झारखंड

View All
Published / 2025-02-25 19:22:52
झारखंड : विपक्ष ने पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की

बजट सत्र के दूसरे दिन विपक्ष का सदन के बाहर धरना प्रदर्शन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। वहीं आज भाजपा के विधायक विधानसभा के प्रवेश द्वार के बाहर धरने पर बैठे हैं। भाजपा विधायक मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही भाजपा विधायक पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं।

वहीं मांडू से आजसू के विधायक प्रवेश द्वार भी हाथ में पोस्टर पकड़ धरने पर बैठे हैं। पोस्टर में लिखा है- रामगढ़ जिला के घाटों ओपी एवं कुज्जू ओपी क्षेत्र में विगत दिनों 22 घरों में हुई चोरी की घटना के अपराधियों को गिरफ्तार करो। गौरतलब हो कि 24 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की शुरूआत हो चुकी है। 

वहीं बजट सत्र के औपबंधिक कार्यक्रम के तहत आज यानी 25 फरवरी को पहली पारी में प्रश्नकाल और दूसरी पारी में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। इस दौरान जरूरी राजकीय विधेयक टेबल करने के साथ राजकीय कार्य निपटाये जायेंगे। इसके बाद 26 फरवरी को महाशिवरात्रि होने के कारण बैठक नहीं होगी। जबकि 27 फरवरी को वर्ष 2024-25 का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा।

बता दें कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 27 मार्च तक चलेगा। वित्त वर्ष 2025-26 का बजट 3 मार्च को पेश किया जायेगा। नवंबर 2024 में झामुमो के नेतृत्व में गठबंधन की जीत के बाद हेमंत सोरेन सरकार का यह पहला पूर्ण बजट सत्र होगा।

Published / 2025-02-25 19:21:43
रांची : सुबह-सुबह डोली धरती

महसूस किये गये 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। घटना सुबह 6 बजे की है। भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी बताया जा रहा है। हालांकि इसकी तीव्रता कितनी थी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं, इस भूकंप से किसी के जान माल के हानि की भी सूचना नहीं है। 

बता दें कि सुबह सुबह भूकंप के झटके बंगाल और ओडिशा में देखने को मिला था। इसकी तीव्रता 5.5 बतायी जा रही है। इससे पहले रात के वक्त दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये।

Published / 2025-02-24 21:10:47
बाघमारा सोनारडीह तेतुलिया में डंके की चोट पर हो रही कोयले की अवैध तस्करी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की। बाघमारा सोनारडीह तेतुलिया में डंके की चोट पर कोयले की अवैध तस्करी की जा रही है। 

कोयला की अवैध तस्करी खुलेआम हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री समेत राज्य के तमाम आलाधिकारियों को पत्र लिख अपने स्तर से संज्ञान लेकर छापेमारी कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Published / 2025-02-24 21:06:10
सफलता के लिए इंफॉर्मेशन, एनालिसिस और एप्लीकेशन आवश्यक : उपायुक्त

किसी काम को करने के लिए नींव को मजबूत करना जरूरी 

पलामू में आयोजित हुआ जिला स्तरीय रोजगार सृजन मेला, 363 को मिला आफर लेटर 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि सफलता के लिए इंफॉर्मेशन, एनालिसिस एवं एप्लीकेशन आवश्यक है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। इसके लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। वर्तमान दौर प्रतियोगिताओं का है और तकनीक का विस्तार हुआ है। ऐसे में पढ़ने, सीखने और माहौल से खुद को बेहतर बनाने की आवश्यकता है। किसी काम को करने के लिए नींव को मजबूत करना जरूरी है। नींव को मजबूत करने के लिए मेहनत अति आवश्यक है। उपायुक्त आज 4 वें जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय रोजगार सृजन मेला-2025 के तहत आयोजित कार्यक्रम युवक-युवतियों को मार्गदर्शन कर रहे थे। मेला का आयोजन ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की ओर से बेरोजगार युवाओं को बेहतर भविष्य प्रदान करने हेतु दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत आयोजित था। 

उपायुक्त ने अनुशासन पूर्वक सोशल मीडिया का सदुपयोग करते हुए जीवन शैली को बेहतर बनाने की सीख दी। साथ ही समूह में अध्ययन करने हेतु सभी को प्रेरित किया। उन्होंने एआई तकनीक, चैट जीपीटी आदि तकनीक के प्रयोग एवं उसके सकारात्मक प्रभाव से जीवन को बेहतर बनाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से तकनीक का विस्तार हो रहा है, वैसे में तकनीक के साथ चलना होगा। उन्होंने कहा कि नई चीज सीखने की ललक होगी, तो भविष्य बेहतर कर पायेंगे। उन्होंने रोजगार उन्मुख गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर बल दिया। उपायुक्त ने बालक-बालिकाओं द्वारा पूछे गये विभिन्न प्रश्नों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासाएं शांत की। उन्होंने युवक-युवतियों के साथ द्विपक्षीय संवाद किया।  

रोजगार मेला में विभिन्न कंपनियों के लिए चयनित अमरजित कुमार, सैफ खान, मो रजा, साजीद, राणा गोपाल को सांकेतिक रूप से मुख्य मंच से आफर लेटर प्रदान किया गया। इसके साथ ही रोजगार मेला के दौरान 363 युवक-युवतियों कोविभिन्न कंपनियों में रोजगार हेतु आॅफर लेटर प्रदान किये गये। रोजगार मेला के दौरान 1440 युवक-युवतियों का पंजीकरण किया गया। इन्हें रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर इनकी योग्यता के अनुरूप 754 को शॉर्ट लिस्ट किया जा चुका है। अन्य आवेदकों के आवेदनों की जांच की जा रही है, ताकि उनकी योग्यता अनुरूप रोजगार प्रदान किया जा सके।  

कर्म ही पूजा है... का करें अनुसरण : डीपीआरओ 

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी असीम कुमार ने कहा कि सफलता के लिए मेहनत आवश्यक है। कर्म ही पूजा है, का अनुसरण हम सभी को करनी चाहिए। उन्होंने युवक-युवतियों को रोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रोजगार के लिए जाने के पूर्व किन-किन प्रमाण पत्रों, दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इसका मूल्यांकन कर साथ रख लें, ताकि आवश्यकता अनुसार उसे तुरंत प्रस्तुत किया जा सके। 

उन्होंने भी युवक-युवतियों को तकनीक के साथ आगे बढ़ने का सुझाव दिया। उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रमाण पत्रों को डिजिटल लॉकर में रखने एवं तकनीक का सदुपयोग करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही अपने संबंधियों, सहयोगियों का मोबाइल नंबर अवश्य साथ रखने की बातें कही, ताकि विषम परिस्थितियों में उनसे संपर्क कर आवश्यक मदद ली जा सके।  

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी 

श्रम अधीक्षक सह श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के पदाधिकारी एतवारी महतो ने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए प्रशिक्षण केंद्रों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा माइग्रेशन सेंटर खोला गया है, जहां प्रशिक्षण देकर युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने बिरसा योजना सहित सहित सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।  

रोजगार अब आपके द्वार : अमित चौधरी 

जेएसएलपीएस के राज्य मुख्यालय से पहुंचे प्रोग्राम एक्सक्यूटिव अमित चौधरी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है। यहां मेला आयोजित हुई है, कंपनियां आई हैं। अथार्त रोजगार आपके द्वार आया है। युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया है। उनकी हुनर, स्कील के अनुरूप रोजगार और वेतन प्राप्त होगा।  

रोजगार मेला बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का बेहतर मंच : डीपीएम 

जेएसएलपीएस की डीपीएम अनीता केरकेट्टा ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जेएसएलपीएस के माध्यम से पलामू में 18549 स्वयं सहायता समूह बनाएं गए हैं। वहीं 1310 ग्राम संगठन एवं 60 संकुल संगठन है। इससे 2 लाख 2 हजार से अधिक परिवार जुड़ा है। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के माध्यम से प्रशिक्षण दिलवाकर सभी को रोजगार से जोड़कर आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के अलावा युवाओं को समय-समय पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है, जिसमें प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया जाता है। 

इसका मुख्य उद्देश्य तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार युवाओं को एक मंच प्रदान करना है, जहां युवा अपनी योग्यता के आधार पर कंपनी से संवाद स्थापित कर रोजगार प्राप्त कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि पलामू में आज आयोजित रोजगार मेला में 25 से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं इसमें युवक-युवती अपनी रुचि एवं योग्यता के आधार पर कंपनी से संवाद स्थापित कर इस अवसर का भरपूर लाभ उठायें। 
कार्यक्रम के मौके पर एक लघु फिल्म के माध्यम से उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं गतिविधियों से लोगों को अवगत कराया। 

18 से 35 वर्ष के युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार मुहैया कराया जाता है 

युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार तथा स्वरोजगार सुनिश्चित करने हेतु सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही है। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना उन्हीं में से एक है, जो ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जेएसएलपीएस के द्वारा संचालित है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 35 वर्ष के युवाओं को, जो किसी कारण बस अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए, उन्हें विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण देकर रोजगार मुहैया कराया जाता है।  

4100 युवाओं को कराया गया है प्रशिक्षण 

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत पलामू के करीब 4100 युवाओं को सिलाई मशीन आॅपरेटर, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट,  फील्ड तकनिशियन, वेयरहाउस पैकर, डाटा इंट्री आॅपरेटर, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव जैसे विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षित किया गया है। वहीं लगभग 2600 प्रशिक्षित युवा देश के विभिन्न कंपनी में कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न नियोक्ताओं ने भी युवक-युवतियों को प्रेरित किया। 

उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित 

रोजगार के क्षेत्र में लक्ष्य के विरुद्ध बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रूप में सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर हुसैनाबाद, दूसरे स्थान पर हैदरनगर एवं तीसरे स्थान पर मोहम्मदगंज प्रखंड रहा। इनके बीपीएम को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति 

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी असीम कुमार,  जेएसएलपीएस के राज्य मुख्यालय के प्रोग्राम मैनेजर नियोजन साईं दत्ता मुखर्जी, प्रोग्राम एक्सक्यूटिव अमित चौधरी, जेएसएलपीएस पलामू के जिला वित प्रबंधक इमरान अहमद, जिला प्रबंधक स्किल एवं जॉब नवल किशोर राजू, सोशल मोबिलाइजर प्रबंधक अख्तर अंसारी, जिला समन्वयक स्किल एवं जॉब संदीप मिश्रा सहित सभी प्रखंड के बीपीएम, सीसी, जॉब रिसोर्स पर्सन एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षित एवं अप्रशिक्षित युवक-युवती एवं नियोक्तागण उपस्थित रहे।

Published / 2025-02-24 20:59:10
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

सत्ता पक्ष के नेताओं ने पेपर लीक और मंईयां सम्मान योजना की बकाया किस्त को लेकर दिया बयान 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने अपनी-अपनी तैयारी कर ली है। बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री और झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू, पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। 

पेपर लीक और मंईयां योजना की अगली किस्त पर बोले हेमलाल 

पूर्व मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू ने एक सवाल के जवाब में कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ विरोध करना है। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि विधानसभा का बजट सत्र बेहतरीन तरीके से चलेगा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामले में सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। 

राज्य की मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को जनवरी-फरवरी की राशि नहीं मिलने के सवाल पर हेमलाल मुर्मू ने कहा कि किसी को चिंता नहीं करनी चाहिए। बजट सत्र के दौरान ही मंईयां सम्मान योजना की राशि लाभुकों के खाते में भेज दी जायेगी। 

वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि हम सभी को उम्मीद है कि सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं पर अहम फैसला लेगी। जातीय जनगणना, ओबीसी आरक्षण बढ़ाने सहित कई मुद्दों पर सार्थक निर्णय लिये जायेंगे। प्रदीप यादव ने कहा कि हमारे सारे विधायक इसकी तैयारी में हैं कि जिन मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच गए हैं और जो मुद्दे आज भारतीय जनता के पार्टी के कारण लटकी है उन मुद्दों को फिर से जागृत किया जाए। 

उन्होंने पेपर लीक मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि पहले भी पेपर लीक होते होंगे, लेकिन तब ये बातें सार्वजनिक नहीं होती होंगी। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में भाजपा नेताओं के ही नाम आ रहे हैं। वहीं राज्य के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव ने उम्मीद जतायी है कि विधानसभा का बजट सत्र शांतिपूर्ण तरीके से चलेगा और जनहित में कई कार्य निपटाये जायेंगे। 

उन्होंने कहा कि जनता से किए वादों को लेकर विपक्ष को अभी ज्यादा आक्रामक होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार 03 मार्च को सरकार बजट ला रही है। उन्हें देखना चाहिए कि क्या-क्या बजट में आता है।

Published / 2025-02-24 20:56:56
एसआर डीएवी पुंदाग में लीगल लिटरेसी क्लब का उद्घाटन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग तथा झालसा के संयुक्त तत्वावधान में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में लीगल लिटरेसी क्लब का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधीश सुनील दत्ता तथा विशिष्ट अतिथि  न्यायाधीश श्रुति सोरेन थीं।मुख्य कार्यक्रम झालसा, रांची में हुआ, जिसमें एसआर डीएवी  पुंदाग सहित झारखंड के लगभग सौ विद्यालय आभासी माध्यम से जुड़े। 

उक्त कार्यक्रम में एसआर डीएवी पुंदाग की कक्षा नवम से एकादश तक के विद्यार्थियों तथा उनके शिक्षक - शिक्षिकाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि न्यायाधीश सुनील दत्ता ने विद्यार्थियों को कानून संबंधी अनेक उपयोगी जानकारी देते हुए अनेक सामाजिक कुरीतियों; यथा बाल मजदूरी, बाल विवाह, डाइन  - बिसाहिन, मानव - तस्करी आदि के प्रति जागरूक किया। 

प्राचार्य एसके मिश्र ने अपने संदेश में सभी गणमान्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लीगल लिटरेसी क्लब की स्थापना से विद्यार्थियों को तो लाभ होगा ही साथ ही उनके जरिए समाज को भी लाभान्वित किया जा सकेगा, क्योंकि विद्यार्थी ही हमारे समाज की रीढ़ बनेंगे। उक्त कार्यक्रम में झालसा की ओर से अमित कुमार, संध्या कुमारी तथा मासूम रजा ने भी भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Published / 2025-02-24 07:45:13
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रांची महानगर ने किया शाखा महाकुंभ का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रांची महानगर द्वारा 23 फरवरी को प्रातः 6:45 से 9 बजे तक धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मैदान में शाखा महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महानगर के विभिन्न नगरों से आए स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँ

प्रातः 7 बजे शाखाएं प्रारंभ हुईं, जिसमें स्वयंसेवकों ने विभिन्न शारीरिक और मानसिक व्यायाम किए। इसके बाद, 8:00 बजे शाखा विकीर हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने अपनी एकता और संगठन का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँ

प्रातः 7 बजे शाखाएं प्रारंभ हुईं, जिसमें स्वयंसेवकों ने विभिन्न शारीरिक कार्यक्रम, खेल और व्यायाम किए। इसके बाद, 8:00 बजे शाखा विकिर हुई।

उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक का उद्बोधन

उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक आदरणीय रामनवमी प्रसाद जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने शताब्दी वर्ष में तय किए गए लक्ष्य की ओर स्वयंसेवकों का ध्यान आकृष्ट किया और शताब्दी वर्ष में संघ कार्य की वृद्धि में सभी स्वयंसेवको  की महत्त्वपूर्ण भूमिका का आह्वान किया।

संघ के पंच प्राण

  • आदरणीय रामनवमी प्रसाद जी ने संघ के पंच प्रणों पर विशेष जोर दिया, जो हैं:
  • कुटुंब प्रबोधन: परिवारों को संगठित, संस्कारित और जागरूक करना।
  • सामाजिक समरसता: समाज में एकता और समरसता को बढ़ावा देना।
  • स्व  का बोध: समाज एवम् राष्ट्र के विकास  में स्व का बोध एवं जागरण।
  • पर्यावरण संरक्षण: पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए समाज़ में जागरूकता
  • नागरिक कर्त्तव्य-समाज एवं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए समाज में नागरिकबोध का दृढ़ीकरण।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

महानगर में कुल 107 शाखाएं तथा 35 मिलन चलती हैं। इस कार्यक्रम में 16 नगरों की 156 बस्तियों में से 84 बस्तियों का प्रतिनिधित्व 1000 से अधिक स्वयंसेवकों के साथ हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक श्री रामनवमी जी के साथ झारखंड के प्रांत कार्यवाह संजय कुमार जी, महानगर संघचालक  पवन मंत्री, सह संघचालक शशिकांत जी सहित नगर, महानगर, विभाग, प्रांत, क्षेत्र स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Published / 2025-02-23 20:29:03
जोगता क्षेत्र के पुराना श्याम बाजार से बड़े पैमाने पर हो रहा कोयला का अवैध कारोबार

टीम एबीएन, धनबाद / रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड सरकार को पत्र लिख कर कोयला तस्करी पर रोक लगाने की मांग की। ओर लिखा कि जोगता क्षेत्र अंतर्गत पुराना श्याम बाजार के बीसीसीएल के बंद पड़े चणक के पास बड़े पैमाने चलाया जा रहा कोयले का अवैध खनन। की l कोयला तस्कर मजदूरों के द्वारा कोयला निकलवाता है और कोयला बोरे में भरकर एक जगह जमा किया जाता है ओर रात्रि में उस कोयले को ट्रकों में लोड करवा कर मंडियों में भेजा जा रहा है , ओर कोयला तस्कर नीरज गुप्ता खुलेआम बीसीसीएल के बंद बड़े चणक के पास से करवा रहे कोयला का अवैध तस्करी लेकिन फिर भी नहीं हो रहा कोई कार्रवाई।
जबकि बगल में सीआईएफ के कैम्प रहने के बाद भी खुलेआम हो रहा कोयला तस्करी लेकिन सीआईएफ कोयला रोकने में विफल साबित हो रहे है । अगर अपने स्तर से जांच कराकर छापेमारी किया जाए तो कोयले का अवैध तस्करी पर रोक लग सकेगा ।

Page 421 of 1695

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse