झारखंड

View All
Published / 2025-01-24 20:39:20
श्री शनिदेव और मां काली मंदिर का 17वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

टीम एबीएन, रांची। आज श्री शनिदेव और मां काली माता के मंदिर का 17वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मौके पर पूजा पाठ कर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसे रातु रोड, राम विलास पेट्रोल पंप के सामने मनाया गया। इस मंदिर का स्थापना स्वर्गीय बद्री सिंह ने 17 साल पहले करवा के पूजा स्थल को बनवाने की बीड़ा उठा के बनवाया था। 

आज इस अवसर पर मंदिर के पुजारी लक्ष्मीकांत ने पूजा पाठ कर शिवम सिंह राजपूत मुख्य यजमान का पूजा करवा के सम्पन्न करवाया  गया, जिसमें पंडित रविन्द्र नाथ मिश्रा जी, पंडित किशन लाल शर्मा एवं पंडिताइन श्री किरण देवी जी का पूर्ण सहयोग रहा। 

मंदिर के अध्यक्ष संजय सिंह उपाध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव हरीश नागपाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, प्रेम जायसवाल, सन्नी सिंह, श्याम जायसवाल, सुनीत सिन्हा, प्रमोद सिंह, रोहित तिवारी, पंकज गुप्ता, अमित साव ने भरपूर सहयोग कर प्रसाद का वितरण मोहल्लेवासियों द्वारा प्रसाद बनवा के बड़ी धूमधाम से पूजा पाठ श्रद्धा से कर प्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन कर हजारों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद ग्रहण करवाया गया।

Published / 2025-01-24 18:03:53
गणतंत्र दिवस भारतीय संप्रभुता और शहीदों की शहादत का प्रतीक : संजय सर्राफ

टीम एबीएन, रांची। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि भारत में 26 जनवरी का दिन हर वर्ष विशेष महत्व रखता है। यह दिन भारतीय गणराज्य की स्थापनाओं और संप्रभुता की अद्वितीय पहचान को उजागर करता है। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था, जिसके साथ ही भारत एक स्वतंत्र और संप्रभु गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। 

यह दिन भारतीय नागरिकों के लिए न केवल कानून और न्याय का सम्मान है, बल्कि हमारे वीर शहीदों की शहादत को भी याद करने का दिन है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। गणतंत्र दिवस का इतिहास 1930 से जुड़ा हुआ है, जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 26 जनवरी को पूर्ण स्वतंत्रता का दिवस घोषित किया था। 

उस समय भारतीयों ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष तेज किया था और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक देशवासियों को इस दिन स्वतंत्रता की ओर अग्रसर होने का आह्वान कर रहे थे। 15 अगस्त 1947 को भारत को स्वतंत्रता मिली, लेकिन 26 जनवरी 1950 को जब संविधान लागू हुआ, तब भारत पूर्ण रूप से एक लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया। इस दिन के महत्व को हम भारतीय संविधान के निर्माण से समझ सकते हैं। 

भारतीय संविधान, जिसे डॉ। भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में तैयार किया गया, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की नींव है। यह संविधान हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। यह संविधान ही वह दिशा और मार्गदर्शन है, जो हमारे देश की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करता है। 

गणतंत्र दिवस पर हर साल दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड आयोजित की जाती है, जिसमें भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और विभिन्न राज्य पुलिस बलों के दस्ते अपनी शक्ति और वीरता का प्रदर्शन करते हैं। साथ ही विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां देश की विविधता को प्रदर्शित करती हैं। इस दिन राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान गाने का विशेष महत्व होता है। 

लेकिन गणतंत्र दिवस का वास्तविक महत्व केवल इस दिन की घटनाओं और समारोहों में नहीं है, बल्कि यह दिन उन शहीदों के बलिदान को भी याद करने का है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी ताकि हम स्वतंत्र और शांतिपूर्ण जीवन जी सकें। चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की बाजी लगाकर भारतीयों के लिए स्वतंत्रता की राह बनाई। 

उनका बलिदान हमसे यह सिखाता है कि स्वतंत्रता और गणराज्य की स्थापना केवल संघर्ष और बलिदान के माध्यम से ही संभव थी। शहीदों का योगदान हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा। गणतंत्र दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमारा देश लोकतंत्र, स्वतंत्रता, और समानता के सिद्धांतों पर आधारित है। 

यह दिन हमें यह भी सिखाता है कि हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज में सहयोग और एकता की भावना बनाये रखनी चाहिए, ताकि हमारे देश की प्रतिष्ठा और समृद्धि हमेशा बरकरार रहे। 26 जनवरी का दिन भारतीय इतिहास और संस्कृति के समृद्ध पक्ष को उजागर करता है, और यह हमें हमारे शहीदों के योगदान को सम्मान देने का अवसर प्रदान करता है।

Published / 2025-01-24 18:01:41
रांची : आइपीएस की स्कॉर्पियो और स्कूली वैन में टक्कर, बाल-बाल बचे बच्चे, चालक चोटिल

टीम एबीएन, रांची। रांची के धुर्वा इलाके में शुक्रवार की सुबह एक आईपीएस की स्कॉर्पियो के साथ टक्कर में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही मारुति वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। वैन का चालक घायल हो गया। गनीमत यह रही कि वैन पर सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। 

हालांकि कुछ बच्चों को थोड़ी चोट आयी है, लेकिन वे सकुशल बताये जा रहे हैं। वैन के चालक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह हादसा धुर्वा थाना क्षेत्र में शालीमार बाजार के पास हुआ। कुछ लोगों का कहना है कि आईपीएस के नाम पर रजिस्टर्ड स्कॉर्पियो के चालक ने स्कूल वैन चालक से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद वैन को पीछे से टक्कर मार दी। 

दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, स्कूल वैन ने एक कार को टक्कर मारी थी। इसे लेकर वैन ड्राइवर की कार ड्राइवर से कहासुनी हो गयी थी। इसके बाद वैन ड्राइवर तेज रफ्तार से गाड़ी लेकर भाग रहा था। 

इसी दौरान वैन दूसरी तरफ से आ रही आईपीएस की स्कॉर्पियो से जा टकरायी। टक्कर में वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उसके अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये हैं। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गयी। वैन में बैठे बच्चे रोने लगे। एक बच्चे को सिर में थोड़ी चोट आयी है।

Published / 2025-01-24 16:33:24
सोच-समझकर करें मंइयां योजना की राशि को खर्च : कल्पना सोरेन

कल्पना सोरेन ने महिलाओं को दी सलाह

टीम एबीएन, रांची। हेमंत सरकार द्वारा शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना को लेकर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने महिलाओं को सलाह दी। कल्पना ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना की राशि को महिलाएं सोच-समझ कर खर्च करें। 

कल्पना ने बेंगाबाद में आयोजित आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन सभा में कहा कि इस राशि की कीमत को महिलाएं समझें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सपना था कि महिलाओं को सम्मान मिले और वे आत्मनिर्भर बनें। यह योजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

उन्होंने झारखंड की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के बच्चे अपने हुनर से झारखंड का नाम देश-विदेश में रोशन करेंगे। साथ ही, उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे यह साबित करें कि वे भारतीय होने के साथ-साथ गर्वित झारखंडी भी हैं। 

वहीं, कार्यक्रम में झामुमो के गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय सिंह, सचिव महालाल सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष नुनुराम किस्कू, विजय सिंह, मीना देवी, सुनील यादव, किशुन सोरेन, सुधीर रजवार और महेंद्र चौधरी समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

Published / 2025-01-24 10:03:36
राजद के झारखण्ड प्रदेश कार्यालय में मनी नेताजी कि जयंती

टीम एबीएन, रांची। गुरुवार को झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में रांची जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र महतो की अध्यक्षता में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए आजाद हिन्द फौज के गठन करके देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनायी गयी।

 सभी वक्ताओं ने सुभाष चन्द्र बोस को आज के दिन भी प्रासंगिक बताते हुए नौजवानो को देशहित में एकजुटता के साथ इनके कुर्बानी के मकसद को पूर्ण करने के लिए तैयार रहने और बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने आज की जरूरत बताया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची जिला सदस्यता अभियान की प्रभारी मंजू साह उपस्थित हुई। जयंती के उपरांत रांची जिला सदस्यता की समीक्षा बैठक हुई जिसमें सदस्यता अभियान की गतिविधियों को जोरदार तरीके से चलाने का निर्णय लिया गया।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू साह, जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र महतो, प्रदेश राजद के शैलेन्द्र शर्मा, सुधीर गोप, आबिद अली,मदन यादव, मुख्तार अंसारी, शालीग्राम पाण्डेय, सहित काफी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। यह जानकारी राजद जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने दी


भवदीय: धर्मेन्द्र महतो, राजद जिलाध्यक्ष रांची

Published / 2025-01-23 23:09:25
रांची : इस रविवार नहीं खा सकेंगे नॉनवेज

टीम एबीएन, रांची। रांची नगर निगम ने रविवार को नॉन वेज बेचने पर रोक लगा दी है। ऐसा गणतंत्र दिवस को देखते हुए किया गया है। इस साल ऐसी कई छुट्टियां हैं, जो रविवार को पड़ रही हैं। इसकी वजह से ऑफिस जाने वालों में मायूसी है।

जहां 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस को छुट्टी मिलती, वहीं इस साल ये रविवार को ही पड़ रहा है। ऐसे में लोगों की एक्स्ट्रा छुट्टी की आस टूट गयी। राजधानी रांची की बात करें तो नॉन वेज प्रेमी रविवार का इंतजार करते हैं। इस दिन मिली छुट्टी पर लोग जमकर नॉन वेज खाते हैं लेकिन इस रविवार वो ऐसा नहीं कर पाएंगे।

दरअसल, इस रविवार को ही 26 जनवरी पड़ रही है। ऐसे में रांची नगर निगम ने पहले ही ऑर्डर पास कर दिया है कि किसी को इस दिन नॉन वेज बेचने की अनुमति नहीं है। अगर कोई इस दिन नॉन वेज बेचता पकड़ा गया तो उसे जुर्माना भरना पड़ेगा। इस खबर के बाद नॉन वेज प्रेमियों का दिल टूट गया है। रविवार को नॉन वेज खाने का मौका उन्हें इस हफ्ते नहीं मिलेगा।

जारी किया ऐसा ऑर्डर

रांची नगर निगम ने गणतंत्र दिवस को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। इस अवसर पर रांची नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले सभी वधशाला और मांस, मछली और मुर्गा की दुकानें बंद रखी जाएगी। इनकी बिक्री पर भी प्रतिबंध रहेगा। अगर 26 जनवरी को किसी को भी ऐसा करते देखा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

Published / 2025-01-23 22:57:38
बरही के पूर्व विधायक अकेला एक बार फिर कांग्रेस में शामिल

टीम एबीएन, चौपारण / रांची। बरही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में एक बार फिर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये। झारखंड प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष ने श्री अकेला को माला पहनाकर स्वागत किया। 

साथ में उपस्थित स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सह प्रभारी बेला प्रसाद, विधायक दल नेता प्रदीप यादव, विधायक दल उप नेता राजेश कच्छप, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर गजेंद्र सिंह, रियाज अंसारी, सुल्तान अहमद, सनी सिंह, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, जयशंकर पाठक, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद,पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान साहित्य अन्य मौजूद रहे।

Published / 2025-01-23 21:58:32
पलामू : अंचल निरीक्षक 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

जमीन म्यूटेशन के नाम पर मांगा था घूस

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड में पदस्थापित हल्का कर्मचारी और प्रभारी अंचल निरीक्षक सुरेश राम को एसीबी ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

सुरेश राम ने जमीन का म्यूटेशन कराने के नाम पर घूस मांगा था। गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम अपने साथ पलामू ले गई है।

Page 444 of 1695

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse