एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा / पलामू। बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव बनाया गया है। इसी तरह पलामू प्रमंडल के आदिवासी भाइयों-बहनों के ऐतिहासिक दुबियाखाड़ मेला को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया गया है।
आप सभी का आशीर्वाद, आप लोगों का सहयोग यूं ही बना रहा तो विगत 5 साल में जो गति विकास को दिया गया है वह गति 100 गुना बढ़ाने का मैं वादा करता हूं। साथ ही यहां की जो भी चिर-परिचित पुरानी मांगे हैं, उन सभी मांगों का समाधान करने का हम कार्य करेंगे।
सरकार बनाने के बाद पहला सत्र हम लोग चला रहे हैं इसके बाद आपके बीच सरकार आपके द्वार आएगी। जहां आपकी समस्या का समाधान आपके दरवाजे पर करने का हम कार्य करेंगे।
कुछ खुराफात लोग हमारे कार्यों में व्यवधान डालते हैं। हमें कार्य करने से रोकते हैं एवं गलत-गलत झूठा आरोप लगाकर परेशान करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों को अच्छा काम पसंद नहीं है।
पलामू पानी के लिए हमेशा तरसता रहा है। यह शैडो जोन में आता है, गर्मी यहां अधिक पड़ती है। किसान पानी की बूंद के लिए तरसता रहता है लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं हो पाती है। हमने इस क्षेत्र को, गांव, खेत और किसानों तक पानी पहुंचाने का संकल्प लिया था, उसके तहत हम लोगों ने कनहर परियोजना का शुभारंभ किया। लगभग 1200 करोड रुपए की यह योजना आने वाले 6 से 8 महीने में पूर्ण होने जा रही है जो यहां के किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने का कार्य करेगी।
इस प्रमंडल में बिजली नहीं मिल पाता था। 2013-14 में जब हम पहली बार सरकार में आये थे उस समय पलामू प्रमंडल को बिजली से किसी ने जोड़ने का काम किया था तो हमने किया था। आधारभूत संरचना की बात करें तो हर ओर सड़क का निर्माण हो रहा है, उसमें लोगों का आवागमन हो रहा है। कनेक्टिविटी तेजी से बढ़ रही है। विगत 5 वर्षों में यहां जो बदलाव देखने को मिला वह राज्य अलग होने के 20-22 साल तक देखने को नहीं मिला था।
टीम एबीएन, रांची। होली की छुट्टियों के बाद कल यानी मंगलवार को फिर से झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हुई। इस दौरान सदन में कार्रवाई कल्याण मंत्रालय के बजट अनुदान मांग पर चर्चा हुई।
इस चर्चा में आदिवासियों की राज्य में घटती जनसंख्या को लेकर चिंता व्यक्त की गई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में आदिवासियों की आबादी कम हो रही है और एक विशेष समुदाय की आबादी बढ़ रही है। मरांडी ने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार किसी आयोग का गठन करें या फिर केंद्र को प्रस्ताव भेजे कि राज्य में एनआरसी लागू हो। बाबूलाल मरांडी ने कहा, हमारे यहां आदिवासियों की जनसंख्या किन वजहों से कम हो रही है, यह हमें देखना चाहिए।
मरांडी ने कहा, साल 1951 से 2011 के सेंसस तक इतनी बड़ी तादाद में आदिवासियों की आबादी कम हुई है। दूसरी ओर अल्पसंख्यकों में मुसलमानों की आबादी बढ़ी है। आखिर वह कहां से बढ़ी है? मरांडी ने कहा, हम चिंतित हैं और इसलिए हम राज्य सरकार से कहते हैं कि एक बार हमें सपोर्ट करिए ताकि झारखंड में हम एनआरसी करा लें और यह पता चल सके कि कौन कहां से आया है।
आपको यह बात तो बतानी ही पड़ेगी कि आदिवासी आखिर कम कैसे हुए? हमें इसपर चिंता करनी चाहिए। बाबूलाल मरांडी ने चिंता जाहिर करते हुए कहा, आदिवासियों की आबादी घटती रहेगी तो लोकसभा सीट, विधानसभा सीट और सरकारी सेवाओं में भी दुर्गामी प्रभावी पड़ेगा। इसलिए यह विषय सभी के लिए चिंता का है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की हेमंत सरकार चुप चाप मार्च लूट की ओर बढ़ रही है। प्रतुल ने कहा 2024 - 25 के बजट में जनवरी तक बजट की राशि का सिर्फ 60वां हिस्सा खर्च हुआ था। यानी 2 महीने में 40 प्रतिशत राशि खर्च होने की तैयारी है। जबकि नियमों और परंपराओं के अनुसार मार्च में अधिकतम सिर्फ 15 प्रतिशत राशि की निकासी हो सकती है।
प्रतुल ने कहा कि सबसे अफसोस जनक स्थिति विकास से जुड़े विभागों की है जहां बड़ी संख्या में राशि अभी तक खर्च नहीं हुई। इसके बंदरबांट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहले से जल जीवन मिशन में फिसड्डी चल रही हेमंत सरकार ने मौजूदा बजट में तो सारी सीमाएं पार कर दी है।
फरवरी तक पेयजल विभाग ने योजना और विकास की सिर्फ 10 प्रतिशत राशि ही खर्च की है। 4500 करोड़ रुपयों के विभाग के बजट के तुलना में फरवरी तक सिर्फ 438 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। ऐसी स्थिति में कई पेयजल योजनाएं अटक गए हैं। जल जीवन मिशन के लिए केंद्र सरकार झारखंड सरकार को बहुत बार नसीहत दे चुकी है। अभी भी झारखंड के लगभग लाख घरों में नल से जल नहीं पहुंच पाया है।
टीम एबीएन, रांची। हुटुप गौशाला धाम में चल रहे नौ दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन सुप्रसिद्ध कथा वाचिका सुश्री संगीता किशोरी जी ने श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर एक अत्यंत मार्मिक एवं सुंदर कथा का चित्रण किया। उनकी कथा ने सभी श्रद्धालुओं के हृदय को गहरे तक छुआ और श्री राम के जन्म की महिमा का अद्भुत रूप से वर्णन किया।
कथा की शुरुआत में संगीता किशोरी जी ने श्री राम के जन्म से जुड़ी पवित्रता और महत्व को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम का जन्म एक युग परिवर्तन का प्रतीक है। रघुकुल नायक श्री राम का जन्म न केवल अयोध्या बल्कि सम्पूर्ण धरती के लिए सुख, शांति और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। उनका जन्म त्रेतायुग में हुआ जब असुरों के अत्याचार और अधर्म ने समाज को तहस-नहस कर दिया था।
श्री राम के जन्म ने न केवल धर्म की विजय का मार्ग प्रशस्त किया, बल्कि मानवता के उच्चतम आदर्शों को भी प्रस्तुत किया। कथा के दौरान संगीता किशोरी जी ने श्री राम के जन्म के साथ जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रसंगों का सुंदर चित्रण किया। उन्होंने माता कौशल्या के गर्भ से श्री राम के जन्म की कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान राम का जन्म एक विशेष दिन और समय में हुआ, जो अनन्त ब्रह्मा के विधान के अनुसार था।
उनके जन्म के समय आकाश में दिव्य आभा फैल गई थी, और सभी दिशाओं से पुण्य की गंध फैलने लगी थी। संगीता किशोरी जी ने श्री राम के जन्म की महिमा और उनके जीवन के उद्देश्यों को बताया कि राम का जन्म केवल एक राजकुमार के रूप में नहीं हुआ, बल्कि वे सम्पूर्ण मानवता के लिए आदर्श हैं। उनके जीवन की प्रत्येक घटना हमें धर्म, सत्य, न्याय, प्रेम और सदाचार का पाठ पढ़ाती है।
कथा में राम जी के जन्म की जीवंत झांकियां देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और श्री राम के जन्म की पवित्रता का अनुभव किया। साथ ही, यह कथा उन्हें जीवन में सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देती है। इस सुंदर कथा ने श्रद्धालुओं को यह समझाया कि श्री राम का जन्म केवल इतिहास नहीं, बल्कि हमारे जीवन में नित नई प्रेरणा देने वाला एक अद्वितीय प्रसंग है।
इस प्रकार, श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कथा ने सभी को भक्ति, श्रद्धा और समर्पण के मार्ग पर चलने का प्रेरणा दी। इस आयोजन ने सभी को यह सिखाया कि धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलकर हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं। आज तीसरे दिन भी राम कथा में भक्तों की भारी जनसमूह उमड़ी।
उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन, कार्यक्रम के संयोजक वासुदेव भाला एवं मुकेश काबरा, पवन मंत्री, राजकुमार मारू, अरुण बुधिया, गौरव काबरा, निरंजन शर्मा, अमित चौधरी, नरेंद्र लखोटिया, रोहित शारदा, रवि नारसरिया, उदय शर्मा, अशोक सोढ़ानी, राकेश भाला, निकिता भाला, सुनीता देवी, चंदा देवी, सीमा देवी, के अलावे गांवों के सैकड़ो के संख्या मे पुरुष, महिलाएं उपस्थित थे। 20 मार्च को श्री राम कथा के चौथे दिन धनुष यज्ञ पर कथा होगा।
टीम एबीएन, रांची। आज दूसरे दिन महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में प्रातः 10 बजे द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती महाराज जी को शंकराचार्य अभिनंदन समारोह समिति के मुख्य संयोजक विनय सरावगी, संयोजक मंडली सदस्यों, धर्मलंबियों द्वारा शंकराचार्य जी को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।
प्रातः 11 बजे शंकराचार्य महाराज जी के चरण पादुका खड़ाऊ का पूजन मुख्य यजमान मनोज चौधरी सपत्नीक व परिवार द्वारा पूरे विधि- विधान से किया। शंकराचार्य जी ने सभी उपस्थित धर्म प्रेमियों को आशीर्वचन एवं प्रसाद दिया। अपराह्न 4 बजे शंकराचार्य महाराज जी समाजसेवी विनय सरावगी के प्रतिष्ठान मे तथा शाम 6 बजे व्यवसायी कमल सिंघानिया के आवास मे पधार कर उपस्थित सभी भक्तों को आशीर्वचन दिया।
समिति के मुख्य संयोजक विनय सरावगी एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 20 मार्च दिन- बृहस्पतिवार को अपराह्न- 3 बजे से शंकराचार्य महाराज जी का हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में रांची नगर के प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के द्वारा नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। एवं शंकराचार्य जी का धर्म सभा एवं प्रवचन का कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात सभी धर्म प्रेमियों को शंकराचार्य जी आशीर्वचन देंगे। उन्होंने सभी धर्मलंबियों से धर्म सभा मे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
आज के अग्रसेन भवन के कार्यक्रम में विनय सरावगी, बसंत मित्तल, मनोज बजाज, मनोज चौधरी, प्रमोद सारस्वत, प्रमोद अग्रवाल, पवन पोद्दार, रवि शंकर शर्मा, ललित कुमार पोद्दार, सुरेश चंद्र अग्रवाल, विनोद कुमार जैन, पवन शर्मा, संजय सर्राफ, डूंगर मल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, रमेश शर्मा, प्रेम साहू, सौरभ सरावगी, ललित नारायण ओझा, संजय जयसवाल, नंदकिशोर चंदेल, अशोक पुरोहित सहित बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी उपस्थित थे।
उक्त जानकारी शंकराचार्य अभिनंदन समारोह समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
*एनटीपीसी की अधिग्रहित भूमि पर बना पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का आलीशान आवास*
*कानूनी विवाद गरमाया, सियासत जारी
टीम एबीएन, हज़ारीबाग़। झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव में स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का आवास समाधान इन दिनों चर्चा में है। विवाद इस बात को लेकर खड़ा हुआ है कि यह आवास उस जमीन पर बना है जिसे एनटीपीसी ने पहले ही अधिग्रहित कर लिया था। यह भूमि, जो अंबा प्रसाद की मां और पूर्व विधायक निर्मला देवी के नाम पर थी, 2007 में कोल बियरिंग एक्ट के तहत अधिग्रहित कर ली गई थी।
इस अधिग्रहण के बावजूद, जब मुआवजे की रकम नहीं ली गई, तो 2017 में ट्रिब्यूनल में जमा करा दी गई थी। अब यह सवाल उठ रहा है कि जिस जमीन पर एनटीपीसी का स्वामित्व है, वहां निजी आवास कैसे बन गया? इस मुद्दे पर हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आगे निर्देश के अनुसार कार्रवाई होगी। पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू ने इस विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि यह जमीन निर्मला देवी के नाम पर रजिस्टर्ड थी और एनटीपीसी ने इसके लिए एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी किया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस जानकारी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भी दिया जा चुका है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आवास निर्माण में कोई कानूनी अड़चन नहीं थी। योगेंद्र साहू ने एनटीपीसी पर भी गंभीर आरोप लगाए, यह कहते हुए कि कंपनी ग्रामीणों से जबरन जमीन अधिग्रहण कर रही है और विस्थापित लोगों की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में एनटीपीसी के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया जा सकता है।
निर्मला देवी ने यह जमीन 1.08 एकड़ में, खाता नंबर 220, प्लॉट नंबर 349 और 358 के तहत, वर्ष 2007 में रतन लाल खंडेलवाल और शकुंतला देवी से खरीदी थी। सरकारी मूल्यांकन के अनुसार, इस जमीन की कीमत 23 लाख रुपये थी, लेकिन इसे 14.67 लाख रुपये में खरीदा गया था। हालांकि, यह सौदा उस समय किया गया जब जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही थी।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है और यह मामला किस दिशा में आगे बढ़ता है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली / रांची। सिल्ली से चलान के आड़ में प्रतिवर्ष लगभग 72 करोड़ का अवैध वसूली का मामला है इसी आवाज को दबाने के लिए देवेंद्र नाथ महतो के ऊपर सिल्ली थाना कांड संख्या 29/25 के तहत गंभीर आरोप लगाया गया है सम्पूर्ण मामला का सीबीआई जांच किया जाय।
अगर चलान से बालू ढुलाई होता है तो जरूरतमंद आम लोगों का आर्थिक बोझ हल्का क्यों नहीं हो रहा है? अभी भी प्रति हाईवा बालू का 50- 55 हजार रुपये लिया जाता है आखिर बालू खरीदने वाले उपभोक्ता को रसीद क्यों नहीं दिया जाता है?
अवैध खनन बंद करो अभियान तेज होता जा रहा है। आज दिनांक 18/03/2025 को झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सिल्ली द्वारा अवैध बालू खनन और ढुलाई तथा केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो समेत पत्रकार पलटू महतो, खुदीराम महतो, परमेश्वर महतो, संजय महतो के नाम सिल्ली थाना कांड संख्या 29/25 के तहत फर्जी मुकदमा दायर कर आम जनता के आवाज को दबाने के खिलाफ टूटकी चौक सिल्ली से बुंडू मोड़ सिल्ली तक मशाल जुलुस निकालते हुए स्थानीय विधायक और स्थानीय प्रशासन का पुतला दहन किया गया, पुलिस प्रशासन हाय हाय, अवैध खनन बंद करो, झूठा FIR कारना बंद करो जैसे नारे गूंज रहा था। मौके पर सैकड़ों के संख्या में लोग मौजूद थे। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि सिल्ली क्षेत्र में अवैध बालू खनन और ढुलाई जोरों पर चल रहा है।
शाम होते ही सिल्ली से बालू का हाईवा जमशेदपुर और रांची तक दरबार सजता है। बालू चलान के आड़ में बालू माफियाओं द्वारा बड़ी रकम का वसूली किया जाता। सभी राजनीतिक दल के पास कमीशन जाता है जिसके वजह से बालू जरूरतमंद आम आदमी के लिए आर्थिक बोझ बन गया है।
अवैध बालू खनन का आवाज उठाने पर JLKM केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो समेत 5 सक्रिय अधिकारी पत्रकार पलटू महतो पर सिल्ली थाना कांड संख्या 29/25 के तहत गंभीर झूठा आरोप लगाया गया जो अवैध बालू खनन से जुड़ी मामला है अतः सीबीआई से जांच कराया जाय।
मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में रोज़ाना लगभग 70-80 अवैध बालू हाईवा बहुत बड़ा व्यापार चल रहा है. लेकिन आम जन में ये चर्चा है कि 20500/- प्रति गाड़ी अवैध वसूली होती है।
अगर चर्चा में सत्यता हो तो 70-80 गाड़ी रोज़ाना, यानी लगभग 20 लाख प्रतिदिन, महीने का 6 करोड़ और साल का 72 करोड़ अवैध रूप से वसूली किया जाता है जिससे राज्य राजस्व भी नुकसान हो रहा है तथा बालू जरूरतमंद आम जनता को भी आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है इससे तो बेहतर है बालू को फ्री कर देना चाहिए।
साथ ही मौके पर उन्होंने यह मांग किया कि सिल्ली थाना में दर्ज कांड संख्या 29/25 तथा अवैध बालू खनन और ढुलाई मामले पर सीबीआई जांच किया जाय। दोनों मामले अवैध बालू खनन से जुड़ा हुआ है जो संवैधानिक आवाज को कमजोर करने का साजिश है।
जेएसएमडीसी का चलान अनुसार सीएफटी नापी करके बालू का धुलाई किया जाय, स्पेशल चेक नाका लगाकर जांच किया जाय। हर बालू ढुलाई गाड़ी में कवर लगाया जाय तथा बालू लेने वाले सभी उपभोक्ता को रसीद दिया जाय। तथा बालू माफिया और पुलिस प्रशासन व्हाट्सएप चैट का सीबीआई जांच किया जाय।
मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने यह भी चेतावनी दिया कि अगर हमारी मांग नहीं मानी जाती है तो जे एल के एम सिल्ली टीम ब्रेकेडिंग लगाकर अवैध गाड़ी को रोककर कानूनी करवायी करायेगी।
टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 198 वाँ श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। महाप्रसाद में 101 किलोग्राम की केसरिया मेवा युक्त खीर का भोग भगवान श्री राज श्याम जी को विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया।
पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना एवं आरती की गई। आज का महाप्रसाद संत सदानंद जी महाराज के शिष्यों एव समस्त प्रणामी सदस्यों के परिवार के सौजन्य से किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित 1500 सौ से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद भोग का वितरण किया गया।
तत्पश्चात भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी, निर्मल जालान, सज्जन पाडिया, पूरणमल सर्राफ चिरंजीलाल खण्डेलवाल ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा पूरा वातावरण को कृष्णमय एवं भक्तिमय बना दिया।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज 198 वें अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन था। आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर में बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।
इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ,संजय सर्राफ, विशाल जालान, सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, मनीष सोनी,पवन पोद्दार, शिव भगवान अग्रवाल, विधा देवी अग्रवाल, महेश वर्मा मनोज कुमार पंडित, चन्द्रदीप साहु,हरीश कुमार, परमेश्वर साहु, सुधीर कुमार, सत्यम कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse