झारखंड

View All
Published / 2025-02-28 17:21:15
पलामू : पत्रकार जितेंद्र प्रसाद की माता का निधन, शोक

  1. क्षेत्र के कई लोगों ने किया शोक संवेदना व्यक्त 

    एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। हुसैनाबाद के प्रभात खबर के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र प्रसाद की मां शिव कुमारी देवी (80) का निधन शुक्रवार को हो गयी। वह पोलडीह पंचायत के जगदीशपुर गांव निवासी बबन शरण सिंह की धर्मपत्नी थीं,पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी।

उनके निधन की खबर मिलते ही जपला स्थित उनके आवास पर लोग पहुंचने लगे। जपला आवास से उनका पार्थिक शरीर उनके पैतृक गांव पोलडीह जगदीशपुर लाया गया। जहां अंतिम दर्शन के लिये शुभचिंतकों व रिश्तेदारों की भीड़ लगी रही। उनका अंतिम संस्कार गांव से दूरी पर स्थित शमशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र शैलेश प्रसाद ने दी। 

उनके निधन पर स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव, पूर्व मंत्री लक्ष्मण राम,जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी शेर अली, जेएमएम के वरिष्ठ नेता एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, पूर्व नगर अध्यक्ष शशि कुमार, उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दिकी, सैयद शम्मु हुसैन रिज़वी,इजहार आलम, अब्बास कादरी,पूर्व मुखिया अभय कुमार सिंह, धनंजय सिंह, अशोक यादव, मदन पासवान, जाकिर अली उर्फ राज अली, भाजपा के वरिष्ठ नेता, अशोक सिंह रवींद्र कुमार सिंह, अजय प्रसाद गुप्ता, समाजसेवी बिनोद कुमार सिंह, कर्नल संजय सिंह, कांग्रेस के वरिष्ट नेता धनंजय तिवारी, हसनैन जैदी के अलावा स्थानीय पत्रकार उदय प्रकाश ओझा, शंभु चौरसिया, सैयद नौशाद संजय ओझा, सुरेंद्र प्रसाद,कुंदन चौरसिया, जफर हुसैन, सतेंद्र चंदेल, कमलेश विश्वकर्मा,जितेंद्र रावत, धनंजय कुमार, गौतम पटेल,विकास कुमार, दीपक कुमार, अखिलेश पासवान, अनुज कुमार, समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Published / 2025-02-27 22:02:41
पहाड़ी के गेस्ट हाउस परिसर से बाराज का व्यू देख रोमांचित हुए उपायुक्त

उपायुक्त ने मोहम्मद गंज के पर्यटन स्थलों का किया निरीक्षण 

मोहम्मदगंज बराज, भीम चूल्हा एवं गेस्ट हाउस का किया अवलोकन 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मोहम्मगंज/मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त शशि रंजन आज मोहम्मदगंज बराज एवं पहाड़ी पर अवस्थित गेस्ट हाउस एवं भीम चूल्हा का निरीक्षण कर पर्यटन स्थलों को विकसित किए जाने की संभावनाओं से अवगत हुए। उपायुक्त ने बराज से सनसेट का दीदार किया। वहीं उतरी कोयल नदी पर स्थापित बराज में रूके पानी की गहराई एवं अन्य पहलुओं से अवगत हुए। 

वहीं पहाड़ी पर बने गेस्ट हाउस का जायजा लिया और पहाड़ी से सीधे बाराज को व्यू को देख रोमांचित हुए। उन्होंने अपने मोबाइल में सेल्फी ली। साथ ही मोबाइल में प्राकृतिक छटाओं को कैद किया।  उन्होंने गेस्ट हाउस को रिनोवेशन किए जाने के संबंध में पदाधिकारियों से विमर्श करेंगे, तत्पश्चात इसे दुरुस्त करने हेतु आवश्यक कदम उठायेंगे। 

उन्होंने पर्यटन स्थल भीम चूल्हा का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने पांडवों के पद् चिन्ह एवं पातालपुरी मंदिर का भ्रमण कर यहां के पर्यटकीय सुविधाओं का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो, हुसैनाबाद एवं मोहम्मदगंज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Published / 2025-02-27 22:01:50
पलामू डीसी ने किया कस्तूरबा विद्यालय का औचक निरीक्षण, कार्रवाई का निर्देश

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/मेदिनीनगर (पलामू)। उपयुक्त शशि रंजन ने आज हुसैनाबाद के कस्तूरबा आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं के लिए किचन, खाने के स्थान, आवासन, पानी टंकी आदि का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत हुए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की कमियों को लेकर वार्डन के विरूद्ध कार्रवाई का निदेश दिया। 

उपायुक्त ने बालिकाओं की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। उन्होंने घर गयी छात्राओं को बुलाने हेतु वार्डन द्वारा की गई आवश्यक पहल की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को पुन: विद्यालय बुलाने के लिए उनके अभिभावकों से संपर्क करने का निदेश दिया। उन्होंने दो माह से अधिक समय से विद्यालय से अनुपस्थित छात्राओं का नाम काटने की कार्रवाई करने तथा एक माह से अधिक समय से छुट्टी पर रहने वाली छात्राओं को ड्रॉप आउट में गणना करने का निदेश दिया। 

उपायुक्त ने छात्राओं के आवासन के लिए वहां स्थित एक बंद छात्रावास को खुलवाने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Published / 2025-02-27 22:00:58
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त : उपायुक्त

क्षेत्र भ्रमण कर संचालित योजनाओं का लें जाएगा 

आवास योजना में शिथिलता पर बीडीओ पर शो-कॉज का निदेश, जिला कोर्डिनेटर को चेतावनी 

हुसैनाबाद में आयोजित कैंप कार्यालय के दौरान उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों के साथ की बैठक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/मेदिनीनगर (पलामू)। हुसैनाबाद अनुमंडल भवन में आयोजित कैंप कार्यालय के दौरान उपायुक्त शशि रंजन जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय, प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी सरकारी योजनाओं की प्रगति में गति लाने का सख्त निदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

उन्होंने सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर संचालित योजनाओं की जायजा लेने एवं कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने आवास योजना की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए हुसैनाबाद के प्रखंड विकास पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निदेश दिया। वहीं हैदरनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला कोर्डिनेटर को चेतावनी देते हुए कार्य में गति लाने का सख्त निदेश दिया। 

साथ ही पांडू के आवास कोर्डिनेटर के विरुद्ध कार्रवाई का निदेश दिया। उन्होंने अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य आवास योजनाओं को प्राथमिकता के तहत लाभुकों को आवंटित करने का निदेश दिया। वहीं मनरेगा में मानव दिवस श्रृजन में बेहतर प्रदर्शन करने का निदेश दिया। उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पौधरोपण से संबंधित कार्य के लिए अभी से तैयारी करने, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, पोटो हो खेल योजना में लक्ष्य के विरुद्ध कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया।  

उपायुक्त ने अंचल अधिकारी को विकासात्मक कार्यों के लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश दिया। बिजली विभाग के अभियंता द्वारा किसी बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल अधिक होने की स्थिति में जांच कर आवश्यक कदम उठाने का निदेश दिया। नगर पंचायत क्षेत्र की शादी को दुरुस्त करने, अतिक्रमण हटाने का भी निर्देश दिया।  

उपायुक्त ने दाखिल खारिज एवं लगान रसिद निर्गत करने में तेजी लाने का निर्देश आंचल अधिकारियों को दिया। उन्होंने पशुपालन, मत्स्य, गव्य  विकास, कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने का निदेश दिया। बैठक में जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Published / 2025-02-27 18:26:40
कैंप कार्यालय के अधिष्ठान से विकास कार्यों में आयेगी गति : उपायुक्त

  • हुसैनाबाद अनुमंडल भवन में संचालित हुआ कैंप कार्यालय, पदाधिकारियों ने सुनी आमजनों की समस्याएं 
  • कैंप कार्यालय के उमड़ी लोगों की भीड़, स्थानीय लोगों ने खुलकर रखी अपनी समस्याएं 
  • उपायुक्त ने जनता से खुद हुए रू-ब-रू, कई समस्याओं का आन-स्पॉट निष्पादन 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/मेदिनीनगर (पलामू)। हुसैनाबाद में आयोजित कैंप कार्यालय के माध्यम से सीधा जनता से रू-ब-रू होने का अवसर मिला। यहा विभिन्न विभाग के पदाधिकारी उपस्थित होकर आमजनों की समस्याओं को सुनकर उसका त्वरित निष्पादन किया। त्वरित निष्पादन योग्य नहीं रहने वालों मामलों को निर्धारित समयावधि में निष्पादन किया जायेगा और संबंधित लोगों को लाभ प्रदान किया जायेगा। कैंप कार्यालय के आयोजन से लोगों को अधिकाधिक लाभ प्रदान किया जा रहा है। 

जनता जिलास्तर पर आयोजित जनता दरबार या अन्य कार्यालयों में जाने से बच पायेंगे। इससे उनका समय एवं रुपये दोनों की बचत होगी। इस समय एवं राशि से आमजन अपने विकास कार्यों में लगा सकेंगे। कैंप कार्यालय के आयोजन से जिले में विकास कार्यों को गति मिलेगी। यह बातें उपायुक्त शशि रंजन ने कही। वे आज हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय भवन में आयोजित कैंप कार्यालय के दौरान बोल रहे थे। उपायुक्त ने अनुमंडल कार्यालय सभागार में सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड, अंचल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

उपायुक्त ने कहा कि कैंप कार्यालय के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने से लेकर जमीन से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं विभिन्न आवास योजनाओं से संबंधित समस्याओं का निदान किया गया। उपायुक्त शशि रंजन ने हुसैनाबाद टाउन हॉल का निरीक्षण किया। 

उपायुक्त सहित अन्य पदाधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं 

उपायुक्त शशि रंजन सहित जिले के सभी कार्यालयों को यहां स्थापित कर संबंधित पदाधिकारियों ने जनसमस्याएं सुनी। साथ ही समस्याओं का निष्पादन किया गया। उपायुक्त ने खुद भी समस्याओं को सुना और संबंधित आवेदनों को स्थानांतरित कर संबंधित पदाधिकारियों को निष्पादन का निर्देश दिया। उपायुक्त के समक्ष देवरी कला के मोहसिन इदरीसी ने जलमीनार मरम्मत कराये जाने संबंधी आवेदन दिये। वहीं हैदरनगर सड़ेया के विजय विश्वकर्मा ने आवेदन देकर पत्नी सुनीता देवी के नाम पर आवंटित अबुआ आवास का निर्माण कराने हेतु आवश्यक पहल करने की मांग रखी। 

उन्होंने उपायुक्त को बताया कि जिस जमीन पर आवास का निर्माण किया जाना है, उसपर दूसरे व्यक्ति ने दावा किया है। इसके अलावा दरूआ गांव निवासी अवधेश सिंह ने व्यापार मंडल में बेचे गये धान का पैसा नहीं मिलने के संबंध में आवेदन दिया। वहीं सैदाबाद के राजेश कुमार सिंह ने आवेदन देकर जबरदस्ती मकान के निर्माण कार्य को अवरोध किये जाने संबंधी शिकायत की। इसके अलावा अन्य सैकड़ों लोगों ने आवेदन देकर अपनी समस्याएं रखी। कई मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया।  

कैंप कार्यालय में कई सेवाएं उपलब्ध करायी गयी। इसमें परियोजनाओं एवं योजनाओं की भूमि चिन्हित, हस्तकत एवं विवाद समाधान किया गया। वहीं वन भूमि के बदले अन्य भूमि/ सरकारी भूमि स्थानांतरण, बिजली बिल संबंधी शिकायतों का समाधान, पेयजल समस्याओं का निराकरण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, सर्जन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड आदि योजनाओं से योग्य लाभुकों को लाभान्वित किये जाने की पहल की गयी।

Published / 2025-02-27 18:24:33
जेपीएससी के नये अध्यक्ष एल खियांग्ते को हर ओर मिल रही बधाई

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग को आखिरकार नया अध्यक्ष मिल गया है। राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल खियांग्ते जेपीएससी के नये अध्यक्ष होंगे। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इसकी मंजूरी प्रदान कर दी है। 

राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि अध्यक्ष के मनोनयन से राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया तेज होगी और आयोग द्वारा सभी परीक्षाओं का संचालन निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप समयबद्ध और सुचारू रूप से हो सकेगा। इसके साथ ही आयोग की कार्य प्रणाली में गति एवं पारदर्शिता आयेगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इसके बाद जेपीएससी के नये अध्यक्ष के रूप में राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल खियांग्ते के नाम पर मंजूरी प्रदान की गयी। 

जेपीएससी अध्यक्ष का पद 22 अगस्त 2024 से खाली है। तत्कालीन अध्यक्ष नीलिमा केरकेट्टा का कार्यकाल खत्म होने के बाद से करीब 6 महीने से झारखंड लोक सेवा आयोग में ना तो कोई अध्यक्ष का मनोनीत किया गया और न ही किसी सदस्य को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। 

इधर, आयोग में अध्यक्ष के नहीं रहने से जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा सहित आधा दर्जन से अधिक परीक्षा लटका हुआ है। जाहिर तौर पर नये अध्यक्ष के आ जाने के बाद लंबित परीक्षाओं के रिजल्ट प्रकाशन में तेजी आयेगी जिससे हजारों युवाओं को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। 

सबसे ज्यादा जिस परीक्षा को लेकर छात्र आंदोलनरत थे वो था 11 से 13वीं सिविल सेवा का मुख्य परीक्षा जो पिछले साल 22 से 24 जून तक हुआ था। 342 पदों पर इस परीक्षा के माध्यम से नियुक्ति होनी है इसके लिए जेपीएससी ने पीटी का रिजल्ट 22 अप्रैल 2024 को जारी किया था। 

इसमें 7011 अभ्यर्थी सफल हुए। आयोग ने मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी करने की घोषणा भी कर दी थी मगर आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पर ग्रहण लग गया। ऐसे में रिजल्ट की आस लगाए हजारों छात्र जेपीएससी चेयरमैन की नियुक्ति को लेकर लगातार आंदोलन पर उतारू थे।

Published / 2025-02-27 18:19:28
झारखंड : होली से पहले मिल जायेगी मंइयां सम्मान योजना की राशि, मिलेंगे 5,000 रुपये

  • खत्म हुआ इंतजार! होली से पहले ही मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में आयेंगे 5000 रुपये, मंत्री ने किया ऐलान 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना  के लाभुकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि, झारखंड विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन में मंत्री चमरा लिंडा ने मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। 

मंत्री ने बताया कि, जल्द ही महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि आ जायेगी। जनवरी और फरवरी महीने की राशि होली से पहले महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जायेगी। महिलाओं के खाते में एक साथ दो माह की राशि 5000 रुपये भेजी जायेगी। 

बता दें कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि महिलाओं को दिसंबर माह के बाद से नहीं मिली है। लाभुक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। वहीं लाभुकों को खुशखबरी देते हुए मंत्री चमरा लिंडा ने जानकारी दी कि, 15 मार्च तक मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में जनवरी और फरवरी माह की राशि भेज दी जायेगी। 

होली से पहले सभी लाभुकों को मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की राशि 

मंत्री ने कहा कि मार्च की राशि भी विभाग को भेज दी गयी है। जल्द ही यह राशि भी महिलाओं के खाते में हस्तांतरित कर दी जायेगी। मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि, होली से पहले सभी लाभुकों को मंईयां सम्मान योजना की राशि मिल जायेगी।

Published / 2025-02-27 18:18:28
एल ख्यांगते को जेपीएससी अध्यक्ष बनाने पर सीएम को धन्यवाद-आभार : आजसू

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 27/2/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अध्यक्ष पद पर एल ख्यांगते को नियुक्त करने पर आजसू सहित राज्य के सभी छात्र-छात्राओं की ओर से उन्हें धन्यवाद एवं शुभकामनाएं व्यक्त प्रकट करते हुए कहा है कि विदित हो कि आजसू ने दिनांक 19/2/2025 को आजसू ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर ज्ञापन के माध्यम झारखंड लोक सेवा आयोग अध्यक्ष पद की अविलंब नियुक्ति करने की मांग की थी। 

ओम वर्मा ने कहा कि लगभग 7 महीनों से जेपीएससी के अध्यक्ष का पद खाली था। जिस कारण सभी तरह के परीक्षाएं परिणाम बाधित है जिससे राज्य के छात्र-छात्राओं के भविष्य अंधकारमय दिखाई पड़ रही थी। एक ओर, राज्य सरकार ने प्रथम कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाया था कि जेपीएससी और जेएसएससी का परीक्षा का कैलेंडर जारी कर उसी के अनुसार सभी परीक्षा ली जायेगी। 

परंतु कई महीने बीत जाने के बाद भी जेपीएससी के अध्यक्ष की नियुक्ति हो पायी थी न ही कैलेंडर जारी हो पायी है। अब अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हो गयी है। ये सभी चीजों पर समय से काम होगी और फिर से सुचारू रूप में झारखंड लोक सेवा आयोग छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनके हित हेतु काम करेगी। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष  ओम वर्मा  ने दी।

Page 419 of 1695

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse