एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। होली के बाद गर्मी का आगमन हो रहा है। ऐसे में लोग होली के साथ ही पंखा, फ्रिज और कूलर का उपयोग करना शुरू कर दिया है। देवघर में भी होली शुरू होते ही गर्मी का पारा चढ़ने लगा है। इसी को देखते हुए देवघर जिला बिजली विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
11 हजार केवी और 33 हजार केवी के तार के आसपास बढ़े पेड़ की टहनियों को काटा जा रहा है। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बिजली विभाग के कर्मचारी जर्जर तारों को बदलने का काम शुरू कर दिया है।
देवघर जिला बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नीरज आनंद ने बताया कि पूरे जिला में लगभग प्रतिदिन 72 किलोवाट बिजली की खपत होती है। देवघर में डाबर ग्राम ग्रिड और कुमैठा ग्रिड में रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं सभी सेक्शन में भी बिजली विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद / रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने मुख्यमंत्री, मंत्री इरफान अंसारी और धनबाद डीसी को ट्वीट कर अवैध उतखनन पर कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्होंने लिखा कि एसटीजी आउटसोर्सिंग कंपनी के साइड इंचार्ज हरिहर चौहान की लापरवाही के कारण से हैवी ब्लास्टिंग से ट्रैक्टर चालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। नियमों को तख्त पर रख कर मनमानी ढंग से किया जा रहा है हैवी ब्लास्टिंग और दबंगता के बल पर कम्पनी चला रही है।
इसलिए ट्रैक्टर चालक की मौत का जिम्मेवार कंपनी के साइड इंचार्ज हरियर चौहान और कंपनी प्रबन्धक है, इसलिए इन दोनों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की और मृत्यु से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
टीम एबीएन, रांची। कल दिनांक 16/3/2025 रविवार को अपराह्न 3 बजे से 6 बजे तक हरियाणा संघ के सानिध्य में मारवाड़ी ब्राह्मण भवन (सेवा सदन के पास ) के प्रथम तल के सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन रखा गया है।
उपरोक्त मिलन समारोह में शामिल होकर हमें अनुग्रहित करने की कृपा करें। उक्त जानकारी हरियाणा संघ के उप मंत्री प्रमोद सारस्वत ने दी।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में बिहार और धनबाद के तीन लोगों का अपहरण व मारपीट कर इनके परिवार से फिरौती के रूप में 1.60 लाख रुपये वसूली का मामला सामने आया है। अपहरणकर्ताओं ने यह पैसा विभिन्न एकाउंट में ऑनलाइन मंगाया था। अपहृतों में मधेपुरा के जोगना निवासी 45 वर्षीय राकेश कुमार, कटिहार निवासी निखिल और धनबाद निवासी पप्पू सिंह का नाम शामिल हैं।
तीनों को चुटिया थाना क्षेत्र स्थित होटल दी सेबेस्टियन पैलेस में बंधक बनाकर रखा गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर तीनों बंधकों को मुक्त कराया व एक आरोपी धनबाद निवासी घनश्याम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपी होटल की दीवार फांदकर भाग निकले।
गिरफ्तार घनश्याम चौधरी ने पूछताछ में बंधक बनाकर फिरौती वसूलने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। अपहृत राकेश कुमार की पत्नी सुनीता देवी ने चुटिया थाना में पांच नामजद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ अपहरण, मारपीट व फिरौती वसूलने के आरोप में केस दर्ज कराया है।
पांच नामजद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ केस सुनीता देवी के अनुसार उसके पति राकेश कुमार एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। वह आठ मार्च को बिहार से रांची काम के सिलसिले में आये थे। 11 मार्च को उन्होंने अपने मोबाइल से फोन कर कहा कि उन्हें अगवा कर बंधक बना लिया गया है। अपहर्ता छह लाख की डिमांड कर रहे हैं।
पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अगर मुझे जिंदा देखना चाहती हो, तो किसी तरह छह लाख का जुगाड़ करो। सुनीता देवी के अनुसार उसने घटना की जानकारी रिश्तेदारों को दी। काफी प्रयास के बाद एक लाख रुपये का जुगाड़ कर पति के फोन पे पर भेजा। पैसा भेजने के बाद अपहर्ताओं ने उन्हें छोड़ देने की बात कही थी, लेकिन नहीं छोड़ा।
रात भर उनके साथ मारपीट की गयी। इसके बाद वह बिहार से 12 मार्च को रांची के लिए निकली। इस दौरान भी पैसे को लेकर कई बार फोन आया। मारपीट के कारण पति के चीखने-चिल्लाने की भी आवाज सुनी। जब पति से अपहर्ताओं के बारे में पूछा, तो उन्होंने घटना में शामिल लोगों का नाम प्रकाश मिश्रा, घनश्याम चौधरी, ध्रुव कुमार, रणवीर कुमार सिंह और अमित कुमार राठौर के अलावा अन्य अज्ञात लोगों के बारे में बताया।
यह भी बताया कि अपहरणकर्ताओं ने दो अन्य अपहृतों के परिजनों से भी 60 हजार वसूला है। उक्त दोनों उनके मित्र हैं। रांची आने पर वही दोनों उन्हें लेकर होटल पहुंचे थे। कहा था कि प्रकाश मिश्रा को लोन चाहिए। इसी को लेकर होटल में बातचीत करनी है।
ETV Bharat Jharkhand
झारखंड
jharkhand
Language Menu
English
हिंदी
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
छत्तीसगढ़
झारखंड
दिल्ली
बिहार
मध्य प्रदेश
राजस्थान
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
অসমীয়া
বাংলা
ગુજરાતી
ಕನ್ನಡ
മലയാളം
मराठी
ଓଡିଆ
ਪੰਜਾਬੀ
தமிழ்
తెలుగు
ఆంధ్రప్రదేశ్
తెలంగాణ
اردو
ETV Bharat / state
दरअसल, तीन बाइक सवार युवक होली के मस्ती में जा रहे थे। इसी क्रम में उनकी बाइक लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के महावीर मोड़ के पास एक घर से टकरा गयी थी। इस घटना में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो युवकों की मौत हुई है, युवक की बाइक घर से टकरा गई थी। उन्होंने बताया कि तीनों युवकों के नाम और पता का सत्यापन किया जा रहा है। एक युवक के परिजन मौके पर पहुंचे हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है।
हादसे में कुंदन कुमार राम, अंदीप कुमार की मौत हो गई है। जबकि गंभीर रूप से अमन कुमार जख्मी है। तीनों लेस्लीगंज के दारुडीह के रहने वाले हैं। इधर, होली को लेकर पलामू पुलिस ने नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे पर निगरानी को बढ़ा दिया है। होली के दौरान अक्सर नशे में लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं।
आमसभा में सर्वसम्मति से डॉ बिरेन्द्र साहु को अध्यक्ष, बसकुमार साहू को मंत्री व मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं उपाध्याय के रूप में डॉ जीवादन प्रसाद, रामदास साहू, बैजनाथ महतो, विनोद महतो, बलशाय महतो, रामदास महतो, कालीचरण साहू, बनू पाहन, नेपाल महतो, रामचंद्र साहू, महेश साहू, रंजीत साहू, जीतराम साहू, अशोक साहू, सुदेश साहू, बिगलू उरांव, फागु प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, अखिलेशवर प्रसाद, प्रकाश साहू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में धनसू साहू, नागेश्वर साहू, बालक लोहरा, बालेश्वर लोहरा, गोवर्धन साहू, गोपाल प्रमाणिक, रामसेवक लोहरा, सागर साहू, बलित महतो, अर्जुन महतो, गणेश महतो, पंचम महतो को, *सहमंत्री* के रूप में नकुल महतो, प्रताप साहू, संजय साहू, दिलीप पहन, आमोद तिर्की, सुनील पहान, रामधनी साहू , संजय महतो, रमेश महतो, अशोक तिर्की, अजय महतो, रोहित साहू, बसंत साहू, दिनेश साहू, अरविंद साहू, शेखर साहू, दीपक साहू, विजय साहू, डब्लू नायक, प्रेम लोहरा को सहकोषाध्यक्ष के रूप में धीरन साहू, उमेश साहू, बसंत साहू, रामलाल महतो, पवन साहू, रामानंद साहू, मनीष सिंह, नरेश साहू, विकास कुमार, शिव प्रसाद साहू को तथा प्रचार मंत्री के रूप राजेश साहू, मनीष साहू, बजरंग रजक, मनोहर साहू, सोनू साहू, एवं प्रेम कुमार को मनोनीत किए गए।
ग्रामीणों के द्वारा श्री रामनवमी महोत्सव के शोभा यात्रा का नेतृत्व के लिए डॉ बिरेन्द्र साहु को 16वीं बार बनाए जाने पर आभार प्रगट करते हुए कहा कि श्री रामनवमी महोत्सव रांची का एक पारंपरिक ऐतिहासिक धरोहर है, जिसकी एक मुख्य कड़ी बड़ागाँई से निकलने वाली शोभायात्रा है, जो 1956 से लगातार प्रतिवर्ष बड़ागाँई भ्रमण कर बूटी रोड से फिरायालाल चौक होते हुए डोरंडा स्थित तपोवन श्रीराम मंदिर तक जाती है। डॉ साहु ने बड़ागाँई सहित रांची के सभी अखाड़े के रामभक्तों से आग्रह किया कि शोभा यात्रा में अपनी पारंपरिक वाद्ययंत्र, अधिक से अधिक महावीरी पताका एवं अस्त्र-शास्त्र के साथ शामिल होकर रांची के श्रीरामनवमी महोत्सव के ऐतिहासिकता की भव्यता को और अधिक बढ़ावें।
टीम एबीएन, रांची। एस.आर.डीएवी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एक साथ एकत्रित हुआ और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक होली गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने समां बाँध दिया। विद्यालय परिवार ने गुलाल से होली खेली, जिससे वातावरण रंगीन और आनंदमय हो गया। इस अवसर पर प्राचार्य एस. के . मिश्र की ओर से सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दी गईं तथा उनका मुंह मीठा करवाया गया।
प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि होली आपसी सौहार्द्र तथा भाईचारे का त्योहार है। होली की रंगों की तरह सबके जीवन में खुशियों का रंग भरता रहे तथा सभी स्वस्थ और प्रसन्न रहें,कर्तव्य पथ पर निष्ठा के साथ चलते रहें, ताकि विद्यालय का माहौल आनंदमय रहे तथा इसके प्रभाव से विद्यालय के सभी विद्यार्थी उत्तरोत्तर उन्नति के पथ पर अग्रसर रहें।
टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि मारवाड़ी समाज में होली का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार रंगों और उमंगों का प्रतीक होता है, जिसमें लोग एक-दूसरे से मिलकर खुशियां बांटते हैं और पुराने गिले-शिकवे भूलकर नये संबंधों की शुरुआत करते हैं। होली का पर्व खासतौर पर सामाजिक मेल-जोल का अवसर होता है, जब परिवार, मित्र और रिश्तेदार एकत्रित होते हैं।
मारवाड़ी समाज में होली की तैयारियां एक सप्ताह पहले ही शुरू हो जाती हैं। होलिका दहन की रात को विशेष पूजा और अग्नि की परिक्रमा की जाती है। प्रत्येक घर में महिलाएं गोबर से बना बड़कुल्ला तैयार करती हैं। जिसे पूरे धार्मिक रीति रिवाज के साथ समाज की कुरीतियां को दूर करने के संकल्प के साथ दहन किया जाता है। होलिका दहन के सुबह राजस्थानी महिलाएं डांडा- रोपण करती हैं तथा ठंडी होली की पूजा विधिवत रूप से पूरे विधि विधान से की गयी।
होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है। अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है, जिसमें गुलाल और पानी के रंगों से लोग एक-दूसरे को रंगते हैं। खासतौर पर इस दिन नृत्य और संगीत के साथ भव्य आयोजन होते हैं, जिनमें ढोल-नगाड़े और लोक संगीत की धुनों पर लोग झूमते हैं। होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। पकवानों की बात करें तो मारवाड़ी समाज में होली के दौरान विशेष पकवान बनाये जाते हैं। गुझिया एक प्रमुख मिठाई है, जो आटे, सूजी, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरकर तली जाती है।
इसके अलावा ठंडाई भी होली का पारंपरिक पेय है, जो दूध, बादाम, खसखस, गुलाब और मसालों के मिश्रण से बनता है। इसके साथ ही मठरी, मूंग भात, सुहाली, निमकी, हलुआ, पापड़ी, दही बड़ा, जैसे नमकीन पकवान भी बड़े चाव से खाये जाते हैं। इस प्रकार, मारवाड़ी समाज में होली न केवल एक धार्मिक पर्व है, बल्कि यह एक सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव भी है, जिसमें रंगों के साथ-साथ स्वादिष्ट पकवानों और परिवार के साथ मिलकर जीवन के अच्छे पलों का आनंद लिया जाता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse