रताड़ित किया जाना आम हो गया है। इसलिए पत्रकारों की हित की रक्षा हेतु यूनियन वचनबद्ध है तथा हमेशा पत्रकारों की सुरक्षा की मांग समय समय पर करते आ  रहा हैI 

मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक मुखर्जी ने कहा की हमलोग जल्द ही झारखंड सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा की मांग पुनः रखेंगे तभी असली पत्रकारिता जिवित रहेगी I इस बैठक में कोर कमेटी के सदस्य एनके मुरलीधर, मनोज शर्मा, स्वामी दिव्यज्ञान, राजीव कुकरेजा, शशि भूषण कुमार और सुमित कुमार रोहित थे।

Published / 2025-01-05 19:13:11
पलामू के कांग्रेस जिलाध्यक्ष को शीघ्र हटाने की मांग

  • कांग्रेस के आलाकमान जिलाध्यक्ष बिट्टु पाठक को हटाकर किसी दूसरे सक्रिय कार्यकर्ता को संगठन का जिम्मेदारी सौंपे : लक्ष्मीनारायण तिवारी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मीनारायण  तिवारी ने  कहा कि वर्ष 2019 एवं 2024 के विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर हार गयी। इसकी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था। 

एक माह तक प्रतीक्षा करने के बाद हम और हमारे सभी साथी जो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तथा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी है। सभी सामूहिक मशविरा देते हैं कि बिना किसी देरी के दो पंचवर्षीय चुनाव 2019 एवं2024 में करारी हार की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तुरंत पद छोड़ देना चाहिए।

यदि इस सामूहिक मशविरा के वावजूद इस्तीफा नहीं देते हैं तो प्रदेश नेतृत्व से सामूहिक आग्रह है कि जिलाध्यक्ष बिट्टु पाठक को हटाकर किसी दूसरे सक्रिय कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौपे ताकि संगठन को धार मिल सके। 

जिले में बालू के अभाव में निजी और सरकारी योजनाओं पर कुप्रभाव पड़ रहा है । सरकार त्वरित निर्णय लेने की कृपा करें। शहर में रोड का अतिक्रमण जनसमस्याओं का रुप धारण कर लिया है निगम प्रशासन इस पर शीघ्र कार्रवाई करे। डीवाईडर बनाने से समस्या घटा नहीं बल्कि बढ़ा है। 

प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश सचिव रामाशीष पांडेय, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अमन, विश्राम दुबे, नसीम खान, अमरेश पांडेय, दयाशंकर तिवारी, विद्या सिंह चेरो, प्रभात दुबे, गणेश रवि, उपेंद्र कुमार, दीपक मौजूद थे।

Published / 2025-01-05 19:06:51
झारखंड राज्य का सबसे बड़ा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर का हुआ उद्घाटन

  • राधा कृष्ण की उपासना से जीवन में शांति सुख और समृद्धि आती है : स्वामी सदानंद महाराज

टीम एबीएन, रांची। आज राज्य के धार्मिक और सांस्कृतिक परिदृश्य में एक नया अध्याय जुड़ गया। राजधानी रांची में कटहल मोड़ के समीप पुंदाग में झारखंड राज्य का सबसे बड़ा राधा कृष्ण का मंदिर का उद्घाटन श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के संस्थापक एवं संरक्षक संत शिरोमणि श्री श्री 1008 स्वामी श्री सदानंद जी महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर अमेरिका से आये।टहल किशोर महाराज, चंडीगढ़ से श्यामानंद महाराज, जगत राज महाराज, मोहन प्रियाचार्य जी महाराज, कृष्ण मणि महाराज, साध्वी मीणा महाराज, साध्वी पूर्णा महाराज, के साथ-साथ गुजरात, दिल्ली, पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र से आए संत महात्माओं के साथ  प्रणामी समाज के 20 संत- महात्मा उपस्थित थे। 

झारखंड एवं अन्य राज्यों से आये बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में फूलों की बारिश एवं राधा कृष्ण के जयकारों के साथ श्री राधा कृष्ण के मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खुल गया। उद्घाटन के पूर्व कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा में महिलाएं एवं पुरुष परंपरागत वेशभूषा एवं श्री कृष्ण जी के झंडा लेकर शामिल हुए।

भक्तों के जयकारों एवं भजन गायक मनीष सोनी के सुमधुर भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा में सद्गुरु सदानंद जी महाराज तथा देशभर से आए सभी संत महात्मा प्राचीन विशिष्ट सुसज्जित वाहनों पर सवार होकर भक्तों का अभिनंदन किया। 

तत्पश्चात मंदिर का शुभ उद्घाटन एवं श्री राज श्यामा जी की पूजा पधरावणी प्राण प्रतिष्ठा, कलश स्थापना पूरे विधि विधान के साथ हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर स्वामी सदानंद महाराज जी ने श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कार, और समाजसेवा के महत्व को बताते हुए कहा राधा कृष्ण की उपासना से जीवन में शांति सुख और समृद्धि आती है। 

केवल भक्ति से ही व्यक्ति का आध्यात्मिक उन्नति संभव है लेकिन उसके साथ-साथ समाज की सेवा भी महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जीवन में धैर्य कर्तव्य और सत्य के मार्ग को अपने की प्रेरणा दी। इस मंदिर का निर्माण केवल धार्मिक अनुष्ठान के लिए नहीं बल्कि समाज में भाईचारे और प्रेम को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह मंदिर लोगों को एक साथ लाकर उन्हें अपने धार्मिक और आध्यात्मिक जीवन को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करेगा। जामनगर से आए कृष्ण मणि महाराज ने इस अद्भुत एवं अलौकिक मंदिर के लोकार्पण पर सभी भक्तों को बधाई देते हुए कहा कि सनातन धर्म के लिए गौरव की बात है। तथा यह मंदिर आध्यात्मिक एवं भक्ति भाव विश्वास से आगे बढ़ते हुए पूरे देश के लिए आस्था का केंद्र बनेगा।

ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल ने देश विदेश से पधारे सभी संत महात्माओं एवं अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस मंदिर का उद्घाटन राज्य के धार्मिक जीवन में एक नये युग की शुरुआत है यह न केवल भक्तों के लिए एक तीर्थ स्थल के रूप में कार्य करेगा बल्कि एक सांस्कृतिक केंद्र एवं सामाजिक कार्यों के रूप में भी उभर कर आएगा मंदिर के निर्माण में वास्तु कला के अद्वितीय तत्वों का समावेश किया गया है। 

पूरे मंदिर का अलौकिक एवं नयनाभिराम भव्य श्रृंगार किया गया। संत शिरोमणि डॉ स्वामी सदानंद महाराज एवं  परम पूज्य मोहन प्रियाचार्य महाराज के सानिध्य में संपूर्ण पूजन का का विधिवत अनुष्ठान किया गया। इस पूजा पधरावणी के मुख्य यजमान विजय अग्रवाल सपत्नीक सरिता अग्रवाल के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ किया पूजा अर्चना के बाद प्रसाद महाभोग लगाया गया। 

हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर में श्री कृष्ण की जन्म से लेकर महाभारत काल तक की आकर्षक एवं मनमोहन झांकियां  मंदिर के मुख्य द्वार के ऊपर गोवर्धन पर्वत उठाएं भगवान श्री कृष्ण की वृहद प्रतिमा तो दूसरे द्वार में भगवान श्री कृष्ण की गोपियां के संग रासलीला करते भगवान सुदर्शन की प्रतिमाएं भी मुख्य आकर्षण का केंद्र है। 

मंदिर में ग्रंथ भगवान के वस्त्र, मुकुट, मुरली आदि की पूजा की जायेगी। मंदिर के शुभारंभ एवं श्री राज श्यामा जी की पूजा  प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिर में चार दिवसीय श्रीमद् भागवत सार कृष्ण अमृत कथा परमहंस संत शिरोमणि श्री सदानंद जी महाराज श्रीमद् भागवत सार कृष्ण अमृत कथा तथा परम पूजनीय श्री मोहन प्रियाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से तारतम वाणी तथा अन्य महात्माओं के द्वारा दिव्य प्रवचन आज से 8 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा, वाणी चर्चा बीतक कथा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक रोजाना होगा। 

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित यह भव्य मंदिर स्वामी सदानंद जी महाराज के अथक प्रयास एवं गुरुजी राधिका दास जी के आशीर्वाद से 8 वर्षों में बनकर तैयार हुआ है। इस आयोजन के आयोजक एवं व्यवस्थापक श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर 3000 से भी अधिक भक्तों ने मंदिर पर आकर श्री राधा कृष्ण के दर्शन किए और भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। 

उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम मे ट्रस्ट के संरक्षक अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सचिव मनोज चौधरी, मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ, नवल अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, विधा अग्रवाल, गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, मनीष जालान, पूनम अग्रवाल, सुरेश चौधरी, चिरंजी लाल खंडेलवाल, वेंकट गाड़ोदिया, पूरणमल सर्राफ, विशाल जालान, अजय खेतान, ओम सरावगी, अमित पोद्दार, अशोक लाठ, गोविंद अग्रवाल, जयप्रकाश मित्तल, दीपक चौधरी, नंदू चौधरी, मनीष सोनी, नितिन मोदी, निर्मल छावनिका, प्रभास गोयल, प्रेमचंद श्रीवास्तव, मोहनलाल खंडेलवाल, विष्णु सोनी, शिव भगवान अग्रवाल, सुनील पोद्दार, सुरेश अग्रवाल, सुरेश भगत, अजय मारू, नंदकिशोर पाटोदिया, श्याम सुंदर गोयल, चंडी प्रसाद डालमिया, अनिल कुमार अग्रवाल, प्रदीप राजगढ़िया, ललित पोद्दार, मनोज बजाज, रमन वोडा, संजीव विजयवर्गीय, कौशल राजगढ़िया, रतनलाल बंका, मुकेश काबरा, शिव प्रसाद पोद्दार, चंडी प्रसाद डालमिया, प्रमोद सारस्वत, कमल खेतावत, किशोर मंत्री, अनूप अग्रवाल, मुकेश पोद्दार, प्रमोद बजाज, सुरेश चंद्र अग्रवाल, आदित्य मल्होत्रा, अभिषेक अग्रवाल, नारायण विजयवर्गीय, शिव शंकर साबू, पुनीत पोद्दार, अशोक चौधरी, आर के चौधरी, अजय कुमार डीडवानिया,विनोद झुनझुनवाला आशीष अग्रवाल, मनीष पोद्दार, मनोज कुमार, सुभाष पोद्दार, सौरभ बजाज, कमलेश संचेती, दीपक खेतान, रितिका खेतान, रश्मि जालान, शोभा अग्रवाल, संतोष देवी, नीरज भट्ट, विजय खोवाल, दिलीप अग्रवाल, के अलावे बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

Published / 2025-01-05 18:55:45
पलामू : श्री सर्वेश्वरी समूह के आश्रम में प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आज

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। श्री सर्वेश्वरी समूह के  सुदना स्थित आश्रम में सोमवार को प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।

समूह द्वारा अब प्रत्येक माह के छह तारीख को प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। जिसकी शुरुआत कल होंगी। इस शिविर में वैद्य डागा जी भाग लेगे। वैद्य डागा जी नस रोग विशेषज्ञ हैं।

समूह के डालटनगंज शाखा के उपाध्यक्ष रागिनी राय ने बताया कि प्रत्येक माह के छह तारीख को प्राकृतिक चिकित्सा शिविर होगा। इसके अलावा आश्रम में प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार को  होमियोपैथी शिविर का भी आयोजन भी किया जाता हैं.यह शिविर निःशुल्क होगा।

Published / 2025-01-05 18:52:30
झारखंड के प्रतिनिधियों को ऋण चुकाने का अच्छा अवसर मिला है : सांसद सुखदेव भगत

  • बिस्कोमान कमेटी में झारखंड का प्रतिनिधित्व दिलवायेंगे : विधायक अनूप सिंह
  • बिस्कोमान अध्यक्ष के होने वाले चुनाव के संदर्भ में बैठक का किया गया था आयोजन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आज लोहरदगा सर्किट हाउस में आगामी 16 जनवरी को बिहार बिस्कोमान के अध्यक्ष का चुनाव होना है। इस संदर्भ में एक बैठक का आयोजन वर्तमान बिस्कोमान अध्यक्षत डॉ सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। 

इस बैठक में लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत, बेरमो विधायक अनूप कुमार सिंह सहित बिहार के 12 विधायक उपस्थित थे। बैठक प्रारंभ होने से पूर्व अध्यक्ष ने सांसद सुखदेव भगत का स्वागत किया। इस बैठक में लोहरदगा, गुमला, लातेहार, सिमडेगा एवं गढ़वा जिले से चुने गये प्रतिनिधि उपस्थित थे जिन्हें वोट देने का अधिकार है। 

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि झारखंड के प्रतिनिधियों को ऋण चुकाने का एक अच्छा अवसर मिला है। 2012 में विरोधी पार्टी के लोग ने कहा था कि झारखंड के लोग को बिहार बिस्कोमान के चुनाव में भाग नहीं लेंगे। वर्तमान अध्यक्ष ने केश लड़कर झारखंड के प्रतिनिधियों को वोट देने का अधिकार दिलाया था।

श्री भगत ने कहा कि वर्तमान अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह कर्मवीर है। जब वे अध्यक्ष बने थे तो बिस्कोमान में मात्र 16000 रुपया था तथा 300 करोड़ का लायबिलिटी था उन्होंने अपने कर्म की बदौलत 300 करोड़ काथ लायबिलिटी समाप्त करवाया और अभी बिस्कोमान में 100 करोड़ की राशि उपलब्ध है। 

झारखंड के प्रतिनिधि शत प्रतिशत डॉक्टर सुनील सिंह को वोट देंगे और वे उनके चुनाव में पूरा सहयोग करेंगे। बेरमो विधायक अनूप सिंह ने कहा कि डॉक्टर सुनील कुमार सिंह का अध्यक्ष बनना तय है। उनके जीतने के बाद झारखंड के लोगों को प्रतिनिधि बनवाएंगे यह उनका जिम्मेदारी है। 

बैठक से पूर्व अध्यक्ष एवं सभी 12 विधायक लोहरदगा लोकसभा के सांसद श्री सुखदेव भगत के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। आज के बैठक में विधायक मुकेश रौशन, विधायक विनय यादव, विधायक डब्लू सिंह, विधायक उदय यादव, विधायक छोटेलाल यादव, रमेश चौबे सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Published / 2025-01-05 12:49:54
खूंटी : यात्रियों से भरी बस पलटी, दर्जनों यात्री गंभीर

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर डोड़मा स्थित चंद्रपुर मोड़ के पास यात्रियों से भरी बस और कार के बीच भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चकनाचूर हो गयी और बस सड़क पर पलट गयी, जिसमें बस पर सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये। इसमें कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जबकि एक यात्री का हाथ कट गया।

बस पर सवार लगभग सभी यात्री रनिया और तोरपा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं। सभी पारा शिक्षक और शिक्षिकाएं हैं, जो खूंटी के बिरसा कॉलेज में आयोजित मूल्यांकन परीक्षा देने जा रहे थे। तपकारा बस स्टैंड से दर्जनों यात्रियों को लेकर फिजा और फिजा नामक यात्री बस रांची के लिए निकली थी।

डोड़मा चौक से पहले चंद्रपुर मोड़ के पास तेज गति से चल रही बस की सीधी टक्कर एक कार से हो गयी। कार तेज गति से किसी वाहन को ओवरटेक कर रही थी और फिर बस से टकरा गयी। टक्कर में कार चकनाचूर हो गई और बस पलट गयी। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।

Published / 2025-01-04 21:38:13
दुमका : भीषण सड़क हादसे में चार की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। जिले में भीषण सड़क हादसे की सूचना मिली है। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं। जबकि 4 लोग घायल बताये जा रहे हैं। घटना शनिवार शाम की बतायी जा रही है।

दुर्घटना में मारे गये सभी लोग नोनीहाट गांव के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक सभी लोग नोनीहाट से टेंपो पर सवार होकर मसानजोर डैम गये थे। लौटते वक्त धान लदे ट्रक ने टक्कर मार दिया। फिलहाल सभी घायलों का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Page 457 of 1695

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse