टीम एबीएन, रांची। होली का त्यौहार केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि मिलन, प्रेम और उल्लास का प्रतीक भी है। इसी भावना को जीवंत करते हुए, भाजपा प्रदेश मंत्री (महिला मोर्चा) श्रीमती नीलम चौधरी एवं लक्ष्य विकास हमारा प्रयास एनजीओ की अध्यक्ष श्रीमती कुमारी अनुपमा जी के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन गाला बैंक्विट हॉल, सेक्टर-2 धूर्वा में किया गया।
इस रंगारंग आयोजन में सैकड़ों महिलाओं, बच्चों और युवतियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। सभी रंग-बिरंगे परिधानों और काले चश्मों में सजकर आए थे, जिससे पूरा माहौल एक सतरंगी उत्सव की तरह प्रतीत हो रहा था। गुलाल और अबीर के रंगों में सराबोर चेहरों को पहचानना भी मुश्किल हो गया था। हर ओर रंगों की बौछार और हंसी-ठिठोली का दौर चल रहा गीत ,संगीत, नृत्य और हंसी-मजाक के साथ मस्ती का माहौल रहा।
कार्यक्रम के दौरान रंग बरसे भीगे चुनरिया वाली और योगी जी जैसे लोकप्रिय गानों पर महिलाओं और युवतियों ने धमाल मचाया। हर कोई नृत्य करने और इस उत्सव का आनंद लेने में मग्न था। नृत्य प्रतियोगिता, होली विशेष गायन और खेल-कूद जैसी कई मनोरंजक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
नीलम जी और अनुपमा जी के नेतृत्व में यह आयोजन पूरी तरह से सफल रहा।
उनकी प्रेरणा और आयोजन कौशल से इस कार्यक्रम ने एक स्मरणीय और प्रेरणादायक रूप ले लिया। सभी महिलाओं और बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएँ दीं और त्योहार का भरपूर आनंद लिया।सामाजिक सद्भावना और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर श्रीमती नीलम चौधरी ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और प्रेम का संदेश देने का अवसर भी है। उन्होंने महिलाओं को समाज में सशक्त बनने और एक-दूसरे का सहयोग करने का संदेश दिया।
वहीं, श्रीमती कुमारी अनुपमा जी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना इस एनजीओ का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों को सामाजिक सौहार्द्र और आपसी प्रेम को बढ़ाने का माध्यम बताया।
रंगों के साथ बिखरी खुशियों की छटा का अनुभव किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलक खाना खाया और ठंडाई का आनंद लिया। बच्चों और महिलाओं ने इस पर आयोजन को अब तक की सबसे बेहतरीन होली मिलन पार्टी बताया।
यह आयोजन न केवल उत्सव का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक सद्भाव, प्रेम और एकता का संदेश भी दे गया। इस तरह, रंगों की बौछार और उमंग की फुहार में यह होली मिलन समारोह यादगार बन गया। उक्त जानकारी रिंकू सिंह और जय नारायण प्रसाद ने दी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है, जिसके उसके मारे जाने की सूचना है। पलामू एसपी ने बताया कि एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजा गया है। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुई है। अमन साव को रायपुर जेल से लाते वक्त मुठभेड़ हुई है।
टीम एबीएन, रांची। पुंदाग स्थित मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में झारखंड के सबसे बड़े श्री राधा- कृष्ण मंदिर में वृंदावन की तर्ज पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य मे आयोजित होली मिलन महोत्सव मे भक्तजनों ने स्वामी जी के साथ अबीर- गुलाल एवं फूलों के साथ जमकर होली खेली।
भजन गायको मनीष सोनी, सज्जन पाड़िया, निर्मल जालान द्वारा गाये सुमधुर होली के मनमोहक भजनों से पूरा माहौल कृष्णमय, भक्तिमय, होलीमय से सराबोर हो गया। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाएं-पुरुष भक्तों नेआपस में अबीर गुलाल लगाकर खूब झूमे। ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल ने कहा कि होली न केवल रंगों और उल्लास का प्रतीक है बल्कि श्रद्धा, भक्ति और एकता का अद्वितीय उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।
उन्होंने कहा कि परमहंस स्वामी सदानंद महाराज जी ने इस महोत्सव मे आकर अलौकिक शोभा बढ़ाई, स्वामी सदानंद महाराज के शिष्यों द्वारा गुरु जी को चंदन- वंदन कर होली महोत्सव कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। होली मिलन कार्यक्रम में संत श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि हिंदुओं का महापर्व होली का पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है।
उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति पश्चिमी सभ्यता की ओर जा रही है आज के हमारे बच्चे विदेशी रहन-सहन की ओर आकर्षित हो रहे हैं आज के समय में हमें बच्चों के बीच देशभक्ति का अलग जगाना चाहिए। उन्होंने भक्तों से धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। तथा कहा कि होली का पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखता है, जो प्रेम, भाईचारे और खुशी का संदेश देता है। होली मिलन समारोह में भक्तों ने प्रेम और समर्पण की भावना के साथ होली खेली।
स्वामी सदानंद महाराज जी ने फूलों से होली खेलते हुए मंदिर के आंगन को और भी रंगीन बना दिया। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण और राधा के भक्तिमय जीवन के पवित्र संदेशों को भी श्रद्धालुओं के बीच साझा किया गया। स्वामी जी ने अपने आशीर्वचन में कहा, होली सिर्फ रंगों का खेल नहीं है, बल्कि यह हमारे भीतर के समर्पण, प्रेम और पवित्रता को उजागर करने का अवसर है।
समारोह में स्वामी जी ने भक्तों से आह्वान किया कि वे होली के रंगों के माध्यम से अपनी आत्मा को भी रंगीन बनाएं, ताकि हम अपने जीवन को भक्ति और सेवा से भरपूर कर सकें। उनका यह संदेश सभी के दिलों में गहरे तक बस गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस पर्व के दौरान हम सब को अपने भीतर के गुस्से, द्वेष और नफरत को समाप्त करके प्रेम और एकता का भाव अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम में न केवल श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल उड़ाया, बल्कि विभिन्न धार्मिक गीतों और भजनों के बीच मंदिर का आंगन भी भक्तिमय हो गया। इस भव्य होली मिलन समारोह ने न केवल धार्मिक दृष्टि से एक नई ऊर्जा का संचार किया, बल्कि समाज में प्रेम और एकता के संदेश को भी मजबूती से फैलाया। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर ठंडाई एवं अल्पाहार व्यवस्था की गयी।
उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि कार्यक्रम मे ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, विजय अग्रवाल, नवल अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, चिरंजीवी लाल खंडेलवाल, संजय सर्राफ, विशाल जालान, पवन कुमार पोद्दार, नंदकिशोर चौधरी, सुरेश अग्रवाल, सुरेश भगत, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, अरविंद अग्रवाल, निर्मल छावनिका, शिव भगवान अग्रवाल, शास्त्री रविकांत राय, विद्या देवी अग्रवाल, मनीष जालान, डॉ एच.पी. नारायण, सुरेश जिंदल, सुरेश चौधरी, प्रमोद शाश्वत, अशोक लाठ,अशोक चौधरी, मनोज सराफ, ज्ञान शर्मा, पुजारी अरविंद पांडे, संतोष अग्रवाल, उर्मिला पाड़िया, शोभा जालान, अनुराधा सर्राफ, सुनीता अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, कविता गाड़ोदिया, विमला जालान, अमिता जालान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, डकरा/ रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह रांची लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी देवेन्द्र नाथ महतो ने आज दिनांक 10/03/2025 को सेंट्रल कोल्डफील्ड लिमिटेड पिपरवार रांची महा प्रबंधक से मांग पत्र सौंपा।
मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि सेंट्रल कोल्डफील्ड लिमिटेड परिचालन उतरी करणपुरा (एनके एरिया) क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख परियोजना चूरी अंडरग्राउंड, डकरा बुकबुका ओपन कास्ट, केडीएच ओपन कास्ट, करकट्टा ओपन कास्ट, रोहिणी ओपन कास्ट, पूणार्डीह ओपन कास्ट क्षेत्र के विस्थापित और प्रभावित रैयत तथा कार्यरत स्थायी-अस्थायी मजदूरों से संबंधित निम्नलिखित मांग की है :
साथ ही मौके पर उन्होंने उक्त जनहित मांग को तत्काल पूरी की जाये। ऐसा नहीं होने पर जेएलकेएम पार्टी चरणबद्घ आंदोलन करने पर मजबूर हो जायेगी।
*प्रेस प्रकाशनार्थ*
*9/3/2025*
---------------------------------------------
*हरियाणा संघ व रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने श्री श्याम प्रभु के ध्वजा शोभयात्रा का स्वागत किया*
---------------------------------------------
श्री श्याम फाल्गुन सतरंगी महोत्सव के पावन मंगल अवसर पर श्री श्याम मंडल द्वारा प्रभु श्री श्याम की अलौकिक सुंदर नयनाभिराम झांकियां के संग बाबा रांची नगर भ्रमण को निकलें। इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु की अनुपम ध्वजा के संग सैकड़ो की संख्या में नर नारी श्री श्याम प्रेमी भी संग में थे।
लोहिया चौक स्थित बजरंग ट्रेडर्स के बाहर हरियाणा संघ एवम रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा सभी श्री श्याम भक्तों का अभिनंदन और स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर श्याम प्रेमियों के बीच निर्मल जल और ठंडे पेय जूस का वितरण किया गया।
संस्था की ओर से रथ पर विराजमान भगवान श्री श्याम पर पुष्प वर्षा, आरती और प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर संस्था की ओर से ललित पोद्दार, विनोद जैन, पवन शर्मा, प्रमोद सारस्वत, सुरेश चंद अग्रवाल,मनोज बजाज, अंजय सरावगी, अजय खेतान, मनोज रूइया, पवन पोद्दार,राहुल शर्मा, कमल शर्मा, विनोद बगड़िया , कौशल राजगढ़िया, बिनोद बेगवानी,किशन पोद्दार,मनोज चौधरी,रमन बोड़ा, शंकर लाल शास्त्री, राजीव चौधरी,पुरषोत्तम अग्रवाल ,थे
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। गुमला जिला खेल नगरी है। यहां फुटबॉल, हॉकी, एथलीट सहित कई खेलों में खिलाड़ी राज्य से लेकर देश तक नाम रोशन कर रहे हैं। परंतु, अब क्रिकेट खेल में भी गुमला तेजी से आगे बढ़ रहा है। उम्मीद है आने वाले समय में गुमला के क्रिकेटर टी-20 व इंडिया टीम में अपना जलवा बिखरते नजर आयेंगे। उक्त बातें लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने कही। वे गुमला शहर के शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय अंतर जिला द लीजेंड कप नाइट क्रिकेट मैच के उदघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। रंगारंग कार्यक्रम के बीच प्रतियोगिता का शुभारंभ दुधिया रोशनी के बीच हुआ।
सांसद सुखदेव भगत ने कहा है कि मैं मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के तमाम पदाधिकारियों का आभार प्रकट करता हूं। जिनके प्रयास व मेहनत से गुमला में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए रात्रि क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिस प्रकार तेलंगा खड़िया स्टेडियम को सजाया गया है। यह गुमला में खेल के प्रति जुनून को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मेरे तरफ से खेल व खिलाड़ियों को आगे ले जाने के लिए जितना संभव होगा। मैं प्रयास करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि गुमला में स्वास्थ्य व्यवस्था कैसे मजबूत हो। गुमला को पर्यटक क्षेत्र में कैसे पहचान मिले।
गांवों तक कैसे पक्की सड़क पहुंचे. इसके लिए मैं प्रयासरत हूं। मैं गुमला के युवाओं खासकर खिलाड़ियों से अपील करता हूं। आप नशापान से दूर रहे। तभी आगे बढ़ सकते हैं। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें। साइबर क्राइम के प्रति खुद भी और आसपड़ोस के लोगों को जागरूक करें। मंच का संचालन मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के संस्थापक दुर्जय पासवान ने किया।
विशिष्ठ अतिथि होटल सभेकर, आंगोर व अंकित बजाज शोरूम के मालिक राधामोहन साहू ने कहा है कि गुमला के युवाओं ने जिस प्रकार क्रिकेट का एक बड़ा आयोजन गुमला में किया है। निश्चित रूप से यह गुमला में खेल के प्रति जुनून दिखता है। उम्मीद है आने वाले समय में गुमला क्रिकेट खेल में तेजी से आगे बढ़ेगा। मैं सदा खिलाड़ियों के उत्थान व प्रोत्साहन के लिए आप लोगों के साथ खड़ा हूं। आप लोग खेल में जरूर ईमानदारी व अनुशासन का परिचय दें।
कार्यक्रम में सांसद के निजी प्रतिनिधि आलोक साहू, सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा, चेंबर अध्यक्ष राजेश सिंह, अमित स्टील के सुमित चीनू साबू, आरएसएस के शमी, संतोष झा, मनोज मिश्रा, बाघंबर ओहदार, सड़क सुरक्षा के प्रभाष कुमार, डीटीओ विभाग के प्रधान लिपिक त्रिभुवन निराला, ऑक्सफोर्ड स्कूल के एमडी संजय गुप्ता, मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के संयोजक रोहित उरांव विक्की, अध्यक्ष दीपक वर्मा काजू, कार्यकारी अध्यक्ष भोला चौधरी, सचिव बबलू वर्मा, मुकेश कुमार साहू, रूपेश कुमार भगत, दीपक कुमार गुप्ता, उपेश पांडे, अंकित उरांव, अखिलेश कुमार, केतन कुमार, विजय नायक, मुकेश पांडे, कौशिक सिन्हा, आकाश पुरी, पंकज कुमार साहू, चंदन सिंह, ज्ञान भगत, लव सिंह, राजीव सिंह, कुंदन राय, अंकित विश्वकर्मा, विकास कोहली, विकास कुमार, विकास पासवान, दीपक उरांव, आशीष उरांव, मधु कुमार, मो तामजीम, राहुल राम, राहुल पासवान, अमित कुमार, आनंद कुमार, गुलशन, सूरज राम, एकलव्य उरांव, सुभाष उरांव, रिषभ सिंह गोली, अंकित कुमार, अविनाश पन्ना, अभय, मनीष, पंकज कर्ण, श्रीकांत शुक्ला, कुणाल शुक्ला, दीपक कुमार, मनीष केशरी, लालू सिंह, आकाश आनंद, पुनीत सोनी मिक्की, शमलेश शर्मा, मो सारिक, मिलटन साहू, रामाकांत साहू, संतोष सिंह, करण सिंह, मंजूर आलम, शेखर कुमार, सुनील उरांव, शशि, विनीत, सत्यम चौरसिया सहित कई लोग थे।
श्री जीण माता प्रचार समिति राँची
प्रेस विज्ञप्ति 09/03/25
श्री जीण माता जी का दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु-
==================
राँची:श्री जीण माता प्रचार समिति रांची द्वारा आदि शक्ति श्री जीण माता जी का दो दिवसीय 15वाँ वार्षिक महोत्सव मनाया गया।महोत्सव के दूसरे दिन मारवाड़ी भवन में प्रातः 10:00 बजे से माता का अभिषेक विजय पालड़ीवाल द्वारा सपरिवार किया गया. 1:00 बजे माता की ज्योत प्रज्वलित हुई. 2:00 बजे से पारंपरिक वेशभूषा में 800 महिलाओं द्वारा मंगल पाठ का वाचन प्रारंभ हुआ। पाठ वाचन के लिए जीण धाम से पधारे श्री आनंद पाराशर एवं भागलपुर से आई सुश्री तानिया अग्रवाल ने संगीतमय मंगल पाठ के वाचन के साथ साथ मधुर भजनों की गंगा प्रवाहित की. सबसे पहले “गणेश आराधना से उत्सव की शुरुआत हुई।
भजन
मैया आवेगी ओ म्हारी मैया आवेगी,मेरी लाज रखना मेरी लाज रखना, मेरी बिगड़ी तो मेरी मैया ही बनाती है, आई है होली आज रे नाचें धरती और गगन, मैया होली खेल रही, बिन पानी के नांव खै रही है, वो नसीबों से ज्यादा दे रही है।
पालड़ीवाल परिवार द्वारा ज्योत प्रज्वलित कर मां श्री जीण भवानी का आह्वान किया। जीण जन्म उत्सव में महिला सदस्यों ने नृत्य के साथ सुंदर प्रस्तुति की।विशेष आकर्षण के रूप में 181 फिट चुनडी माता एवं 51 फीट का गजरा माता को चढ़ाया और माता को छप्पन भोग एवं निशान माता के दरबार में अर्पित की गई।संस्था की महिला सदस्यों द्वारा प्रसाद व्यवस्था में सहयोग किया गया हजारीबाग एवं रामगढ़ से आए हुए जीण भवानी के भक्तों का भी मोमेंटो एवं प्रसाद देकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम का समापन महाआरती से हुआ। कार्यक्रम मे चरण पादुका सेवा डॉ. लालचंद बगड़िया एक्यूप्रेशर संस्था द्वारा प्रदान की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश अग्रवाल,उपाध्यक्ष श्री विजय पालड़ीवाल, सचिव श्री नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष श्री बजरंग सोमानी,सह सचिव श्री प्रदीप शर्मा, अजय अग्रवाल,विनय अग्रवाल,गौरव पालड़ीवाल,मनोज अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, संदीप शर्मा, राजू मित्तल,आनंद अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, मनोज चौधरी,संदीप विजयवर्गीय , सुनीता मित्तल, कविता सोमानी,संगीता अग्रवाल,शीतल अग्रवाल,रितु शर्मा, ऊषा शर्मा, नीरा शर्मा, सविता शर्मा, आदि सदस्य ने दिया। उक्त जानकारी सचिव नारायण विजयवर्गीय
7543801778
*प्रेस विज्ञप्ति। दिनांक 09 मार्च 2025*
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 197 वाँ श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। महाप्रसाद में 101 किलोग्राम की केसरिया मेवा युक्त खीर का भोग भगवान श्री राज श्याम जी को विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तथा पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना एवं आरती की गई।
आज का महाप्रसाद जमशेदपुर निवासी स्मृतिशेष श्याम सुंदर गोयल की पुण्य स्मृति में उनकी धर्म पत्नी रेणु गोयल उनके पुत्र रोहित गोयल व पुत्रवधू रितु गोयल एव समस्त गोयल के सौजन्य से किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित 1500 सौ से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद भोग का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी,विभोर डाला, निर्मल जालान, सज्जन पाडिया एव पूरणमल सर्राफ ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा पूरा वातावरण को कृष्णमय एवं भक्तिमय बना दिया।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज 197 वें अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन था। आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे लगभग 3 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ,संजय सर्राफ, विशाल जालान ,सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, नंदकिशोर चौधरी, पवन पोद्दार,शिव भगवान अग्रवाल,विधा देवी अग्रवाल,शोभा जालान,महेश वर्मा मनोज कुमार पंडित,चन्द्रदीप साहु,हरीश कुमार,परमेश्वर साहु, धीरज कुमार गुप्ता,अशोक ठाकुर, सुधीर कुमार, सत्यम कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse