झारखंड

View All
Published / 2025-03-08 21:06:39
महिलाओं के विकास के लिए समान अवसर देने की जरूरत : मंत्री दीपिका पांडे सिंह

रांची प्रेस क्लब में पांच महिला पत्रकारों का सम्मान समारोह 

टीम एबीएन, रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रांची प्रेस क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन कर महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और वरिष्ठ पत्रकार अनुज सिन्हा  उपस्थित थे। रांची प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में महिला पत्रकारों को मंत्री  दीपिका पांडे सिंह ने महिला पत्रकारों को मोमेंटो और शॉल पहना कर सम्मानित किया। संचालन प्रेस क्लब के महासचिव अमरकांत ने किया। 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए  ग्रामीण विकास मंत्री  दीपिका पांडे सिंह पांडे ने कहा कि महिलाओं के विकास के लिए समान अवसर देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूर्व के समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में सिर्फ पुरूष ही रहते थे लेकिन अब समय बदल गया है। अब इस क्षे़त्र में महिलाएं भी आगे आ रही है। यह पत्रकारिता के लिए बहुत अच्छी बात है। अनुज कुमार सिन्हा ने कहा कि पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण कार्य है। इस कार्य में महिलाओं की बढ़ती संख्या पत्रकारिता के लिए गौरव की बात है।  

प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन ने कहा कि क्लब का उद्देश्य है कि पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका मनोबल को बढ़ाया जा सके। क्लब के अमरकांत ने कहा कि महिला पत्रकार समाज के लिए और मीडिया हाउस में कार्य करने वाली दीदी पत्रकारों के लिए सेवा देती है। ऐसे में दोनों वर्ग के महिलाओं को सम्मानित करना हमारे लिए गर्व की बात है। मौके पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व सचिव अखिलेश सिंह, पूर्व सचिव जावेद अख्तर, पिंटू दूबे, सजय सुमन, चंदन भट्टाचार्य, शकील अख्तर, मोनू आदि लोग उपस्थित थे।

Published / 2025-03-08 14:37:21
श्री राधा-कृष्ण मंदिर में वृंदावन की तर्ज पर होली मिलन महोत्सव 10 को, तैयारियां पूरी

*प्रेस विज्ञप्ति*

*श्री राधा- कृष्ण मंदिर मे वृंदावन की तर्ज पर होली मिलन महोत्सव 10 मार्च को, तैयारियां पूरी*

*संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज जी के संग भक्तगण खेलेंगे होली*

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वाधान में पुंदाग स्थित श्री राधा- कृष्ण मंदिर में 10 मार्च को होली मिलन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि संत श्री स्वामी सदानन्द जी महाराज के आगमन के पश्चात वृंदावन की होली के तर्ज पर होली मिलन महोत्सव का भव्य आयोजन श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम के प्रांगण में श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर के हाॅल मे 10 मार्च दिन सोमवार को अपराह्न- 3 बजे से शाम 6 बजे तक गुरु महाराज के सानिध्य में फूलों की होली,अबीर गुलाल की होली खेली जायेगी। तथा श्री राधा- कृष्ण की भव्य श्रृंगार, भजन- कीर्तन एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम समापन के पश्चात संतश्री अपने शिष्यों एवं आये हुए भक्तो के बीच प्रसाद वितरण करेगे एव आये हुए सभी श्रद्धालुओ को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल ने बताया कि होली मिलन महोत्सव मे अल्पाहार, ठंडाई की भी अनुपम व्यवस्था की गई है उन्होंने सभी कृष्ण भक्तों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु डूंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान,राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज कुमार चौधरी, सज्जन पाड़िया, चिरंजीवी लाल खंडेलवाल, विजय अग्रवाल, नवल अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, संजय सर्राफ, विशाल जालान, पवन कुमार पोद्दार, नन्द किशोर चौधरी,बिष्णु सोनी, मनीष सोनी, अरविंद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, सुरेश भगत, विद्या देवी अग्रवाल, सहित अन्य सदस्य अपना पूर्ण योगदान दे रहे हैं।

  • प्रेस प@उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के 

Published / 2025-03-07 21:18:53
पलामू : जिला परिषदीय आवंटित दुकानों का किराया में 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

लंबी अवधि से दुकानों का किराया जमा नहीं करने पर आवंटियों का आवंटन होगा रद्द 

प्रखंड मुख्यालयों में गेस्ट हाउस एवं सतबरवा में मैरेज हॉल का होगा निर्माण 

जिला परिषद बोर्ड की बैठक में राजस्व संग्रहण एवं जनहित के कई एजेंडा पर हुआ निर्णय

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। जिला परिषद बोर्ड की बैठक आज समाहरणालय स्थित उप विकास आयुक्त सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी ने की। बैठक में गत बैठक के अनुपालन की समीक्षा की गयी। साथ ही विभागवार समीक्षा के दौरान राजस्व संग्रहण एवं जनहित के कई एजेंडों पर निर्णय लिये गये।

बोर्ड की बैठक में लम्बी अवधि से दुकानों का किराया जमा नहीं करने पर आवंटियों का आवंटन रद्द करने तथा बकाया किराया वसूली हेतु सर्टिफिकेट केश दर्ज करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही पुराना/जर्जर दुकानों/ भवनों की मरम्मति कराने के साथ शटर बदलने एवं दुकानों के सामने चारदीवारी तुड़वाने पर चर्चा की गयी। 

ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीएएमएस अंतर्गत जिला परिषद स्तर से नक्शा स्वीकृति हेतु नोटिस भेजने पर निर्णय लिया गया। जिला परिषदीय आवंटित दुकानों का किराया प्रत्येक वर्ष 5 प्रतिशत बढ़ोत्तरी करने पर निर्णय लिया गया। दुकानों का किराया 1 जनवरी 2018 से अपरिवर्तित है। जिला परिषद कर्मी द्वारा किराया वसूली हेतु प्रखंड भ्रमण पर यात्रा भत्ता एवं चाय-नाश्ता हेतु भत्ता स्वीकृति की गयी।  

आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण में स्थल विवाद से अच्छादित योजनाओं के समय वृद्धि का प्रस्ताव पारित किया गया। विदित हो कि वर्तमान में करीब 50 आंगनबाड़ी केन्द्र योजनाओं में स्थल विवाद चल रहा है। इसके निस्तारण हेतु अंचल एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा समेकित प्रयास किया जा रहा है।  

15वें वित्त आयोग मद की 2020-21 एवं 2021-22 की शुन्य प्रगति वाले योजनाओं को रद्द करने हेतु माननीय पार्षद से पुन: आवेदन मांगे गये हैं, जिनपर आवेदन प्राप्त है, को रद्द करने का प्रस्ताव पास किया गया। जिला परिषद में अनुमंडल स्तर पर 3 एवं विश्रामपुर में 1 कुल 4 मोक्ष वाहन क्रय करने पर स्वीकृति प्रदान की गयी। जिला परिषद में 1 रात्रि प्रहरी रखने तथा एक जेसीबी क्रय करने का प्रस्ताव पारित किया गया। 

बताया गया कि किसी काम के लिए प्राइवेट से जेसीबी लेकर कार्य कराना पड़ता है। इसमें अत्यधिक राशि खर्च होती है। अपना जेसीबी होने से कार्य कराने में आसानी होगी। विभिन्न जिला परिषदीय इकाईयों के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी। 

वहीं हैदरनगर में व्यवसायिक इकाई, प्रखंड मुख्यालयों में गेस्ट हाउस, सतबरवा में मैरेज हॉल पीपीटी मोड में दुकान, व्यवसायिक भवन निर्माण, मार्केट कम्पलेक्स एवं स्वागत द्वार निर्माण का निर्णय लिया गया।  जिला परिषद की बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों स्पष्टीकरण एवं अनुपस्थित पदाधिकारियों के साथ अप्रैल माह में अलग से बैठक कराने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह सहित जिला परिषद के माननीय सदस्य एवं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, कार्यपालक पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Published / 2025-03-07 21:17:28
अग्रसेन भवन में हुआ बसंत मेला के पोस्टर का विमोचन

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के तत्वावधान में 19वां तीन दिवसीय बसंत मेला 25, 26 एवं 27 मार्च को महाराजा अग्रसेन भवन रांची में किया जा रहा है। मेले में कुल 50 स्टॉल लगाये जा रहे हैं। विभिन्न जगहों से बहने अपने एक्सक्लूसिव सामानों को लेकर आ रही है। जैसे कुर्ती, बच्चों का सामान, हैंडमेड आइटम, ज्वेलरी, भगवान का पोशाक, अपने हाथों से बने अचार, पापड़, मंगोड़ी इत्यादि  सामग्रियों का स्ट्रॉल लगाया जा रहा है। 

उद्यमी महिलाएं  रांची, कोलकाता जामताड़ा पुरुलिया,पटना, जमशेदपुर से बहने स्टॉल लगाने के लिए आ रही है। गणगौर के अवसर पर एक ही मंच के नीचे बहनों को कई सारी शॉपिंग करने का आनंद मिलेगा। साथ ही फूड स्टॉल का स्वाद भी मिलेगा। 

उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने बताया कि बसंत मेला को सफल बनाने हेतु प्रचार प्रसार के लिए एक पोस्टर का विमोचन अग्रसेन भवन में किया गया। मौके पर प्रादेशिक उपाध्यक्ष अलका सरावगी, शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, मंजू लोहिया, प्रीती पोद्दार, छाया अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, प्रीति फोगला शशि डागा आदि बहने उपस्थित थी। उक्त जानकारी रीना सुरेखा ने दी।

Published / 2025-03-07 21:14:27
सीएम से मिलीं महिला विधायक, किया जोहार...

टीम एबीएन, रांची। आज झारखंड विधानसभा में महिला विधायकगणों से मुलाकात हुई। आधी आबादी की भागीदारी से ही देश, राज्य और समाज के सर्वांगीण विकास का रास्ता खुलता है। राज्य की आधी आबादी ने कई क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल कर राज्य का मान-सम्मान बढ़ाया है। 

यहां विधानसभा में भी आपकी उपस्थिति मात्र से ही नारी शक्ति को बल मिलता है। आप सभी को कल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

Published / 2025-03-07 21:07:03
हेमंत सरकार के खिलाफ आदिवासी समाज, मानव श्रृंखला के बहाने जताया ऐतराज

आदिवासी समाज ने हेमंत सरकार के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध प्रदर्शन

टीम एबीएन, रांची। रांची में निर्माणाधीन सिरम टोली फ्लाई ओवर आदिवासी समाज के लिए परेशानी का सबब बन गया है। राजधानी रांची के सिरम टोली मुख्य सरना स्थल के द्वार पर सीरम टोली फ्लाईओवर के रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी समाज सड़क पर उतर गया है। 

मानव शृंखला बनाकर सरकार को संदेश देने की कोशिश की जा रही है। यह मानव शृंखला हरमू रोड पुरानी रांची से विधानसभा तक बनायी गयी। बता दें कि बीते दिन रांची में 200 गांवों की सरना समिति के सदस्यों की बैठक हुई थी, जिसमें झारखंड सरकार के खिलाफ विशाल मानव शृंखला बनाने का निर्णय लिया गया था। यह मामला झारखंड विधानसभा तक पहुंचा। 

भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि आदिवासियों की आस्था की बात है। सरना स्थल पर लाखों लोग जुड़ते हैं। विकास के नाम पर विनाश का खेल चल रहा है, तो वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा कि सारे मामलों को सरकार देख रही है। आदिवासियों की सरकार है जनहित में फैसला लिया जायेगा।

Published / 2025-03-07 21:06:04
अवैध बालू उत्खनन को लेकर खनन निदेशालय निदेशक से देवेंद्रनाथ महतो ने की मुलाकात

निदेशक ने त्वरित कार्यवाई साथ नयी खनन नीति का दिया सकारात्मक आश्वासन

टीम एबीएन, रांची। राज्य में अवैध बालू और पत्थर उत्खनन लगातार हो रही है। इसमें प्रशासन विफल दिख रही है। इसके खिलाफ जे एल के एम वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो इन दिनों आंदोलनरत हैं।

बीते रविवार को अनगड़ा सिंगारी मोजा में चल रहे अवैध पत्थर क्रेशर कंपनी के खिलाफ आंदोलन किया था। बीते गुरुवार को सिल्ली श्यामनगर में अवैध बालू उठाव को लेकर ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया गया। जिसमें बालू उठाव वालो से देवेंद्रनाथ महतो की जोरदार झड़प हो गयी। श्री महतो पर जानलेवा हमला की लिखित शिकायत हेतु ग्रामीणों ने देर रात तक सिल्ली थाना का घेराव किया गया था।

आज शुक्रवार को देवेंद्र नाथ महतो ने राज्य में चल रहे अनियमित अवैध बालू एवं पत्थर उत्खनन के खिलाफ खनन निदेशालय के निदेशक राहुल कुमार सिन्हा से मुलाकात की एवं वास्तविक वस्तु स्थिति पर लंबी गहन चर्चा हुई। तमाम नियमों का उल्लंघन करते हुए राज्य में खनिज संपदा पर  माफिया के बढ़ते मनोबल की जानकारी दी गयी।

खनन निदेशालय निदेशक राहुल कुमार सिन्हा ने तमाम स्थिति को गंभीरता से समझते हुए त्वरित सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि राज्य में शीघ्र ही तमाम अनियमितताओं और विसंगतियों को चिह्नित करते हुए नयी खनन नीति लागू की जायेगी। ताकि अवैध खनिज तस्करी पर नियंत्रण लग सके।

Published / 2025-03-07 21:05:17
लोहरदगा : प्रेरणा बुटीक एंड एक्सक्लूसिव का हुआ शुभारंभ

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आज एम जी रोड, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के समीप प्रेरणा बुटीक एंड एक्सक्लूसिव का उद्घाटन लोहरदगा के प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ आइलीन ने फीता काटकर तथा लोहरदगा के वरिष्ठ पत्रकार गोपी कृष्ण कुंवर ने श्रीफल फोड़कर किया। 

प्रेरणा बुटीक में महिलाओं से संबंधित डिजाइनर सूट, साड़ी, इमिटेशन जेवेलरी, पर्श का संपूर्ण रेंज उपलब्ध रहेगा। इसके अलावे ब्लाउज, सूट इत्यादि की सिलाई तथा कढ़ाई बुनाई, फल पिको भी की जायेगी। 

बुटिक के शुभारंभ में अतिथि रितेश कुमार अध्यक्ष, लोहरदगा चैंबर, नितेश अग्रवाल, उत्तम शर्मा, राजेश सोनी, रामकुमार सिंह, रंजन खत्री, सुमन खत्री, बन्दना साहू, मुक्ता पांडेय, राजकुमारी खत्री, करुणा गुप्ता, विनीता देवी, नामृता विश्वकर्मा, नवनीता, नीति मित्तल, शिखा मितल इत्यादि समेत अनेको अतिथि उपस्थित रहे।

Page 414 of 1695

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse