झारखंड

View All
Published / 2025-01-30 17:15:02
संसद सत्र में भाग लेने दिल्ली रवाना हुए सांसद सुखदेव भगत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत 31 जनवरी से प्रारंभ होने वाले संसद के बजट सत्र में भाग लेने के लिए आज दिल्ली रवाना हुए। सांसद सुखदेव भगत बजट सत्र में देश, राज्य एवं स्थानीय स्तर के अनेक मुद्दे को उठाएंगे।

इसके साथ कल 31 जनवरी को दिल्ली में मुख्य सचिव कार्यालय (एनसीआर) संसद भवन में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ करने के प्रावधान वाले विधायक (वन नेशन वन इलेक्शन) पर विचार करने हेतु गठित संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) की द्वितीय बैठक में भाग लेकर अपनी बातों को तार्किक ढंग से रखेंगे।

Published / 2025-01-30 13:43:56
शहीद दिवस : शहीदों की स्मृति में आयुक्त कार्यालय में रखा गया मौन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, 

*मेदिनीनगर, (पलामू)। 

 

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज आयुक्त कार्यालय में 2 मिनट का मौन रखा गया। शहीद दिवस कार्यक्रम में आयुक्त श्री बालकिशुन मुंडा के नेतृत्व में आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया। आयुक्त ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। 

उन्होंने कहा कि आज उन वीरों को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। यह दिन हम सबको देश की आजादी में बलिदान देने वाले वीर सपूतों की आदर्श और कर्तव्य को निभाने की प्रेरणा देती है।

शहीद दिवस कार्यक्रम में आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा सहित आयुक्त कार्यालय, प्रमंडलीय सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार कार्यालय, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कार्यालय के पदाधिकारी एवं सभी कर्मीगण उपस्थित रहे।

Published / 2025-01-30 12:35:45
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की नियुक्ति अविलम्ब हो : आजसू

*झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की नियुक्ति अभिलंब हो :- आजसू*

आज दिनांक 30/1/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री के नाम मुख्यमंत्री सचिवालय में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (jac) में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की नियुक्ति हेतु  ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के  माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि  18 जनवरी को झारखंड एकेडमिक काउंसिल ( jac) के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया उसके उपरांत अब तक नए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की नियुक्ति अभी तक नहीं हो पाई है जिसके कारण आठवीं और नवमी की परीक्षा अपरिहाय कारण के नाम पर रद्द कर दी गई है । अब दसवीं एवं 12वीं की परीक्षा का आयोजन होना है 10वीं एवं 12वीं की एडमिट कार्ड भी अभी तक डाउनलोड नहीं हो रही है और इसकी परीक्षा भी 11 फरवरी से होनी है विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर संशय बना हुआ है और फिर मार्च की महीना में 11वीं की परीक्षा होनी है जब समय से ये सब परीक्षाएं नहीं होगी तो रिजल्ट का भी प्रकाशन में देर होगी और फिर एडमिशन प्रक्रिया में भी सीजन लेट होने की संभावना है  जिसके कारण लाखों  छात्र - छात्राओं के भविष्य को राज्य सरकार के द्वारा अनदेखा किया जा रहा है।

उन्होंने महामंत्री महोदय से आग्रह किया कि छात्र हित में लाखों छात्र के भविष्य को देखते हुए  जल्द से जल्द झारखंड काउंसिल एकेडमिक (jac) में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की नियुक्ति अभिलंब करे  जिससे कि सुचारू रूप से ये सभी परीक्षाओं को सम्पन्न की जाय । ज्ञापन सौंपते हुए मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा,सौरभ शर्मा, सक्षम झा, दीपक कुमार, अल्हण अहमद ( रॉबी)पीयूष सिंह,संदीप कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे।

धन्यवाद@उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के 

Published / 2025-01-30 12:12:02
प्रयागराज महाकुंभ में हुई हृदयविदारक घटना पर विहिप ने शोक जताया

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग व श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने प्रयागराज के महाकुंभ में भगदड़ में हुई श्रद्धालुओं की मौतों पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। कहा है कि महाकुंभ मे हुई इस हृदयविदारक घटना अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया एवं भगदड़ में घायल श्रद्धालुओं के अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो इसके लिए राज्य सरकार व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त किया जाये। इस घटना ने कुंभ मेले की व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं और यह चिंता का विषय बन गई है कि इस तरह के बड़े धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा उपायों की कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। 

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हमें और अधिक सजग और सतर्क रहना होगा। ताकि भविष्य में इस तरह की त्रासदियां न हो। तथा श्रद्धालुओं को महाकुंभ को लेकर प्रशासन द्वारा तय एक्शन प्लान एवं स्थानीय स्तर पर बनाए गए दिशा निर्देश का पालन करना चाहिए तथा अफवाहों से बचना चाहिए।

Published / 2025-01-29 20:42:44
पलामू : प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से लाभान्वित कराये जायेंगे कारीगर और शिल्पकार

लाभुकों से प्राप्त त्रुटिरहित 336 आवेदन राज्य को भेजने की तैयारी 

उपायुक्त ने की योजना की समीक्षा, लाभुकों को लाभान्वित करने की दिशा में गति लाने का निर्देश 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू के कारीगर और शिल्पकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से लाभान्वित होंगे। योग्य लाभुकों को योजना के लाभ से लाभान्वित किये जाने को लेकर उपायुक्त शशि रंजन के निदेश पर तत्परता के साथ कार्य किये जा रहे हैं। योजना के तहत विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त आवेदनों का आज उपायुक्त शशि रंजन ने समीक्षा की। 

समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के अंतर्गत समिति के समक्ष प्राप्त 673 आवेदन पत्र जांच कर प्रस्तुत किये गये। इसमें 336 आवेदन पत्र सही पाये गये। त्रुटिरहित आवेदनों को सर्वसम्मति से स्वीकृत करते हुए राज्य को भेजने पर सहमति बनी, ताकि योग्य लाभुकों को इस योजना का लाभ मिल सके।

त्रुटिपूर्ण 337 आवेदनों को अस्वीकृत करते हुए निरस्त कर दिया गया।  उपायुक्त ने विभिन्न प्रखंडों में प्राप्त आवेदनों की जांच कर योग्य लाभुकों को लाभान्वित किये जाने की दिशा में कार्य करने में गति लाते हुए योजना से  लाभान्वित करने का निर्देश दिया। 

बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राजकुमार पासवान, जिला नियोजन पदाधिकारी धनंजय कुमार,अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक के प्रतिनिधि विनोद तिवारी,  जेएसएलपीएस की डीपीएम अनिता केरकेट्टा, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के जिला समन्वयक चंद्रकांत पांडेय आदि उपस्थित थे। 

Published / 2025-01-29 20:41:48
रेड क्रॉस सोसायटी की गतिविधियों को बढ़ायें : उपायुक्त

उपायुक्त ने रेड क्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, जनकल्याण के कार्यों में गति लाने का निर्देश

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त-सह-रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष शशि रंजन की अध्यक्षता में आज रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। उपायुक्त ने रेड क्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों को बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने रेड क्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों को जनकल्याण के कार्यों एवं गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया। 

उन्होंने ब्लड बैंक को समृद्ध करने के लिए ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करने, आदिम जनजाति एवं सुदुरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैंप लगाने, कपड़ा बैंक बनाकर जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कपड़ा वितरित करने, बुक बैंक तैयार कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के बीच पुस्तक आदि पाठ्य सामग्री का वितरण कराने आदि का निर्देश दिया। 

रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों के अनुरोध पर उन्होंने मोक्ष यात्रा वाहन का रेट रिवाइज करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने, यूपीआई बनाने के साथ अगले तीन महीने तक कार्य करने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण से किये गये कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव आते हैं। रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जनहित के कार्य-गतिविधियों में स्थानीय प्रशासन भी सहयोग करेगी। 

बैठक में रेडक्रास सोसायटी के उपाध्यक्ष आलोक पाठक, सचिव डॉ सत्यजीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह, संयोजक सुधीर अग्रवाल, सदस्य अखिलेश तिवारी, कृष्णा प्रसाद अग्रवाल, कमल जैन, उदय शंकर दुबे, आलोक माथुर उपस्थित थे।

Published / 2025-01-29 20:41:02
पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत लिंग निर्धारण अपराध : उपायुक्त

लिंग चयन तकनीकों के उपयोग पर प्रतिबंध को लेकर जागरूकता रैली को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। प्री कंसेप्सनल एंड प्री नेटल डायग्नोस्टिक तकनीक अधिनियम (पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट) 1994 की जागरूकता हेतु स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज रैली निकाली गई। उपायुक्त शशि रंजन ने समाहरणालय परिसर से रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत लिंग निर्धारण अपराध है। सेव द गर्ल चाइल्ड कैंपेन के तहत इसके लिए जनमानस में जन-जागरूकता आवश्यक है। जागरूकता से लिंग चयन तकनीकों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाये जाने में मदद मिलेगी। 

समाहरणालय से निकलकर रैली शहीद चौक, छ: मुहान, हॉस्पिटल चौक होते हुए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचकर समाप्त होगी। कार्यक्रम में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डीपीएम (स्वास्थ्य) प्रदीप कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Published / 2025-01-29 20:39:15
महाकुंभ में महास्नान : भगदड़ में पलामू की महिला की भी मौत, कई घायल

त्रिवेणी संगम तट के किनारे बालू पर सो रही थी झारखंड की गायत्री देवी, भीड़ के नीचे दबने से मौत

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। प्रयागराज स्थित महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ में मरने वालों में झारखंड के पलामू की एक महिला भी शामिल है। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल है और प्रयागराज के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव की रहने वाली थी। मृतका की पहचान गायत्री देवी (60) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने पति और रिश्तेदारों के साथ सोमवार को महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज गयी थी।

सभी लोग बीते मंगलवार को दोपहर में कुंभ मेला क्षेत्र पहुंच गये थे। सभी मौनी अमावस्या पर प्रात: स्नान के लिए बीते मंगलवार की रात को त्रिवेणी संगम (गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम) तट के किनारे बालू पर ही सो गये थे। इस दौरान देर रात अचानक भगदड़ मच गयी। 

भगदड़ में गायत्री देवी भीड़ के नीचे दब गयीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी जबकि भगदड़ में गायत्री देवी की बहन गंभीर रूप से घायल हो गयीं। बताया जा रहा है कि गायत्री देवी का बेटा सीआरपीएफ में तैनात है और प्रयागराज में ही ड्यूटी पर तैनात था।

Page 440 of 1695

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse