झारखंड

View All
Published / 2025-02-27 14:18:20
नेवरी से 17 किमी की श्री श्याम ध्वजा निशान पदयात्रा 2 मार्च को, तैयारियां पुरी

*प्रेस- विज्ञप्ति*

*नेवरी से 17 किलोमीटर की श्री श्याम ध्वजा निशान पदयात्रा 2 मार्च को, तैयारियां पुरी*

  • श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के तत्वाधान मे श्री श्याम प्रभु का ध्वजा निशान पदयात्रा की तैयारीयां पूरी कर ली गई है, श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के संयोजक गोपाल मुरारका एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 2 मार्च दिन रविवार को श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा रांची के नेवरी विकास विद्यालय के समीप श्री दुर्गा मंदिर से सुबह 8 बजे बाबा श्री श्याम का ध्वजा पदयात्रा शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो बूटी मोड़, बरियातू रोड, सर्कुलर रोड, कचहरी रोड, मेन रोड, अप्पर बाजार भ्रमण करते हुए श्री खाटू श्री श्याम मंदिर हरमू रोड में ध्वजा निशान अर्पित के साथ समाप्त होगी। इस यात्रा की दूरी श्री खाटू धाम की परंपरा अनुसार 17 किलोमीटर रिंगस से खाटू धाम की है। 2 मार्च को नेवरी जाने हेतु सुबह 6 बजे से 6:30 बजे तक हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर से बस की व्यवस्था भी श्याम भक्तों के लिए उपलब्ध रहेगी। नेवरी धाम से रांची धाम तक की 17 कि.मी. की श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा में सैकड़ो श्याम भक्त शामिल होंगे। भक्तों के लिए यात्रा के मध्य में भक्तों के लिए विश्राम, शुद्ध पेयजल, शरबत, भोजन प्रसादी की अनुपम व्यवस्था की गई है। तथा पदयात्रा में श्याम भक्त पारंपरिक पोशाकों के साथ श्री श्याम ध्वजा को लहराते हुए सुमधुर भजनों से पूरे वातावरण को खाटू श्री श्याम भक्तिमय करेंगे। पूरे मार्ग में जगह-जगह कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा भी श्याम भक्तों का स्वागत किया जाएगा। इस यात्रा में जो भी भक्त सम्मिलित होना चाहते हैं वे अति शीघ्र संपर्क कर अपना नाम लिखवा कर ध्वजा पदयात्रा निशान कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु- हरिशंकर परशुरामपुरिया,ललित कुमार पोद्दार, गोपाल मुरारका,राजेश ढांढनियां,अशोक लाडिया,रवि चौधरी,संजय परशुरामपुरिया, मनोज खेतान,प्रवीण सिंघानिया, विष्णु चौधरी,हेमंत जोशी,आनंद चौधरी,प्रदीप अग्रवाल,रोहित अग्रवाल,प्रमोद परशुरामपुरिया, अमित शर्मा,संजय सर्राफ,नवीन डोकानियां,निकुंज पोद्दार,सूरज लोधा,सहित अन्य श्याम भक्त अपना पूर्ण सहयोग कर रहे हैं।

    प्रेस प@श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति, रांची के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी। 

Published / 2025-02-26 21:06:24
हुसैनाबाद में कैंप कार्यालय 27 को, आमजन उपस्थित होकर उठायें लाभ : उपायुक्त

  • उपायुक्त की पहल पर कैंप कार्यालय से लाभान्वित होंगे आमजन  
  • विभिन्न विभागीय कार्यो का होगा निष्पादन, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा त्वरित लाभ 
  • प्रत्येक माह के द्वितीय वृहस्पतिवार को छतरपुर  एवं चतुर्थ वृहस्पतिवार को हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में रहेगा कैंप कार्यालय 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू जिला प्रशासन की टीम 27 फरवरी 2025 को हुसैनाबाद पहुंचेगी। हुसैनाबाद के अनुमंडल कार्यालय परिसर में कैंप कार्यालय का आयोजन कर पदाधिकारी एवं विभिन्न कार्यालयों के कर्मीगण आमलोगों की समस्याएं सुनेंगे एवं उसका त्वरित समाधान करेंगे। कैंप कार्यालय में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ लोगों को प्रदान किया जायेगा। यहां आमलोगों के लिए कई सेवाएं उपलब्ध करायी जायेगी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों का निष्पादन किया जायेगा। 

जिला प्रशासन की टीम पहुंचने से आम लोगों को अपने नजदीकी अनुमंडल क्षेत्र में ही सरकारी सेवाओं का लाभ सहजता से मिल सकेगा। यह बातें उपायुक्त शशि रंजन ने कही। अनुमंडल स्तर पर आयोजित कैंप कार्यालय अधिष्ठापन के संबंध में उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के द्वितीय गुरुवार को छतरपुर अनुमंडल कार्यालय परिसर में कैंप कार्यालय का आयोजन किया जायेगा। 

वहीं प्रत्येक माह के चतुर्थ गुरुवार को हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में कैंप कार्यालय अधिष्ठापित होगा। फरवरी माह में चतुर्थ गुरुवार 27 फरवरी को है, ऐसे में निर्धारित कैलेंडर के अनुसार हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में 11 बजे से कैंप कार्यालय का अधिष्ठापन कर लोगों को सेवाएं प्रदान की जायेगी।  

उपायुक्त शशि रंजन ने आम लोगों से अपील किया है कि संबंधित कैंप कार्यालय में पहुंचकर किसी भी सरकारी योजना का लाभ, शिकायत या समस्या का समाधान कराएं। उन्होंने स्थानीय लोगों से कैंप कार्यालय में उपस्थित होकर अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।  उपायुक्त ने बताया कि अनुमंडल स्तर पर आयोजित कैंप कार्यालय में कई सेवाएं उपलब्ध करायी जायेगी। 

इसमें परियोजनाओं एवं योजनाओं की भूमि चिन्हित, हस्तकत एवं विवाद समाधान किया जायेगा। वहीं वन भूमि के बदले अन्य भूमि/ सरकारी भूमि स्थानांतरण, बिजली बिल संबंधी शिकायतों का समाधान, पेयजल समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। इसके अलावा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जायेगा। वहीं इससे संबंधित शिकायतों का त्वरित निष्पादन कर आमजनों को सरकार की योजनाओं से अच्छादित करने का कार्य होगा। 

उन्होंने कहा कि कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, सर्जन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड आदि योजनाओं से योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान किया जायेगा।  

विदित हो कि पलामू उपायुक्त शशि रंजन की पहल पर वर्तमान दौर में कैंप कार्यालय अधिष्ठापित किये जाने की परिकल्पना की गयी है। इसके माध्यम से आमजनों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके नजदीकी अनुमंडल में ही मिलेगा। अनुमंडल स्तर पर इसकी व्यापक तैयारी की गई है। इसमें सभी जिला स्तरीय, संबंधित अनुमंडल स्तरीय तथा संबंधित अनुमंडल के सभी प्रखंड स्तरीय, असैनिक एवं तकनीकी पदाधिकारी कैंप कार्यालय में उपस्थित होकर अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यो का निष्पादन करेंगे।

Published / 2025-02-26 21:05:12
महाशिवरात्रि सच्चे प्रेम, अटूट विश्वास जीवनसाथी का संदेश : देवेन्द्रनाथ महतो

राहे प्रखंड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण शिव टांगरा परिसर में शीघ्र होगा सम्पन्न: देवेंद्र नाथ महतो 

टीम एबीएन, राहे/ रांची। संपूर्ण भारतवर्ष में हर्षोल्लास से महाशिवरात्रि पूजा की जा रही है। आज बुधवार को राहे शिवटंगरा महेशपुर में विशाल पूजन मेला संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम शिव टंगरा शिवरात्रि समिति की निगरानी में संपन्न हुआ। जिसमें कुबाडिह, महेशपुर, पुरना नगर, उरांव डीह, आदि आस-पास के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिला। भक्तिपूर्ण गीत, कथा एवं भजन प्रस्तुत किया गया। 

मौके पर आयोजक कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि में पहुंचे जे एल के एम वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने विधिवत पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं के साथ चना गुड़ प्रसाद वितरण किया गया। मंच में अभिभाषण प्रस्तुत किया। संबोधन में बताया कि महाशिवरात्रि सिर्फ उपवास और पूजा का पर्व नहीं है बल्कि यह सच्चे प्रेम अटूट विश्वास और जीवनसाथी के प्रति समर्पण का भी प्रतीक है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पवित्र मिलन का प्रतीक माना जाता है। जिस तरह शिव-पार्वती का रिश्ता प्रेम, त्याग और धैर्य से भरा रहा है वैसे ही हर दाम्पत्य जोडे को अपने रिश्ते में इन गुणों धारण करना चाहिए। 

श्री महतो ने कहा कि इस 65000 जनसंख्या वाले भारी आबादी के राहे क्षेत्र में शीघ्र ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जायेगा। यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अत्याधुनिक सुविधाओं से संपन्न होगी। प्रयुक्त भूमि का चिंहितिकरण कर लिया गया है। उपायुक्त महोदय रांची से संपूर्ण आवश्यक दस्तावेज प्रक्रिया संपन्न कि जा रही।  

बताते चलें कि इस राहे क्षेत्र में अस्पताल का निर्माण उपयुक्त जमीन का चिन्हित नहीं होने के कारण लंबे समय से लंबित पड़ा हुआ था। जिसे सिल्ली विधानसभा पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने उपायुक्त महोदय से वार्ता करते हुए विभागीय क्रिया में गति आयी है। 

बताते चलें कि शिव टंगरा में महाशिवरात्रि का आयोजक कमेटी में मुख्यरूप से क्षेत्र मोहन महतो, वसंत गोंझू, राजकिशोर अहीर, ज्ञान अहीर, अनिल सुभाष आदि सक्रिय रहे। इसके उपरांत देवेंद्र नाथ महतो ने कोंचो पहाड़ सिल्ली में कार्यकर्ताओं के साथ पूजा संपन्न किया गया। एवं देर शाम को चुटिया रांची के शिव-पार्वती विवाह बरात में सम्मिलित हुआ।

Published / 2025-02-26 21:04:09
सोनारडीह के तेतुलिया में कोयला माफिया रजनीश बड़े पैमाने पर कर रहा कोयला की तस्करी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने मुख्यमंत्री और झारखंड पुलिस को ट्वीट किया है। उन्होंने धनबाद जिले के सोनारडीह स्थित तेतुलिया में हो रही कोयले की अवैध तस्करी पर कार्रवाई की मांग की है। 

उन्होंने सीएम और झारखंड पुलिस को ट्वीट कर लिखा है कि सोनारडीह अंतर्गत तेतुलिया में चल रहा कोयला का अवैध तस्करी, कोयला माफिया रजनीश कर रहा है। अवैध कोयला तस्करी डंके की चोट पर किया जा रहा है। अवैध कोयला खनन की अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Published / 2025-02-25 22:02:48
गिरफ्तारी का दबाव बनाने के लिए पुंदाग थाना का घेराव

टीम एबीएन, रांची। मंगलवार की दोपहर 12 बजे आदिवासी संगठनों ने सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित होकर एकजुटता का परिचय देते हुए टीओपी पुंदाग थाना को घेर लिया। घेराव कर विगत दिनों 8 फरवरी को अभियुक्त महिपाल चौधरी के खिलाफ एसटी/ एससी मामला 12/25 केस दर्ज करने के बाद भी आज तक अपराधी के खिलाफ न कार्रवाई की नहीं होने और आज तक गिरफ्तारी नहीं होने का दबाव बनाया गया।

घेराव करने के बाद थाना प्रभारी एवं डीएसपी थाना आकर केस का संज्ञान लेते हुए अभियुक्त महीपाल चौधरी को गिरफ्तार करने की त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया। 

थाना घेराव में आदिवासी संगठन के कुंदरसी मुंडा, निंरजना हेरेंज टोप्पो, प्रेमशाही मुंडा, प्रवीण कच्छप, संदीप तिर्की, पवन तिर्की, राहुल तिर्की, आकाश तिर्की, उर्मिला भगत, विजय कच्छप, कालिका गाड़ी, लाली कच्छप, आकाश तिर्की, संगीता उरांव, दीपिका होतो, राजेश विन्यास, नवीन तिर्की, राजेश लिंडा सहित सैकड़ों युवा युवती माहिला शामिल हुए।

Published / 2025-02-25 19:35:09
कौशल विकास के लिए कार्य योजना तैयार कर रोजगार मुहैया करायें : उप विकास आयुक्त

जिला कौशल विकास एवं अनुश्रवण समिति की बैठक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद की अध्यक्षता में आज समाहारणालय सभागार में जिला कौशल विकास एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। उप विकास आयुक्त ने सभी विभाग को अपने स्तर पर कौशल विकास के लिए कार्य योजना तैयार करने एवं इससे युवक-युवतियों को जोड़कर रोजगार मुहैया कराने की दिशा में अभियान चलाने का निर्देश दिया।  

उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर जिले के अंतिम व्यक्ति तक इसकी जानकारी पहुंचायें। उन्होंने कहा कि पलामू में उद्योग, होटल, व्यवसाय, मॉल, साहित्य, रोजगार के अन्य साधन हैं। इसे ध्यान में रखकर कौशल विकास केंद्र में लोगों को प्रशिक्षण करवाये। 

श्रम अधीक्षक सह जिला कौशल पदाधिकारी एतवारी महतो द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारियों को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत झारखंड कौशल विकास विभाग, रांची द्वारा पलामू जिले में संचालित प्रशिक्षण केंद्रों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दो (2) दीन दयाल उपघ्याय कौशल केंद्र (आवासीय), दस (10) सक्षम कौशल केंद्र(आवासीय) तथा दो (2) बिरसा कौशल केंद्र (गैर-आवासीय) पलामू जिले में संचालित है। 

योजना पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की युवाओं के लिए स्वरोजगार एवं उद्यमशीलता कौशल विकसित करना युवाओं को रोजगार क्षमता में वृद्धि करना और उन्हें झारखंड और भारत के आर्थिक विकास में भागीदार बनाने के लिए सशक्त बनाना, समाज के वंचित वर्ग के युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाले कुशल कर्मी बनाना योजना का मुख्य उद्देश्य है। 

यूएनडीपी के परियोजना सहायक ने बताया कि मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र, सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना तथा प्रखंड स्तर पर 14 केंद्र संचालित है। प्रशिक्षण केंद्रो में डाटा एंट्री आपरेटर, वेयरहाउस एसोसिएट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट तथा अन्य  ट्रेडो का प्रशिक्षण दिया जाता है। 

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हेल्थ केयर, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एवं अन्य तरह के कोर्स का संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ.अनिल सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी एवं कौशल विकास केन्द्र के संचालक उपस्थित थे।

Published / 2025-02-25 19:33:56
बाल श्रमिक नियोजित करने वाले प्रतिष्ठानों पर करें कार्रवाई : उपायुक्त

बाल श्रम उन्मुलन एवं पुर्नवास हेतु जिला स्तरीय गठित टास्क फोर्स की बैठक

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू उपायुक्त शशि रंजन आज अपने कार्यालय वेश्म में श्रम विभाग द्वारा बाल श्रम उन्मुलन एवं पुर्नवास हेतू जिला स्तरीय गठित टास्क फोर्स की बैठक की। उपायुक्त ने निर्देशित किया कि जो नियोजक अपने प्रतिष्ठान में 14 वर्ष के कम उम्र के बाल श्रमिक को नियोजित करते हैं, उनके विरूद्ध बाल एवं अल्प व्यस्क श्रमिक (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए 20,000-20,000 रुपये प्रति बाल श्रमिक जुर्माना के रूप वसूली किया जाये। वहीं विमुक्त बाल श्रमिक की ट्रैकिंग तथा पुनर्वासन के लिए मानक कार्य पद्धति के अनुसार कार्य किये जाने का निर्देश दिया।  

उपायुक्त ने श्रम अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को विमूक्त बाल श्रमिकों को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं अनुसूचित जाति एवं जनजातीय आवासीय विद्यालयों में नामांकन करवाया जाये एवं उनके माता-पिता को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ा जाये। उन्होंने समय-समय पर जिले में बाल श्रमिक के उन्मूलन हेतू गठित धावादल द्वारा छापेमारी अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिया।

श्रम अधीक्षक एतवारी महतो ने बताया कि अल्प वयस्क बाल श्रमिक (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के अन्तर्गत 14 वर्ष से कम उम्र के बालक से काम लेना कानूनी अपराध है। अगर कोई नियोजक 14 वर्ष के कम उम्र के बच्चों से काम लेते हैं, तो उनको 6 माह से 2 वर्ष तक का कारावास या 20,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक जुर्माना या दोनों हो सकता है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, श्रम अधीक्षक एतवारी महतो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Published / 2025-02-25 19:33:02
सीबीआई जांच और अन्य मांगों को लेकर गवर्नर से मिले देवेंद्रनाथ महतो

जैक बोर्ड 10वीं और 12वीं प्रश्न पत्र लीक आउट का सौंपा सबूत 

टीम एबीएन, रांची। राज्य में प्रश्न पत्र लिक आउट होने का मामला बेहद ही गंभीर होते जा रहा है। इससे राज्य के छात्रों में भारी नाराजगी चल रही है। झारखंड अधिविद्य परिषद रांची द्वारा संचालित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक आउट के मामले जेएलकेएम वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो प्रखर है। 

श्री महतो ने आज महामहिम राज्यपाल महोदय से मुलाकात कर  मांग पत्र और पेपर लीक का ठोस सबूत पेन ड्राइव में सौंपा। देवेंद्रनाथ महतो ने महामहिम राज्यपाल से निम्नलिखित मांग की गयी : 

  1. पेपर लीक प्रकरण का सीबीआई जांच किया जाये। 
  2. मामला की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर त्वरित कड़ी कार्रवाई किया जाये। 
  3. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को पेपर लीक मामले पर श्वेत पत्र जारी करने का निर्देश दिया जाये। 
  4. पूर्व विवादित वर्तमान जैक अध्यक्ष और सचिव को अयोग्य घोषित करते हुए निलंबित किया जाये। 
  5. तत्काल जेपीएससी अध्यक्ष पद नियुक्त किया जाये। 
  6. जेपीएससी-1 और जेपीएससी-2 में घोटाले में चार्जशीट हुए पदाधिकारियों को तत्काल पद से निलंबित कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई किया जाये। 

मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने मीडिया संबोधन में बताया कि महामहिम राज्यपाल महोदय को अवगत कराया गया कि झारखण्ड राज्य पेपर लीक की परंपरा बन गयी है। झारखंड सरकार के अधिकारियों के सहयोग से पेपर लीक गिरोह द्वारा झारखंड में मेधावी छात्रों की प्रतिभा का निरंतर कत्ल कर जघन्य अपराध किया जा रहा है। 

पेपर लीक से झारखंड राज्य कलंकित हो रहा है लेकिन फिर भी राज्य सरकार पेपर लीक प्रकरण पर उच्च स्तरीय जांच और न ही दोषियों को कड़ी कार्रवाई के प्रति गंभीर है। उन्होंने महामहिम को यह भी जानकारी दिया कि जैक सचिव को मेरे द्वारा परीक्षा से पूर्व ही 19 फरवरी 2025 को ही पत्र संख्या 69/फरवरी/25 के माध्यम से परीक्षा प्रश्न पत्र का ठोस सबूत सौंपा गया था।

लेकिन सबूत को इंकार करते हुए जैक बोर्ड 19/02/2025 को ही अपना आफिशियल वेबसाइट पर पत्र संख्या 8/25 के माध्यम से कानूनी कार्रवाई हेतु धमकी भरा फरमान जारी किया था। लेकिन जब दूसरे दिन 20/2/2025 को परीक्षा केंद्र पर मेरे द्वारा सौंपा गया विज्ञान विषय का लीक आउट पेपर सबूत हूबहू पाया गया।

तभी हमलोग जैक बोर्ड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए झारखंड बंद और राज्यव्यापी चक्का जाम आंदोलन का घोषणा किया तभी जैक बोर्ड ने पत्र संख्या 9/2025 के माध्यम से मेरे द्वारा सौंपा गया सबूत हूबहू पाये जाने और आंदोलन के दबाव के परिणामस्वरूप 20/02/2025 को ही हिंदी और विज्ञान विषय को रद्द कर दिया लेकिन 5 दिन बीतने के बावजूद पेपर लीक गिरोह का असली मास्टरमाइंड गिरोह का सरगना को पकड़ा नहीं गया।  

साथ ही उन्होंने यह भी अवगत कराया कि पेपर लीक माफिया लभ लालच में इतना गिर गया है कि मैट्रिक का पेपर लीक करके 200-300 रुपये में बेचा है। राज्यपाल से मुलाकाती छात्र मंडली में देवेंद्रनाथ महतो, चंदन कुमार रजक, सुहानी कुमारी, खगेंद्रनाथ महतो, प्रदीप कुमार शामिल रहे। बताते चलें कि वर्तमान अध्यक्ष और सचिव के सर्विस बुक विवादित होने का साक्ष्य भी सौंपा गया।

Page 420 of 1695

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse