झारखंड

View All
Published / 2025-02-01 22:58:11
युवाओं को बेहतर भविष्य देने वाला बजट : बीडी राम

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने कहा कि 2025-26 का बजट यह भारत के युवाओं को आत्मनिर्भरता, किसानों को अधिक आय, नारी शक्ति को सम्मान व स्वाभिमान तथा विशेष रूप से मध्यम एवं निम्न आय वर्ग को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करने वाला बजट है।

पिछले दस वर्षों में दुनिया ने एक नया और सशक्त भारत देखा है, इस बजट से स्पष्ट है कि भारत वैश्विक आर्थिकी में अपनी भूमिका और भी बड़ी करने जा रहा है।  

विकसित भारत के जनसंकल्प में हर भारतीय को शामिल करते ‘भारत के इस बजट’ के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

Published / 2025-02-01 22:54:53
युवाओं को सस्ते लोन देने का एलान स्वागतयोग्य : अमित शर्मा

टीम एबीएन, रांची। शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा पेश किये गये बजट में एजुकेशन और कौशल विकास पर विषेष फोकस किया गया है। स्टार्टअप के बजट में बढ़ावा देने और युवाओं को सस्ते लोन देने का एलान स्वागतयोग्य है। उक्त प्रतिक्रिया झारखंड चैम्बर के कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा ने दी।

Published / 2025-02-01 22:51:28
बसंत पंचमी पर गायत्री शक्तिपीठों में दो दिवसीय जप-अनुष्ठान एवं यज्ञीय कार्यक्रम प्रारंभ

  • आत्म निरीक्षण कर अपनी पात्रता एवं पवित्रता को  निखारना चाहिए : राजू कुमार

एबीएन सोशल डेस्क। गायत्री परिवार युगतीर्थ शक्तिपीठ सेक्टर टू के जिला युवा प्रकोष्ठ उप समन्वयक राजू कुमार ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक एवं संरक्षक वेदमूर्ति, तपोनिष्ठ, युगऋषि, परमपूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का बसंत पंचमी का पर्व आध्यात्मिक जन्मदिवस है। 

सर्वविदित हो कि परमपूज्य गुरुदेव गायत्री परिवार मिशन की कोई भी योजना की शुरुआत बसंत पंचमी के पावन पर्व से ही शुभारंभ करते थे। बताया कि वसंत पंचमी का पर्व साधना के लिए बहुत ही उपयुक्त एवं प्रभावशाली दिवस है। 

इस पुण्य बेला पर हम सबको आत्म निरीक्षण कर अपनी पात्रता एवं  पवित्रता को निखारना चाहिए। तभी परमपूज्य गुरुदेव एवं परमवंदनीया माताजी के आशीर्वाद एवं अनुग्रह सुलभ होगा। अतः इस पावन-पुण्य अवसर पर वसंत पंचमी का पावन पर्व रविवार को मनाया जाना है। 

गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर-2 धुर्वा रांची सहित सभी इकाई शाखाओं में वसंत पंचमी पावन पर्व पर साधनात्मक एवं यज्ञमय कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति हेतु व्यवस्था मंडल ने अनुरोध किया। 

पंचमी के पूर्व शनिवार को सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक 12 घंटे का गायत्री महामंत्र का अखण्ड जप-अनुष्ठान सोल्लास संपन्न किया गया जिसमें क्रमशः अपना समयदान निर्धारित कर हर इकाई में दर्जनों साधक-शिष्य भाई-बहनों ने भाग लिये।

शक्तिपीठों में संध्या आरती, स्तुति, वंदना प्रार्थना और नाद योग के साथ समापन हुआ। रविवार, वसंत पंचमी के पावन पर्व पर सुबह नौ बजे से, नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ, अनेक संस्कार एवं महापूर्णाहुति के पूर्व सभी संस्कार भी नि:शुल्क होंगे। उक्त जानकारी गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर-2 धुर्वा रांची के राजू कुमार एवं जय नारायण प्रसाद ने दी।

Published / 2025-02-01 18:54:04
अब मंइयां सम्मान की राशि के लिए हर महीने जद्दोजहद

मंईयां सम्मान योजना के तहत क्यों नहीं मिली जनवरी माह की किस्त

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में सत्ता की कुर्सी तय करने में अहम भूमिका निभाने वाली मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना एक पहेली बनती जा रही है। जनवरी का महीना खत्म हो चुका है। लेकिन अभी तक जनवरी माह में मिलने वाली 2500 रुपए की किस्त जारी नहीं हुई। अब फरवरी का महीना शुरू हो गया है। लिहाजा, लाभुक परेशान हैं। 

सवाल पूछे जा रहे हैं कि जनवरी की किस्त कब जारी होगी। लेकिन महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का कोई भी अधिकारी विलंब के कारणों पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। यह भी नहीं बताया जा रहा है कि आखिर जनवरी की किस्त कब जारी होगी। यह भी नहीं बताया जा रहा है कि अवैध तरीके से लाभ उठाने वाले कितने लाभुक चिन्हित किए गये है, कितनों के नाम काटे गए हैं और 1 फरवरी तक कितने लाभुक का डाटा अपडेट हो चुका है। 

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान पोर्टल में कई तकनीकी कमियों की वजह से लिस्ट अपडेट करना टेढ़ी खीर बना हुआ है। ऊपर से भौतिक सत्यापन के दौरान तरह-तरह की गड़बड़ियां सामने आ रहीं है। ज्यादातर लाभुकों का बैंक खाता आधार से लिंक्ड नहीं है। लिहाजा, सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करने में काफी वक्त लग सकता है। संभावना जताई जा रही है कि 15 फरवरी तक किस्त जारी हो सकती है। क्योंकि 24 फरवरी से झारखंड का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। अगर मामला उलझा रहा तो सरकार को विपक्ष के तीखे सवाल झेलने पड़ेंगे।

Published / 2025-02-01 18:47:01
आज का बजट स्वागतयोग्य है : आजसू छात्र संघ

टीम एबीएन, रांची। भारत सरकार के द्वारा लोकसभा में वर्ष 2025 में पेश किया गया बजट स्वागत योग्य है। इस बजट में देश के हर वर्ग को ध्यान में रख कर विकास पर जोर दिया गया है। यह बजट युवा, गरीब, महिला, किसान की आकांक्षाओं वाला बजट है। यह बजट बहुमुखी विकास वाला बजट है सबका साथ सबका विकास वाला बजट है विकसित भारत बनाने वाली बजट है। 

  1. स्टार्टअप में 10 करोड़ की राशि ऋण में दी जायेगी। छोटे उद्योग के लिए पहले साल में 10 लाख तक का ऋण दिया जायेगा। 
  2. मध्यम वर्ग के लिए नो टैक्स अब बढ़ कर 12 लाख हो जायेगी। 
  3. आईआईटी कॉलेज, मेडिकल कॉलेज का विस्तार कर सीटों की भी संख्या बढ़ायी जायेगी। 
  4. सरकारी स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैबजिज्ञासा, नवाचार और युवा मस्तिष्कों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए आगामी पांच सालों में सरकारी स्कूलों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना की जायेगी। 
  5. स्वास्थ्य सुविधा बढ़ेगी। कैंसर से जुड़ी दवाई सस्ती होगी। 
  6. मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिया जायेगा।   इंफ्रास्ट्रक्चर  बेसिक चीजों पर ध्यान दिया गया है। 
  7. एमएसएमई सेक्टर को दुगनी करके रोजगार को बढ़ावा दिया जायेगा। 
  8. पीएम रिसर्च फेलोशिप के लिए 10,000 फेलोशिप दिया जायेगा। 1 लाख लोगों को नया घर एवं 50 हजार सस्ती मकान बनाये जायेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स चीजें मोबाइल, बैटरी, एलईडी, एलसीडी, इलेक्ट्रॉनिक कार तथा कपड़ा का सामान सस्ता होगा। 
  9. वरिष्ठ नागरिकों के लिए टैक्स छूट बढ़ायी जायेगी। किसान के्रडिट कार्ड के माध्यम से कम ब्याज में 5 लाख तक ऋण दिया जायेगा। 
  10. मछली पालन को बढ़ावा दिया जायेगा। पर्यटन को बढ़ावा दिया गया, जिसमें 52 पर्यटन स्थल को विकास किया जायेगा। 

इस बजट में गांव, गरीब, किसान, महिला युवा सभी वर्गों उत्थान करने वाला बजट है। इस बजट में छात्रों एवं युवा वर्ग को काफी कुछ ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। ये बजट लोगों के जीवन में सुधार होगी। पूरे देश के लोगों के आकांक्षा वाला बजट है। 

इस बजट से युवाओं को ताकत एवं रोजगार को बढ़ाने वाला बजट है। देश के प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का धन्यवाद एवं आभार। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष सह आजसू नेता ओम वर्मा ने दी।

Published / 2025-02-01 18:45:46
श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में बसंत पंचमी पर अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 2 फरवरी, दिन रविवार को बसंत पंचमी सरस्वती पूजा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। 

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री कृष्ण राधा- मंदिर परिसर मे विगत लगभग 4 वर्षों से श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। 

2 फरवरी बसंत पंचमी के दिन अपराह्न 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री राधा कृष्ण सेवा धाम मंदिर में इस बार अन्नपूर्णा सेवा संस्था की वरिष्ठ सदस्या विद्या देवी अग्रवाल एवं उनके परिवार के सौजन्य से किया गया है। जिसमें 101 किलोग्राम की केसरिया खीर के महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर विधिवत पूजा- अर्चना, महाआरती एवं भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया है।

Published / 2025-02-01 18:45:06
टैक्स स्लैब में बढ़ोतरी से मिलेगी राहत : प्रमोद सारस्वत

टीम एबीएन, रांची। 12 लाख तक की कमाई पर कोई भी टैक्स नहीं देने के इस ऐलान से मध्यमवर्गीय व्यापारियों एवं नौकरीपेशा वाले लोगों को बहुत राहत दी गयी है। यह बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। 

बजट में जीवन रक्षक दवाओं के दाम घटने, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ते होने सहित जीवनरक्षक दवाओं और कैंसर की 36 दवाइयों को टैक्स फ्री भी की गयी हैं। साथ ही सीनियर सिटीजन के लिए यह लाभकारी सिद्ध होगा। 

साथ ही 57 दवाओं को नि:शुल्क दवा के तहत शामिल किया गया है। उक्त जानकारी एफजेसीसीआइ श्रम व ईएसआइसी उप समिति के चेयरमेन प्रमोद सारस्वत ने दी।

Published / 2025-02-01 18:44:31
बजट में मध्यम वर्ग के लिए आयकर में बड़ी राहत : संजय सर्राफ

टीम एबीएन, रांची। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता सह रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत बजट 2025-26 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को पुन: संजीवनी देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं। 

इस बजट में जनता को राहत देने के लिए कई अहम घोषणाएं की गयी हैं। सबसे पहले मध्यम वर्ग के लिए आयकर में बड़ी राहत दी गयी है। अब 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। करदाताओं को लाभ पहुंचाने के लिए स्लैब और दरों में बदलाव का प्रस्ताव दिया गया है इसके साथ ही सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए भी कई योजनाएं प्रस्तुत की हैं। 

किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की गयी और किसानों के लिए सस्ते कर्ज की सुविधा दी गयी है। इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए अधिक बजट आवंटित किया गया है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े कदम उठाये गये हैं।

हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार ने नये अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की घोषणा की है। 36 जीवन रक्षक दवाइयां पर पूरी तरह से ड्यूटी टैक्स खत्म किया जायेगा तथा कैंसर के इलाज की दवाइयां सस्ती होगी।

इसके साथ ही, शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नयी योजनाएं बनायी गयी हैं। कुल मिलाकर बजट आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक कल्याण के दृष्टिकोण से सकारात्मक और प्रगतिशील कदम साबित होगा। हालांकि, इस बजट का वास्तविक प्रभाव तब दिखेगा जब इन योजनाओं को सही तरीके से लागू किया जायेगा।

Page 438 of 1695

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse