झारखंड

View All
Published / 2025-01-13 21:08:20
पवित्रम सेवा परिवार के चिकित्सा शिविर का लोगों ने उठाया लाभ

6 दिवसीय आवासीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का हुआ समापन 

टीम एबीएन, रांची। पवित्रम सेवा परिवार के तत्वाधान में आयोजित 6 दिवसीय पूर्ण आवासीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का समापन धनबाद में हुआ। पवित्रम सेवा परिवार के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि झारखंड में पहली बार आयोजित प्राकृतिक चिकित्सा उपचार शिविर का शुभारंभ 7 जनवरी को हुआ था। 

इस शिविर में देश के विभिन्न स्थानों से कई प्रमुख चिकित्सा विशेषज्ञों तथा चिकित्सकों की टीम ने 60 महिलाओं एवं पुरुषों का उपचार किया। शिविर का मुख्य मार्गदर्शन पुण्य तीर्थ आंवल खेड़ा, मथुरा गायत्री परिवार की देखरेख में हुआ। इस 6 दिवसीय आवासीय उपचार शिविर का उद्देश्य आहार, जीवन शैली को ठीक करते हुए प्राकृतिक चिकित्सा शैलियों के माध्यम से शरीर को पूर्ण रूप से स्वस्थ करना तथा प्राकृतिक आहार एवं उपचार के माध्यम से सभी साध्य एवं असाध्य रोगों का उपचार किया गया। 

शिविर में प्रतिदिन नि:शुल्क ओपीडी की भी व्यवस्था की थी। तथा लोगों को प्रतिदिन नि:शुल्क बीपी, शुगर, तथा अन्य जांच की गई। शिविर के प्रेरणा के मुख्य स्रोत संस्था के संयोजक अजय भरतिया थे। शिविर में धनबाद, बोकारो, रांची, जमशेदपुर, झारखंड के अन्य जिलों के अलावे कोलकाता, आसनसोल दुगार्पुर, चंडीगढ़ से उपचार के लिए आये लोगों ने 6 दिनों तक प्राकृतिक उपचार होने के बाद लोग बहुत संतुष्ट हुए तथा इस उपचार को बेहद लाभदायक बताया। 

सभी को घरों में निरंतर अपने से उपचार करने हेतु उपकरणों का एक किट का सेट दिया गया। संजय सर्राफ ने बताया कि इस तरह के शिविर से लोगों मे आरोग्य के प्रति जागरूकता पैदा करेगा, पवित्रम सेवा परिवार पिछले कई महीनो से अपने आरोग्य अभियान के माध्यम से स्कूलों व कालेजों मे भी बच्चों को खान- पान एवं दिनचर्या को ठीक करते आरोग्य के प्रति जागरूक कर रहा है। आने वाले दिनों इस तरह की शिविर झारखंड के अन्य शहरों में भी कराने की योजना है। 

शिविर का उद्घाटन सांसद ढुल्लू महतो ने किया था तथा समापन के मुख्य अतिथि विधायक राज सिन्हा थे। शिविर में कई विशिष्ट लोग बीसीसीएल के डायरेक्टर संजय सिंह, डॉ ओम प्रकाश अग्रवाल, अजय भरतिया, मुरली पोद्दार, हरिराम गुप्ता, सीएमए संजय भरतिया, किशन वीरू संघवी, प्रो उपेंद्रनाथ सिंह, राजेश सिंह, संजय सिंघल, राकेश खंडेलवाल, अशोक दुबे, किरण सिन्हा, सीमा मित्तल, आलोक डोकानियां, बिंदेश्वरी प्रसाद, पवित्रम मातृशक्ति की बहनों के अलावा कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Published / 2025-01-12 21:09:54
स्वामी विवेकानंद अद्भुत और अनुपम व्यक्तित्व के संत थे : हरिस बिन जमां

  • लोहरदगा के पुलिस कप्तान ने स्वामी विवेकानंद के 162वीं जयंती पर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
  • बच्चों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों ने प्रस्तुत किया
  • यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पूर्ववर्ती छात्र सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

सुदीप्ता मुखर्जी

टीम एबीएन, लोहरदगा। स्वामी विवेकानंद अद्भुत, अनुपम, व्यक्तित्व वाले थे। उनके जीवन को कोई भी व्यक्ति एक प्रतिशत भी अपने में निहित करेगा। वह नैतिक मूल्यों और अनुशासन से बंधा रहेगा। उक्त बातें लोहरदगा के पुलिस कप्तान हरिस बिन जमां ने कहीं। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड के सेरेंगहातू में भंडरा रोड स्थित यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की 162 वीं जयंती और पूर्ववर्ती विद्यार्थी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

एसपी ने कहा कि अच्छी नीतियों और अच्छी शिक्षा देकर विद्यालय प्रबंधन ने यहां के भावी भविष्य को लगभग तीन दशक से गढ़ने का काम कर रहे हैं। यह स्वामी विवेकानंद के उसे महामंत्र को यथार्थ प्रदान करता है, जो उन्होंने कहा था- उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। यानी यह युवाओं के लिए प्रेरणा देता है, कि संघर्ष करने वाले को प्रोत्साहित करता है, ताकि वह अपने सपने को सच कर सके। 

विद्यालय के संचालक वीके बालांजिनप्पा कर्नाटक के हैं और उनकी पत्नी मणिपुर की है। दोनों ने लोहरदगा जैसे छोटे जगह को अपना कर्म स्थली बनाने का काम किया है। यहां के भाभी भविष्य को बनाने का संकल्प लिया है। यह इसके लिए बधाई के पात्र हैं। स्वामी विवेकानंद जी ने 1893 में शिकागो में जो संदेश दिया, उससे वह शांति और मानवता के पथ प्रदर्शक बन गये। 

एसपी ने कहा कि विद्या से सुचरितता, सुशीलता और सेवा आदि गुणों की प्राप्ति होती है। छात्र जीवन का निर्माण गुणों से हासिल करना होता है। उन्होंने कहा कि हम लोग स्कूल में विवेकानंद को पढ़ा उनके माध्यम से ही हमारा जीवन नियमित संयमित और अनुशासित बना है। यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर वीके बालान्जिनप्पा ने इस मौके पर कहा कि देश और नागरिक का रिश्ता विश्वास और आस्था का होता है। 

उसी प्रकार शिक्षक और विद्यार्थी का रिश्ता आदर और सम्मान का होता है। हमें गर्व है, कि हमारे पूर्ववर्ती छात्र वर्तमान समय में राष्ट्र सेवा के कई गरिमा में पदों पर प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकल्प बहुत है बिखरने के लिए, संकल्प एक ही काफी है सवारने के लिए। यह सीख भी हमें स्वामी विवेकानंद से मिलता है। वह नित्य नवाचार पर विश्वास करते थे। 

इसी वजह से उन्हें सुभाष चंद्र बोस ने भी आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में स्वामी विवेकानंद को कहा था। यही नहीं नोबेल पुरस्कार विजेता और रवींद्रनाथ ठाकुर ने भी कहा था, कि भारत को जानना है तो विवेकानंद का अध्ययन करो। ऐसे महान राष्ट्र पुरुष की जयंती मना कर हम गौरवनित हो रहे हैं। जिस तरह फूल में सुगंध का महत्व है। इस तरह व्यक्ति में व्यक्तित्व का महत्व है। इस मौके पर पूर्ववर्ती छात्रों को सम्मानित किया गया। 

इस खास मौके पर स्कूली बच्चों ने आकर्षक और राष्ट्र के विभिन्न संस्कृतियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन विवेक जाय अनाल और सामी बालान्जिनप्पा ने किया।

कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा डॉ गणेश प्रसाद, डॉ टी साहू, प्रो पीएन अग्रवाल, संजय बर्मन, पिंटू सिंह, विनोद पाठक, आलोक कुमार, हैप्पी, जाह्नवी, रामविलास सिंह समेत बड़ी संख्या में गण्यमन नागरिक ग्रामीण और अभिभावक मौजूद थे।

Published / 2025-01-12 20:30:21
स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ ने किया स्वामी विवेकानंद को नमन, मनायी संक्रांति

टीम एबीएन, रांची। स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ के तत्वावधान में कांके रोड के कृषि भवन के परिसर में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती सह मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 

जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मनोज सिंह एवं सचिव विकास चौधरी ने किया। जिसमें कई वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी पर अपना उद्बोधन दिया। उसके बाद अतिथियों ने चूड़ा, दही और तिलकुट का आनंद लिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में चतरा सांसद कालीचरण सिंह भी उपस्थित रहे। 

मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामाकांत आनंद, रत्नेश कुमार, श्री निवाश, पुनीता राय, इंद्रजीत शर्मा, अनुज कुमार, रंजीत सिंह, जितेंद्र ठाकुर संगठन के कोषाध्यक्ष मनीष पांडेय, प्रवक्ता नरेंद्र पांडेय, रजनीश राय, विनोद पांडेय, सतेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, अखिलेश राय, राजेश कुमार, ब्रजेश कुमार, बादल सिंह, हिमांशु कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

Published / 2025-01-12 20:28:13
कार्मेल स्कूल की घटना निंदनीय : रत्नेश कुमार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के धनबाद जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि डिगवाडीह में कार्मेल स्कूल में छात्राओं के साथ जो घटना घटी है, वह निंदनीय है। 

उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री, धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त आग्रह किया है कि कार्मेल स्कूल के प्रिंसिपल पर एफआईआर दर्ज कर उनपर कड़ी कार्रवाई की जाये। साथ ही उन्हें तुरंत स्कूल से निलंबित किया जाये ताकि ऐसी घटनाओं पर तुरंत रोक लग सके।

Published / 2025-01-12 20:27:43
श्री श्याम मित्र मंडल, रांची की साधारण सभा संपन्न

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य राजधानी रांची की सुप्रसिद्ध धार्मिक व सामाजिक संस्था श्री श्याम मित्र मंडल की साधारण सभा स्थानिय हरमु रोड़ स्थित श्री श्याम मंदिर के मंडल सभागार में संपन्न हुआ। संस्था के अध्यक्ष श्री सुरेश सरावगी ने साधारण सभा में आये हुए समस्त सम्मानित महिला पुरुष सदस्यों का स्वागत किया। 

तदोउपरांत सभा कि कार्यवाही अगले विषय में प्रवेश करते हुए संस्था के महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने गत साधारण सभा 30.7.2023 की कार्यवाही पढ़कर सुनाया, जिसे सर्वसम्मति से संपुष्टि की गयी। महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने विभिन्न गतिविधियों व सेवा कार्यो आदि की संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। 

वित्त वर्ष 2021-22, 2022-23, 2023-24 के अंकेश्चित् आय व्यय लिखित व्यौरा व तुलन पत्र को संस्था के कोषाध्यक्ष पंकज गाड़ौदिया ने समस्त सदस्यों को वितरित कर एवं प्रस्तुत पढ़ कर तदुपरांत सर्वसम्मति से आय व्यय व्यौरा को अनुमोदित करते हुए करतल धव्नी से धन्यवाद दिया। 
वित्त वर्ष 2024-25 के अंन्केशक् के लिये सर्वसम्मति से पुन्ह संजय अग्रवाल को मंनोनित किया गया। 

मंडल के चुनाव हेतु साधारण सभा मे उपस्थित कई गनमान्य सदस्यों ने सुझाव व प्रस्ताव दिया, जिसमें चुनाव पदाधिकारी की नियुक्ति एवं तदोउपरांत दिशा निर्देशन में चुनाव संपन्न हो। काफी वाद विवाद के पश्चात संस्था अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने ज्यदातर सदस्यों की  सुझाव व विचार को सुनते हुए अध्यक्ष के आदेश देते हुए कहा कि मंडल का चुनाव संस्था के संवैधानिक अधिकार के तहत ही होगा, आज की साधारण सभा समाप्त की घोषणा कर सभा समाप्त किया। 

आज की आम सभा में अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, पूर्व राज्यसभा सदस्य अजय मारू, राजकुमार केडिया, उपाध्यक्ष प्रदीप राजगढ़िया, उपाध्यक्ष श्रवण ढानढनिया, मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, कोषाध्यक्ष पंकज गाड़ोदिया, राजीव रंजन मित्तल, स्नेह पोद्दार, गोपाल मुरारका, अशोक लाडिया, अनिल नारनोली, राजेश कतारुका, संजय सर्राफ, मनोज बजाज, कविता मित्तल, रमा सरावगी, अन्नपूर्णा सरावगी, मनोज चौधरी, ओम प्रकाश छावनीका एवं अनेक सदस्य उपस्थित हुए। यह जानकारी मंडल के मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू  ने दी।

Published / 2025-01-12 20:25:32
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम में आज 25 हजार श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की बैठक संपन्न

सड़क, नालियां बनवाने एवं स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम, पुंदाग संपन्न हुई। बैठक में झारखंड के सबसे बड़ा श्री राधा-कृष्ण मंदिर की की गयी। भव्य शुभारंभ की विस्तृत समीक्षा की गयी तथा भावी कार्यो एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी। 

बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन करने हेतु प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे। सड़क एवं नालियां नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ है। प्रशासनिक अधिकारियों, सांसद एवं विधायक से सड़क, नालियां, अति शीघ्र बनवाने एवं स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की गयी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सेवा धाम मे प्रत्येक रविवार को अन्नपूर्णा सेवा निरंतर जारी रहेगा। तथा मंदिर को सुचारू रूप से चलाने हेतु समुचित व्यवस्था के संबंध में भी पूरी विस्तृत चर्चा की गयी। आज श्री राधा- कृष्ण मंदिर मे भारी भीड़ उमड़ी 25000 से भी अधिक श्रद्धालुओं ने आज मंदिर मे भगवान श्री राधा- कृष्ण का दर्शन करने पहुंचे हैं। 

उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक में-ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, विजय अग्रवाल, नवल अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, चिरंजी लाल खंडेलवाल, निर्मल छावनिका, संजय सर्राफ, सुनील पोद्दार, पप्पू जालान, सुरेश चौधरी, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश भगत, प्रभास गोयल, अमित पोद्दार, विष्णु सोनी, सुरेश जिंदल, मनीष सोनी, विद्या देवी अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, संतोष देवी, सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।

Published / 2025-01-12 18:21:55
हजारीबाग : राष्ट्रीय युवा दिवस सह स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। हजारीबाग विवेकानंद युवा महामंडल एवं विवेकानंद आई.टी.आई. के संयुक्त तत्वावधान में 12 जनवरी को विवेकानंद आई.टी.आई., जबरा रोड, कोर्रा, हजारीबाग में राष्ट्रीय युवा दिवस सह स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण एवं वेद मंत्र पाठ के साथ हुआ। 

मुख्य अतिथि डॉ सजल मुखर्जी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद को श्री रामकृष्ण परमहंस से किस प्रकार शिक्षा मिली और उन्होंने भारत की कीर्ति देश-विदेश में किस तरह फैलायी। उन्होंने विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी जी के संदेश को दोहराते हुए कहा कि सभी धर्म सत्य हैं। 

जैसे विभिन्न नदियां अलग-अलग रास्तों से चलकर सागर में मिलती हैं, वैसे ही सभी धर्म अंतत: एक परमात्मा में मिलते हैं। हजारीबाग विवेकानंद युवा महामंडल के स्थायी प्रतिनिधि गजानंद पाठक ने युवाओं को शारीरिक, मानसिक और हृदय से मानवता के प्रति प्रेमी बनने की प्रेरणा दी। महामंडल के अध्यक्ष अनूप सिंहा ने युवाओं को अपनी आत्मा की शक्ति पहचानने और उसका उपयोग करने पर बल दिया। 

महामंडल के सचिव अंकित कुमार ने मन की एकाग्रता पर अपने विचार व्यक्त किये। सुरेंद्र यादव ने चरित्र निर्माण और उसके गुणों की महत्ता को विस्तार से बताया। अन्य वक्ताओं में संजय तिवारी और साकेत पाठक ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। मौके पर मानिक चक्रवर्ती, बसंत कुमार मिश्र, आई.टी.आई. के प्राचार्य  विशाल श्रीवास्तव समेत लगभग 80 युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र पाठ के साथ हुआ।

Published / 2025-01-12 18:20:54
13 को रातू रोड के ओटीसी मैदान में नमो पतंग उत्सव प्रात: 8:30 बजे से

सभी धर्मप्रेमियों को पतंग उत्सव में शामिल होने का आग्रह

समिति प्रात: 8:30 बजे करेगा नमो पतंग का वितरण 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची के सानिध्य में सोमवार 13 जनवरी 2025 को ओ टी सी ग्राउंड (रातू रोड) के मैदान में नमो पतंग उत्सव का आयोजन रखा गया है। रांची के भाजपा सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ  प्रात: 8:30 बजे नमो पतंग उत्सव की शुरुआत करेंगे। 

हिंदू भारतीय संस्कृति में आने वाली पीढ़ियों को जागृत करने के लिए, हिंदू धर्म के संग हमारी भारतीय संस्कृति का पूर्ण निर्वाह करते हुए आज भी पतंग उत्सव, मकर संक्रांति, लोहड़ी, टुसू  सहित अन्य त्योहारो को बड़े ही धूमधाम से समिति मनाते आ रही है। 

समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया नमो पतंग उत्सव का भव्य आयोजन 13 जनवरी को रातू रोड के ओ टी सी ग्राउंड में प्रात: 8:30 बजे प्रारंभ किया जायेगा। प्रात: 8:30 बजे निश्चित समय पर भक्ति मय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के सग पतंग उत्सव प्रारंभ हो जायेगा। 

जिसके अंतर्गत समिति द्वारा लोगों के बीच नमो पतंग का भी वितरण करेगी। साथ ही जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जायेगा। साथ ही आयोजन में शामिल सभी लोगों के लिए खिचड़ी के महाभोग सहित दही, चुड़ा, गुड़ का भी वितरण किया जायेगा। श्री काबरा ने बताया कि कार्यक्रम  की सफलता के लिए प्रभारी बनाये गये हैं। 

  • कंबल वितरण : इसमें संरक्षक संजय सेठ, अध्यक्ष मुकेश काबरा, सचिव रवींद्र मोदी, मंच व्यवस्था अमित चौधरी, मनीष लोढ़ा, संतोष सेठ, नीतू सिंह, पूनम आनंद, सुबेश पांडे, नीलम चौधरी एवं साथी गण कंबल वितरण करेंगे। 
  • पतंग व्यवस्था : नीरज कुमार, सोनू भारद्वाज, प्रकाश, सुबेश पांडे, कुमुद झा, संजय गोयल 
  • आयोजन स्थल प्रभारी : सत्येंद्र सिंह गुड्डू, संजय सिंह लल्लू, बैजू सोनी, विकास कुमार 
  • टेंट एवं साउंड व्यवस्था : नीरज चौधरी, राज वर्मा, ललन श्रीवास्तव, मनोज चौधरी, विषम सिंह, विजय ओझा 
  • खिचड़ी व्यवस्था एवं वितरण : मारवाड़ी युवा मंच 
  • प्रेस एवं मीडिया: प्रमोद सारस्वत एवं संजय पोद्दार को बनाया गया है। 
  • कार्यक्रम के प्रायोजक प्रेम संस मोटर, रांची रहेंगे। 

प्रेस मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत ने रांची के सभी धर्मप्रेमियों से आग्रह किया कि 13 जनवरी 2025 को नमो पतंग उत्सव में ओ टी सी ग्राउंड में प्रात: 8:30 बजे आकर्षक और सुंदर कार्यक्रम में समय पर पहुंचकर आयोजन को सफल बनायें। नमो पतंग उत्सव में सपरिवार इष्ट मित्रों के संग शामिल होकर उत्सव का आनंद ले। 

सभी लोगों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था समिति द्वारा की गयी है। इस उत्सव में पूरे राज्य सहित राजधानी के लोग भी भाग लेंगे और पतंग महोत्सव का पूर्ण आनंद लेंगे। उक्त जानकारी आयोजन समिति सदस्य प्रेस मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने दी।

Page 453 of 1695

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse