झारखंड

View All
Published / 2025-01-22 20:35:34
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वार्षिकोत्सव पर विशेष पूजा आरती, हुआ श्रृंगार भजन कीर्तन

अयोध्या का श्री राम मंदिर भारतीय इतिहास के गौरव का प्रतीक : डूंगरमल अग्रवाल

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्रीकृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम मे अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वार्षिकोत्सव पर श्री राधा-कृष्ण मंदिर मे विशेष श्रृंगार, पूजा-अर्चना, भोग, भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन गायक मनीष सोनी, सज्जन पाड़िया एवं निर्मल जालान ने श्री राम, हनुमान,राधा कृष्ण पर आधारित गाये हुए कई सुमधुर मनमोहक भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया। 

पूरा दरबार जय श्री राम, जय श्री कृष्णा के नारों से गुंजायमान हो गया। सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से महाआरती की। भोग एवं प्रसाद का वितरण किया गया। श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शीश महल में विराजमान भगवान श्री राधा कृष्ण, श्रीमद् भागवत गीता ग्रंथ, भगवान का वस्त्र, मोर मुकुट मुरली की पूजा-अर्चना पूरे विधि विधान से विधिवत किया जा रहा है। 

मंदिर के पुजारी अरविंद पांडे पूरे श्रद्धा भाव के साथ भक्त जनों को पूजा अर्चना कराकर प्रसाद बांटें। मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल ने कहा की अयोध्या का राम मंदिर भारतीय इतिहास के गौरव का प्रतीक है यह मंदिर केवल राम की जन्मस्थली ही नहीं बल्कि हमारी अस्मिता धैर्य की पहचान है। सैकड़ो वर्षों के संघर्ष के बाद निर्मित राम मंदिर एकता और शांति का संदेश देता है। 

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, पुर्णमल सर्राफ, सज्जन पाडिया, विशाल जालान, शिवभगवान अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, बिष्णु सोनी, मनीष सोनी, नंद किशोर चौधरी, संजय सर्राफ के अलावा कई सदस्य उपस्थित थे।

Published / 2025-01-22 20:34:38
रांची : महिला डॉक्टर से 12 लाख की ठगी

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के बरियातू इलाके में प्रैक्टिस करने वाली एक महिला डॉक्टर से शादी के नाम पर इमोशनल ब्लैकमेल कर एक युवक ने 12 लाख रुपये की ठगी कर ली है। मामले को लेकर महिला डॉक्टर ने लालपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है। 

बेंगलुरु के रहने वाले एक युवक ने रांची की एक महिला डॉक्टर से 12 लाख रुपये की ठगी कर ली है। आरोपी से महिला डॉक्टर का संपर्क मैरेज साइट के जरिये हुआ था। दोनों ने एक दूसरे को आनलाइन में ही पसंद किया। जिसके बाद दोनों आगे चल कर शादी करने वाले थे। 

मैरेज साइट के जरिये ही दोनों ने अपने मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान भी किया और फिर दोनों में बातचीत भी होने लगी। इसी बीच आरोपी ने महिला डॉक्टर को बताया की उसे बिजनेस में काफी नुकसान हुआ है। आरोपी ने महिला डॉक्टर को इमोशनल ब्लैकमेल किया और उसे अपने झांसे में लेकर अपने खाते में 12 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिये।

महिला डॉक्टर से आरोपी के द्वारा जब 12 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिये गये, उसके बाद उसने अपना असली रंग दिखाना शुरू किया। वह लगातार महिला डॉक्टर से कन्नी काटने लगा। महिला डॉक्टर ने जब उससे अपने पैसे वापस मांगे तब आरोपी ने उसका फोन उठाना ही बंद कर दिया। 

ठगे जाने का अहसास होने पर महिला डॉक्टर बुधवार को सबसे पहले पुलिस जन शिकायत में पहुंची, जहां रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने मामले में संज्ञान लेते हुए लालपुर थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। रांची एसएसपी ने बताया कि आरोपी युवक के खाते को फ्रीज करवाने का भी निर्देश दिया गया है।

Published / 2025-01-22 20:30:48
गिरिडीह : सीओ की गाड़ी को लगा धक्का, सहमे लोग

गिरिडीह में अंचलाधिकारी की गाड़ी को सफारी कार ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, मंजर देख कांपे लोग

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में आज यानी बुधवार को गांडेय के अंचलाधिकारी की गाड़ी को पीछे से आ रही तेज रफ्तार सफारी एसयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी। वहीं इस घटना में 4 लोग घायल हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार, गांडेय-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर दासडीह इलाके की है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क से उतरकर खेत में जा गिरे और सफारी कार पलट गयी। वहां मौजूद लोग भी इतनी भीषण टक्कर को देख के कांप गये। 

बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार अनियंत्रित सफारी कार ने गांडेय के अंचलाधिकारी मो हुसैन की गांड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के समय अंचलाधिकारी गाड़ी में नहीं थे। ड्राइवर और गार्ड गाड़ी में डीजल भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। 

इस घटना में अंचलाधिकारी के ड्राइवर और गार्ड के अलावा सफारी कार मे बैठे दो लोग घायल हो गये।  वहीं, सूचना मिलने के बाद गांडेय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की छानबीन में जुट गयी है।

Published / 2025-01-22 18:07:52
देवेंद्रनाथ महतो ने राज्य परियोजना निदेशक से की मुलाकात

उत्कृष्ट आदर्श और मॉडल विद्यालय के कर्मी के मांगों पर चर्चा

टीम एबीएन, रांची। राज्य में प्राथमिक बुनियादी शिक्षा व्यवस्था कुछ ठीक नहीं है। एवं शिक्षा विभाग के विभिन्न अनुबंध कर्मी भी अपने मांगों को लेकर प्रयासरत हैं। आज उत्कृष्ट आदर्श और मॉडल विद्यालयों में कार्यरत विज्ञान लैब फैसिलिटेटर के प्रतिनिधिमंडल के साथ जेएलकेएम वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन से मुलाकात की। 

बुनियादी शिक्षा व्यवस्था एवं परियोजना पर चर्चा की गयी। विज्ञान लैब फैसिलिटेटर कर्मियों के सेवा विस्तार तथा मानदेय भुगतान करने का लिखित ज्ञापन निदेशक महोदय को सौंपा गया। लैब फैसिलिटेटर का पिछले चार महीनों से सेवारत है, लेकिन मानदेय का भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिसके उनके पारिवारिक आर्थिक संकट हो रही है। 

बताते चलें कि राज्य में कुल 80 उत्कृष्ट 20 मॉडल विद्यालय एवं 32 आदर्श जेएमडी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से नौ हजार की मानसिक वेतन में नियुक्ति की थी। जिसकी पुन: सेवा विस्तार करने की मांग निदेशक के समक्ष लिखित रूप से आज बुधवार को रखी गयी।

Published / 2025-01-21 22:41:24
विनोद कुमार बने इंडियन बैंक के नये MD और CEO

FSIB ने की नाम की सिफारिश

टीम एबीएन, रांची। एफएसआईबी ने शनिवार को चेन्नई स्थित इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक के पद के लिए विनोद कुमार के नाम की सिफारिश की।

एफएसआईबी की सिफारिश पर अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की ने की हैं। 

विनोद कुमार चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के मायापुर निवासी सेवानिवृत शिक्षक नकुलदेव सिंह के बड़े पुत्र हैं।सूचना मिलते हीं कई लोगों ने शुभकामना संदेश दिया है।

Published / 2025-01-21 22:39:13
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत सहित अनेक सांसदों ने किया छत्तीसगढ़ में कोयला खदानों का औचक निरीक्षण

  • कोयला खदानों में सुरक्षा के विषय पर चर्चा करने के लिए एक बैठक का भी किया गया आयोजन

टीम एबीएन, लोहरदगा। आज छत्तीसगढ़ राज्य के गेवरा कोल माइंस में कोयला खान एवं इस्पात संसदीय स्थायी समिति की, कोयला मंत्रालय एसईसीएल प्रतिनिधियों के साथ कोयला खदानों में सुरक्षा विषय पर चर्चा करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सांसद विजय हांसदा ने किया। 

बैठक में सांसद सुखदेव भगत ने कोयला खदानों में सुरक्षा के विषय पर अपनी बातों को तार्किक ढंग से रखते हुए कहा कि कोयला खदानों में सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देनी की आवश्यकता है।

बैठक में अन्य सांसद सदस्यों ने भी अपनी बातों को रखा। बैठक से पूर्व सांसद सुखदेव भगत सहित अनेक सांसदों ने कोयला खदानों का औचक निरीक्षण भी किया।

Published / 2025-01-21 18:42:34
रांची : हटिया डैम में लाश मिलने से सनसनी

रांची के हटिया डैम से मिला युवती का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

टीम एबीएन, रांची। रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के हटिया डैम में एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है। 

पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। युवती के शव की हालत को देखते हुए पुलिस हत्या और आत्महत्या सहित कई बिंदुओं पर जांच कर रही हैं।

Published / 2025-01-21 18:36:54
1300 करोड़ का हिसाब नहीं दे पा रही हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

  • बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- 1300 करोड़ आपदा प्रबंधन फंड का हिसाब देने में नाकाम साबित हो रही

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर से जमकर हमला बोला है। मरांडी ने राज्य में आपदा प्रबंधन के फंड को लेकर राज्य सरकार पर सवाल खड़े किये हैं। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने  सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हेमंत सरकार पिछले पांच वर्षों में आपदा प्रबंधन विभाग के 1300 करोड़ फंड का हिसाब देने में नाकाम साबित हो रही है। सवाल यह है कि यह राशि आखिर कहां गयी? क्या विभागों ने इसे अन्य कार्यों में खर्च कर दिया, या फिर किसी बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया?

बाबूलाल मरांडी ने कहा एक तरफ वित्त मंत्री राज्य राजस्व बढ़ाने के लिए महुआ शराब बनाने के प्लांट लगाने का बेतुका प्रस्ताव रखते हैं, तो दूसरी तरफ सरकार खजाने से खर्च किये गये हजारों करोड़ रुपये का हिसाब देने में असमर्थ नजर आ रही है। 

यदि इसी तरह अनियमितता और वित्तीय लापरवाही का दौर जारी रहा, तो झारखंड को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। सरकार को हर खर्च का ब्यौरा जनता के सामने रखना होगा, क्योंकि यह जनता की गाढ़ी कमाई का सवाल है। जनता को पाई-पाई का हिसाब चाहिए।

Page 446 of 1695

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse