झारखंड

View All
Published / 2025-03-31 21:41:24
आलोक साहू बने इंटक के लोहरदगा अध्यक्ष, लोगों ने दी बधाइयां

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा जिला के वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू को कांग्रेस का मजदूर संगठन भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) का अध्यक्ष बनाये जाने से इस क्षेत्र में इंटक काफी मजबूत होगा। श्री साहू विगत कई वर्षों से मजदूरों के हित में काम करते आये हैं तथा ये काफी सक्रिय नेता हैं। पार्टी ने आलोक साहू को इंटक का अध्यक्ष बनाकर सही निर्णय लिया है। 

उन्हें इंटक का लोहरदगा अध्यक्ष बनने पर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक चौधरी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ, गुमला जिला सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा, लोहरदगा जिला सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद, मांडर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि सीताराम भगत, जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य कुणाल अभिषेक, पवन गौतम, मनोज सोन तिर्की, नेसार अहमद, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के सदस्य जफर खान, लालविकास नाथ शाहदेव, फूलदेव उरांव, डॉक्टर ऐलीन, सलीम अंसारी, स्वास्थ्य प्रतिनिधि सोनू कुरैशी, जिला कांग्रेस महासचिव शाहिद अहमद बेलू, सत्यजीत सिंह ने बधाई दी है।

Published / 2025-03-31 20:44:04
सरायकेला : शख्स ने पत्नी और बेटे को पीट-पीटकर मार डाला

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला/ रांची। झारखंड के सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी पत्नी और 5 साल के बेटे को लोहे के तवे से पीट-पीटकर मार डाला। सोमवार सुबह हुई इस वारदात की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सुकराम मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उसने पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया।

Published / 2025-03-31 20:40:41
श्रीश्री पंचदेव मंदिर बड़ागांई में हो रही वासंतिक नवरात्रि पूजन

टीम एबीएन, रांची। बड़ागांई के बेलटंगरा स्थित  श्री श्री पंचदेव मंदिर में वासंतिक माता दुर्गा का पूजन-अर्चन श्रद्धा पूर्वक की जा रही है। आज माता ब्रह्मचारिणी का पूजन पुरोहित पंडित गोविन्द झा ने वैदिक मन्त्रोचार के साथ कराये व दुर्गा दैनिक पाठ किये। 

नीतीश कुमार साहु, मनीष साहु, अनु देवी, रूबी देवी, गौरी साहु, रिशु कुमार, रामानंद साहु, बिटू कुमार यजमान के रूप में पूजन अर्चन किये। उक्त जानकारी श्री महावीर मंडल बड़ागांई, रांची के मंत्री बसकुमार साहु ने दी।

Published / 2025-03-31 20:40:06
ईद उल फितर की नमाज सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न

अल्लाह ताअला की बारगाह में हजारों हाथों ने मुल्क की अमन, चैन, शांति व सद्भाव के लिए दुआ मांगी 

भूलकर शिकवे-गिले 

एक-दूजे से गले मिले 

टीम एबीएन, कोडरमा। जिला में ईद उल फितर की नमाज सौहार्दपूर्ण वातावरण में मंगलवार को संपन्न हुआ। मौके पर अल्लाह ताअला की बारगाह में हजारों हाथों ने मुल्क की अमन, चैन, शांति व सद्भाव के लिए दुआ मांगी। ईद उल फितर की नमाज के बाद अधिकांश लोग सोशल मीडिया, व्हाट्सएप व मोबाइल के जरिए एक दूसरे को ईद उल फितर की मुबारकबाद देते नजर आये। मौके पर ईदगाहो व मस्जिदों में लोग एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश किया। 

वहीं लोग टोलियां बनाकर घर घर जाकर मीठी सेवइयां का लुत्फ उठाया और ईद मुबारकबाद पेश किया। ईद को लेकर चारों और उल्लास का माहौल देखा गया। बच्चे से लेकर बड़े सभी नए कपड़ों में सज कर ईदगाह व मस्जिद पहुंचे थे। जहां लोगों ने ईद उल फितर की विशेष नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुसाफा किया और गले मिलकर ईद की ढेर सारी बधाइयां दी। मौके पर लोगों ने गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे से गले मिले। 

गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलते हैं और सेवइयां अमूमन  तल्खी की कड़वाहट को मिठास में बदल देती है : मुफ्ती नसीम 

जिला के तमाम मस्जिदों में वहां के इमामों ने कहा कि ईद खुशी का त्योहार है। उन्होंने कहा कि इस ईद की खुशी में जरूरतमंदों का ख्याल रखते हुए उन्हें अपने खुशी में शामिल करना ही ईद का मुख्य मकसद है। इसलिए लोगों को जायदा से जायदा गरीब, असहाय, बेबश व जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचा कर अल्लाह को राजी करने की  जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि इस्लाम मजहब पीस का संदेश देता है और इस्लाम का मायना ही शांति व सद्भाव है, इसलिए हम लोगों को ईद के मौके पर सभी लोगों की भावनाओं का कद्र करते हुए इस खुशी की त्यौहार में अमन चैन व भाईचारे के रिश्ते को मजबूत बनाने का संदेश देने की जरूरत है। ईद के मौके पर शहर-ए-काजी मुफ्ती नसीम साहब ने कहा कि ईद का त्यौहार खासतौर पर भारतीय समाज के ताने-बाने और उसकी भाईचारे की सदियों पुरानी परंपरा का वाहक है।

इस दिन विभिन्न धर्मों के लोग गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे से गले मिलते हैं और सेवइयां अमूमन उनकी तल्खी की कड़वाहट को मिठास में बदल देती है। उन्होंने कहा कि ईद उल फितर एक रूहानी महीने में कड़ी आजमाइश के बाद रोजेदार को अल्लाह की तरफ से मिलने वाला रूहानी इनाम है। उन्होंने कहा कि सेवइयों में लिपटी मोहब्बत की मिठास का त्योहार ईद उल फितर है। भूख, प्यास सहन करके एक महीने तक सिर्फ खुदा को याद करने वाले रोजेदारों का अल्लाह का यह इनाम है। 

मस्जिदों व ईदगाहो में चहल-पहल रही,परिवार व दोस्तों संग ईद की सेवइयां का लुत्फ उठाया 

ईद के मौके पर  मस्जिदों व ईदगाहो में चहल-पहल देखी गई। इन स्थानों पर विभिन्न तरह के दुकाने लगी रही, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। ईद में मिठाई व व्यंजन के सामानों के दुकानदारों और गोलगप्पे के दुकानो में ज्यादा भीड़ देखी गयी। 

वहीं नमाज के बाद लोगों ने परिवार व दोस्तों संग ईद  की सेवइयां का लुत्फ उठाया। वहीं ईद की नमाज के बाद युवकों की टोली व सभी वर्ग के उम्र के लोगों घरों में जाकर सेवइयां का लुत्फ उठाया। मौके पर लोगों ने एक दूसरों को ईद की मुबारकबाद पेश किया। 

विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आयी

ईद की नमाज को लेकर प्रशासन की ओर से  विधि व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई थी। विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आयी। स्वयं उपायुक्त, एसपी ने विधि व्यवस्था पर पैनी नजर रखे हुए थे और संबंधित थाना के थाना प्रभारी, बीडीओ और सीओ भी अपने-अपने क्षेत्रों में विधि व्यवस्था की कमान संभाले देखे गये।

Published / 2025-03-31 20:38:23
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष बने अरुण ओझा व सचिव विमल पच्चीसिया

भारत विकास परिषद का उद्देश्य निस्वार्थ राष्ट्र सेवा- अरुण ओझा 

टीम एबीएन, कोडरमा। भारत विकास परिषद झुमरी तिलैया  शाखा  की बैठक सह चुनाव विवेक विला के बैंक्विट हाल में आयोजित की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, स्वामी विवेकानंद  जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत वंदे मातरम गीत गाकर कर  की गयी। मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में प्रांतीय वित्त सचिव अश्विनी तिवारी उपस्थित थे। 

पर्यवेक्षक श्री तिवारी के मौजूदगी में चुनाव कार्य संपन्न कराया गया।  मौके पर सर्वसम्मति से अध्यक्ष- अधिवक्ता अरुण ओझा, सचिव- विमल पच्चीसिया एवं कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश राय का चयन किया गया। 

मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष राम प्रवेश पांडे ने  नवनिर्वाचित सभी प्राधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि ये सभी काफी ऊर्जावान है। इनके कार्यकाल में परिषद काफी ऊंचाइयों को छुएगा। मौके पर नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को माला पहनकर सम्मानित किया गया। 

वहीं नव निर्वाचित अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि परिषद का मुख्य कार्य सेवा और संस्कार के कार्यों को बढ़ाते हुए राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान देना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर कैलाश राणा ने किया जबकि संचालन सचिव छोटेलाल पांडे ने किया। मौके पर परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह संरक्षक मधुसूदन दारूका एवं सुरेश जैन ने भी अपने विचार रखें। 

मौके पर संरक्षक नारायण सिंह, प्रांतीय संयोजिका महिला एवं बाल विकास जूही दास गुप्ता, संस्कार प्रकल्प के संयोजक धर्मेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता,  गोपाल कुमार गुतुल, अनुराग सिंह, संजय अग्रवाल, संतोष कुमार सिन्हा पूर्व अध्यक्ष जयंती सेठ एवं नगर परिषद के सिटी मैनेजर लीमांशु कुमार उपस्थित थे। 

मौके पर लेवांशु कुमार ने भारत विकास परिषद की सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा एवं प्रांतीय अध्यक्ष रामप्रवेश पांडे पुष्प गुछ देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

Published / 2025-03-31 20:37:14
रामलखन सिंह अध्यक्ष और शिवलाल सिंह चुने गये महामंत्री

उत्तरी छोटा नागपुर क्षत्रिय महासंघ का चुनाव संपन्न 

टीम एबीएन, कोडरमा। उत्तरी छोटा नागपुर क्षत्रिय महासंघ का अध्यक्ष और महासचिव का चुनाव सोमवार को सहाना गार्डन, कोडरमा में संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक रामनाथ सिंह और सह पर्यवेक्षक विजय सिंह तथा रंजीत सिंह की देखरेख में पूरी चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सुबह 11 बजे अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आरंभ हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए राम लखन सिंह और राज नारायण सिंह ने नामांकन किया। वहीं महामंत्री पद के लिए शिवलाल सिंह अकेले उम्मीदवार रहे। 

मतदान प्रक्रिया अपराहन 1 बजे से प्रारंभ हुई। जिसमें सभी 17 जोन के कुल 164 मतदाताओं ने शांतिपूर्वक मतदान किया। अपराह्न 3 बजे तक मतदान का समय निर्धारित था, जिसमें कुल 137 लोगों ने मतदान किया। 28 लोग अनुपस्थित रहे। 3 बजे के बाद चुनाव पर्यवेक्षकों ने मतगणना  की। जिसमें राम लखन सिंह को 96 वोट और राज नारायण सिंह को 39 वोट मिले। वहीं दो वोट रद्द हुए। 

महामंत्री पद के लिए एकमात्र नामांकन करने वाले शिवलाल सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। पूर्व अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह, समाज के वरीय सदस्य रामचंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, नारायण सिंह, आलोक सिंह आदि ने निर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर और बुके देकर स्वागत किया एवं भविष्य की शुभकामनाएं दी। मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम लखन सिंह और महामंत्री शिवलाल सिंह ने कहा कि समाज के द्वारा दिए गए दायित्व का हम लोग इमानदारी पूर्वक और निष्पक्षता से पालन करेंगे। 

उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों के सहयोग  से समाज को आगे बढ़ाना है, समाज के हर व्यक्ति के सुख-दुख में हम लोग सदैव उपलब्ध रहेंगे। दोनों निर्वाचित पदाधिकारियों ने मौके पर ही संघ के संरक्षक के रूप में पूर्व अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह (डोमचांच), रामचंद्र सिंह (तिलैया ), वीरेंद्र सिंह (कोडरमा), कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह (तिलैया) और रंजीत सिंह (कोडरमा) के नाम की घोषणा की। जिसका उपस्थित सभी लोगों ने तालियों से स्वागत किया । 

मौके पर कामाख्या नारायण सिंह, रामचंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, दिनेश सिंह, नीलकंठ सिंह, राज नारायण सिंह, महेश सिंह, नागेश्वर सिंह, नीलकंठ सिंह, रणजीत सिंह, प्रोफेसर राजेश सिंह, राजू सिंह, अभिषेक सिंह, सतीश सिंह, मनोज सिंह, अवधेश सिंह, आनंद सिंह, मदन मोहन सिंह, परमानंद सिंह, राजीव सिंह, सुरेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह, जितेंद्र सिंह, शंकर सिंह, विजय सिंह, सत्यनारायण सिंह, दामोदर सिंह, अशोक सिंह, नरेश सिंह, राम प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, सुनील सिंह, सुधीर सिंह, पवन सिंह, जय नारायण सिंह, दीपू सिंह, हरदेव सिंह, विजय सिंह, भोला सिंह, महेंद्र सिंह, रामसेवक सिंह, शिव शंकर सिंह सहित सैकड़ो क्षत्रिय बंधु उपस्थित थे।

Published / 2025-03-31 20:36:16
जयनगर : हजारों लोगों ने एक दूसरे से बांटी ईद की खुशियां

जयनगर में ईद का जश्न: ईदगाह पर हजारों लोगों ने एक साथ अदा की नमाज, अमन और खुशहाली की मांगी दुआ 

टीम एबीएन, कोडरमा। प्रखंड के ईदगाह सहित सभी मस्जिदों में सोमवार को अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गयी। यहां खुदा के सजदे में एक साथ हजारों लोगों ने सिर झुकाया और अमन व खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय सहित गरचांच, मंडरिया, खेसकरी, कटहाडीह, पिपचो, बेको, तेतरॉन, परसाबाद, कटिया, गड़गी, तिलोकरी, गोपालडीह, ककरचोली सहित सभी मुस्लिम बहुल इलाकों में ईद को लेकर इलाका गुलजार रहा।  

पूर्वजों की कब्र पर पढ़ी फातिहा  

ईद के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने उनके पूर्वज जो इस दुनिया से गुजर गए उनकी कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ी और उनके मगफिरत की विशेष रूप से अल्लाह ताला से दुआएं मांगी गयी। लोगों ने कहा कि इस ईद के आने से पहले पिछले साल ईद में कुछ लोग साथ में थे, जो दुनिया में नहीं रहे अब उनके सिर्फ यादें रह गयी है। उनके लिए लोगों ने मगफिरत की दुआएं मांगी। 

ईमान है मजबूत अल्लाह ने अगर रमजान फिर नसीब किया तो रखेंगे पूरे रोजे  

लोगों ने ईद आने की खुशी तो पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं लेकिन लोगों के मन में रमजान जाने का गम भी देखा गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि अल्लाह ताला ने अगर जिंदगी बख्शी और अगले साल फिर रमजान का महीना नसीब हुआ तो इनाम मजबूत है अगले साल इससे और भी ज्यादा मजबूती से रोजे रखकर अल्लाह ताला की इबादत की जाएगी। वैसे तो अल्लाह ताला की इबादत साल भर चलती है लेकिन रमजान में सवाब दोगुना हो जाता है।  

एक दूसरे को गले लगा कर दी ईद की बधाई  

अपने पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़ने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल फितर की बधाई दी। और आपस में इत्तेहाद के साथ जिंदगी गुजारने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि ईद उल फितर रमजान के पवित्र महीने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनायी जाती है। 

इस पर्व की शुरुआत पैगंबर मुहम्मद ने की थी। यह त्योहार इस्लाम धर्म में एकता और आध्यात्मिक शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग विशेष नमाज अदा करते हैं। अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं और अपनी अनजानी गलतियों के लिए माफी मांगते हैं। भारत में यह त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। 

पुलिसिया व्यवस्था रही चुस्त दुरुस्त  

इधर, ईद के मुबारक त्यौहार को शांति सौहार्द वातावरण में संपन्न करने को लेकर अंचल अधिकारी सारांश जैन, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार, थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह सहित कई पुलिस जवान इलाके में तैनात दिखे। वहीं बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी और एकता का संदेश दिया।

Published / 2025-03-31 20:34:52
झुमरी तिलैया : लक्ष्य प्राप्त करते हुए संपन्न हुई आचार्य कार्यशाला

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। स्थानीय महात्मा गांधी नगर में स्थित कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला का समापन सोमवार को देर शाम को किया गया। समापन सत्र योग एंव ओंकार ध्वनि के साथ प्रारंभ किया गया। मंचस्थ अतिथियों का परिचय विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य मनोज कुमार सिंह के ने कराया, जबकि कार्यशाला का वृत निवेदन विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहु ने किया। 

वृत निवेदन के क्रम में प्राचार्य ने बताया कि विद्या विकास समिति झारखंड के योजनानुसार अपने विद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हुए समाप्ति की ओर है। कुल बारह सत्रों में तीन दिनों की कार्यशाला संपादित की गयी, जिसमें गत सत्र के कमजोर बिंदुओं को वर्तमान सत्र में चुनौती के स्वरूप लिया गया। 

साथ ही आगामी सत्र में विद्यालय की छोटी-छोटी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षा जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की योजना बनायी गयी। मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष नारायण सिंह ने अपने अध्यक्षीय आशीर्वचन में कहा कि हम सभी आचार्य बंधु-भगिनी, समिति के लोग और समाज के सहयोग से इस विद्यालय को उत्तरोत्तर सफलता की ओर अग्रसर रखने में अपनी भूमिका निभायेंगे। 

मौके पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष नवल कुमार, आचार्य  रामानुज पांडेय, विजय कुमार मिश्र, बिरेंद्र मिश्रा,  पवन कुमार शर्मा, कुमार मुरलीधर, विजय तिवारी, मुन्ना सिंह, अर्चना सिन्हा, शर्मिष्ठा शाहा, चंद्र कावेरी निहाल, रानी प्रसाद, श्वेता श्रीवास्तव, रिमझिम सिंह आदि सभी उपस्थित रहे। अंत में कल्याण मंत्र वाचन के साथ कार्यशाला समापन की घोषणा की गयी।

Page 390 of 1694

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse