टीम एबीएन, रांची। रविवार को रांची के होटल रेनड्यू में जेसीआई रांची ने 65वें शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के पहले मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी जी थे, और विशिष्ट अतिथि के रूप में जेसीआई इंडिया की पूर्व नेशनल प्रेसिडेंट जेसी राखी जैन उपस्थित रहीं।
समारोह में संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन ने अपनी ऊर्जावान टीम के साथ शपथ ग्रहण किया। मुख्य अतिथि श्री बाबूलाल मरांडी जी ने अध्यक्ष प्रतीक जैन और उनकी टीम को शुभकामनाएँ देते हुए जेसीआई को जूनियर चैंबर इंटरनेशनल के बजाय यूथ चैंबर इंटरनेशनल के रूप में संबोधित किया, जो युवाओं के नेतृत्व और समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।
विशिष्ट अतिथि जेसी राखी जैन ने जेसीआई रांची को मिनी जेसीआई जोन के रूप में सराहा और इसकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने नई टीम को समाजसेवा और विकास के लिए प्रेरित करते हुए उनकी योजनाओं की प्रशंसा की।
अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन का विजन:
नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन ने अपनी टीम को संबोधित करते हुए लीडिंग द चेंज थीम पर जोर दिया। उन्होंने इस साल समाज के विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा की, जिनमें 50 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान करने की योजना प्रमुख है।
सचिव: जेसी सनी केडिया
उपाध्यक्ष: जेसी अभिषेक जैन, जेसी निशांत मोदी, जेसी निखिल अग्रवाल, जेसी मयंक अग्रवाल, जेसी साकेत अग्रवाल, जेसी तरुण अग्रवाल
कोषाध्यक्ष: जेसी कौशल मुरारका
संयुक्त सचिव: जेसी सौरभ जालान
प्रवक्ता: जेसी आदित्य जालान
निर्देशक: जेसी अभिषेक नारनौली, जेसी अक्षत अग्रवाल, जेसी अमन सिंघानिया, जेसी अनीश जैन, जेसी अंकित अग्रवाल, जेसी अनुभव अग्रवाल, जेसी किशन अग्रवाल, जेसी मंदीप सिंह, जेसी मोहित बागला, जेसी निखिल मोदी, जेसी नितिन पोद्दार, जेसी प्रवीण अग्रवाल, जेसी ऋषभ छापरिया, जेसी ऋषभ जैन, जेसी ऋषभ जालान, जेसी ऋषभ सिंघानिया, जेसी ऋषि मुरारका, जेसी संदीप खेमका, जेसी संकेत सरावगी, जेसी सौरव नरेडी, जेसी सृजन हेतमसरिया।
मंच संचालन का दायित्व जेसी ऋषभ जैन ने निभाया, जबकि कार्यक्रम के आयोजन और संचालन में जेसी देवेश जैन, जेसी तपिश केडिया, और जेसी केशू जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर जेसीआई रांची के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव और रांची के प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, रांची। भारत के वीर शिरोमणि महान योद्धा राष्ट्रगौरव महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि को झारखंड क्षत्रिय राजपूत महापंचायत एवं महाराणा प्रताप स्मृति संस्थान की केंद्रीय इकाई ने राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के रूप में संयुक्त तत्वाधान में मनाया।
झारखंड क्षत्रिय राजपूत महापंचायत एवं महाराणा प्रताप स्मृति संस्थान के केंद्रीय इकाई के पदाधिकारियों ने रविवार की अपराह्न को झारखंड प्रदेश के रांची महानगर अंतर्गत पुराना विधानसभा के सामने धुर्वा के सेक्टर टू गोलचक्कर अवस्थित राष्ट्रगौरव महाराणा प्रताप के आधार स्तंभ में स्थापित तैलचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के अवसर पर आयोजित राष्टरत्न महाराणा प्रताप स्मृति समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्टरत्न महाराणा प्रताप के संघर्ष व बलिदान से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का युवाओं ने संकल्प लिया।
इस दौरान मौजूद लोगों ने राष्टरत्न महाराणा प्रताप की तरह स्वाधीनता और सम्मान के लिए जीवन भर लड़ने की प्रतिज्ञा की। इस मौके पर मौजूद गणमान्यों ने अपने संबोधन में एक स्वर से कहा कि महाराणा प्रताप राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं सर्वसमाज उनके प्रति आस्थावान है।देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने उन्होंने अंतिम क्षण तक लड़ाई लड़ी जो समस्त भारतवासियों के लिए प्रेरणा है।
महान पराक्रम और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गणमान्यों ने उनके अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण से सदैव प्रेरणा लेने की बात कही। उपस्थित लोगों ने राष्टरत्न महाराणा प्रताप के विचारों पर चलने का संकल्प लिया और उनकी वीरगाथा को घर घर तक पहुचाने का निर्णय लिया एवं देश पर संकट के समय सभी को एकजुट होकर राष्ट की अखंडता के लिए समर्पित होने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रगौरव महाराणा प्रताप अमर रहें के नारों से एवं राष्टरत्न महाराणा प्रताप के जयकारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। अंत में वक्ताओं ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में कहा कि राष्ट्रगौरव महाराणा प्रताप की सेना में भील, आदिवासी, अल्पसंख्यक, वैश्य, अगरे-पिछड़े सहित सभी वर्गो के लोग शामिल थे जो राष्टरत्न महाराणा प्रताप की समावेशी सोच को दर्शाता है।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी शिवाजी सिंह, झारखंड क्षत्रिय राजपूत महापंचायत के संयोजक संजय सिंह,भूतपूर्व विधान पार्षद स्व. रामानंद सिंह के सुपौत्र समाजसेवी प्रो.(डॉ.) धीरज सिंह सूर्यवंशी, झारखंड क्षत्रिय राजपूत महापंचायत के समन्वयक मनीष सिंह, दिलीप सिंह, पुरुषोत्तम सिंह राठौड़, अशोक सिंह, श्री राम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विनोद सिंह, अविनाश सिंह, हरि सिंह, महेश सिंह, सुनील सिंह, विकास सिंह, वीर सिंह, अंशुमान सिंह, श्यामसुंदर सिंह, पी एम सिंह, जितेंद्र सिंह, सुमित सिंह,अनिल कुमार आदि सहित भारी संख्या में महाराणा प्रताप स्मृति संस्थान के पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।
अंत में प्रो (डॉ.) धीरज सिंह सूर्यवंशी ने राष्ट्रभक्ति की खुशबू आती है, उस मेवाड़ी माटी से।स्वाभिमान क्या होता है, वो सीखो हल्दीघाटी से।। के सारगर्भित संबोधन के साथ राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम का विधिवत समापन किया।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड स्वास्थ्य मिशन, रांची, आशा महिला समिति हरमू एवं रांची सिटीजन फोरम के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित मनोकामना पूर्ति छठ घाट के समीप ज्ञान रश्मि हाई स्कूल, हरमू रांची में किया गया।
इस स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 लोगों का निःशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर, जेनरल रोग जांच, नेत्र रोग जांच, हियरिंग (कान) जांच एवं दांत जांच कि गयी। इस मिशन का लक्ष्य है कि शहर से लेकर गांव तक सभी जगहों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवम रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाए। ताकि कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य लाभ से वंचित न रहे।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में झारखंड स्वास्थ्य मिशन, रांची के अध्यक्ष संतोष सोनी, रांची सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमा शंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, सह सचिव हरीश नागपाल और एस मृदुला, कोषाध्यक्ष विनोद बेगवानी, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह एवं आशा महिला समिति हरमू के अध्यक्ष सुमित्रा किस्कू, आशा देवी, ब्रतती मिश्रा, निशा, बेबी कुमारी, ममता देवी, उर्मिला देवी, बालमति कुमारी, सोमरी देवी, सविता कुमारी, अंकिता कुमारी, उर्शिला कुमारी, रतनी उराइन, किरण मिश्रा, इलिसबा तिर्की, बिंदु कच्छप का योगदान रहा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इरबा स्थित मेदांता हॉस्पिटल के डॉ0 प्रतिमा, मुकुंद मिश्रा, पुतुल कुमारी, वंदना लकड़ा,सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल के डॉ0 नौशाद, रंजन सिंह, निशु कुमारी, भरत ऑप्टिकल्स के विशाल कुमार, आनंद कुमार, हरमू स्थित स्माइल डेंटल क्लिनिक के डायरेक्टर डॉ0 अभय कुमार, डॉ0 प्रियंकेश कुमार, कविता कुमारी, बरियातू स्थित हियर जैप क्लिनिक के अनुरंजन कुमार, अनीश कुमार इत्यादि का सहयोग रहा।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत आज रांची जिला के चान्हो प्रखंड के चर्च में आयोजित पुरोहित अभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए।
आज विधि विधान से रांची विशफ के समक्ष इलिआजर कुजूर फादर बने ।मौके पर सांसद ने इलयाजर कुजूर को बुके देकर फादर बनने पर बधाई दी।
इस दौरान सुबे के कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मांडर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि सीताराम भगत, आलोक कुमार साहू ,फुलदेव उरांव ,गयास अंसारी सहित काफी संख्या में मसीह समुदाय के लोग उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम मे स्थित सदगुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) में आज प्रभु जी का एवं उनकी सेवा करने वाले सेवा साथियों का अन्नपूर्णा भंडारा सुरेंद्र बडजात्या एवं किरण देवी बड़जात्या के सानिध्य में उनके भतीजे श्रेयांस बड़जात्या पुत्रवधु प्रियंका बडजात्या, नम्रता जालान के द्वारा संचालित किया गया। अपना घर आश्रम मे मानसिक रूप से कमजोर एवं निराश्रित और दिव्यांग प्रभु जी की सेवा की जाती है यहां उन्हें आश्रय दिया गया है तथा भोजन, इलाज की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। अभी इस अपना घर में 32 जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है।
उक्त जानकारी देते हुए अपना घर आश्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि आज के अन्नपूर्णा भंडारे में आश्रम के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, डुंगरमल अग्रवाल,निर्मल जालान, विजय अग्रवाल, सुरेश भगत, पूरणमल सर्राफ, सुरेश चौधरी,ओम प्रकाश सरावगी, शिव भगवान अग्रवाल, विशाल जालान,पवन पोद्दार,संतोष देवी अग्रवाल, संजय सर्राफ, श्रवण सिंघानिया आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग में धूमधाम से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस मौके पर महान युवा संन्यासी व राष्ट्रनिर्माता स्वामी विवेकानंद को भाव - भीनी पुष्पांजलि दी गयी।
स्वामी विवेकानन्द के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस का थीम युवाओं में निडरता, साहस, सद्भावना, आध्यात्मिक विकास के लिए स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
प्राचार्य एस.के.मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता सदैव बनी रहेगी। उन्होंने जीवन के रहस्यों को भली - भांति समझा था ।वे अध्यात्म और विज्ञान दोनों को समान रूप से महत्त्व देते थे। उनके विचार आज भी युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। हमारी युवा पीढ़ी ही राष्ट्र की वास्तविक संपत्ति है।
उनका सही रास्ते पर चलना ही राष्ट्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर सकता है और ऐसा स्वामी विवेकानंद के विचारों का अनुसरण करके ही संभव है। हमारा देश सदैव उनका ऋणी रहेगा क्योंकि वे भारत के योग और वेदांत दर्शन को विश्व पटल पर लेकर गये। उन्होंने बेलूर मठ की स्थापना की।
उनके द्वारा स्थापित राम कृष्ण मिशन के द्वारा आज भी जन कल्याण के अनेक कार्य किए जा रहे हैं। स्वामी जी मानव मात्र का कल्याण चाहते थे। देश को उन्नति के शिखर पर देखना चाहते थे।स्वामी विवेकानंद के सपनो को साकार करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
टीम एबीएन, रांची। धुमकुड़िया संस्था की संचालिका रानी राज और राजेश गुप्ता को उड़ीसा में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उड़ीसा में राष्ट्रीय प्रेरणादूत सामाजिक आइकॉन सम्मान से सम्मानित किया गया।
धुमकुड़िया के द्वारा भारतवर्ष के विभिन्न भाषाओ तथा संस्कृति का संरक्षण, जनजातीय धरोहरों का संरक्षण एवं प्रसारण , बाल संरक्षण, जरूरतमंद बच्चों के लिए शिक्षा एवं अन्य आवश्यकता संबंधी वस्तुओं का वितरण, काउंसलिंग, उच्च शिक्षा हेतु नामांकन आदि जैसे अन्य सामाजिक कार्य किया जाता है। इनके इन्हीं कार्यों के प्रोत्साहन हेतु यह पुरस्कार दिया गया है।रानी राज को इसके पूर्व भी कई राज्यों के पुरस्कार मिल चुके हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। सेवा भारती लोहरदगा द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण मे रविवार को लगातार आज 136 वां निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का उदघाटन जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सहसचिव संजय चौधरी एवं अनामिका भारती ने संयुक्त रूप से भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प चढ़ाकर किया।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 51 लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करायी। शिविर में हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट,ऑक्सीजन लेवल आदि का निशुल्क जांच किया गया एवं अन्य सभी प्रकार की स्वास्थ जांच पैथोलॉजी के माध्यम से आधे ख़र्च में ही करायी जाती है।
जिलाध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा की मानव शरीर बहुत ही सौभाग्य से प्राप्त होता है, और इस शरीर को बीमारियों से बचाएं खत्म ना होने दें, इसके लिए आपको समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की चेकअप कराते रहना चाहिए जिससे कि होने वाली बीमारियों का पता चल सके और समय रहते बीमारियों को दूर किया जा सके और कहा कि अपने स्वास्थ चेकअप कराने में बिल्कुल ही संकोच न करें।
डॉ कुमुद अग्रवाल ने कहा कि बहुत से लोगों को अपने स्वास्थ संबंधित बीमारियों की जानकारी नहीं रहती है, जो कि चेकअप कराने के बाद ही जानकारी प्राप्त होती है इस शिविर में चेकअप कराने के बाद बहुत से मरीज़ों का बी पी,शुगर, थायराइड,यूरिक एसिड, विटामिन डी आदि काफी बढ़ी हुई निकली और कुछ लोगों की काफी कम भी थी जो आगे जाकर काफी नुकसान दे सकते हैं।
उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल,सहसचिव संजय चौधरी व अनामिका भारती ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह इस स्वास्थ्य शिविर में लोग अपना और अपनेजनों का स्वास्थ चेकअप करा कर बीमारी की जानकारी प्राप्त कर इलाज करवा रहे हैं,यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर निरंतर प्रत्येक रविवार को सुबह एक घंटे के लिए लगायी जाती हैं। पैथोलॉजी के राजीव यादव भी यहां समय दे रहे हैं।
आज शिविर में-जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, अवधेश मित्तल, संजय चौधरी, अनामिका भारती, अंजलि सर्राफ, गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, राजीव यादव, अतुल सर्राफ, शकुंतला देवी, प्रदीप साहू, बिंदेश्वरी देवी, डोमन चंद्र कर्मकार, वीरेंद्र साहू, रमेश कुमार, अनीता देवी, तपेश्वर अग्रवाल, राजेश कुमार, अनिल वर्मा, राजीव कुमार सिंह, विजय चंद्रशेखर, वीरेंद्र कुमार, संगीता देवी, लाल मुनी देवी, शिव कुमार, रामदेव भारती, रामचंद्र गिरी, महेश कास्यंकार, सच्चिदानंद अग्रवाल, सुमन देवी, ओम कास्यंकार, रीता देवी, किशोर अग्रवाल, प्रभु दयाल अग्रवाल, रामजी प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद साहू, केशव महतो, अनूप महतो, कृष्णा प्रसाद, गुंजन देवी, उदय कास्यंकार, अफरोज आलम, प्रभु साहू, पीयूष कुमार, तारा राय भंडारी आदि शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse