झारखंड

View All
Published / 2025-04-07 19:24:22
गुमला : जंगली हथियों ने दो लोगों को मार डाला

  • एक को कुचला, दूसरे को उठाकर पटका… झारखंड में हाथियों ने दो युवकों की ले ली जान

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। झारखंड के गुमला जिले में जंगली हाथियों के हमले से दो लोगों की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सिसई प्रखंड में हुई इस घटना में एक व्यक्ति को हाथी ने कुचल दिया, जबकि दूसरे को सूंड से उठाकर फेंक दिया।

यह घटना रामनवमी के त्यौहार के बीच हुई, जिसके बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। झारखंड के कई जिलों में इन दिनों जंगली हाथियों ने तांडव मचाया हुआ है, जिससे ग्रामीण डर और दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। नया मामला गुमला जिले के सिसई प्रखंड से सामने आया है।

जहां रविवार को एक तरफ लोग रामनवमी के पावन अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा के उत्साह में मशगूल थे। वहीं दूसरी तरफ सिसई प्रखंड में जंगली हाथियों ने दो लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी। गुमला जिले में दो लोगों को जंगली हाथियों ने मार डाला। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और लोगों में दहशत का माहौल है।

घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना गुमला जिला अंतर्गत सिसई प्रखंड के पतरा जंगल के पास हुई, जहां लगभग 60 वर्षीय भोला उरांव, जो जंगल के पास गए थे। उन पर जंगली हाथियों ने हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह कुचलकर मार डाला।

Published / 2025-04-07 19:20:28
झारखण्ड : 2500 की चिंता छोड़ 30,000 पाने के लिए करें आवेदन

  • मंईया सम्मान योजना की चिंता छोड़ नवविवाहित कन्या इस योजना के लिए करें आवेदन, 2500 नहीं, 30 हजार रुपए मिलेंगे

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में लाखों महिलाएं मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशान हैं, क्योंकि 2500 रुपए उनके खाते में नहीं आ रहे। अगर आप भी 2500 रुपए नहीं मिलने से परेशान या चिंतित हैं, अभी इसकी चिंता छोड़िए। आपको हम बताने जा रहे हैं एक ऐसी योजना के बारे में, जिसमें आपको एक साथ 30 हजार रुपए मिलेंगे। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार नवविवाहिताओं के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना चलाती है। 

इसके तहत नवविवाहिता को सरकार की ओर से 30,000 रुपए मिलते हैं। अगर आपकी शादी हुए 1 वर्ष से कम समय हुआ है, तो आप भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। बेटी की शादी में गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े, इसलिए झारखंड सरकार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना चलाती है। 

इस योजना के तहत सरकार राज्य में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले यानी बीपीएल परिवारों की बेटियों को विवाह के समय 30,000 रुपए की आर्थिक सहायता देती है। एक परिवार की केवल 2 बेटियों को ही इस योजना का लाभ मिलता है।

अगर आपकी शादी पहले हो गयी है, तो परेशान न हों। आप भी इस योजना का लाभ ले सकतीं हैं। शर्त इतनी है कि आपकी शादी को 1 साल से अधिक न हुआ हो। योजना के लिए शादी के एक साल होने से पहले ही इसके लिए आवेदन करना होता है। कुछ अन्य आवश्यक शर्तों को भी पूरा करना होता है।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए ये हैं आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. आवासीय प्रमाण पत्र
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. आयु प्रमाण पत्र
  6. विवाह प्रमाण पत्र
  7. बैंक खाता का विवरण

Published / 2025-04-07 17:17:39
जेसीआई ने लगाया निशुल्क नेत्र जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन

*प्रेस विज्ञप्ति* 
निशुल्क नेत्र जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन 

रांची:महावीर जयंती के शुभ अवसर पर भगवान महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के संयुक्त तत्वाधान में विशेष निशुल्क नेत्र जांच 10 अप्रैल 2025 समय 10:00 से 3:00 तक फिरायलाल चौक रांची में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर मे प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञों द्वारा नेत्र जांच और पीड़ित मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण एवं फेंकी विधि द्वारा मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेश भगवान महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में किया जाएगा। ऑपरेशन के दौरान रांची से बाहर वाले मरीजों के लिए रहने एवं खाने की निशुल्क व्यवस्था भगवान महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च बरियातू मे है।

शिविर की प्रमुख विशेषताएँ

  • आँखों की पूर्ण जांच:
  • मोतियाबिंद के मरीजों का चयन
  • ऑपरेशन हेतु आवश्यक जांचें
  • ऑपरेशन व दवाइयाँ पूर्णतः निःशुल्क

इच्छुक लाभार्थी कृपया समय पर पहुँचकर अपना पंजीकरण करवाएँ। यह सेवा विशेष रूप से जरूरतमंद एवं वृद्धजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।विशेष जानकारी के लिए विजय कुमार जैन 9835908100, अमित शर्मा 9835903000,शैलेश अग्रवाल 7549000001 से संपर्क कर सकते है। उक्त जानकारी लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के अध्यक्ष अमित शर्मा ने दी।

Published / 2025-04-07 14:11:15
कर्रा में धूमधाम और शांति-सौहार्दपूर्ण मनायी गयी रामनवमी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कर्रा। लोधमा ग्रामीण क्षेत्र में शांति एवं साहुदाया पूर्ण रामनवमी पर्व देखने को मिला। रामनवमी हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था। 

भारतीय इतिहास के अनुसार श्री राम का जन्म त्रेता युग में अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर हुआ था। इस प्रकार राम भक्त राम की शिक्षाओं को अपने जीवन में शामिल करने का प्रयास करते हैं।

Published / 2025-04-06 21:22:09
बड़ागांई मुख्य अखाड़ा बेलटंगरा से 11 बजे निकली श्रीरामनवमी महोत्सव की भव्य एवं ऐतिहासिक शोभा यात्रा

51 महावारी पताकाओं के साथ पहुंचे तपोवन मंदिर 

टीम एबीएन, रांची। श्री रामनवमी महोत्सव के पावन अवसर  पर श्री श्री पंचदेव मंदिर बेलटंगरा बड़ागाँई स्थित मुख्य अखाड़ा में आज प्रात: काल से ही श्रीहनुमान जी के साथ-साथ अन्य देवी देवताओं का पूजन किया गया। 

 महावीर मंडल बड़ागाँई के अध्यक्ष डॉ बिरेन्द्र साहु, मंत्री बस कुमार साहू, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, पूर्व अध्यक्ष डॉ जीवाधन प्रसाद आदि के संयुक्त नेतृत्व में गांव के सभी घरों के सामने बने महावीरी चबूतरो एवं सभी मंदिरों में में पारंपरिक पूजन-अर्चन कर गाजे बाजे, अस्त्र -शस्त्र के साथ महावीर पताका (झंडा) झंडा लेकर जयकारा करते पूरे ग्राम भ्रमण किये। शोभा यात्रा संपूर्ण ग्राम भ्रमण करते हुए 2:00 बजे बड़गांई चौक पहुंची। यह शोभा यात्रा मेडिकल चौक, मोराबादी होते हुए 5:00 बजे फिरालाल चौक एवं 6:00 बजे निवारण पर स्थित तपोवन मंदिर पहुंची। 

शोभा यात्रा तपोवन मंदिर से करम टोली चौक पहुंची जहां 8:00 बड़ागांई के लिए प्रस्थान किया। मार्ग में महिलाएं महावीर पटक के साथ राम भक्तों का स्वागत के लिए खड़ी थी। महावीर पटक का पूजन कर विदाई किये। बिलटंगरा स्थित श्री श्री पंचदेव मंदिर में गांव की महिलाओं ने सभी राम भक्तों का पांव धोकर आशीर्वाद लिए। 

शोभा यात्रा में शेखर साहू, मनीष साहू,रामदास साहू, रमेश तिर्की, बैजनाथ महतो, विनोद महतो, बलशाय महतो, रामदास महतो, कालीचरण साहू, बनू पाहन, नेपाल महतो, रामचंद्र साहू, महेश साहू, रंजीत साहू, जीतराम साहू, अशोक साहू, सुदेश साहू, बिगलू उरांव, फागु प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, अखिलेशवर प्रसाद, प्रकाश साहू, धनसू साहू, नागेश्वर साहू, बालक लोहरा, बालेश्वर लोहरा, गोवर्धन साहू, गोपाल प्रमाणिक, रामसेवक लोहरा, सागर साहू, बलित महतो, अर्जुन महतो, गणेश महतो, पंचम महतो, नकुल महतो, प्रताप साहू, संजय साहू, दिलीप पहन, आमोद तिर्की, सुनील पहान, रामधनी साहू , संजय महतो, रमेश महतो, अशोक तिर्की, अजय महतो, रोहित साहू, बसंत साहू, दिनेश साहू, अरविंद साहू, दीपक साहू, विजय साहू, डब्लू नायक, प्रेम लोहरा,धीरन साहू, उमेश साहू, बसंत साहू, रामलाल महतो, पवन साहू, रामानंद साहू, नरेश साहू, विकास कुमार, शिव प्रसाद साहू, राजेश साहू, मनोहर साहू, सोनू साहू, प्रेम कुमार इत्यादि राम भक्तों का विशेष योगदान रहा।

Published / 2025-04-06 21:21:11
पुष्पवर्षा और स्वागत शिविर लगाकर श्रीराम भक्तों की शोभायात्रा का स्वागत

श्रीराममय हुई रांची 

टीम एबीएन, रांची। रामनवमी के मौके पर मुख्य शोभा यात्रा का नेतृत्व श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति रांची ने किया। दोपहर 2:00 बजे मुख्य शोभायात्रा रातू रोड होते हुए, महावीर चौक ,शहीद चौक होते हुए मेन रोड और सुजाता से तपोवन मंदिर पहुंची। काफी संख्या में हनुमान ध्वजा के साथ राम भक्त शोभायात्रा में चल रहे थे। तपोवन मंदिर में भगवान श्री राम के दर्शन पूजन अर्चन कर लोग वापस लौट रहे थे। 

मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, मंत्री  सुभाष शाहू, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने श्री राम भक्तों को रामनवमी महोत्सव की अपार सफलता,  शोभायात्रा के सफल संचालन, अद्भुत अलौकिक झांकियां के लिए, अस्त्र-शस्त्र की प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए, शोभा यात्रा में शामिल झंडाधारीयो के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा श्री रामनवमी महोत्सव की शोभायात्रा श्री राम भक्तों के सहयोग से निकाली जाने वाली आज ऐतिहासिक शोभायात्रा थी। सुदूर इलाके से भारी संख्या में राम भक्तों ने पूरे उत्साह, उमंग के साथ शोभायात्रा में शामिल होकर ऐतिहासिक रामनवमी पर्व मनाया। हम राज्य सरकार को धन्यवाद देते हैं की उन्होंने ब्यवस्था बनाने में पूर्ण सहयोग किया उनके प्रयास से आयोजन सफल  रहा। 

शोभायात्रा के सफल संचालन के लिए रांची में 20 टोलियो का क्षेत्र अनुसार गठन कर करीबन 1500 श्री राम भक्तों को सहभागी बनाया गया। शोभायात्रा में 20 लाख से भी अधिक राम भक्त बजरंगबली के झंडे के संग , गाजे बाजे एवं पारंपरिक हथियार के साथ शोभायात्रा में शामिल होकर श्री रामनवमी शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाए । 

बढ़गई, मेडिकल चौक, एदलहातु, करमटोली, गाड़ीहोटवार, कोकर, लालपुर, थड़पकना, लोवाड़ीह, कांटा टोली, पत्थलकुदवा पुंदाग, अरगोड़ा, गाड़ी खाना, पुरानी रांची, अपर बाजार, धावनगर, कांके रोड, गांधीनगर, हातमा, नामकुम, चुटिया, गुदड़ी, कर्बला चौक, हिंदी पीढ़ी, लेक रोड, मल्लाह टोली, भूतहा तालाब, समलोंग, चुटिया, शोभायात्रा संकट मोचन मंदिर मेन रोड  होते हुए तपोवन पहुची 1000 से भी अधिक सेवा शिविर  पूरे रास्ते शोभायात्रा के स्वागत में अपनी सेवा अर्पित कर रहे थे।  

सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के  संग ब्यापारिक संस्थाओ ने जगह-जगह श्री राम भक्तों को प्रसाद की सेवा, चना, बुंदिया, शुद्ध जल, शरबत, टॉफी, फ्रूटी सहित फल की सेवा देने का पुनीत कार्य मे अपनी सहभागिता सुनिश्चित की हम उनका भी आभार प्रगट करते है उन्हें साधुवाद देते है। इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने में आपकी भूमिका सर्वोपरि रही है। 

श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के अध्यक्ष  जय सिंह यादव, कोषध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने बताया की माननीय उपायुक्त, सीनियर एस पी, सिटी एस पी, ट्रैफिक एसपी, सहित सदर अनुमंडल पदाधिकारी संग स्थानीय थाना के सभी थाना प्रभारी सहित प्रशासक ने पूरे रामनवमी महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान समर्पित किया। 

शोभा यात्रा  में मुख्य रूप से श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव,उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, राहुल कुमार सिंहा चंकी, मंत्री सुभाष साहू, सह मंत्री उदय रविदास, बलिराम प्रसाद, संतोष गुप्ता, कोषध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, प्रचार मंत्री सुनील वर्मा, अशोक यादव, कमलेश यादव, सागर वर्मा सहित काफी संख्या में लोग थे।

Published / 2025-04-06 21:17:58
जेसीआई रांची ने लगाया रामनवमी सेवा शिविर

टीम एबीएन, रांची। जेसीआई रांची ने रविवार को रामनवमी के शुभ अवसर पर सर्जना चौक में लगाया रामनवमी सेवा शिविर। इस शिविर में जेसीआई रांची के सदस्यों और उनके बच्चों द्वारा राम भक्तों के लिए आइसक्रीम, ज्यूस, पानी, कोलड्रिंक व बुंदिया का वितरण किया गया। 

शाम 4 बजे से लगातार राम भक्तों के लिए ये व्यवस्था बनी रही। सदस्यों ने झांकी में आए सभी अखाड़ों के अध्यक्ष का स्वागत सम्मान किया और अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन ने सभी को फूलों की माला और राम नाम के दुप्पटे से उनका स्वागत किया। 

इस शिविर का सकुशल संचालन जेसी हेमंत माहेश्वरी, नवीन गाड़ोदिया और सौरभ टांटिया ने कुशलता से किया। शिविर में अभिषेक जैन, आदित्य जालान, संजय शर्मा, यतन बथवाल, शुभम साबू, रौनक टेकरीवाल, संजय मुरारका, गौरव महेश्वरी, आशीष महेश्वरी, अभिनव मंत्री, तपिश केडिया, केशव बजाज, ऋषभ जैन, रीतेश जैन, सनी केडिया व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Published / 2025-04-06 21:17:26
महा रामनवमी पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में पूजा- अर्चना, भजन कीर्तन के बाद महाप्रसाद वितरण

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा- कृष्ण मंदिर मे महा रामनवमी के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना, भव्य भजन कीर्तन, महाप्रसाद एवं महा आरती का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में ट्रस्ट द्वारा 201 वाँ श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। 

महाप्रसाद में 101 किलोग्राम की केसरिया मेवा युक्त खीर का भोग भगवान श्री राज श्याम जी को विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तथा पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना एवं आरती की गई। मंदिर परिसर में उपस्थित 1500 सौ से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद भोग का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया। 

ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी, सज्जन पाड़िया, निर्मल जालान, ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा पूरा वातावरण को राममय एवं भक्तिमय बना दिया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज 201वां अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन था। 

आज महा रामनवमी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे लगभग 3 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस अवसर पर- डुंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ, सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, निर्मल छावनिका, मनीष सोनी, नंदकिशोर चौधरी, पवन पोद्दार, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, विधा देवी अग्रवाल, शोभा जालान, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

Page 386 of 1694

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse