झारखंड

View All
Published / 2025-02-06 21:21:50
झारखंड की माटी के एथलीटों में प्रतिभा की कमी नहीं : देवेन्द्र नाथ महतो

  • झारखंड मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन रांची द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में शामिल हुए देवेन्द्र नाथ महतो 

टीम एबीएन, रांची। अरगोड़ा मैदान रांची में इंटरनेशनल मास्टर एथलेटिक स्व नारायण साहु की पुण्यतिथि के मौके पर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट और मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन अरगोड़ा मैदान रांची में किया गया। यह आयोजन पांच दिवसीय एक फरवरी से पांच फरवरी तक आयोजित था। उक्त आयोजन में 16 पुरुष फुटबॉल टीम एवं 4 महिला फुटबॉल टीम भाग लिया। 

टूर्नामेंट के अंतिम दिन पाँच फरवरी को पुरुष और महिला फुटबॉल टीम का फाइनल मैच के साथ साथ 10 किलोमीटर 5 किलोमीटर और 3 किलोमीटर का मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मौके पर एथलेटिकों ने खूब दम खम लगाया। मौके पर अतिथि के रूप उपस्थित सक्रिय आंदोलनकारी नेता जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी- रांची लोकसभा, सिल्ली विधानसभा  देवेन्द्र नाथ महतो के कर कमलों द्वारा प्रथम द्वितीय तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले विजेता पुरुष फुटबॉल टीम विजेता को 51000 रुपए और गोल्ड मैडल एवं महिला विजेता महिला फुटबॉल टीम को 25000 रुपये और गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।

साथ ही 10 किलोमीटर 5 किलोमीटर 3 किलोमीटर रांची मिनी मैराथन दौड़ में पहला से छठा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया । पुरुष फुटबॉल फाइनल विजेता चिडा ब्रदर फुटबॉल क्लब कल्याणपुर फाइनल उप विजेता उड़ीसा फुटबॉल क्लब तीसरा स्थान पर सुमित टाईगर फुटबॉल क्लब एवं चौथा स्थान सरना बॉयज महावीर नगर। वहीं महिला फुटबॉल टीम में फाइनल विजेता ट्राइबल गर्ल्स फुटबॉल क्लब एवं उपविजेता एन एफ सी रायडीह गुमला रहा। टूनार्मेंट में  ट्राइबल महिला टीम से मेन आॅफ द मैच बसंती कुमारी , बेस्ट गोल कीपर नेहा मुंडा एवं बेस्ट डिफेंडर ममता कुमारी को भी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

मौके पर अतिथि के रूप में उपस्थित देवेन्द्र नाथ महतो ने संबोधन में कहा कि झारखंड मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन खेल के विकास को लेकर सराहनीय कार्य कर रही है। झारखंड के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक्स इवेंट में शामिल कराने के लिए खेल प्रतियोगिता को सरकारी स्तर में अभियान के तर्ज पर चलाया जाने की आवश्यकता। झारखंड के माटी में खेले खुदे खिलाड़ी भारत का नाम कई बार राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टॉप लेवल में किया है। 

भारत को ओलंपिक में पहला गोल्ड मैडल दिलाने वाला मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा का बात करें, चाहे क्रिकेट के इतिहास में भारत को कई बार विश्व चैंपियनशिप का ताज पहनाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी का बात करें, चाहे बात करें प्रथम महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान जी का, चाहे प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे, चाहे बात तीरंदाज में नंबर वन का खिताब अपने नाम करने वाली दीपिका कुमारी का , चाहे बात करें प्रतिष्ठित खिलाड़ी ईशान किशन, सौरभ तिवारी, पूर्णिमा महतो ऐसे अनेक नाम हैं। 

झारखंड राज्य विभिन्न विषयों में असाधारण खेल प्रतिभाओं के लिए एक प्रजनन स्थल रहा है। झारखंड के खेल खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर झारखंड और भारत देश का नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया है।साथ ही झारखंड सरकार से स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को धरातल में सक्रिय करने की मांग की। पिछले सात साल से झारखंड का स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी सिर्फ फाइल में ही है। 

कार्यक्रम के अवसर पर रांची लोकसभा संसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वेटरन आगेर्नाइजेशन आफ झारखंड के मुकेश कुमार, एम पी सिंहा, योगेन्द्र प्रसाद, संजीत सिंह के अलावा अन्य गण मान्य लोग उपस्थित हों। कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान देने में प्रमुख योगदान झारखंड मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव चंदन कुमार, एक्जक्यूटिव मेंबर राजकिशोर मुंडा, कार्तिक साहू, सुनील मुंडा, भरत कुमार गुप्ता अजीत साहु, राजेश जी के अलावा अन्य गणमान्य लोगों का अहम योगदान रहा।

Published / 2025-02-06 21:17:31
एसआर डीएवी पुंदाग में डीएवी के युगपुरुष महात्मा ग्रोवर को दी गयी श्रद्धांजलि

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में महात्मा नारायण दास ग्रोवर जी की पुण्यतिथि पर सामूहिक महाहवन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थी तथा अध्यापकों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। हवनोपरान्त  महात्मा ग्रोवर के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।  

प्राचार्य एसके मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा नारायण दास ग्रोवर त्याग एवं सेवा की प्रतिमूर्ति थे। वे  महामानव थे, जिन्होंने डीएवी शिक्षा की ज्योति को घर - घर पहुंचाया। बिहार, बंगाल, उड़ीसा, झारखंड के  लगभग दो सौ डीएवी विद्यालय को शुरू करने में उनका सराहनीय प्रयास रहा है। 

उन्होंने शिक्षा के प्रचार - प्रसार के साथ - साथ  समाज सेवा के अन्य कार्य भी किये। आदिवासी बच्चों के लिए स्कूल खोलना, अस्पताल खोलना, बाढ़ - भूकंप आदि पीड़ितों की सेवा करना उनके महत्त्वपूर्ण कार्य थे। 

उनके बताये मार्ग पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। जब तक डीएवी विद्यालय रहेंगे, तब तक  महात्मा ग्रोवर याद किए जाते रहेंगे, हम सबके प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। शांति पाठ तथा वैदिक जयघोष के साथ सभा समाप्त हुई।

Published / 2025-02-06 21:16:36
डीएवी कपिलदेव में सरोदवादन कार्यक्रम आयोजित

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज स्पिक मैके संस्था के तत्वावधान में पंडित जॉयदीप मुखर्जी द्वारा सरोद वादन  प्रस्तुत किया गया। तबले पर मृणाल मुखर्जी ने उनके साथ संगत की। श्री बनर्जी ने इस मौके पर राग जौनपुरी तीन ताल में प्रस्तुत किया। 

उन्होंने बच्चों को धमार ताल पर आधारित सारंग राग में एक दूसरी बंदिश भी सुनाई। बाद में उन्होंने शास्त्रीय संगीत की बारीकियां बतलाई तथा बच्चों द्वारा जिज्ञासावश पूछे गए सवालों के जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया। उल्लेखनीय है कि स्पिक मैके संस्था भारतीय शास्त्रीय संगीत को युवाओं में प्रसारित करने वाली संस्था है।  

इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन डीएवी पब्लिक स्कूल्स के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी श्री एमके सिन्हा कलाकारों का स्वागत किया और चादर ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। प्राचार्य ने? इस अवसर पर स्पिक मैके संस्था की प्रशंसा की। मौके पर स्पिक मैके संस्था के अधिकारियों के अलावा वर्ग सात के बच्चे और शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।

Published / 2025-02-05 22:59:47
सीएम ने की पहल, राज्य में 26 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश का आया प्रस्ताव


  • =================
    ◆ *_मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के प्रयासों का नतीजा है कि उद्यमियों/ निवेशकों द्वारा झारखंड में 26 हज़ार करोड़  रुपये से ज्यादा के निवेश का प्रस्ताव मिल चुका है। इस निवेश से  15 हज़ार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार_* 
    =================
    ◆  *_बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट- 2025 के तहत  आयोजित "एडवांटेज झारखंड " कार्यक्रम में निवेश का प्रस्ताव दे चुके निवेशकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उद्यम स्थापित करने की योजना की विस्तार से दी जानकारी_*  

    मुख्यमंत्री ने निवेशकों/ उद्यमियों को दिया भरोसा, सरकार झारखंड में उद्यम लगाने वालों को हरसंभव करेगी सहयोग 

राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से  बढ़ रहे हैं आगे

निवेशकों के निवेश से जुड़े इश्यूज का होगा समाधान

सभी के सहयोग से झारखंड में विकास को दे रहे हैं गति

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बिस्वा बांग्ला मेला प्रांगण, कोलकाता, पश्चिम बंगाल/ रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के प्रयासों का परिणाम है कि झारखंड "इन्वेस्टर्स हब" बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है ।इस सिलसिले में उद्यमियों/ निवेशकों द्वारा झारखंड में 26 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश का प्रस्ताव मिल चुका है। इस निवेश से  15 हज़ार से ज्यादा  रोजगार सृजित होगा। विदित हो कि निवेश का  प्रस्ताव दे चुके इन निवेशकों ने बिस्वा बांग्ला मेला प्रांगण, कोलकाता में शुरू हुए दो दिवसीय बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट- 2025 के तहत  आयोजित एडवांटेज झारखंड" में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर  उद्यम स्थापित करने की योजना की विस्तार से जानकारी दी।  विदित हो कि  इन निवेशकों में से कई ने नए उद्यम लगाने तो कुछ उद्यमियों ने यहां पहले से स्थापित अपने उद्योगों के विस्तार के  प्लान से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने निवेशकों को भरोसा  देते हुए कहा कि सरकार झारखंड में उद्यम लगाने वालों को हर संभव सहयोग करेगी।

*_आप निवेश करें, समस्याओं का समाधान सरकार करेगी_*

मुख्यमंत्री के समक्ष निवेशकों ने निवेश को लेकर जमीन अधिग्रहण के साथ आ रही अन्य परेशानियों और समस्याओं को रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राज्य में उद्यम स्थापित करने की दिशा में आपने जो इश्यूज रखे हैं, उसे सरकार संज्ञान में लेकर उसका  निराकरण करेगी।  हमारी सरकार राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक ऐसी नीति और योजना के साथ आगे बढ़ रही है, जिसमें निवेशकों के साथ आम लोगों को भी फायदा होगा। हमारा प्रयास वैसे उद्योगों को बढ़ावा देना है, जिससे ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन हो। इस राज्य में निवेश करने के लिए आगे बढ़ें, हमारी सरकार आपको सहयोग करेगी।

*_आपको हमारा साथ चाहिए,  हमें आपका साथ चाहिए_*

मुख्यमंत्री ने निवेशकों से कहा कि झारखंड अपार संभावनाओं वाला राज्य है । खनिज संसाधनों की प्रचुरता के साथ कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां निवेश किया जा सकता है। इसके लिए जिस तरह आपको हमारा साथ चाहिए, वैसे ही हमें आपका साथ चाहिए। सभी के सहयोग से झारखंड में विकास को गति दे सकते हैं। 

इन उद्यमियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष निवेश का दिया प्रस्ताव

  1. एसएम स्टील एंड पावर लिमिटेड से आयरन एंड स्टील  उद्योग के लिए  8485 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव मिल चुका है। इससे  1400 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और 3000 से ज्यादा लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
  2. द इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट लिमिटेड ने स्टील और वायर उद्योग लगाने हेतु 1270 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दे चुकी है। इससे 600 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।
  3. गजानन फेरो प्राइवेट लिमिटेड ने 1050 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव रखा है। इससे 900 से अधिक लोगों को  रोजगार मिलेगा।
  4. एस एम स्टील एंड पावर लिमिटेड ने पावर जेनरेशन के क्षेत्र में 2800 करोड़ रुपए का निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। इससे 1600 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।
  5. वॉल्टेक्स रेल प्राइवेट लिमिटेड ने विशेष स्टील प्लांट लगाने के लिए लगभग 4000 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दे चुकी है। इस प्लांट के लगने से 2000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।
  6. रामकृष्णा फोरगिन्स लिमिटेड में फेब्रिकेशन, ग्रे, एसजी और एडीआई कास्टिंग प्लांट के लिए लगभग 313 करोड़ रुपए से अधिक निवेश का प्रस्ताव दे चुकी है। इससे 500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
  7. बीएमडब्ल्यू इंडस्टरीज लिमिटेड ने कोल्ड रोलिंग मिल प्लांट के लिए लगभग 1100 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है। इस निवेश से 1500 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।
  8. रश्मि मेटलिक्स लिमिटेड ने इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट के लिए 3800 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है। इससे 3000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
  9. सुप्रीम मेटल एक्सपोर्ट लिमिटेड ने रोल्ड स्टील प्लांट लगाने के लिए 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रस्ताव दे चुकी है। इससे 1500 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।
  10. एसकेवाई कॉर्प ने मुख्यमंत्री को झारखंड में लेदर से जुड़े उत्पादों के निर्माण हेतु  400 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश का प्रस्ताव दिया। इस निवेश से 1000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे झारखंड के लेदर उद्योग में एक नई क्रांति आएगी।
  11. टैक्सटाइल एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड तथा बंगाल में टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े उद्यमियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर झारखंड में निवेश की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि झारखंड में टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश की काफी संभावनाएं हैं । मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा कि राज्य में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ाना देने के लिए सरकार जल्द ही नई पालिसी लेकर आएगी।

मुख्यमंत्री ने झारखंड पवेलियन का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने बिस्वा बांग्ला मेला प्रांगण, कोलकाता में  बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट- 2025 के तहत लगे झारखंड पवेलियन का उद्घाटन किया। इस पवेलियन में झारखंड के विभिन्न सेक्टरों के द्वारा स्टाल लगाए गए हैं। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव मनोज कुमार, सचिव जितेंद्र सिंह और सचिव विप्रा भाल समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

Published / 2025-02-05 21:26:34
देश की अर्थव्यवस्था में झारखंड निभा रहा है अहम रोल : हेमंत सोरेन

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर, कोलकाता में दो दिवसीय बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट- 2025 के आठवें संस्करण के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल  
  • मुख्यमंत्री ने देश-विदेश के कई गणमान्यों की उपस्थिति में बंगाल बिजनेस ग्लोबल समिट को किया संबोधित, उद्यमियों एवं निवेशकों को झारखंड आने का दिया निमंत्रण   

मुख्यमंत्री ने कहा

  • ग्लोबल बिजनेस समिट से एक राज्य का दूसरे राज्यों तथा अन्य देशों से बेहतर व्यापारिक रिश्ते बनते हैं 
  • मुख्यमंत्री ने कहा- निवेशकों के सहयोग से झारखंड के समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं  
  • विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए राज्यों के बीच बेहतर संबंध, समन्वय तथा भागीदारी होना अत्यंत जरूरी    
  • झारखंड राज्य को और आगे ले जाने के लिए नए सिरे से कर रहे पहल  
  • झारखंड और बंगाल कई मामलों में एक जैसी गतिविधियों के साथ बढ़ रहे हैं आगे  

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर, न्यू टाउन, कोलकाता, पश्चिम बंगाल/ रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जिस तेजी से आज तकनीक बदल रहे हैं। उसमें एक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए राज्यों के बीच बेहतर संबंध, समन्वय तथा भागीदारी होना अत्यंत जरूरी है। इस कड़ी में राज्यों में आयोजित होने वाले ग्लोबल बिजनेस जैसे समिट की काफी निर्णायक भूमिका होती है। इससे एक राज्य का अन्य राज्यों तथा देशों से बेहतर व्यापारिक रिश्ते बनते हैं। 

निवेश और नयी टेक्नोलॉजी से विकास की नयी संभावनाएं बनती है। मुख्यमंत्री आज  बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर, न्यू टाउन, कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आज से शुरू हो रहे दो दिवसीय बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट - 2025 के आठवें संस्करण के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे इस समिट में देश- विदेश के कई गणमान्य, उद्यमी एवं निवेशक भाग ले रहे हैं।   

झारखंड में निवेश की अपार संभावनाएं, उद्यमियों   का स्वागत है  

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समिट में  मुझे देश -विदेश से आये मेहमानों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों से मिलने का मौका मिल रहा है। इससे यह जानने-समझने का अवसर मिलेगा कि निवेशकों के सहयोग से झारखंड के समग्र विकास की दिशा में कैसे आगे बढ़ सकते हैं। 

मैं इसी आशा और उम्मीद से बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट- 2025 में आये उद्यमियों तथा निवेशकों को झारखंड आमंत्रित करता हूं। आप निवेश करें, ताकि विकास के मामले में झारखंड राज्य भी तेजी से आगे बढ़े।  

देश की अर्थव्यवस्था में झारखंड का अहम रोल  

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का एक ऐसा राज्य है, जहां देश का लगभग 40 प्रतिशत खनिज संसाधन पाया जाता है। कई खनिज एवं उद्योगों के लिए जरूरी रॉ मैटेरियल्स का झारखंड सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था में यह राज्य अहम भूमिका निभाता रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां कई खनिज आधारित उद्योग लंबे समय से स्थापित हैं। कई औद्योगिक घरानों ने यहां निवेश किया है। लेकिन, वर्तमान परिवेश में इस राज्य को और आगे ले जाने की जरूरत है। इसके लिए यहां नये-नये उद्योग लगे, इसके लिए नये सिरे से पहल कर रहे हैं।  

खनिजों के अलावा अन्य सेक्टर में भी अपार संभावनाएं  

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खनिज आधारित उद्योगों के साथ-साथ कला-संस्कृति एवं पर्यटन जैसे अनेक क्षेत्र में विकास और निवेश की अपार संभावनाएं हैं। झारखंड देश का सबसे ज्यादा तसर उत्पादक राज्य है, ऐसे में टेक्सटाइल क्षेत्र में भी यह राज्य आगे बढ़ सकता है। 

कला-संस्कृति के मामले में झारखंड की गिनती समृद्ध राज्यों में होती है। यहां के नेचुरल ब्यूटी को देखते हुए पर्यटन के क्षेत्र में भी झारखंड  निवेशकों की पहली पसंद बन सकता है। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि आप झारखंड आयें, सरकार आपको पूरा सहयोग करेगी। 

झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई गतिविधियां एक जैसी  

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड और पश्चिम बंगाल एक- दूसरे से काफी करीब हैं। इन दोनों ही राज्यों में चल रही कई गतिविधियां एक जैसी ही है। ऐसे में यह बताना मुश्किल है कि कौन गतिविधि झारखंड और कौन बंगाल की है। दोनों ही राज्य कई मामलों में एक जैसी गतिविधियों के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इस तरह की पहल से दोनों ही राज्यों के समग्र विकास का नया रास्ता खुल रहा है।

Published / 2025-02-05 21:23:33
पलामू : प्रधान सहायक के निधन पर समाहरणालय में शोक सभा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। हुसैनाबाद के अवर निबंधक कार्यालय में पदस्थापित प्रधान सहायक विनोद कुमार दास की आकस्मिक निधन पर आज शोकसभा का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में समाहरणालय में आयोजित शोकसभा में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मीगण उनकी आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा।

Published / 2025-02-05 21:23:07
जनता दरबार में डीडीसी ने सुनी आमजनों की समस्याएं

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने आज साप्ताहिक जनता दरबार के आयोजन में आमजनों की समस्याओं को सुना और उनके निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। जनता दरबार में आज 29 मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उप विकास आयुक्त ने एक ओर जहां टेलिफोनिक माध्यम से पदाधिकारियों को आमजनों की समस्याओं का निदान करने का निर्देश दिया। वहीं आवेदकों से प्राप्त आवेदन को संबंधित पदाधिकारी को स्थानांतरित भी किया। 

उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निदान सभी की जिम्मेवारी है। जनता दरबार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के डॉ संतोष कुमार सिंह ने अपनी वेतन निर्गत करने के संबंध में आवेदन किया। वहीं पंडव के मैथिली शरण महतो ने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत चिकित्सा राशि भुगतान करने के संबंध में अपनी बातें रखी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री चंदन कुमार मेहता गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, जिसका डायलिसिस चल रहा है। योजना का लाभ मिलने से उन्हें इलाज में सहूलियत होगी। 

उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिजन टोला सिंगरा कला की सहायक अध्यापिका आरती देवी ने मानदेय भुगतान करने का अनुरोध किया। वहीं पाटन के चेतमा ग्राम निवासी धनु यादव ने तालाब निर्माण कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि तालाब निर्माण से सिंचाई करने में सुविधा होगी। उप विकास आयुक्त के जनता दरबार में विभिन्न प्रखंड से आए लोगों की बारी-बारी से समस्याएं सुनी और उसके निदान हेतु सार्थक कदम उठाते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया।

Published / 2025-02-05 21:22:33
मनरेगा अंतर्गत मानव दिवस सृजन की धीमी प्रगति पर तीन प्रखंडों के बीडीओ एवं बीपीओ से कारणपृच्छा

  • आवास योजना की धीमी प्रगति पर उप विकास आयुक्त ने जताई नाराजगी, प्रतिदिन अनुश्रवण करते हुए शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश 
  • उप विकास आयुक्त ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, पीएम जनमन, अबुआ आवास योजना की आनलाइन समीक्षा की 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद आज मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, पीएम जनमन एवं अबुआ आवास योजना की आनलाइन समीक्षा की। उप विकास आयुक्त ने अपने कार्यालय वेश्म से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से योग्य लाभुकों को शत प्रतिशत आवास योजना से अच्छादित किए जाने की स्थिति एवं मनरेगा अंतर्गत मानव दिवस सृजन की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए कड़ी नाराजगी जतायी। 

उन्होंने मनरेगा अंतर्गत मानव दिवस सृजन की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रखंड विश्रामपुर, मेदिनीनगर, पाटन, हुसैनाबाद, मोहम्मदगंज एवं पांकी का अबतक 65.78% से कम मानव दिवस सृजन पर कड़ी अप्रसन्नता जताई। मानव दिवस में कम प्रदर्शन करने वाले तीन प्रखंड विश्रामपुर (58.21%), मेदिनीनगर (60.11%) एवं पाटन (61.25%) ही उपलब्धि होने पर संबंधित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) को कड़ी चेतावनी के साथ कारण पृच्छा एवं उक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से भी कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया। साथ ही माह जनवरी में सृजित मानव दिवस के तुलनात्मक वृद्धि करने के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित किया गया।

पुरानी लंबित योजनाओं को एक सप्ताह में बंद करने का निर्देश 

2021-22 एवं पूर्व की 14681 पुरानी लंबित योजना को अभिलंब मनरेगा सॉफ्ट में बंद करने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने ज्यादा योजना लंबित रखने वाले प्रखंड हुसैनाबाद (4115), पाटन (2524), पांकी (1016), तरहसी (863), नीलांबर-पीतांबरपुर (669) एवं चैनपुर (662) के साथ अन्य प्रखंडों को एक सप्ताह में पुरानी लंबित योजना को बंद करने का निर्देश दिया गया।  

आवास योजना में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत करें कार्य 

प्रधानमंत्री आवास में 2024-25 में पलामू जिला को प्राप्त 42950 निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत लाभुकों का निबंधन, जीयोटैग एवं स्वीकृत कराने का निर्देश दिया। साथ ही आधार और खाता वेरीफाइड 2207 लाभुकों को दो दिनों के अंदर प्रथम किस्त भुगतान का निर्देश संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया।  

प्रतीक्षा सूची से छूटे हुए योग्य लाभुकों का सर्वे कार्य में लाएं तेजी 

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत प्रतीक्षा सूची से छूटे हुए योग्य लाभुकों का सर्वे का कार्य धीमा रहने पर उप विकास आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इसके लिए कार्य में तेजी लाकर प्रतिदिन अनुश्रवण करते हुए छूटे हुए लाभुकों का शत प्रतिशत सर्वे कर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।  

लाभुक स्वयं भी कर सकते हैं सर्वे 

विदित हो कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण हेतु योग्य लाभुकों के चयन हेतु सर्वे का कार्य चल रहा है। आवास प्लस 2024 मोबाइल ऐप के माध्यम से लाभुक स्वयं भी सर्वे कर सकते हैं। वैसे प्रत्येक पंचायत के लिए सर्वेयर को भी नामित किया गया है। 

अबुआ आवास अविलंब पूर्ण करने का निर्देश 

अबुआ आवास योजना के लिए 3838 लाभुकों को तीसरा किस्त का भुगतान हो चुका है। भुगतान के बावजूद आवास पूर्ण नहीं कराने की स्थिति पर उप विकास आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने भुगतान हो चुके लाभुकों का अविलंब आवास पूर्ण कराते हुए जीयो टैग करने का निर्देश दिया।  

आदिम जनजातियों को पीएम जनमन योजना का दें लाभ 

आदिम जनजातियों के लिए पीएम जनमन आवास योजना का लाभ देना सुनिश्चित करें। इस योजना हेतु छूटे हुए लाभुकों का सर्वे कराकर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने एवं स्वीकृत हो चुके लाभुकों को अभिलंब प्रथम किस्त भुगतान का निर्देश दिया गया।  

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उप विकास आयुक्त अपने कार्यालय वेश्म से जुड़े थे, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) एवं प्रखंड समन्वयक (आवास योजना) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

Page 434 of 1695

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse