एबीएन न्यूज नेटवर्क, राहे। राहे मांझीडीह में एक बड़ा सड़क दुर्घटना घटित हुआ है। जिसमें कुड़ियामु निवासी राजेश महतो (25) पिता विनोद महतो का सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गया है। इसके साथ ही अन्य तीन व्यक्ति (जगजीवन महतो, मंटू महतो एवं बिकास महतो) बुरी तरह घायल है। तीनों घायल व्यक्ति फिलहाल अस्पताल में इलाजरत है।
उक्त दुर्घटना M/S गंगा कंस्ट्रक्शन द्वारा सड़क एवं पुल निर्माण में गलत कार्य शैली के हुआ है। निर्माण प्रक्रिया में भारी अनियमितता एवं गड़बड़ी के कारण हुआ। पीड़ित परिवार को समुचित न्याय दिलाने के लिए JLKM वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो दो दिन से आंदोलन में डटे रहे। सड़क जाम किया गया। जिसमें ग्रामीणों का भरपूर सहयोग देखने को मिला।
परिणामत: कल मंगलवार देर शाम को साढ़े पांच लाख कि नगद राशि एवं अन्य शर्तों के साथ आंदोलन को स्थगित किया गया। उक्त मुआवजे की सहयोग राशि स्थानीय जिंतु पंचायत के मुखिया, ग्राम प्रधान एवं निर्वाचित वार्ड सदस्य की मौजूदगी में मृत के पत्नी ममता देवी एवं अन्य घायल परिवार को दिया गया।
साथ ही देवेंद्र नाथ महतो ने उक्त गंगा कंस्ट्रक्शन कंपनी को सेफ्टी प्रिकॉशंस के सभी तय मानकों का अनुपालन के साथ ही कार्य करने का कड़ी चेतावनी दी गयी। ताकि भविष्य में ऐसी कोई आकस्मिक दुर्घटना न हो। बताते चलें कि M/S गंगा कंस्ट्रक्शन कंपनी पलामू के द्वारा सरकारी टेंडर के तहत बुंडू से बंता तक बृहद रूप से सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, राहे। कुड़ियामु सोनाहातू निवासी निवासी राजेश महतो (25) पिता विनोद महतो की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। उक्त घटना एमएस गंगा कंस्ट्रक्शन कंपनी पलामू के पुल निर्माण में हुए अनियमितता एवं भारी गड़बड़ी के कारण हुआ है। पीड़ित परिवार को न्याय हेतु जेएलकेएम के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो पिछले दो दिनों तक आंदोलनरत रहे।
परिणामत: आज मंगलवार को उक्त कंपनी द्वारा विभिन्न शर्तों के साथ पीड़ित परिवार को साढ़े पांच लाख नगद दिया गया। देवेंद्र नाथ महतो ने उक्त कंस्ट्रक्शन कंपनी को सेफ्टी प्रिकॉशंस के सभी मानको पालन करने का कड़ा चेतावनी दिया। ताकि आगामी समय में कंपनी के लापरवाही की वजह से ऐसी कोई क्षेत्र दुर्घटना न घटित हो।
टीम एबीएन, रांची। आल झारखंड मदरसा टीचर्स एसोसिएशन की चुनावी बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद फजलुल होदा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में धनबाद, गरीडीह, हजारीबाग, रांची, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज समेत झारखंड के सभी जिलों के मदरसा शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए महासचिव मौलाना मो हामिद गाजी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों एवं कठिनाइयों एवं समस्याओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि झारखंड अलग होने के बाद 2000 में मुझे एसोसिएशन का महासचिव चुना गया, तब से मैं लगातार संघर्ष कर रहा हूं और उस समय के शिक्षकों की सभी समस्याओं का समाधान मेरे साथियों के सहयोग से हुआ। जिसमें डीए 334 फीसदी, पांचवां वेतनमान और छठा वेतन शामिल ह। फिर 2014 में पेंशन स्वीकृत की गई जिसे दुर्भाग्य से रघुर सरकार ने रद्द कर दिया।
इतना ही नहीं, भौतिक सत्यापन के नाम पर लगातार तीन वर्षों तक मदरसों के शिक्षकों का वेतन रोककर मदरसों के अस्तित्व को समाप्त करने की भी योजना बनायी गयी थी। लेकिन 2019 में सरकार बदली और एसोसिएशन की मेहनत से बंद वेतन चालू हुआ। एसोसिएशन की मेहनत और प्रयास से हेमंत सरकार की कैबिनेट ने 2022 में पुन: पेंशन बहाली को मंजूरी दी और हाईकोर्ट ने 2014 की पेंशन बहाली का भी आदेश दिया।
बैठक में एसोसिएश्सन के कोषाध्यक्ष मौलाना शुजाउल हक ने लेखा-जोखा पेश किया गया, जिस पर सभी लोगों ने अपनी संतुष्टि व्यक्त की। बाद में चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न की गयी। चुनाव के संबंध में सभी प्रतिभागियों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन के पदाधिकारी अपने अपने पदों पर बने रहेंगे, परंतु जो पद रिक्त हो गये हैं, उन पर नये पदाधिकारियों का चुनाव होगा तथा प्रत्येक जिले से मदरसों की संख्या के अनुपात में सदस्य निर्वाचित किये जायेंगे।
परामर्श एवं प्रतिभागियों द्वारा सर्वसम्मत निर्णय से निर्वाचित किये गये पदाधिकारी एवं सदस्यों में संरक्षक मास्टर मो शरफुद्दीन रशीदी, अध्यक्ष सैयद फजलु होदा, उपाध्यक्ष मौलाना कुतुबुर रहमान फैजी, उपाध्यक्ष मास्टर मो फिरोज, उपाध्यक्ष मौलाना मो कफील अहमद, महासचिव मौलाना हामिद गाजी, सचिव मास्टर मुख्तारुल हक, संयुक्त सचिव मास्टर मो मुस्लिम, सह सचिव हाफिज अब्दुल समद, सह सचिव मौलाना मो रिजवान, कोषाध्यक्ष मौलाना शुजाउल हक, कार्यालय सचिव सह मीडिया प्रभारी मौलाना मो हम्माद कासमी, कार्यालय सचिव मौलाना नूर आलम चुने गय। जबकि सदस्यों में अब्दुल्लाह अल बाकी़, मौलाना अफाक, मौलाना असद अली फैजी, मास्टर अब्दुल गफ्फार, मौलाना मो मुमताज, मो ओवैस, मो शरीफ़, अब्दुल मन्नान, निशात अहमद़, मास्टर मो आदिल, मास्टर मो इमरान अजीजी, मो अब्बास अंसारी के नाम शामिल हैं। बैठक का संचालन मुफ्ती मो सुफियान कासमी ने किया।
टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल ने सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सदर अस्पताल रांची में जरूरतमंदों और मरीजों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सर्दी के प्रकोप से जूझ रहे जरूतमंदों लोगों को राहत प्रदान करना था।
उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम समाज के हर वर्ग की मदद करें। ठंड के इस मौसम में ऐसे प्रयास जरूरतमंदों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान क्लब के अध्यक्ष अमित शर्मा, पूर्व अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल कंबल प्रोजेक्ट चेयरपर्सन मोनिका गोयंका कि ओर से 500 कंबल वितरित किये गये।
अस्पताल प्रबंधन ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से जरूरतमंदों को न केवल भौतिक सहायता मिलती है, बल्कि समाज में एकजुटता का भी संदेश जाता है। पूर्व अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा कि हमारे क्लब के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और कंबल वितरण में मदद की।
हमें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम अस्पताल में भर्ती मरीजों और जरूरतमंदों के लिए एक छोटा सा सहारा बन पायेगा। कार्यक्रम में मरीजों और उनके परिजनों ने इस सहयोग के लिए क्लब का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी लायंस क्लब आॅफ रांची ग्लोबल के अध्यक्ष अमित शर्मा ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। जिला के निरसा में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। निरसा एसडीपीओ ने बताया कि पिछले दिनों निरसा थाना क्षेत्र के श्यामलाल रविदास ने थाना में लिखित आवेदन देकर ठगी की शिकायत की थी।
श्यामलाल ने बताया था कि नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 18 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी, लेकिन अब तक नौकरी नहीं मिली है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने धनबाद जिला के सुदामडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ ने बताया कि रेलवे में ठगी करने वाले गिरोह में 10 से 12 लोग है।
अलग-अलग राज्य में ये लोग रह रहे है। ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है। 8 से 10 अभ्यर्थियों को रेलवे में नोकरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की गई है। पकड़े गये एक आरोपी की पहचान देवनारायण सुपाकर के रूप में हुई है।
टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्रीकृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम सेवा धाम में स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर मे पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार झा (आईपीएस) ने अपनी धर्म पत्नी पूजा झा के साथ मंदिर पहुंचे तथा भगवान राधा कृष्ण का माथा टेका एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर के पुजारी अरविंद पाण्डे ने उन्हे अंग- वस्त्र दुपट्टा ओढ़ा कर अभिनंदन किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी, सुरेश अग्रवाल, पुर्णमल सर्राफ ने उन्हे भगवान राधा-कृष्ण का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। आईजी अखिलेश कुमार झा ने मंदिर की सुंदरता भव्यता एवं कलाकृति देखकर मंत्र-मुग्ध हुए।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही श्री राधा- कृष्ण मंदिर झारखंड का एक धार्मिक स्थल होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं की समुचित सुविधा के लिए सुरक्षा विधि व्यवस्था के साथ-साथ श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम तक की सड़कों- नालियों एवं पार्किंग की सुचारु व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कही।
उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल पवन कुमार पोद्दार विशाल जालान आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर टू धूर्वा परिसर विद्यालय में झंडोतोलन समारोह युग निर्माण कन्या विद्यालय विद्यार्थियों साथ अखिल विश्व गायत्री परिवार युगतीर्थ शक्तिपीठ सेक्टर टू परिसर में लायंस क्लब रांची हरिकनक ग्रेटर कि पूरी टीम (लायन राजेश केडिया, लायन प्रेमशंकर मिश्रा, लायन अमित मिश्रा, लायन डॉ. दीपक कुमार, लायन ममता मिश्रा, लायन साकेत अग्रवाल) एवं मुख्य अतिथि माननीय लायन विजय पाठक (वरीय संरक्षक, छात्र क्लब मानव कल्याण मंच) के साथ 76वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम व उत्साहपूर्वक मिष्ठान पैकेट वितरण सहित मनाया गया। उक्त जानकारी लायन शिव किशोर शर्मा और डाक्टर दीपक कुमार ने दी।
टीम एबीएन, रांची। वाइबीएन पब्लिक स्कूल सेक्टर वन में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर विद्यालय में मुख्य अतिथि अध्यक्ष अनीता गुप्ता एवं उनकी टीम के सदस्य विनीता सिन्हा, निक्की शरण, रंजना सिंह, पुष्पा ओझा, सुनीता प्रसाद और साथ में मुख्य गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर टू के अतिथिगण उपस्थित रहे।
इनमें अखिल विश्व गायत्री परिवार झारखंड प्रांत के मुख्य जोन प्रभारी रामनरेश प्रसाद,शक्तिपीठ सहायक लक्ष्मण मंडल, भाजपा की जिला मंत्री पूनम जायसवाल, विद्यालय के निदेशक श्रीरामजी यादव एवं प्रधानाचार्या डॉ. चांदनी नाथ ने अपनी उपस्थिति से समारोह में गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसे प्रधानाचार्या डॉ. चांदनी नाथ द्वारा संपन्न किया गया।
ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के बच्चों ने मार्च पास्ट कर अपनी अनुशासन और समर्पण की भावना का परिचय दिया। इसके बाद नन्हें-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें देशभक्ति गीत से ओत-प्रोत, नृत्य, भाषण, कविता पाठ एवं झारखंडी लोकनृत्य शामिल थे। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्रीरामजी यादव ने अपने प्रेरणादायक भाषण में कहा कि जिन बच्चों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, उनके लिए हमारे विद्यालय के द्वार हमेशा खुले रहेंगे।
साथ ही, श्रीरामनरेश प्रसाद ने अखिल विश्व गायत्री परिवार मिशन की युग निर्माण योजना योजना के उद्देश्य, गायत्री महामंत्र की महिमा, महायज्ञ-परमार्थ, ऋषियों और संस्कारों की पुण्य परम्परा पर प्रकाश डाल कहा कि आज समय की मांग व पुकार के अनुसार विद्यार्थी जीवन में शिक्षा में विद्या का प्रवेश अपेक्षित है। लक्ष्मण मंडल जी ने अपने आशीर्वचन में सभी विद्यार्थियों को प्रेरणा देते हुए उनके बेहतर जीवन और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों, ग्राउंड स्टाफ और बच्चों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। गणतंत्र दिवस का यह आयोजन सभी उपस्थित लोगों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव बना। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक सह प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख जय नारायण प्रसाद ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse