टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य शहरों के सुनियोजित एवं समग्र विकास के उद्देश्य से मंगलवार को नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने की।
बैठक में मंत्री कुमार ने निर्देश दिया कि सभी शहरों का विकास मास्टर प्लान के अनुरूप किया जाये, जिसमें शहर से सटे क्षेत्रों को भी शामिल किया जाये ताकि भविष्य में नगरीय विकास की दिशा में कोई बाधा न आये। उन्होंने कहा कि टीयर-1, टीयर-2 और टीयर-3 शहरों का विकास सुनियोजित ढंग से किया जाना आवश्यक है।
बैठक के दौरान मंत्री ने पेयजलापूर्ति एवं सेप्टेज प्रबंधन से जुड़ी योजनाओं में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि इन योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान कार्य स्थल पर आन स्पॉट किया जाए।
बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, रवऊअ के निदेशक अमित कुमार, ऊटअ निदेशक सत्येन्द्र कुमार, विभाग की अपर सचिव ज्योत्ष्णा सिंह, संयुक्त सचिव दीपक दूबे, रांची नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह, खवकऊउड के तकनीकी और प्रशासनिक प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी श्री सार्थक शर्मा की अदालत ने आज कोरोना काल में लॉक डाउन का उलंघन कर सोनाहातु थाना क्षेत्र के टांग टांग बाजार में मुर्गा लड़ाई का खेल करने के आरोपी देवी राम महतो, भजोहरी महतो, हेम सागर महतो एवं पुष्कर महतो को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया।
बचाव पक्ष के अधिवक्ता मृत्युंजय प्रसाद ने बताया कि कोरोना काल में 13 अप्रैल 2020 को सोनाहातु थाना क्षेत्र के टांग-टांग बाजार में लॉक डाउन का उलंघन कर मुर्गा लड़ाई खेल करते सोनाहातु थाना के सुरक्षित दंडाधिकारी ने उक्त चारों को पकड़ लिया था।
इस संबंध में सोनाहातु थाना में एक प्राथमिकी कांड संख्या 23/2020 दर्ज किया गया था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता मृत्युंजय प्रसाद ने बताया कि इस मामले में सूचक सहित अन्य चार गवाहों की गवाही हुई थी, लेकिन घटना साबित नहीं हो पायी और न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में चारों को बरी कर दिया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। जिला स्तरीय साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन आज समाहरणालय सभागार में किया गया। उपायुक्त शशि रंजन के निदेश पर उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने आमजनों की समस्याएं सुनी। उनकी समस्याओं को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निदेश दिया। उप विकास आयुक्त ने आमजनों से प्राप्त 30 आवेदनों का निष्पादन किया।
जनता दरबार में डालटनगंज के सदर थाना क्षेत्र के कसिया निवासी प्रिती कुमारी ने अपनी भूमि, मकान आदि संपति की विक्री पर रोक लगाने संबंधी आवेदन दिया। उनका कहना है कि उनके दादाजी के नाम पर खरीदगी भूमि है, जिसपर मकान भी बने हैं। पिताजी तीन भाई हैं। पिताजी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसका फायदा उठाकर गांव के अन्य लोग भूमि एवं मकान लिखवाना चाहते हैं।
प्रीति ने इसपर रोक लगाने की मांग की। वहीं पंडवा थाना क्षेत्र की रंजू देवी ने जनता दरबार में बिना पारिवारिक सहमति के नषे के हालत में पति द्वारा जमीन बिक्री किए जाने पर रोक लगाने की मांग की। जनता दरबार में आवेदन देते हुए उन्होंने कहा है कि उनके पति का दिमागी हालत ठीक नहीं है और वे नशीले पदार्थ का सेवन करते हैं और वे जमीन बिक्री करने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने बिक्री पर रोक लगाने एवं अपनी सुरक्षा की मांग की।
विश्रामपुर अंचल के डिहरीया निवासी अरूण प्रसाद श्रीवास्तव एवं केशव शरण श्रीवास्तव ने जमीन से जबरन कब्जा हटवाने का अनुरोध किया। उन्होंने आवेदन देकर अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि उनके खतियानी जमीन है, जिसका रसीद भी उनके परिवार के सदस्यों के नाम से कटता है। हाल सर्वे में इस जमीन को दूसरे व्यक्ति अपने नाम करवा कर जबरन अस्थाई घर बना दिया है।
उप विकास आयुक्त ने इन सभी की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जनता दरबार में नव नियुक्ति पंचायत सचिव को पूर्ण प्रभार दिलाने, जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने वालों से मुक्त कराने, जमीन की अवैध डिमांड को निरस्त करने व सीमांकन कराने, गृह रक्षा वाहिनी को प्रशिक्षण में भाग लेने की अनुमति प्रदान करने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इन समस्याओं से संबंधित शिकायतों पर उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई करते हुए समस्या दूर करने का निर्देश दिया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने आज हुसैनाबाद प्रखंड के सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच स्मार्ट फोन का वितरण किया। मोबाइल वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष, पलामू आलोक कुमार सिंह उर्फ़ टुटू सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो, प्रमुख राजकुमारी देवी ने संयुक्त रूप से किया।
आंगनबाड़ी सेविकाओं को संबोधित करते हुए जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र हमारे जीवन का प्रथम पाठशाला होता है। जहां नौनिहालों को पोषण युक्त भोजन के साथ-साथ शिक्षा की भी व्यवस्था है।
उन्होंने उपस्थित सेविकाओं ने आग्रह किया कि वे अपने कर्तव्यों का समुचित निर्वहन करे, ताकि गरीब बच्चों को प्ले स्कूल में शिक्षा ग्रहण का अनुभव प्राप्त हो सके। मौके हुसैनाबाद के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, आंगनबाड़ी प्रवेक्षक,सांसद प्रतिनिधि आदि जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार 9 अप्रैल को एक अहम बैठक हुई। बैठक में सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, कृषि, ग्रामीण विकास एवं गृह विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी।
मुख्यमंत्री ने विभागों द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी विकास योजनाओं के संचालन में तत्परता, पारदर्शिता एवं प्रतिबद्धता के साथ तेजी लाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जिला स्तर पर योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लायें, ताकि अंतिम व्यक्ति तक राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों से कहा कि झारखंड में विकास की गति को तेज करने में आप सभी की भूमिका अहम है। इस बात का विशेष ख्याल रखें कि योजनाएं समयसीमा में पूरी हो, ताकि अधिक से अधिक जनमानस को योजनाओं का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्मी के महीने में आम जनमानस को पेयजल का संकट न झेलना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखें। जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो, उसके पहले ही उसके निदान की कार्ययोजना तैयार कर लें।
आज अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, कृषि, ग्रामीण विकास एवं गृह विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जिलावार समीक्षा कर कई निर्देश दिये।
टीम एबीएन, रांची। हनुमान जन्मोत्सव पूरे भारत में पूरी श्रद्धा के साथ मनाये जाने वाले प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि हनुमान जयंती भगवान हनुमान के जन्म का प्रतीक है और इसे हनुमान जन्मोत्सव के रूप में भी जाना जाता है। यह हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
इस वर्ष हनुमान जयंती त्यौहार 12 अप्रैल को मनाया जायेगा, इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव यानी चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 12 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन अगले दिन 13 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर होगा हिंदू धर्म में उदया तिथि का विशेष महत्व है ऐसे मे हनुमान जन्मोत्सव का पर्व 12 अप्रैल को मनाया जायेगा।
कई लोगों का मानना है कि इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ हनुमान जी की पूजा करने से बाधाएं दूर होती हैं और शक्ति और शांति मिलती है। यही कारण है कि उन्हें संकटमोचन के नाम से भी जाना जाता है। हनुमान जयंती पर लोग सुबह जल्दी उठते हैं, स्नान करते हैं और घर या मंदिरों में विशेष पूजा करते हैं। कुछ लोग अनुष्ठान के हिस्से के रूप में सुंदरकांड का पाठ भी आयोजित करते हैं। हनुमान जयंती भगवान हनुमान के जन्म दिवस के रूप में प्रसिद्ध है।
हनुमान जी जिन्हें बजरंगबली, पवनसुत, महाबली, और अंजनी कुमार के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू धर्म के सबसे प्रिय और पूज्य देवता हैं। उनका जीवन साहस, भक्ति, और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। हनुमान जी का जन्म अंजनी और केसरी के घर हुआ था और उन्हें आशीर्वाद प्राप्त था कि वे अमर रहेंगे और संसार के सभी कष्टों को हरने की क्षमता रखेंगे। हनुमान जी की उपासना विशेष रूप से शक्ति, समर्पण और भक्ति के लिए की जाती है।
श्रीराम के प्रति उनकी असीम श्रद्धा और निष्ठा को देखकर उन्हें रामदूत कहा जाता है। उन्होंने राम के रघुकुल धर्म के लिए अपनी जीवन की परवाह नहीं की और उन्हें हर कष्ट में सहायता दी। हनुमान जयंती के दिन विशेष रूप से हनुमान जी के मंदिरों में पूजा-अर्चना, भजन कीर्तन और हवन किए जाते हैं। इस दिन भक्त हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, जो उनके प्रति आस्था और भक्ति को प्रकट करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस दिन हनुमान जी की पूजा से जीवन में सुख-शांति, बल, बुद्धि, और समृद्धि की प्राप्ति होती है, ऐसा विश्वास है। विशेष रूप से युवा पीढ़ी में हनुमान जी की उपासना बहुत लोकप्रिय है, क्योंकि वे शक्ति, साहस और समर्पण के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि कठिनाइयों और बाधाओं के बावजूद अगर हम भगवान के प्रति सच्ची भक्ति और समर्पण रखते हैं, तो कोई भी समस्या हमारे रास्ते की रुकावट नहीं बन सकती।
हनुमान जी की पूजा से मानसिक शांति और आंतरिक शक्ति मिलती है, जो जीवन को सकारात्मक दिशा में मोड़ने में मदद करती है।हनुमान जयंती का पर्व हमें भगवान हनुमान की भक्ति, बल, और अडिग विश्वास का संदेश देता है। यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम भी अपने जीवन में भक्ति, साहस, और सत्य के मार्ग पर चलें।
राज्य सरकार व प्रशासन का आयोजन की सफलता में भरपूर योगदान रहा
टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल (केंद्रीय समिति) रांची ने श्री रामनवमी महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए श्री राम भक्तों का आभार व्यक्त किया है। मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव मंत्री सुभाष कुमार साहू, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने श्री राम भक्तों को रामनवमी महोत्सव की अपार सफलता, शोभायात्रा के सफल संचालन, अद्भुत अलौकिक झांकियो सहित, अस्त्र-शस्त्र की प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए शोभा यात्रा में शामिल सभी झंडाधारीयो के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा श्री राम भक्तों के सहयोग से निकाली जाने वाली शोभायात्रा एक ऐतिहासिक शोभायात्रा थी।
शोभायात्रा के स्वागत में अपनी सेवा अर्पित करने वाले सभी समितियां, अखाड़ा, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के संग ब्यापारिक संस्थाओ ने जगह-जगह श्री राम भक्तों को प्रसाद की सेवा, चना, बुंदिया, शुद्ध जल, शरबत, टॉफी, फ्रूटी सहित फल की सेवा देने का पुनीत कार्य मे अपनी सहभागिता सुनिश्चित की हम उनका भी आभार प्रगट करते है उन्हें साधुवाद देते है। इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने में शहर के सभी लोगो की भूमिका सर्वोपरि रही है।
राज्य सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित शहर के माननीय उपायुक्त, सीनियर एस पी , सिटी एस पी ,ट्रैफिक एसपी, सहित सदर अनुमंडल पदाधिकारी संग स्थानीय थाना के सभी थाना प्रभारी सहित प्रशासक ने पूरे आयोजन को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान समर्पित किया।
श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव मंत्री सुभाष साहू, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत सहित सभी पदाधिकारीयो ने इस सफल आयोजन की सराहना करते हुए जिला प्रशासक को आभार जनित धन्यवाद प्रेषित किया है। उक्त जानकारी अध्यक्ष जय सिंह यादव ने दी।
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में कक्षा नवम से द्वादश तक के विद्यार्थियों के लिए (एमयूएनएस), (आईआईएमयूएनएस) की जानकारी हेतु संप्रेषण कौशल क्षमता वर्धन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। आईआईएम यूएन रांची के सहायक निदेशक सह चार्टर्ड एकाउंटेंसी के विद्यार्थी दिव्यम जैन ने सार्वजनिक भाषण कौशल, वाद - विवाद आदि के लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को अनेक उपयोगी जानकारी दीं। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यशाला में भाग लिया तथा विषय से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनके उत्तर दिव्यम जैन के द्वारा दिये गये। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी रहा। प्राचार्य एसके मिश्र ने संसाधक दिव्यम जैन तथा उनकी संस्था आईआई एमयूएन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम के सीमित दायरे में सिमट कर नहीं रहना है, उन्हें राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मामलों की जानकारी होनी चाहिए, सार्वजनिक रूप से बोलना आना चाहिए। तभी उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास संभव है।
नई शिक्षा नीति में सतत विकास लक्ष्य को अत्यधिक महत्त्व दिया गया है। विद्यार्थियों को भी इनकी जानकारी होनी चाहिए तथा उन्हें इन लक्ष्यों के प्रति जागरूक भी होना चाहिए। इस प्रकार के सत्र विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए उपयोगी हो सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित करके विद्यार्थियों को लाभ पहुंचा या जाता रहेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse