झारखंड

View All
Published / 2025-03-17 18:35:18
राम कथा के पहले दिन की भव्यता एक दिव्य यात्रा

*प्रेस विज्ञप्ति*

*राम कथा के पहले दिन की भव्यता: एक दिव्य यात्रा*
*301 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा*

रांची गौशाला न्यास के हुटुप गौशाला धाम परिसर में 17 मार्च से 25 मार्च तक सुप्रसिद्ध कथा व्यास कथा वाचक सुश्री संगीता किशोरी द्वारा नौ दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन की शुरुआत 301 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसने पूरे आयोजन में एक दिव्य और आध्यात्मिक माहौल का निर्माण किया। महिलाएं रुक्का डैम से जल उठाकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए विशेष रूप से भक्तिरस से अभिभूत होकर हाथों में जल से भरे कलश लेकर सुमधुर भजनों का आनंद लेते हुए श्रद्धा और प्रेम के साथ कथा स्थल तक पहुंची, यह दृश्य देखते ही बनता था और सबके दिलों में राम के प्रति प्रेम और आस्था का संचार कर रहा था। पूरा वातावरण श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो गया। कथा की शुरुआत में सुश्री संगीता किशोरी ने भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि श्रीराम न केवल एक महान योद्धा थे, बल्कि उनके जीवन में सत्य, धर्म, न्याय, और श्रद्धा का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज भी मानवता के लिए एक प्रेरणा है। कथा के पहले दिन का विषय भगवान श्रीराम के जन्म और उनके बाल्यकाल पर केंद्रित था, जिसमें उन्होंने भगवान के जन्म से लेकर उनकी लीलाओं का बहुत ही सुंदर और सरल तरीके से वर्णन किया। कथावाचक ने रामायण के प्रसंगों को इतने आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया कि श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। विशेष रूप से उनकी वाणी में जो ताजगी और भव्यता थी, वह श्रोताओं के हृदय में राम के प्रति एक नई श्रद्धा और भक्ति का संचार कर रही थी। पहले दिन की कथा में भगवान श्रीराम के चरित्र का जो बखान किया गया, वह न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि मानवता के संदर्भ में भी अत्यंत प्रेरणादायक था। कलश यात्रा और कथा के इस अद्भुत संगम ने एक अलौकिक वातावरण का निर्माण किया, जिसमें हर व्यक्ति ने अपने भीतर श्रीराम की भक्ति और आस्था को महसूस किया। सुश्री संगीता किशोरी की कथा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण थी, बल्कि यह समाज के हर वर्ग के लिए एक अमूल्य धरोहर के रूप में प्रस्तुत हुई। इस नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन निश्चित रूप से श्रोताओं को आध्यात्मिक उन्नति की ओर प्रेरित करेगा और सभी को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देगा। हर दिन के साथ यह कथा और भी भव्य होती जाएगी, ऐसा विश्वास सभी श्रद्धालुओं में है। श्री राम कथा के मुख्य यजमान भाला परिवार है। आज के कार्यक्रम में संयोजक वासुदेव भाला, मुकेश काबरा, पुनीत पोद्दार, रतन जालान, प्रदीप राजगढ़िया,राम बांगड़, राम मंगल, उदय शर्मा राहुल सिंह, बनवारी लाल, विजय काबरा, अशोक सुधानी, अमित चौधरी, मनीष लोधा, आशीष भाला, गोवर्धन भाला, शत्रुघ्न गुप्ता, रवि नारसरिया, वेद बागला, विजय सरायका, संजय सर्राफ, अनिल कुमार, सहित अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं। उक्त जानकारी कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी। उक्त जानकारी 


मुकेश काबरा
संजय सर्राफ

Published / 2025-03-17 18:26:30
चाईबासा : घर के सामने ही चार अबोध कूड़े के ढेर में जले, मौत

  • चाईबासा में दर्दनाक हादसा, घर के पास घास के ढेर में आग लगने से चार बच्चों की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा / रांची। चाईबासा जिले में एक मकान के पास घास के ढेर में आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गयी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने संबंधित अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है।

बताया गया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार को एक मकान के पास भूसे के ढेर में आग लग गयी। चार मासूम इसकी चपेट में आ गए। बुरी तरह से झुलस जाने की वजह उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना चाईबासा के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गितिलिपि गांव में पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई। 

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई है। उन्होंने बताया कि जब आग लगी तब बच्चे भूसे के ढेर के पास खेल रहे थे। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Published / 2025-03-17 18:19:52
झारखंड : सरहुल पर सीएम से तीन दिन के राजकीय अवकाश की मांग

  • झारखंड में इस दिन मनाया जायेगा सरहुल का त्योहार
  • CM हेमंत से की गयी 3 दिवसीय राजकीय अवकाश की मांग

टीम एबीएन, रांची। 1 अप्रैल को झारखंड में सरहुल महापर्व मनाया जायेगा। बिरसा विकास जनकल्याण समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सरहुल महापर्व को लेकर 3 दिवसीय राजकीय अवकाश की मांग की है।

समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि झारखंड में सरुहल महापर्व के लिए 3 दिन का अवकाश घोषित किया जाये ताकि राज्य के आदिवासी हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मना सकें। समिति के संरक्षक चिलगु लकड़ा ने कहा कि सरहुल पूजा आदिवासियों का मुख्य पर्व है, जिसमें आदिवासियों की धार्मिक पहचान प्रदर्शित होती है। 

समिति ने सरहुल पूजा में पारंपरिक नृत्य, गीत, वेशभूषा में ही सरहुल पर्व मनाने का समाज से आग्रह किया है। बिरसा विकास जन कल्याण समिति मिसिर गोंदा के पाहन बिरसा पाहन ने बताया कि 31 मार्च 2025 (बुधवार) को उपवास रखा जाएगा और पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार केकड़ा-मछली पकड़ने की परंपरा निभाई जाएगी। 

शाम 7 बजे कांके डैम पार्क स्थित सरना स्थल में जल रखाई पूजा होगी। 1 अप्रैल 2025 (गुरुवार) को सुबह 7 बजे सरना पूजा स्थल पर पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे मिसिर गोंदा से सिरम टोली सरना स्थल तक सरहुल शोभायात्रा निकाली जाएगी। 

2 अप्रैल 2025 (शुक्रवार) को फूलखोंसी (पुष्प अर्पण) पूजा का आयोजन होगा। समिति के अध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा कि इस वर्ष सरहुल को और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। भव्य शोभायात्रा के जरिए आदिवासी समाज की संस्कृति और एकता का प्रदर्शन किया जाएगा।

सरहुल भारत के झारखंड राज्य में मनाया जाने वाला एक वसंत ऋतु का त्यौहार है, जो नए साल की शुरुआत का प्रतीक है। यह त्यौहार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन से चैत्र पूर्णिमा तक 3 दिनों तक चलता है। 

त्यौहार के दौरान, गांव के पुजारी, जिन्हें पाहन के नाम से जाना जाता है, गांव की समृद्धि के लिए सूर्य, गांव के देवता और पूर्वजों को सरना में फूल, फल, सिंदूर, एक मुर्गा और तपन (शराब) की बलि चढ़ाते हैं। अनुष्ठान के बाद, स्थानीय लोग साल के फूल पकड़कर नृत्य करते हैं। इस त्योहार में लोग सरना में पूजा करते हैं। इस दिन हल चलाना वर्जित होता है। 

त्योहार के एक दिन पूर्व लोग व्रत रखते हैं। युवा लोग पास के जंगल से साल के फूल इकट्ठा करते हैं और केकड़े और मछली पकड़ते हैं। त्योहार के अवसर पर लोग ढोल, नगाड़ा और मांदर की थाप पर सरना जाते हैं। वे साल के वृक्ष की पूजा करते हैं और देवताओं को साल के पेड़ के फूल शालाई चढ़ाते हैं। 

गांव के पुजारी पाहन (जिसे कभी-कभी लाया या देउरी भी कहा जाता है) और पुजारी गांव के देवता को गांव की समृद्धि के लिए साल के फूल, फल, सिंदूर, तीन मुर्गे और तपन (शराब) सहित बलि चढ़ाते हैं। पाहन अलग-अलग रंग के तीन मुर्गों की बलि देते हैं – प्रत्येक मुर्ग सूर्य, गांव के देवताओं और पूर्वजों को समर्पित होता है।

पाहन सरना में पानी का एक घड़ा रखता है लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए घर पर पूजा करते हैं और उन्हें विभिन्न प्रकार के भोजन अर्पित करते हैं। ये प्रसाद चढ़ाने के बाद ही वे भोजन करते हैं। इसके बाद, वे ढोल, नगाड़ा और मांदर की थाप पर गाते और नाचते हैं, साथ ही चावल की बीयर, हंडिया भी पीते हैं।

Published / 2025-03-17 18:08:24
श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति ने महावीर मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को किया सम्मानित

टीम एबीएन, रांची। श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति, भुताहा तालाब रांची में शताब्दी वर्ष में आज एक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में मंच संचालन मुख्य संरक्षक उदय साहू ने किया और सभा की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष शंकर दुबे ने किया।

श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों कों महासमिति के मुख्य संरक्षक श्री किशोर साहू जी द्वारा  सफल चुनाव हेतु सभी चुनाव पदाधिकारी को चुनड़ी, माला एवं तलवार दें कर सम्मानित किया गया और सब नवनिर्वाचित पदाधिकारी के ऊपर फूल वर्षा भी कर के स्वागत किया गया और भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया एवं भक्तों के बीच वितरण किया गया और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री गोपाल पारीक ने किया।

पदाधिकारी के नाम

  • अध्यक्ष :- जय सिंह यादव
  • उपाध्यक्ष :-  पवन गुप्ता, राहुल सिन्हा (चंकी)
  • मंत्री :- सुभाष साहू 
  • सह मंत्री :- बलिराम प्रसाद, संतोष गुप्ता, उदय रविदास 
  • कोषाध्यक्ष :- प्रमोद सारस्वत 
  • अंकेक्षक :- प्रेम सिंह 
  • प्रचार मंत्री :- सुनील कुमार वर्मा एवं शंकर साहू, विष्णु देव प्रसाद लिल्लू,राकेश सिंह,नंकू तिर्की, राजा सेन गुप्ता, रविंदर वर्मा, राज किशोर प्रसाद, प्रकाश सेन सिन्हा, संजय पोद्दार, शंकर प्रसाद एवं सभी पदाधिकारी कों सम्मानित किया गया।

श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने बताया की मंगलवारी जुलुस बड़े ही धूमधाम से निकालने का निर्णय लिया है। नमन भारतीय ने कहा 18 मार्च, 25 मार्च और 4 अप्रैल को निकलने वाला मंगलवारी जुलुस भव्य निकाला जायेगा और साथ ही अष्टमी को भी गजे- बाजे के साथ निकाला जायेगा।

इस सम्मानित कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक किशोर साहू, उदय साहू, राज कुमार गुप्ता, अध्यक्ष शंकर दुबे, महामंत्री गोपाल पारीक, कोषाध्यक्ष संजय सिंह (लल्लू सिंह),दीपू सिंह, महेश चन्द्रा, महेश सोनी, नमन भारतीय, रवि कुमार पिंकू, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, मोहित रजक, आशीष रजक, यश वर्मा शामिल थे। यह जानकरी महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय एवं मीडिया प्रभारी सौरभ राय और रोहित सिंह ने दी।

Published / 2025-03-17 18:03:47
शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज का नागरिक अभिनंदन मारवाड़ी भवन में 20 को

टीम एबीएन, रांची। द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज का नागरिक अभिनंदन एवं प्रवचन आगामी 20 मार्च को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन रांची में होगा।

शंकराचार्य अभिनंदन समारोह समिति द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता मे समिति के मुख्य संयोजक समाजसेवी विनय सरावगी ने स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के नागरिक अभिनंदन एवं पूरे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज जी का रांची में पहली बार आगमन हो रहा है। उन्होंने बताया कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज के शिष्य हैं।

स्वामी स्वरूपानंद के ब्रह्मलीन होने के बाद स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज द्वारकाशारदापीठाधीश्वर के शंकराचार्य बने। शंकराचार्य के रांची आगमन की पूरी तैयारीयां कर ली गई है। शंकराचार्य 18 मार्च को राउरकेला से सड़क मार्ग से शाम 5 बजे रांची पहुंचेंगे। बिरसा चौक में शंकराचार्य जी का अभिनंदन एवं स्वागत होगा।

मोटरसाइकिल के काफिलों के साथ अरगोड़ा चौक हरमू रोड होते हुए महाराजा अग्रसेन भवन में पधारेंगे। जहां उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया जायेगा। शंकराचार्य जी महाराजा अग्रसेन भवन में तीन दिनों तक प्रवास करेंगे। तथा धर्मालंबियों को आशीर्वचन देंगे।  स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज 19 मार्च को भी कई जगहों का भ्रमण करेंगे।

20 मार्च को अपराह्न- 3 बजे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का रांची के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा नागरिक अभिनंदन एवं स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात शंकराचार्य जी धर्म सभा एवं प्रवचन करेंगे एवं धर्म प्रेमियों को आशीर्वाद देंगे। शंकराचार्य जी के स्वागत में रांची नगर में कई स्थानों में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा बैनर पोस्टर, तोरण द्वार एवं होर्डिंग लगाई जा रही है।

स्वामी जी के भव्य अभिनंदन समारोह हेतु गठित संयोजक मंडल सदस्यों में बसंत मित्तल, रवि शंकर शर्मा, ललित कुमार पोद्दार, सुरेश चंद्र अग्रवाल, विनोद कुमार जैन, अशोक पुरोहित, शिव शंकर साबू, मनोज बजाज, पवन शर्मा, मनोज चौधरी, पवन पोद्दार, प्रमोद अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, रमन बोडा, संजीव विजयवर्गीय, ललित ओझा, राजीव रंजन मिश्रा, राजेश गुप्ता, मुनचुन राय, रमेश सिंह, कुणाल अजमानी, राजेश सिन्हा सनी, राजेश साहू, नंदकिशोर चंदेल, संजय जयसवाल को  शामिल किया गया है। समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ होंगे।

प्रेस वार्ता का संचालन करते हुए मुख्य संयोजक एवं संयोजक मंडल तथा प्रवक्ता ने शंकराचार्य जी के धर्म सभा एवं प्रवचन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में धर्म प्रेमियों को भाग लेने की अपील की। उक्त जानकारी शंकराचार्य अभिनंदन समारोह समिति के मुख्य संयोजक विनय सरावगी (9431100311) और मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ (8271790800) ने दी।

Published / 2025-03-16 21:19:08
हरियाणा संघ के होली मिलन समारोह में खूब उड़े अबीर गुलाल

*प्रेस प्रकाशनार्थ*
                  *16/3/2025*
---------------------------------------------
*हरियाणा संघ के होली मिलन समारोह में खूब उड़े अबीर गुलाल*


टीम एबीएन, रांची। बंशीधर अडूकिया लेन  स्थित मारवाड़ी ब्राह्मण भवन के सभागार में हरियाणा संघ के सानिध्य में होली मिलन समारोह का आयोजन रखा गया।

हरियाणा संघ के अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर मिलन समारोह में शामिल मारवाड़ी समाज की कई संस्थानों के अध्यक्ष व सचिव सहित अन्य  पदाधिकारीयो को हरियाणा संघ की ओर से मंत्री विनोद जैन ने अंग वस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन और स्वागत किया।

आयोजन के संयोजक कमल शर्मा व राहुल शर्मा ने सभी अतिथियों को अबीर और गुलाल का टीका लगाकर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 

उन्होंने सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए यह कहा की एक समय में हरियाणा संघ हमेशा कवि सम्मेलन का आयोजन करता आया है लेकिन किन्हीं कारणों से यह आयोजन बीच में रुक गया था जिसे  हरियाणा संघ पुनः प्रारंभ करें । हमेशा से होली के समय में लोगों को हरियाणा संघ की याद कवि सम्मेलन कराए जाने हैं के रूप में याद रहती थी।

इस अवसर पर हरियाणा संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा व मंत्री विनोद जैन ने होली के भाईचारे का संदेश लोगों के बीच स्वागत के दौरान रखा उन्होंने कहा कि होली आपस के प्रेम भाईचारे को बनाये रखने में सहायक है।
मंच का संचालन उप मंत्री प्रमोद सारस्वत ने किया वहीं केसरिया ठंडाई वह लजीज स्वादिस्ट व्यंजनों का  सदस्यों ने लुफ्त उठाया। 

इस अवसर पर रमेश चंद शर्मा, विनोद जैन, प्रमोद सारस्वत, कमल शर्मा ,अनिल अग्रवाल ,गोविंद अग्रवाल, श्याम सुंदर गोयंनका ,सुभाष पिलानिया ,महेंद्र वर्मा ,रतन शर्मा ,किशन शर्मा ,रवि शर्मा ,सोमनाथ शर्मा ,श्याम सुंदर गोयल, प्रभाष गोयल,राज कौशिक,सहित सामाजिक संस्थाओ की ओर से उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, सुरेश चंद्र पोद्दार, ललित पोद्दार, बसंत मित्तल, मनोज बजाज,पवन शर्मा, मनोज चौधरी, रमन वोडा, प्रमोद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, किशन शर्मा, किशन साबू ,नरेंद्र लखोटिया,  रवि शंकर शर्मा,विमल दासानी, अमरचंद बेगानी, अशोक पुरोहित,विकास अग्रवाल, विशाल महलका, पृथ्वी राज चौधरी, पंकज पांडिया, विष्णु सेन,संजय सराफ राज कुमार नाटाणी, नंद किशोर चांगल, महेश खंडेलवाल सहित काफी संख्या में लोगों ने आपस में अबीर गुलाल का आनंद उठाते हुए केशरिया ठंडाई सहित स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद उठाया।

Published / 2025-03-16 17:31:12
अखिल भारतीय ध्रुपद संगीत समारोह 30 को रांची में

टीम एबीएन, रांची। स्वरात्मिका ध्रुपद केंद्र रांची झारखण्ड स्वर्गीय रामवृक्ष पाठक ध्रुपद सम्राट गया घराना के अखिल भारतीय ध्रुपद संगीत समारोह के आयोजन को लेकर पंडरा स्थित आवास में सदस्यों की बैठक की गई। जिसमें 30 मार्च 2025 को होने वाले कार्यक्र और कार्यों को लेकर बातें रखी गई।

इस कार्यक्रम में देश भर के जाने माने संगीत कलाकार गायन वादन की प्रस्तुति देने के लिए रांची आ रहे है। 30 मार्च को यह कार्यक्रम रातु रोड स्थित साक्षी उपवन में आयोजित होगी। इस बैठक में अध्यक्षता की प० शैलेन्द्र कुमार पाठक, सचिव श्रीमती पूनम देवी, कोषाध्यक्ष प्रियंका पाठक, कन्हैया पाठक, मृणाल पाठक, बसंत कुमार, नीतीश मिश्रा, उत्कर्ष आदि मौजूद थे।

Published / 2025-03-16 17:29:10
साधना आंदोलन अभियान के तहत विश्वस्तरीय 40 दिवसीय अनुष्ठान साधना संपन्न

एबीएन सोशल डेस्क। शांतिकुंज हरिद्वार के  तत्त्वावधान में गत बसन्त पर्व 2 फरवरी से 14  मार्च होली पूर्णिमा तक विश्वस्तरीय 40 दिवसीय अनुष्ठान साधना (2025) सोल्लास विधि-विधान से सम्पन्न हुई। इसी के अंतर्गत नौ-नौ दिवसीय भी  चार साधना सत्र Online के माध्यम से संपन्न हुये जिसमें जुड़कर सेंकड़ो साधको, विशेष नन्हे मुन्ने बच्चों व किशोरों की विशेष भागीदारी रही। 

सराहनीय सूचना समाचार है कि विश्वस्तरीय  साधना अनुष्ठान में अब तक 5000 से अधिक साधक पंजीकृत हो चुके हैं और यह संख्या निरंतर बढ़ रही है। भारत सहित ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, यूके आदि कई देशों से साधकों की सक्रिय भागीदारी समर्पित की है। इस अनुष्ठान में नन्हे बच्चे भी पूरे  श्रद्धा समर्पण  की है, बच्चो ने गायत्री मंत्र लेखन, ध्यान, स्वाध्याय, प्राणायाम और  साधनात्मक  दिनचर्या का पालन किया।

बच्चों ने अनुष्ठान दौरान बाजार की बनी चीजों का सेवन नहीं कर, संयम का पालन किया , बच्चों में साधनात्मक रुचि जाग्रत करने हेतु  Zoom  और  Youtube   और व्हाट्सएप के माध्यम से विशेष सत्र संचालित आयोजित किये हैं, नौ-नौ दिवसीय अनुष्ठान के अंतर्गत  बच्चो ने प्रतिदिन तीन पृष्ठ गायत्री मंत्र लेखन  नादयोग स्वाध्याय, चन्द्र ध्यान म् पूरी रुचि से भाग लिया।

गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुसार, यह अनुष्ठान 2026 की महापूर्णाहुति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।गुरुसत्ता के सूक्ष्म संरक्षण में यह अभियान उत्तरोत्तर प्रगतिशील है,जिसमे छोटी आयु के किशोर ओर बच्चो म् साधना स्वाध्याय के प्रति रुझान बढ़ रहा है।

इस साधना को सफल बनाने में रीना दीदी, सत्यजीत सुमन, श्रीमती शांति सिंह, वंदना साहू, ज्योति सिंह, अर्चना उपाध्याय, प्रभा देवी, तारकेश्वर शर्मा, डॉ. दिव्यप्रभा चौहान, भारती बेन जोशी, दुर्गा जोशी, मोनिका सिंह, प्रीति श्री, शशि साई और मनीषा श्रीवास्तव जैसे समर्पित परिजनों का विशेष सहयोग रहा है। इन्होंने स्कूलों के बच्चों को नियमित रूप से साधना से जोड़ा, और अब इन स्कूलों में नियमित बाल संस्कार शालाएं संचालित की जाएँगी।

नवयुग सृजन साधना का संकल्प है कि जिन बच्चों ने स्कूलों से जुड़कर यह साधना संपन्न की है, उन्हीं के माध्यम से अब बाल संस्कार शालाएं आयोजित की जाएंगी और उन्हें नियमित रूप से चलाया जाएगा, जिससे नन्हे साधकों को संस्कारित व परिष्कृत जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। उक्त जानकारी रेखा पटवा, अन्तरराष्ट्रीय आनलाइन गायत्री परिवार जप-अनुष्ठान समूह  प्रतिनिधि, 
जय नारायण प्रसाद गायत्री परिवार ने दी।

Page 407 of 1694

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse