झारखंड

View All
Published / 2025-02-18 18:05:53
अन्नपूर्णा सेवा में 425 लोगों ने किया नि:शुल्क भोजन

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संचालित दोनों अन्नपूर्णा सेवा मे 425 लोगों ने किया भोजन

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पहाड़ी मंदिर रोड स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा 215 लोगों ने भोजन प्राप्त किया। आज की इस अन्नपूर्णा सेवा स्मृति शेष स्व राजकिशोर मोदी की पुण्य स्मृति मे उनके पुत्र श्याम सुंदर मोदी एवं राजेंद्र प्रसाद मोदी तथा मोदी परिवार के द्वारा प्रायोजित थी। 

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पुरुलिया रोड स्थित स्वर्णभूमि अन्नपूर्णा सेवा केंद्र में 210 लाभुकों ने भोजन प्राप्त किया। दोनों अन्नपूर्णा सेवा में 425 लोगों ने भोजन किया। इस अवसर पर अन्नपूर्णा सेवा के संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि माता अन्नपूर्णा लोगों को इसी प्रकार सेवा करने की प्रेरणा प्रदान करें और प्रभु की कृपा सदैव सबों के परिवार पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अन्नपूर्णा सेवा निरंतर चलती रहेगी। दोनों अन्नपूर्णा सेवा विगत 35 माह से प्रतिदिन निरंतर सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। 

मौके पर मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, प्रमोद अग्रवाल, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, प्रदीप नारसरिया, मनोज रुइया, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, निर्भय शंकर हरित, सांवरमल बुधिया, रमेश बंका, संजय सर्राफ, सहित कई सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी देते हुए रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि दोनों अन्नपूर्णा सेवा स्व सत्यनारायण नारसरिया एवं स्व. शारदा देवी नारसरिया की स्मृति में एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित है।

Published / 2025-02-18 18:01:56
उपायुक्त ने लिया प्रमंडल स्तरीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी के तैयारियों का जायजा

किसान मेला-सह-प्रदर्शनी 19 को, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन 

किसान मेला में लगेंगे विभिन्न विभागों के स्टॉल, परिसंत्तियों का होगा वितरण 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू के प्रमंडलीय मुख्यालय स्थित शिवाजी मैदान में 19 फरवरी 2025 को प्रमंडल स्तरीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन होना है। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) की ओर से आयोजित होने वाले किसान मेला को लेकर पलामू उपायुक्त शशि रंजन आज आयोजन स्थल शिवाजी मैदान का निरीक्षण किया। 

उन्होंने मेला के सफल आयोजन को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त ने आयोजन की तैयारी की गति लाकर समयबद्धता से तैयारी पूर्ण कराने का निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। 

उपायुक्त ने किसान मेला आयोजन के मुख्य मंच, मंच पर अतिथियों की बैठने की सुविधा, बैकड्रॉप, फेशिया,  जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ व्यक्तियों तथा आगंतुकों को बैठने आदि की व्यवस्था, विभिन्न विभागों द्वारा लगाये जा रहे स्टॉल, पार्किंग की व्यवस्था, महिला एवं पुरूष किसानों के आगमण को लेकर तैयारी, उनके बैठने  की व्यवस्था, खाना, शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि के प्रबंध किये जाने की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। 

उन्होंने समय रहते सभी कमियों को दूर करते हुए तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्टॉल पर बैनर-पोस्टर के माध्यम से संबंधित विभाग का नाम युक्त एवं प्रदर्शनी से संबंधित जानकारी भी प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। किसान मेला में पलामू प्रमंडल क्षेत्र के तीनों जिले पलामू, लातेहार एवं गढ़वा जिले के विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये जा रहे हैं। 

किसान मेला में आत्मा, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र, ईफको, जेएसएलपीएस, जैविक खेती, किसान प्रोड्यूसर कंपनी, मृदा स्वास्थ्य जांच प्रयोगशाला, लघु सिंचाई प्रमंडल, वन प्रमंडल, भूमि संरक्षण विभाग, बिरसा किसान पाठशाला, अरविंद इंटरप्राइजेज, उद्यान विभाग, सहकारिता विभाग, अग्रणी बैंक, नाबार्ड, तसर विभाग, पुरूषोत्तम प्रसाद अग्रवाल, सेठी स्टोर, शुभम एग्रीको, बायर क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, गव्य विकास विभाग आदि विभागों के स्टॉल लगाये जा रहे हैं। 

इन स्टॉलों के माध्यम से लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा। साथ ही उन्हें योजनाओं को लेकर जागरूक किया जायेगा। वहीं विभिन्न विभागों की ओर से लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जायेगा।  

निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी असीम कुमार, पलामू के जिला कृषि पदाधिकारी-सह-आत्मा के परियोजना निदेशक दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।

Published / 2025-02-18 17:58:20
गुमला : दो बेटियों के सामने पिता को काट डाला

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिले के रायडीह में 2 बेटियों के सामने ही पिता की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। बेटियां रोती-बिलखती रही, चिल्लाती और गिड़गिड़ाती रही, लेकिन अपराधियों का दिल नहीं पसीजा। घटना रायडीह थाना क्षेत्र के पोगरा गांव के रिगड़ीटांड़ की है। यहा 5 हथियारबंद अपराधियों ने सोमवार सुबह 9:30 बजे पोगरा निवासी प्रसाद साहू (36) पिता सालिग साहू की गला रेतकर हत्या कर दी। 

प्रसाद साहू की हत्या करने के बाद सभी बदमाश मोटरसाइकिल से फरार हो गये। प्रसाद साहू की निर्मम हत्या की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गयी। रायडीह पुलिस को भी इसकी सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही चैनपुर के इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली घटनास्थल पर पहुंचे। शव का पंचनामा कराने के बाद उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

परिजनों से बातचीत के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गयी मृतक की 9 साल की बेटी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बच्ची ने बताया कि उसके पिता उच्चडीह गांव की एक शिक्षिका की कार चलाते थे। हर दिन वह शिक्षिका को स्कूल छोड़ने के लिए रायडीह जाते थे। बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ राजकीय मध्य विद्यालय उच्चडीह में पढ़ती है।

Published / 2025-02-18 16:01:01
वाईएमसीए के पूर्व महासचिव इमानुएल संगा का निधन


बहुत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि श्री इमानुएल संगा,पूर्व महासचिव वाईएमसीए रांची का पिछले तीन वर्षों से अस्वस्थ होने के कारण आकस्मिक निधन दिनांक 18 फरवरी 2025 को अपने आवास में हो गया। इन्होंने 42 वर्षों तक वाईएमसीए में सामाजिक सेवा में अपना योगदान दिया और वह पूरे वाईएमसीए के विभिन्न स्तरों पर अपने कार्य से सामाजिक लोगों को प्रभावित किया और वह एक समाज के उत्थान के लिए अपने क्षेत्र में एक रोल मॉडल थे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी एवं दो बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए। वाईएमसीए रांची उनके आकस्मिक निधन से दुखी है एवं दुखित परिवार के लिए अपनी संवेदना देती है।

Published / 2025-02-18 15:48:43
मंत्री योगेंद्र से मिले देवेंद्रनाथ, सौंपा मांग पत्र

  • उत्पाद एवं मद्य निषेध नियमावली 2025 मामले पर मंत्री योगेन्द्र प्रसाद से मिले जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो, सौंपा मांग पत्र
  • खतियानधारी झारखंडी शराब कारोबार को ही लाईसेंस देने, संपूर्ण झारखंड में एक व्यक्ति/ऐजेंसी/ कंपनी को एक ही लाईसेंस देने तथा  मॉडल शॉप, डिपार्टमेंटल स्टोर, मॉल में शराब बिक्री बंद करने की मांग

टीम एबीएन, रांची। लंबे समय बाद  झारखण्ड सरकार उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग शराब का दुकान निजी हाथों देने जा रही है जिसको लेकर झारखंड उत्पाद एवं मद्य निषेध नियमावली -  2025 नई नियम बनाई जा रहा है जिसका आपत्ति चारों तरफ से हो रही है।

झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो विभागीय मंत्री योगेन्द्र प्रसाद जी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि जेएलकेएम रांची नशामुक्त झारखंड के पक्षधर है, लेकिन झारखंड सरकार नई उत्पाद एवं मद्य निषेध नियमावली - 2025 लागू करने की तैयारी में है।

उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा ड्राफ्ट तैयार की गई नई नियमावली - 2025 के तहत राज्य सरकार के स्वामित्व वाले कंपनी (JSBCL) झारखंड राज्य विवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी केवल शराब का थोक कारोबार करेगी तथा राज्य में शराब का खुदरा कारोबार शराब व्यापारियों के माध्यम से करने का प्रावधान किया गया है। झारखंड सरकार द्वारा संचालित लगभग 1453 खुदरा दुकान में कुछ ही  गिने-चुने गैर झारखंडी बाहरी लोग एकाधिकार जमाये हुए हैं।

झारखंड उत्पाद एवं मद्य निषेध नियमावली - 2025 में निम्न मांग की गयी :-

  1. खुदरा विक्रेता का लाइसेंस केवल खतियानधारी मूल झारखंडी को ही दिया जाय।
  2. एक व्यक्ति/ एजेंसी को संपूर्ण झारखंड भर में एक ही लाइसेंस देने का प्रावधान किया जाय
  3. नई नियमावली - 2025 से मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर, मॉडल शॉप में शराब बिक्री हेतु लाइसेंस देने का प्रावधान खत्म किया जाय।

पत्र का प्रतिलिपि सचिव उत्पाद विभाग झारखंड सरकार। आयुक्त उत्पाद विभाग झारखंड तथा सभी जिला के उत्पाद विभाग उपायुक्त / सहायक आयुक्त / अधीक्षक को दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मांग नहीं माने जाने पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा रांची झारखंडियों के हक अधिकार के लिए राजव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Published / 2025-02-18 14:22:48
सुनवाई से बाहर निकलते ही बेहोश होकर गिर पड़े अधिवक्ता सूरज, मौत

टीम एबीएन, रांची। आज झारखंड उच्च न्यायालय में अधिवक्ता सुरज कुमार न्यायालय कक्ष से सुनवाई कर बाहर निकलते ही मुर्छित होकर गिर पड़े। अपने केस के लिए आये हुए एक चिकित्सक ने आकस्मिक सेवा प्रदान करते हुए प्रथम चिकित्सा प्रदान किया, तुरंत बाद नजदीक के पारस अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन काफी जद्दोजहद और प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

निधन के खबर मिलते ही न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय, न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय, महाधिवक्ता राजीव रंजन, अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार, धीरज कुमार, नवीन कुमार, अशोक कुमार, राम सुभग सिंह, एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता पारस अस्पताल पहुंचे।

अधिवक्ता सुरज कुमार अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र (एक ग्यारहवीं एवं एक अष्टम वर्ग का छात्र) छोड़ गये हैं। अधिवक्ता सुरज कुमार बहुत ही मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्ति के धनी थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और ऐसे कठिन समय में सभी परिजनों को सहनशक्ति दें।

Published / 2025-02-17 18:25:35
महाकुंभ : अबतक 54 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

अब तक 53 करोड़ से अधिक श्रद्धालु कर चुके स्नान : मुख्यमंत्री 

एबीएन सेंट्रल डेस्क (महाकुंभ नगर)। महाकुंभ में सोमवार की सायं 4 बजे तक 54 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगा कर रिकार्ड बनाया है। यह महाकुंभ महाशिवरात्रि तक चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अपनी संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देकर किस तरह देश की एकता और आर्थिकी को प्रोत्साहित किया जा सकता है, यह महाकुंभ के अवसर पर सहज ही अनुभव किया जा सकता है। 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महाकुंभ में अब तक 53 करोड़ श्रद्धालु संगम में आस्था की पावन डुबकी लगा चुके हैं। अगले 9 दिन तक यह उत्सव इसी रूप में चलेगा। यही भारत की पोटेंशियल है। भारत की आस्था को यदि सम्मान दिया गया होता तो भारत और भी ऊंचाइयों को प्राप्त किया होता। 

उन्होंने कहा कि 2013 में प्रयागराज कुंभ में 55 दिन के आयोजन में 12 करोड़ श्रद्धालु आये थे। 2019 में अर्धकुंभ को हमने कुंभ के रूप में आयोजित किया, तब लगभग 24 करोड़ श्रद्धालु आए थे। इस बार प्रयागराज महाकुंभ में 45 दिन के आयोजन में बीते 36 दिन में 53 करोड़ श्रद्धालु आ चुके हैं। 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 35 दिन के अंदर 40 रूटीन के साथ फ्लाइट के साथ ही 700 से अधिक चार्टर उतरे हैं। रेलवे को प्रतिदिन सैकड़ों मेला स्पेशल रेल चलानी पड़ रही है। परिवहन निगम की 14 हजार बसों का बेड़ा चल रहा है। उन्होंने बताया कि 28 से 30 जनवरी तक 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। 

28 को लगभग साढ़े पांच करोड़, 29 जनवरी को लगभग आठ करोड़ व 30 जनवरी को ढाई करोड़ श्रद्धालु आये थे। केंद्र व राज्य सरकार ने अपने स्तर पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायीं। इंफ्रास्ट्रक्चर-कनेक्टिविटी अच्छी हो, मेले का विस्तार हो, संगम में जल की प्रचुर मात्रा हो। 

इस पर पहले से एक्सरसाइज की गई। अंतत: सारी व्यवस्थाओं व कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में हमें सफलता प्राप्त हुई। सीएम ने कहा कि आस्था को सम्मान देने के साथ इसका इकॉनमिक आस्पेक्ट भी महत्वपूर्ण है।

Published / 2025-02-17 18:24:14
रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सवोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त

  • पलामू उपायुक्त ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के इंतजाम एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का लिया जायजा 
  • रेलवे स्टेशन पर जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट, मेडिकल टीम एवं एंबुलेंस की होगी तैनाती  

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान रेल परिवहन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं अन्य रेल यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने धनबाद रेल मंडल के डालटनगज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म की लंबाई-चौड़ाई, भीड़ नियंत्रण के इंतजाम, यातायात व्यवस्था, पार्किंग सुविधा आदि का बारिकी से जायजा लिया। 

उन्होंने महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं एवं अपने गंतव्य तक यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिले, इसके लिए सभी आवश्यक उपाय लागू किए जाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सवोच्च प्राथमिकता है। उपायुक्त ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। 

यहां से स्टेशन के अन्य प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन क्षेत्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने भीड़ नियंत्रण के इंतजामों, सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बैठने की सुविधा, पेयजल, स्टेशन के बाहरी भाग में पार्किंग सुविधा आदि अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने बताया कि डालटनगंज रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 10 से 15 हजार रेल यात्रियों का आवगमन होता है। 

विशेषकर शाम से मध्य रात्रि के बाद तक परिचालित एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों में बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर भीड़ की संभावना के मद्देनजर रेलवे प्रशासन को सहयोग हेतु जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति एवं मेडिकल टीम एवं एंबुलेंस तैनात करने का निदेश दिया, ताकि रेल यात्रियों को सुविधा मुहैया हो सके। साथ ही मेदिनीनगर नगर निगम की ओर अन्य आवश्क कदम उठाने का निदेश दिया।  

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त जावेद हुसैन, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा सहित रेलवे की ओर से स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार, यातायात इंस्पेक्टर अनिल तिवारी, वाणिज्य अधीक्षक राजीव रंजन, वाणिजय यातायात निरीक्षक विकास कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक क्षितिज कुमार प्रधान, सहायक मंडल अभियंता मनोहर कुमार आदि उपस्थित रहे।

Page 426 of 1695

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse