*प्रेस- विज्ञप्ति*
*हुटुप गौशाला धाम मे 9 दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ 17 मार्च से 25 मार्च तक*
*कलश यात्रा 17 मार्च को प्रातः 7 बजे से, श्री राम कथा की तैयारीयां पूरी*
*सुप्रसिद्ध कथावाचक सुश्री संगीता किशोरी प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से 6 बजे तक श्री राम कथा का करेंगी वाचन*
रांची गौशाला न्यास के हुटुप गौशाला धाम परिसर(ओरमांझी) में 17 मार्च से 25 मार्च तक भव्य श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक वासुदेव भाला एवं मुकेश काबरा ने बताया कि 9 दिवसीय श्री राम कथा की सुप्रसिद्ध कथा व्यास सुश्री संगीता किशोरी 17 मार्च से 25 मार्च तक दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक श्री राम कथा का वाचन करेगी। उन्होंने बताया कि 17 मार्च सोमवार को प्रातः 7 बजे 300 महिलाएं कलश यात्रा में भाग लेगी। महिलाएं रुक्का डैम से जल उठाकर भजन- कीर्तन के साथ कथा- स्थल तक आएगी। तथा प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से संध्या 6 बजे तक विख्यात कथावाचक सुश्री संगीता किशोरी जी जो अपने आकर्षक और प्रेरणादायक शैली से श्री राम कथा का वाचन करेगी। उनका कथा वाचन शैली सहज और दिल को छूने वाली होती है उनके द्वारा किए गए राम कथा के वाचन में सुनने वाले गहरी श्रद्धा और भावनाओं के राम के आदर्शों को आत्मसात करते हैं।
उन्होंने कहा कि रांची के हुटुप गौशाला धाम में आयोजित होने वाली श्री राम कथा न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है बल्कि यह समाज में सत्य, प्रेम और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने का एक प्रयास भी है।तथा श्री राम कथा के मुख्य यजमान भाला परिवार है।तथा कथा में स्थानीय ग्रामीणों के अलावा शहर के गणमान्य लोगो की भी पूर्ण सहभागिता रहेगी। उन्होंने कहा कि श्री राम कथा की तैयारीयां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पुनीत पोद्दार, प्रदीप राजगढ़िया, रतन जालान, वासुदेव भाला, मुकेश काबरा, उदय शर्मा, विपिन भाला, गोवर्धन भाला,राम बांगड़, अशोक सोढ़ानी,संजय सर्राफ, नीरज भट्ट आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं। उक्त जानकारी
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद ने किया होलिका दहन पूजन, नगर वासियों को शुभकामनाएं दी।
नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद के द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार वार्ड नंबर 14 श्याम बाबा पथ स्थित भालोठिया मोहल्ला में होलिका दहन पूजन संपन्न किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद बजरंगी प्रसाद ने मां दुर्गे और कृष्ण के नाम के उच्चारण के साथ नगर वासियों के सुख समृद्धि की कामना करते हुए सभी को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
होलिका दहन पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मोहल्ला वासी उपस्थित रहे। मोहल्ले के बच्चे बूढ़े नौजवान बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद बजरंगी प्रसाद ने कहा होली प्रेम सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है और हमें आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए, मोहल्ला वासियों ने भी पूर्व अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मौके पर राजकुमार जैन,मुकेश भालोतिया, अधिवक्ता धीरज जोशी, आयुष पोद्दार मनोज जोशी, अन्नू जोशी, रमेश भालोठिया विश्व हिंदू परिषद के अधिकारी पंकज दुबे रोहित अमरेंद्र पंडित , प्रहलाद सिंह,कैलाश प्रसाद, संतोष कोइरी उपर्युक्त सबों ने होलिका दहन कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण समय प्रदान किया।
होली खेलने लंदन से कोडरमा पहुंची इशवाक़
कहा : अनोखी है इंडिया की होली परंपरा
कोडरमा। रंगों के त्योहार होली में हर कोई रंगा हुआ है। गली-मोहल्ले से लेकर गांव और शहर तक रंगों की बौछार के साथ अबीर गुलाल भी खूब उड़ रहे है. कोडरमा में विदेशी मेहमान के साथ लोगों ने रंग अबीर गुलाल के साथ जमकर होली खेली और एक दूसरे को रंग गुलाल से सराबोर कर दिया। मूल रूप से सोमालिया की रहने वाली इशवाक़ पहली बार भारत होली खेलने पहुंची है।
होली के दौरान जीवन के बेहतरीन पल कोडरमा में बिताया
झुमरी तिलैया के महात्मा गांधी मार्ग निवासी चरणजीत सिंह की बेटी सिमरन कौर की दोस्त सोमालिया निवासी और वर्तमान में लंदन में रह रही इशवाक़ ने बताया कि कोडरमा में उनका शानदार तरीके से स्वागत किया गया। वर्ष 2023 में जब वह भारत आयी थी. तब उन्हें होली त्यौहार की जानकारी मिली थी. रंगों के त्योहार होली में एक दूसरे को रंग लगाकर वह बेहद खुशी महसूस कर रही है. बच्चों के साथ उन्होंने जमकर होली खेली। उन्होंने बताया कि वह अपने जीवन के बेहतरीन पलों को होली के दौरान कोडरमा में बिता रही हैं।
दिल्ली घूमने के दौरान हुई थी दोस्ती
इशवाक़ ने भारत में होली मनाने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद होली के अवसर पर वह कोडरमा पहुँची. सिमरन ने बताया कि इशवाक़ फिलहाल आईटी में अंडरग्रैजुएट कर रही है। इशवाक़ 5 दिनों तक कोडरमा में रहेगी. इस दौरान वह जिले के आसपास स्थित प्राकृतिक दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी करेंगी।
सिमरन कौर की माता कमलजीत कौर ने बताया कि भारत में लोग काफी हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाते हैं। अब विदेश से भी लोग इस त्यौहार को मनाने के लिए भारत आ रहे हैं। यह बहुत खुशी की बात है।
उन्होंने बताया कि बेटी की विदेशी मित्र के साथ परिवार एवं आसपास के लोगों ने जमकर होली खेला। इशवाक़ ने पारंपरिक पकवान पुआ, पकौड़ी, चाट, दही बड़ा का लुफ्त पूरे परिवार के साथ लिया है। इशवाक़ ने इसी साल दीपावली में दोबारा कोडरमा आने का वादा किया है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में खेले जाने वाले इंटर डिस्टिक अंडर-19 वूमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए कोडरमा की टीम रविवार को (कप्तान ) सृष्टि कुमारी के नेतृत्व में बोकारो के लिए रवाना हो गयी।
सृष्टि कुमारी (कप्तान), राधा कुमारी, रिया कुमारी, मुस्कान कुमारी, पायल कुमारी, करीना कुमारी, सुमन कुमारी, अंबिका कुमारी, रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी, काजल कुमारी, करुणा कुमारी, नितिशा कुमारी ,इतिशा कुमारी और मनीषा कुमारी है। तथा टीम मैनेजर ओम प्रकाश और राजू रंजन सिन्हा हैं।
इस टूर्नामेंट में कोडरमा की टीम 17 मार्च से 22 मार्च तक रांची, जमशेदपुर, रामगढ़ और देवघर के साथ मैच खेलेगी। केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और सचिव दिनेश सिंह ने बताया कि नई टीम होने के बावजूद टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं । टीम में शामिल खिलाड़ियों को केडीसीए के द्वारा ड्रेस उपलब्ध कराया गया है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात पीएम आवास में हुई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री से झारखंड के मौजूदा हालात और राज्य के विकास को लेकर चर्चा की।
इस मुलाकात को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। चर्चा के दौरान प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों, विकास कार्यों और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश को प्रगति के नए आयाम देने के लिए हम सभी संकल्पित हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के तीन महीने बाद झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का चुनाव हुआ।
बीजेपी आलाकमान ने इस जिम्मेदारी के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और डॉ के लक्ष्मण को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद सभी विधायकों की सहमति से बाबूलाल मरांडी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया। जिसके बाद उन्हें झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। जिसके बाद वे पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंचे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले में हृदय विदारक घटना घटी है। जहां एक पिता ने अपने तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुद की भी जान दे दी। घटना पीरटांड प्रखंड के खुखरा थाना इलाके के महेशलिट्टी की है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
सूचना पर डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद मौके पर पहुंचे हैं और छानबीन में जुट गए हैं। एसडीपीओ ने चार की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रथम जांच में यह बात सामने आयी है कि पिता ने अपने तीन बच्चों का गला घोंटने के बाद अपनी जान दे दी है।
मृतकों में महेशलिट्टी निवासी 36 वर्षीय सनाउल अंसारी, सनाउल की बेटियां आफरीन परवीन (12 वर्ष), सफाउल (6 वर्ष), जैबा नाज (8 वर्ष) शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक सनाउल राजमिस्त्री का काम करता था और घर में ही दुकान भी चलाता था। शनिवार की रात उसने पहले अपने तीनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद कमरे के अंदर ही आत्महत्या कर ली।
चूंकि अभी रमजान का महीना चल रहा है। इस दौरान रोजेदार सुबह में सेहरी के लिए उठते हैं। रविवार की सुबह जब सनाउल अंसारी नहीं उठे तो लोग उन्हें जगाने गए। इस दौरान लोगों को घटना की जानकारी हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजा रखने के कारण रात 10 बजे तक गांव में काफी चहल-पहल थी, उसके कुछ घंटे बाद ही यह घटना घटी। इधर पुलिस अधिकारी का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। देखा जा रहा है कि घटना के पीछे क्या कारण है। ऐसी क्या परिस्थितियां पैदा हुईं कि सनाउल अंसारी ने बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली?
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। बढ़ते तापमान का असर अभी से दिखने लगा है। आम, लीची और रबी फसल का उत्पादन प्रभावित होने का डर गुमला जिले के किसानों को सताने लगा है।
सर्दी का मौसम होने के बावजूद फरवरी के महीने में वैसी ठंड नहीं पड़ी, जितनी पड़नी चाहिए थी। तापमान में असामान्य रूप से हुए बदलाव की वजह से गेहूं, दलहन और सब्जियों की फसलें खराब होने की आशंका जतायी जा रही है। ये फसलें अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुई है। यदि यही स्थिति बनी रही, तो फसलों की उत्पादकता पर विपरीत असर पड़ेगा।
कृषि विज्ञान केंद्र बिशुनपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर अटल तिवारी कहते हैं कि तापमान में असामान्य रूप से बदलाव देखने को मिल रहा है। विशेषकर 19 फरवरी के बाद से बदलाव देखने को मिल रहा है। 19 फरवरी के बाद से अधिकतम तापमान लगातार 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। यह जलवायु परिवर्तन का असर है। इसकी वजह से रबी की फसलें प्रभावित हो सकती हैं, क्योंकि रबी की फसलें मुख्यतः ठंडे मौसम की फसल होती है। इनकी खेती अक्टूबर से मार्च तक होती है।
कृषि वैज्ञानिक अटल तिवारी कहते हैं कि गेहूं के लिए 24-26 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 10-12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान उपयुक्त है। बढ़े हुए तापमान से अर्ली मैच्योरिटी होगी, जिससे दाने का वजन और गुणवत्ता प्रभावित होगी। उत्पादन में 10-15 प्रतिशत तक की कमी हो सकती है।
इसी प्रकार दलहन फसलों के फूलने और फल बनने की अवस्था में अत्यधिक तापमान परागण को प्रभावित करता है। इससे 15-20 प्रतिशत तक पैदावार में गिरावट हो सकती है। अधिक तापमान से सब्जियों की फसलों में पानी की मांग बढ़ेगी, जिससे सिंचाई की जरूरत पड़ेगी। फल और फूल गिरने की समस्या हो सकती है।
आम और लीची की चर्चा करते हुए कृषि वैज्ञानिक अटल तिवारी ने कहा कि वर्तमान जलवायु में बदलावों का आम एवं लीची की खेती पर व्यापक प्रभाव पड़ रहा है। तापमान में असामान्य वृद्धि और मानसूनी अनिश्चितता इन फसलों के उत्पादन, गुणवत्ता और आर्थिक लाभ पर प्रतिकूल असर डाल सकते हैं।
आम और लीची के मंजर बनने में दिक्कत हो सकती है। यदि मंजर बन भी जाये, तो अत्यधिक गर्मी से फूल के झड़ने की आशंका रहती है। इससे उत्पादन कम हो सकता है. किसानों को जल प्रबंधन, जैविक रोग कीट प्रबंधन और समुचित पोषक तत्व प्रबंधन जैसी रणनीतियों को अपनाकर इन प्रभावों को कम करना चाहिए।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। होली के बाद गर्मी का आगमन हो रहा है। ऐसे में लोग होली के साथ ही पंखा, फ्रिज और कूलर का उपयोग करना शुरू कर दिया है। देवघर में भी होली शुरू होते ही गर्मी का पारा चढ़ने लगा है। इसी को देखते हुए देवघर जिला बिजली विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
11 हजार केवी और 33 हजार केवी के तार के आसपास बढ़े पेड़ की टहनियों को काटा जा रहा है। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बिजली विभाग के कर्मचारी जर्जर तारों को बदलने का काम शुरू कर दिया है।
देवघर जिला बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नीरज आनंद ने बताया कि पूरे जिला में लगभग प्रतिदिन 72 किलोवाट बिजली की खपत होती है। देवघर में डाबर ग्राम ग्रिड और कुमैठा ग्रिड में रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं सभी सेक्शन में भी बिजली विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse