टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में वार्षिक खेलकूद समारोह का भव्य आयोजन किया गया,जिसमें कक्षा एलकेजी से सप्तम तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय प्रसाद,विशिष्ट अतिथि प्रियदर्शी आलोक आईपीएस, डीआईजी,रेल, ने खेल दिवस का झंडोत्तोलन करके किया।
तत्पश्चात गणेशवंदना की मोहक प्रस्तुति दी गई,साथ ही विद्यार्थियों ने योग की विभिन्न मुद्राओं की आकर्षक प्रस्तुति दी।तत्पश्चात कक्षा सप्तम तथा अष्टम की बालिकाओं ने फ्यूजन नृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कक्षा सप्तम तथा अष्टम के विद्यार्थियों ने आकर्षक पिरामिड बनाया, तदुपरांत कराटे की विभिन्न भाव - भंगिमाओं का प्रदर्शन किया गया।
कक्षा षष्ठ की आयुर्धा बनर्जी ने प्राचार्य द्वारा प्रज्ज्वलित मशाल लेकर अपनी टीम के साथ पूरे मैदान का चक्कर लगाया। अंत में खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि न्यायाधीश संजय प्रसाद ने रंग - बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर खेल शुरू होने की घोषणा की। उन्होंने अपने संबोधन में खेलों का महत्त्व बताते हुए कहा कि शारीरिक,मानसिक तथा बौद्धिक विकास के लिए खेलों में भाग लेना आवश्यक है।खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपनी खास पहचान बनाकर नाम कमा सकते हैं।
वहीं विशिष्ट अतिथि आईपीएस प्रियदर्शी आलोक ने विद्यार्थियों को खेलों का महत्त्व बताते हुए कहा कि खेलों में भाग लेने से संघर्ष करने की क्षमता बढ़ती है और खिलाड़ी संकल्प से सिद्धि तक पहुंच जाते हैं। कक्षा एलकेजी से सप्तम तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया तथा विजयी खिलाड़ियों को स्वर्ण,रजत तथा कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।श्रद्धानंद हाउस के खिलाड़ियों को विजेता घोषित किया गया।
प्राचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई के साथ - साथ खेलों का महत्त्व भी बढ़ता जा रहा है।स्वस्थ तन एवं मन - मस्तिष्क के लिए बच्चों को खेलों में भाग लेना चाहिए ।हमारी डीएवी. संस्था के कई पूर्व विद्यार्थी राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके नाम कमा रहे हैं।बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को सतत अभ्यास करते रहना चाहिए।
खेलों की प्रतिस्पर्धाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में विद्यालय के खेल शिक्षक आशीष जायसवाल और प्रणव प्रताप ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर एम.के. सिन्हा, सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी, झारखंड,जोन - बी सह प्राचार्य डीएवी. कपिल देव ,संजय कुमार मिश्रा ; सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी,झारखंड ,जोन - जे, सह प्राचार्य डीएवी.हेहल, तापस घोष;प्राचार्य डीएवी. बरियातु, प्रदीप कुमार झा; प्राचार्य ,डीएवी. गांधी नगर, रोजी बाधवानी; प्राचार्या, डीएवी आनंद स्वामी उपस्थित थे।उक्त खेल आयोजन में कक्षा एलकेजी से सप्तम तक के सभी विद्यार्थी, उनके अभिभावक तथा शिक्षक - शिक्षिकाओं ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। बिहार जनता खान मजदूर संघ के केंद्रीय संगठन सचिव रत्नेश कुमार ने झारखंड सरकार धनबाद डीसी सहित धनबाद नगर निगम को ट्वीट कर लिखा कि लोयाबाद वार्ड नं0 8 के लोयाबाद नं0 6 क्षेत्र में नली निर्माण कार्य में किया जा रहा है।
घटिया समाग्री का इस्तमाल वार्ड नं0 8 के जई की मिली भगत से हो रहा है नली निर्माण में भारी घोटाला सरकार को चूना लगाया जा रहा है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर, (पलामू)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयुक्त कार्यालय में मतदाता शपथ दिलाई गई। प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा ने सभी अधिकारियों- कर्मियों को मतदाता के रूप मेंं सभी निर्वाचनों मेंं मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी।
उन्होंने कहा कि मतदाताओं को उनके संवैधानिक दायित्व से अवगत कराने हेतु निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता हेतु प्रतिज्ञा का प्रेषण किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस हेतु थीम वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम निर्धारित किया गया है।
हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
शपथ के मौके पर आयुक्त बाल किशुन मुंडा के अलावा उनके सचिव बिजय वर्मा सहित आयुक्त कार्यालय, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार कार्यालय, प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कार्यालय, डीआईजी कार्यालय आदि कार्यालयों के कर्मीगण उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार के ऊर्जा विकास निगम से 109 करोड़ रुपये अवैध निकासी मामले में झारखंड एटीएस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में एक आरोपी के घर छापेमारी कर एटीएस की टीम ने 60 लाख रुपये नगद बरामद किये हैं। झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने बताया कि छापेमारी में भारी मात्रा में नगद पैसे मिले हैं।
झारखंड सरकार के महत्वपूर्ण उपक्रम पर्यटन विकास निगम लिमिटेड, झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड के खाते से लगभग 109 करोड़ रुपये गायब करने के मामले में जांच जारी है। इस दौरान एटीएस ने रांची के डोरंडा इलाके में रहने वाले राम लखन यादव के यहां छापेमारी कर 60 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने बताया कि छापेमारी के दौरान अब तक 60 लाख रुपए नगद बरामद किए गए हैं। दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड, झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड के अकाउंट से 107 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का बंगाल कनेक्शन सामने आया है। मामले की जांच कर रही है एसआईटी को यह जानकारी मिली है कि बंगाल के हजारों सिम कार्ड का प्रयोग कर दर्जनों की संख्या में खाते खुलवाकर बंगाल के विभिन्न हिस्सों में अवैध निकासी के पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने अब तक 350 खातों में पड़े 47 करोड़ 20 लाख रुपए फ्रीज करवाया है। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि सरकारी पैसे की निकासी में बंगाल कनेक्शन सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है।
अब तक कि जांच में यह बात सामने आयी है कि 109 करोड़ रुपए की अवैध निकासी मामले का मास्टरमाइंड कोलकाता का रहने वाला है। उस व्यक्ति ने अपने गुर्गों, बैंक कर्मियों और कुछ सरकारी कर्मियों की मदद से घोटाले को अंजाम दिया है। एसआईटी की जांच में यह बात भी सामने आई है कि 109 करोड़ की अवैध निकासी के लिए लगभग 1200 खातों का इस्तेमाल किया गया था। खातों के लिए हजारों की संख्या में सिम कार्ड का प्रयोग किया गया था। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि अब तक इस मामले में 50 करोड़ रुपए से ज्यादा फ्रीज किये गये हैं। जबकि सेंट्रल बैंक के एक मैनेजर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
टीम एबीएन, रांची। प्रतिष्ठित उद्यमी एवं समाजसेवी अशोक भालोटिया के आकस्मिक निधन पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अशोक भालोटिया न केवल एक सफल उद्यमी थे बल्कि एक विनम्र और उदार व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने मारवाड़ी समाज के एकता, संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने के लिए अनेक कार्य किये।
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि अशोक भालोटिया सरल, मिलनसार, मृदुभाषी, स्पष्टवादिता, धार्मिक व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। वे झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष सहित विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं धार्मिक संस्थाओं में विभिन्न पदों मे रहकर समाज की सेवा मे अपना अतुलनीय योगदान दिया। जो अविस्मरणीय है। उनके निधन से पूरे समाज, व्यापार एवं उद्योग जगत को एक अपूरणीय क्षति हुई है।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, सुरेश चंद्र अग्रवाल, मनोज चौधरी, पवन पोद्दार, अनिल अग्रवाल, पवन शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, कौशल राजगढ़िया, अशोक नारसरिया,कमलेश संचेती, प्रमोद सारस्वत, अंजय सरावगी, किशन साबू, सज्जन पाड़िया, रमण वोडा, बबलू हरित, कमल जैन, सुनील पोद्दार, सौरभ बजाज, अजय कुमार खेतान, दीपेश निराला, विशाल पाड़िया, विकास अग्रवाल, मनोज रूईया, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, संजय सर्राफ आदि शामिल है।
टीम एबीएन, रांची। 76वें गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने राजधानी रांची मोराबादी मैदान में झारखंड के वर्तमान परिस्थिति पर सामूहिक प्रेस वार्ता की। प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हमें एहसास दिलाता है कि हम सभी एक लोकतांत्रिक, गणतांत्रिक, संप्रभुत्व संपन्न गणराज्य में रहते हैं।
गणतांत्रिक होने का तात्पर्य है कि सरकार के सभी कार्यों और योजनाओं का हर स्तर पर लागू और समीक्षा करने के लिए गठन किये गये सभी बोर्ड, निगम, परिषद और संवैधानिक आयोग का आम जनता के हित में सुचारु रूप से संचालन किया जाना चाहिए। लेकिन झारखंड में दर्जन भर से अधिक बोर्ड, निगम, परिषद, आयोग (प्राधिकार) ऐसे हैं जिनका दफ्तर तो है लेकिन उसमें बैठने वाला कोई नहीं है, विभागीय सभी कार्य शिथिल पड़े हुए हैं।
अलग झारखंड के 24 साल बाद और गणतंत्र हुए 75 साल बाद झारखंड के वर्तमान परिस्थिति पर मूल्यांकन करते हैं तो हम पाते हैं कि इतने लंबे समय बीतने के बाद भी स्थानीय निति, नियोजन निति, नियमित नियुक्ति परीक्षा नियमावली इत्यादि नीति नहीं बन पाई है । आज भी पीड़ित छात्र, किसान, मजदूर, गरीब को न्याय नहीं मिल रहा है।
जेपीएससी अध्यक्ष पद पिछले पांच महीना से रिक्त पड़ा है जिससे 11 वीं सिविल सेवा परीक्षा, फॉरेस्ट रेंजर आफिसर, सीडीपीओ जैसे अन्य परीक्षाफल नई विज्ञापन में बाधित हो रही है, युवा भविष्य का योजना नहीं बना पा रहें हैं। राज्य सूचना आयोग, महिला आयोग, मानव अधिकार आयोग, झारखंड राज्य बाल श्रमिक आयोग जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था की अध्यक्ष पद रिक्त होने के कारण निष्क्रिय है जिससे राज्य के पीड़ित लोगों को न्याय नहीं मिल पा रही है। आज भी झारखंड के मजदूर छात्र किसान न्याय के लिए दर दर भटक रहे हैं।
इसके अलावा झारखंड राज्य वन विकास निगम, झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, झारखंड पर्यटन विकास निगम, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, झारखंड माटी कला बोर्ड, समाज कल्याण बोर्ड, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद , झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग झारखंड राज्य निगरानी पार्षद, झारखंड राज्य विकास परिषद, झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार, झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद ऐसे अन्य हैं जिनके दफ्तर तो है लेकिन उसमें बैठने वाले कोई नहीं है कार्य शिथिल पड़े हुए हैं । तो आखिर हम कैसे रिपब्लिक होने का एहसास करें? मूल्यांकन करने की आवश्यकता है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। बिहार जनता खान मजदूर संघ के केंद्रीय संगठन सचिव ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर कहा कि सूत्रों से लगातार जानकारी मिली है कि कतरास क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद में धडल्ले से अवैध लोहा का कारोबार चल रहा है।
अवैध कारोबारी ने छाताबाद के खुशबू मोहल्ला में अपना अवैध गोदाम खोल रखा है जहां से अवैध लोहा कारोबार का संचालन किया जाता है। बताया जाता है कि इस अवैध लोहा कारोबार का संचालन अतुल नामक व्यक्ति के द्वारा किया जा रहा है।
अतुल ने क्षेत्र में 1 दर्जन लोगों को इस अवैध धंधे में उतार रखा है जो रेलवे, बीसीसीएल और अन्य बन्द फैक्ट्रियों से लोहा कटिंग कर अतुल के गोदाम में कम दामों में बेच देता है। सीआईएसएफ की लापरवाही से क्षेत्र से हर रोज लाखों रुपया का लोहा चोरी हो रही है लेकिन अवैध लोहा कारोबारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
स्थानीय लोगों की मानें तो यह अवैध कारोबार जोर शोर से फल फूल रहा है। अतुल कतरास में बड़ा कारोबारी बनने की ओर अग्रसर है। अवैध कारोबारी अतुल को न तो सीआईएसएफ का खौफ है और न ही पुलिस प्रशासन का। साथ ही लोहा तस्कर कतरास के थाना प्रभारी महोदय का भी छवि धूमिल कर रहे है इसलिए आप अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें।
टीम एबीएन, रांची। जिला अंतर्गत सिल्ली, सोनाहातू, राहे थाना क्षेत्र में आये दिन अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है, जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। आज शुक्रवार को जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो रांची जिला ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल से मुलाकात कर कार्रवाई हेतु मांग पत्र सौंपा।
क्षेत्र के वर्तमान स्थिति पर विस्तार से अवगत कराया। श्री महतो ने बताया कि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक महीने के दरमियान में दो दर्जन से अधिक चोरी के मामले सामने आया है। सोना, चांदी, आभूषण ज्वैलर्स और नगदी रुपये की चोरी हुई है। जिससे लोगों में डर की स्थिति बनी हुई है।
लिखित आवेदन में बताया कि 10 जनवरी 2025 को सोनाहातु थाना के मारांकिरी गांव में छह घर, 8 जनवरी को सिल्ली थाना के चार घर एवं 18 जनवरी को आठ घर एवं 21 जनवरी को राहे थाना क्षेत्र के बारूडीह पारमडीह गांव के नौ घरों में चोरी हुआ है। पुलिस प्रशासन से यथाशीघ्र क्राइम कंट्रोल और रिकवरी की मांग की।
ग्रामीण एसपी ने सकारात्मक पहल करते हुए आश्वासन दिया कि कि सिल्ली डीएसपी, बुंडू एसडीपीओ, सिल्ली, सोनाहातू, राहे थाना के एक-एक इंस्पेक्टर तथा एक टेक्निकल टीम के सहयोग से एक एसआईटी गठन कर एक सप्ताह के अंदर सभी चोर को गिरफ्तार कर रिकवरी कराया जायेगा तथा क्षेत्र में अमन चैन शांति बहाल किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse