झारखंड

View All
Published / 2025-01-17 20:21:22
चैंबर ने किया ईएसआईसी अस्पताल का दौरा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड चैंबर आफ कॉमर्स ने नामकोम स्थित ईएसआईसी अस्पताल का दौरा कर, अस्पताल में बीमितों के ईलाज की सुविधा का जायजा लिया। देखा गया कि 200 बेड का निर्माणाधीन अस्पताल जल्द तैयार होने की स्थिति में है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल को तैयार किया जा रहा है। राजधानी में इसके निर्माण से लगभग 5 लाख बीमित और उनके परिजन लाभान्वित होंगे। 

चैंबर ने पुराने अस्पताल का भी मुआयना कर, वहां बीमितों के ईलाज की सुविधा का जायजा लिया। पुराने अस्पताल में बीमितों के ईलाज की सुविधा संतोषजनक देखी गयी। यह भी बताया गया कि अस्पताल में डॉक्टर्स की कमी को विभाग द्वारा जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। साथ ही मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य भी जारी है। 

इस क्रम में ईएसआइसी के क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन के साथ वार्ता भी की गयी। वार्ता के क्रम में चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने पूर्व की भांति ईएसआईसी द्वारा पुन: आनलाइन सुविधा समागम बैठकों का आयोजन प्रत्येक माह करने का आग्रह किया जिसपर क्षेत्रीय निदेशक ने जल्द इस बैठक को शुरू करने के लिए आश्वस्त किया।

क्षेत्रीय निदेशक ने यह भी बताया कि जिस प्रतिष्ठान में 9 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां ईएसआईसी लागू होता है। किंतु किसी प्रतिष्ठान में यदि एक भी कर्मचारी कार्यरत हों, उन्हें भी पांच प्रकार के रजिस्टर को मेंटेन करने की अनिवार्यता है। 

प्रतिनिधिमंडल में चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा और श्रम एवं ईएसआईसी उप समिति चेयरमेन प्रमोद सारस्वत सहित विभाग से संयुक्त निदेशक शिवेंदु कुमार, चिकित्सा अधीक्षक नीरज कुमार, सहायक निदेशक अभिषेक कुमार शामिल थे। उक्त जानकारी प्रवक्ता सुनील सरावगी और महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने दी।

Published / 2025-01-16 20:33:27
रांची विवि के नवनियुक्त कुलसचिव से मिला आजसू समर्थित छात्र संघ

टीम एबीएन, रांची। गुरुवार को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के एक प्रतिनिधिमंडल रांची विश्विद्यालय के नवनियुक्त कुलसचिव डॉ चरण साहू से मिलकर पुष्पगुच्छ देखकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके कार्यकाल में छात्रहित में पूरी निष्ठा पूर्वक काम करने एवं छात्रों से संबंधित सभी तरह के निराकरण करने की बात की।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी हरीश कुमार, संगठन सचिव एस अली, प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, चेतन प्रकाश, अजित कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के  प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

Published / 2025-01-16 20:32:56
हरिहर मेला को सरकार बृहद स्तर पर प्रमोट करे : देवेंद्रनाथ महतो

प्रत्येक वर्ष 16 जनवरी को होता है आयोजन 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली/ रांची। झारखंड कृषि प्रधान राज्य है। इस वर्ष कृषक आधारित पर्व टुसू संपूर्ण राज्य में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज गुरुवार को सिल्ली प्रखंड कोचों पंचायत में टुसू पर्व मनाया गया। प्रत्येक वर्ष कि भांति आज 16 जनवरी को भव्य टुसू मेला का आयोजन किया। मेले में भारी उत्साह और क्षेत्रीय रीति रिवाज का झलक देखने को मिला। 

मेला कमेटी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मेला में अतिथि के रूप में जे एल के एम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो पहुंच कर आनंद लिया। श्री महतो ने टुसू परब की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हरिहर मेला झारखंड का प्रसिद्ध पौराणिक मेला है। सदियों से यह मेला आस्था का केंद्र रहा है। राज्य सरकार को इस हरिहर मेले को वृहद स्तर पर प्रमोट करना चाहिए। 

मौके पर सिल्ली विधायक अमित महतो, जिला परिषद वीणा देवी, लक्ष्मी देवी आदि विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग उपस्थित रहे। मेला को सफल बनाने में हरिहर मेला समिति के अध्यक्ष राजकुमार और सचिव जगतपाल महतो आदि सदस्यों का अहम योगदान रहा।

Published / 2025-01-16 20:29:26
पीएम को पत्र लिख मुन्ना चौहान को न्याय दिलाने की मांग

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र अंतर्गत कनकनी कोलियरी में संचालित हिल टॉप हाई राइज आउटसोर्सिंग कंपनी में दुर्घटना में मुन्ना चौहान की मौत की जांच कर दोषी अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है। 

पत्र में उन्होंने कहा है कि दिनांक 05-01-2025 को कनकनी कोलियरी में संचालित हिल टॉप हाई राइज आउटसोर्सिंग कंपनी में मुन्ना चौहान की मृत्यु आग से झुलसने के कारण हो गयी थी। इस घटना के लिए कंपनी के महाप्रबंधक अंजय सिंह और कोशल पांडे पूरी तरह जिम्मेदार हैं। जिस स्थान पर पीसी आपरेटर मुन्ना चौहान की मौत हुई, वह क्षेत्र असुरक्षित था। इसके बावजूद इन अधिकारियों ने जानबूझकर मुन्ना से जबरन उस जगह काम कराया।

मजदूर हमेशा उस स्थान पर काम करने से मना करते थे, लेकिन महाप्रबंधक और कोशल पांडे दबाव डालते थे। वे मजदूरों को धमकी देते थे कि अगर काम नहीं करोगे तो घर चले जाओ और तुम्हारी हाजरी बंद कर दी जायेगी। लाचार और बेबश और लाचार होकर मुन्ना चौहान उस स्थान पर काम करते थे। इन अधिकारियों ने अपनी दबंगई के बल पर मजदूरों में इतना आतंक फैला रहे था कि कोई भी मजदूर अपनी नौकरी खोने के डर से कुछ कहने की हिम्मत नहीं कर पाता था। 

लेकिन मुन्ना चौहान की मृत्यु के बाद मजदूरों की आंखें खुल गयी हैं। अब मजदूरों ने एकजुट होकर कंपनी में हो रहे गलत कामों का विरोध करना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले मजदूरों ने सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र देकर माइन में चल रही गाड़ियों ओर पीसी मशीन के फिटनेस और इंश्योरेंस फैल बताया जा रहा था।

इसलिए सभी मजदूरों ने शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी। रत्नेश ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि मुन्ना चौहान की मौत के लिए दोषी अधिकारी कोशल पांडे और महाप्रबंधक अंजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाये। 

Published / 2025-01-16 20:22:02
अब खुलेगा मंईयां सम्मान योजना का पोर्टल

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना में सामने आई गड़बड़ी के बाद वो महिलाएं परेशान हैं, जिन्होंने अब तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे आवेदन कहां करें। सरकार ने प्रज्ञा केंद्रों के साथ करार को रद्द कर दिया।

इसलिए प्रज्ञा केंद्र (सीएससी) से अब मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते। गड़बड़ी सामने आने के बाद मंईयां सम्मान योजना के लिए अलग पोर्टल लांच किया है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग झारखंड की नई गाइडलाइन के अनुसार सीओ-बीडीओ को लॉग-इन दिया जायेगा। 

जब तक अधिकारियों को लॉग-इन आईडी नहीं दिया जा रहा, तब तक पुराने पोर्टल पर ही काम शुरू करने की तैयारी चल रही है। मंईयां सम्मान योजना के पुराने पोर्टल को भी खोलने की तैयारी चल रही है, ताकि पुराने लाभुकों के आवेदन में हुई त्रुटियों को सुधारा जा सके। नये सिरे से महिलाएं आवेदन भी कर सकें।

 दरअसल, बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं हैं, जिन्होंने मंईयां सम्मान योजना के तहत अपना पंजीकरण करा लिया है, लेकिन उनके बैंक अकाउंट में पैसे नहीं आ रहे हैं। इनके आवेदन में कुछ सामान्य त्रुटियां रह गयी होंगी, जिसकी वजह से पैसे उनको नहीं मिल पा रहे हैं।

Published / 2025-01-16 20:19:47
गिरिडीह : दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत

अज्ञात वाहन ने वैन को मारी जबरदस्त टक्कर

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है। 

मेले से आइसक्रीम बेचकर जा रहे थे घर 

घटना गिरिडीह-डुमरी पथ पर चैनपुर की है। मृतकों की पहचान 53 वर्षीय देवचंद साव, 16 वर्षीय थानू कुमार तथा 38 वर्षीय घनश्याम साव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि तीनों मृतक बुधवार देर रात 1 बजे मेले में आइसक्रीम बेच कर वैन में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने वैन को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे भी उड़ गये। 

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इधर इस हादसे के बाद परिवार सदमे में है।

Published / 2025-01-15 20:39:59
जीवन में फलदायी होना ईश्वर की योजना : महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद

टीम एबीएन, चान्हो/ रांची। प्रेरितों की रानी धर्मसंघ की 02 बहनों ने 50 वर्षीय स्वर्ण जंयती एवं 06 धर्मबहनों ने 25 वर्षीय चांदी जयंती चान्हों पल्ली परिसर में मनाया। इस जुबिली अवसर पर रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद उपस्थित रहे एवं उनके लिए धन्यवादी मिस्सा बलिदान अर्पित किया।

आज प्रेरितों की रानी धर्मसंघ की सिस्टर एलिजा केरकेट्टा एवं सिस्टर सुधा खलखो ने 50वर्षीय स्वर्ण जंयती, सिस्टर अंकिता कुल्लू, सिस्टर इशिता कुल्लू, सिस्टर जेन सोरेंग, सिस्टर विवेका डुंगडुंग, सिस्टर नीता होंबो तथा सिस्टर स्नेहा चेम्पलाईल ने 25वर्षीय चांदी जयंती मनायी। इस खास मौके पर रांची महाधर्मप्रांत  के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने धन्यवादी मिस्सा बलिदान चढ़ाया। 

उन्होंने अपने धर्मोपदेश में कहा कि फलदायी होना ईश्वरीय योजना है। हमारे कमजोर और कम क्षमता के बावजूद ईश्वर हमारे द्वारा महान कार्य करता है। इसीलिए ईश्वर को धन्यवाद देना वाजिब है। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने धर्मबहनों के जुबली के उपलक्ष्य में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। 

साथ ही आगे भी अच्छे एवं स्वास्थ्य जीवन की कामना करते हुए उन्हें उनके स्वर्ण जंयती तथा चांदी जयंती के अवसर पर बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं। महाधर्माध्यक्ष ने जुबली मनाने वाली सभी धर्मबहनों के साथ जुबली का केक भी काटा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान डोरंडा के पल्ली पुरोहित फादर पीटर सांगा के मधुर गान प्रस्तुति ने सभी का मन मोहित किया।

प्रेरितों की रानी धर्मसंघ की धर्मबहनों के जुबिली के अवसर रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, चान्हो के पल्ली पुरोहित फादर अलबर्ट लकड़ा, फादर अनुज सोरेंग, फादर अशोक संडील, फादर अमित डुंगडुंग, अन्य पुरोहितगण, प्रेरितों की रानी धर्मसंघ की प्रोविंशियल सिस्टर शोभिता टोपनो अनेक धर्मबहनें एवं जुबिली मानने वाले धर्मबहनों के रिश्तेदार, ब्लाइंड स्कूल के छात्रगण एवं कैथोलिक ख्रीस्तीय विश्वासी शामिल हुए।

Published / 2025-01-15 20:29:02
सबसे प्राचीन प्रसिद्ध टुसू मेला है सतीघाट : देवेंद्रनाथ महतो

टीम एबीएन, रांची। विगत 11 जनवरी को अल्बर्ट एक्का चौक रांची में आयोजित राजधानी टुसू महोत्सव में पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार थापी गयी टुसू की पारंपरिक विदाई की गयी। किसानों का धान कार्य खत्म होने के साथ ही झारखंड का सबसे लंबे समय तक मनाया जानेवाला टुसू परब का धूम चारों तरफ है। 

मेला में मौत कुआं और पारंपरिक हथियार की दुकान मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। पांच परगना क्षेत्र का प्रसिद्ध सतीघाट टुसू मेला में जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो भी पहुंचे। 

मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि मकर के दूसरे दिन अखाईन यात्रा के शुभ अवसर पर रांची जिला के सोनाहातू प्रखंड अंतर्गत राढू, स्वर्णरेखा और कांची नदी त्रिसंगम महातीर्थ स्थल में लगने वाला सतीघाट टुसू मेला सबसे प्राचीन मेला है जो झारखंड और बंगाल राज्य को प्रेम से जोड़ता है। सतीघाट मेला में दूर दराज से लाखों लोग पहुंचते हैं। 

साथ ही उन्होंने बताया कि विगत 11 जनवरी को अल्बर्ट एक्का चौक मेन रोड रांची में आयोजित राजधानी  टुसू महोत्सव में पारम्परिक रीति रिवाज अनुसार थापी गई टुसू का पारंपरिक रीति रिवाज अनुसार टुसू विदाई की गयी।

Page 451 of 1695

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse