झारखंड

View All
Published / 2025-04-11 18:42:22
रामगढ़ : ठनका गिरने से एक बच्चे की मौत, कई आये चपेट में

  • रामगढ़ में 2 बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली, 1 की दर्दनाक मौत... एक गंभीर रूप से घायल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। झारखंड में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत की सांस मिली है, लेकिन बारिश के दौरान हो रहा वज्रपात लोगों की जान ले रहा है। ताजा मामला रामगढ़ जिले से आया है। यहां बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर 11 साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

ट्यूशन से लौट रहे बच्चे पर गिरी आकाशीय बिजली 

मामला जिले के पतरातू थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 11 वर्षीय अभिलाष ट्यूटोरियल कोचिंग सेंटर में पढ़ने गया था। मौसम खराब होने के कारण ट्यूशन की क्लास नहीं हो सकी, जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ घर लौट रहा था। इस दौरान अचानक उसके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इसी घटना में गांव का एक अन्य बच्चा घायल हो गया है, जो अभी तक ठीक से बोल भी नहीं पा रहा है।

झारखंड में बीते गुरुवार की भारी ओलावृष्टि से सड़कें, खेत और मैदन बर्फ से ढक गए। ओले गिरने से फसलें बुरी तरह प्रभावित हो गईं। बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। तेज हवाओं के कारण कई पेड़ उखड़ गए, जिससे कुछ इलाकों में यातायात बाधित हो गया। राज्य के धनबाद, हजारीबाग और कोडरमा समेत कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई, जिससे खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है।

12 तक पूरे राज्य में गरज, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 12 अप्रैल तक पूरे राज्य में गरज, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे राज्य में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चलेगी। मौसम विभाग ने लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है। लोगों से बाहर न निकालने की अपील की है।

Published / 2025-04-10 23:27:00
महिलाओं और बच्चों के लिये निःशुल्क स्वास्थ्य एवं परीक्षण शिविर का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय लघु उद्दोग लिमिटेड, (भारत सरकार) के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के जन स्वास्थ्य अभियान अंतर्गत स्वयं सेवी संस्था अभियान द्वारा मौसीबाड़ी जगरनाथपुर में महिलाओं एवं बच्चों के लिये निःशुल्क स्वास्थ्य एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जानी -मानी महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजेता सिंह द्वारा लगभग 231 महिलाओ का स्वास्थ्य-परीक्षण किया गया। 

शिविर आयी महिलाओ को जांचोपरांत आयरन, कैल्सियम, मल्टीविटामिन, गैस, बीपी, बुखार एवं उल्टी-दर्द की दवा मुफ्त में दी गई। प्रत्येक महिला को संस्था की ओर से मुफ्त में सेनेटरी पैड दिया गया। इस शिविर में डॉक्टर विजेता सिंह के अलावा RMP प्रशांत कुमार, मेडिकल सहायक मनीष कुमार, परामर्शदात्री अम्बिका रानी संस्था के सचिव मनोज कुमार राय ने मुख्य भूमिका निभाई। 

शिविर के अंत मे सभी लोगो को अल्पाहार दिया गया। शिविर के सफल आयोजन के लिये राष्ट्रीय लघु उद्दोग लिमिटेड रांची की शाखा प्रमुख किरण तिरु मैडम ने संस्था को ढेर सारी शुभकामनए प्रदान की। उक्त जानकारी मनोज कुमार राय संस्था सचिव और जय नारायण प्रसाद ने दी।

Published / 2025-04-10 22:20:17
सिल्ली-गोला सड़क चौड़ीकरण में अनियमितता के खिलाफ देवेंद्रनाथ महतो ने किया आंदोलन

  • ग्राम सभा से बिना अनुमति प्राप्त किए भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के धारा 11, धारा 19, धारा 21, धारा 37, मुआवजा का प्रावधान, स्थानीय समाचार पत्र में गजट प्रकाशन किए बिना पिछले 6 माह से लगभग 333 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट कार्य प्रगति पर है : देवेन्द्र नाथ महतो 
  • ग्राम सभा की बैठकी में काम स्थगित करने का निर्णय 

टीम एबीएन, सिल्ली/ रांची। सिल्ली मुरी से लेकर गोला तक सड़क चौड़ीकरण की कार्य चल रही है। इस सड़क चौड़ीकरण कार्य अनियमितता से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आज गुरुवार को  ग्राम सभा का बैठक किया गया। बैठक हाकेदाग पंचायत के टेटेबंदा ग्राम में हुआ। बैठक में जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष बिना चौधरी, प्रेम शाही मुंडा, हाकेदाग मुखिया हरीपद मांझी, पिस्का मुखिया सोमरा मांझी, पंचायत समिति सदस्य आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

देवेंद्रनाथ महतो बैठक उपरांत ग्रामीण के साथ सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण करते हुए प्रोजेक्ट कार्यालय पहुंचे। मौजूद प्रोजेक्ट इंचार्ज और कर्मचारीयों से वार्ता हुई। जहां पर कई तरह के विसंगतियां और अनियमितता पाई गई।  

मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि कंपनी कर्मचारी ग्रामीणों के बीच कबूल किया किया कि सरकारी नियमानुसार कार्य डिटेल्स बोर्ड नहीं लगाया गया है और पिछले 6 माह से लगभग 333 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट कार्य प्रगति पर है। रैयतों के भूमि का सरकारी नियमानुसार अधिग्रण नहीं किया गया है भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के धारा 11 , धारा 19, धारा 21 और धारा 37 नहीं किया गया, देसावली सरना स्थल लोदामू का अतिक्रमण, नियमानुसार स्थानीय दो समाचार पत्र में गजट प्रकाशन भी नहीं किया गया है। स्थानीय रैयत को आधिकारिक नोटिश नहीं दिया गया है, ग्राम सभा का अनुमति भी नहीं लिया गया है। इससे साफ प्रतीत होता है कि सरकारी फंड का बंदरबांट किया जा रहा है। 

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ जमकर हल्ला बोल किया। विधी व्यवस्था नियंत्रण को लेकर स्थानीय सिल्ली थाना प्रभारी आंदोलन स्थल पहुंचे। सर्वसहमति के बाद अधिकारियों के मोजुदगी में विधिवत् सभी अर्हता पूरी नहीं होने तक चौड़ीकरण कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया।

Published / 2025-04-10 22:18:04
महावीर जयंती : श्री जैन श्वेतांबर संघ रांची ने श्वेतांबर जैन मंदिर डोरंडा में निकाली शोभायात्रा

टीम एबीएन, रांची। आज जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में श्वेतांबर जैन मंदिर डोरंडा में भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया।  सुबह सर्वप्रथम भगवान की स्नात्र पूजा हुई तत्पश्चात भगवान की शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकाली गई जो की तुलसी चौक, झंडा चौक, श्री राम भरत मिलाप कार्यालय , हाई कोर्ट होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचा। 

रास्ते में विभिन्न संस्थाओं के द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया! मंदिर पहुंचने के पश्चात भगवान महावीर को स्थान ग्रहण कराया गया तत्पश्चात बच्चों एवं महिलाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन नाटक इत्यादि पेश किए गये तथा भगवान महावीर जी के सिद्धांतों एवं रास्तों में चलने के लिए समाज के लोगों को प्रेरित करने हेतु एक नाटक का भी प्रस्तुति की गयी। 

जिसमें भगवान महावीर के रोल में विनय नाहटा उनके साथ निखिल बोथरा, प्रियंका जैन, अनसुला सेठिया, निर्वाण जैन, चिराग जैन, संजय कोठारी, अक्षय जैन, राकेश कोठारी, रिद्धि जैन, खुशबू जैन, खुशी कोठारी, श्रुति जैन सभी ने अपने किरदार को बहुत बखूबी से निभाया, सोनल नाहटा ने नाटक में मंच का संचालन किया। समाज की महिलाओं द्वारा भजन एवं नृत्य भी प्रस्तुत किये गये। 

अक्षय जैन द्वारा मधुर भक्ति भरे भजनो की प्रस्तुति की गई महावीर के शरण में सब कुछ है मिलता सर को झुका कर देखो विश्वास तो करके देखो आदि मधुर भजनों से समाज के लोग शोभायात्रा में झूम रहे थे। 

प्रकाश जी नाहटा के द्वारा भजन महावीर कहूं या महावीर तेरा नाम रहेगा जग में भजन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डोरंडा के सामाजिक व्यक्तियों को सम्मानित करने के क्रम में कांग्रेस के प्रदेश के नेता आलोक दुबे और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश युवा नेता रोहित शारदा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्वेतांबर जैन समाज के संरक्षक संपत लाल रामपुरिया, अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोथरा, सचिव विनय नाहटा, विमल दस्साणी, अमरचंद बैंगानी, मोहन लाल पींचा, अशोक सुराणा, उत्तम चोरड़िया, बालवीर जैन, श्री लाल सेठिया, अनिल कोठारी, संजय कोठारी, राकेश कोठारी, शांतिलाल रामपुरिया, नवीन रामपुरिया, मनीष जैन, अक्षय जैन, दिनेश सेठ, प्रमोद बोथरा, राजेश बछावत, प्रकाश चंद नाहटा, अमित बैंगानी, कमलेश संचेती, पंकज बोहरा  सहित अन्य सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Published / 2025-04-10 22:16:34
सुहावने मौसम से लोगों को गर्मी से मिली राहत

झारखंड के इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कई जिलों में आज बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की बौछार जमकर देखने को मिली। सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कोयलांचल में बढ़ते तापमान में आज मौसम की करवट ने तापमान में गिरावट दर्ज की है। शहर के कई क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ-साथ बारिश और ओलावृष्टि भी जमकर हुई है। 

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के कई जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया था। इस दरमियान कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह तथा धनबाद में तेज आंधी बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई है। इसके अलावा रांची, रामगढ़ और खूंटी जिले में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। यहां पर ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।  

मौसम विभाग ने तात्कालिक मौसम चेतावनी में जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं। कहा है कि खराब मौसम को देखते हुए लोग सतर्क और सावधान रहें।सुरक्षित जगहों पर शरण लें। पेड़ के नीचे न रहें। किसी भी सूरत में बिजली के खंभों के आसपास न रहें। किसानों को खेत में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। कहा है कि अगर खेत में जाना बहुत जरूरी हो, तो मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें। 

मौसम विभाग के मुताबिक आज से लेकर 12 अप्रैल तक पूरे राज्य में गरज, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे राज्य में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चलेगी। मौसम विभाग ने लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है।

Published / 2025-04-10 22:10:32
राज्य में टेंडर प्रक्रिया बस औपचारिकता : बाबूलाल मरांडी

झारखंड में टेंडर प्रक्रिया अब केवल एक औपचारिकता बनकर रह गयी है : बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर निशाना 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में टेंडर प्रक्रिया अब केवल औपचारिकता मात्र रह गई है। 

मरांडी ने कहा कि भवन निर्माण विभाग ने सिमडेगा में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से कोल्ड स्टोरेज निर्माण के लिए 5 अप्रैल को टेंडर जारी किया और महज 2 दिन बाद, 7 अप्रैल को निविदा खोलने की तिथि तय कर दी। गौर करने वाली बात यह है कि 6 अप्रैल को रामनवमी का पर्व था और रविवार की छुट्टी भी... ऐसे में किसी भी इच्छुक संवेदक के लिए केवल एक दिन में आवश्यक दस्तावेज तैयार करना और निविदा प्रक्रिया में शामिल होना लगभग असंभव है। 

मरांडी ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में है और ऐसा प्रतीत होता है कि टेंडर पहले से ही किसी खास वर्ग या चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से तय किया गया था। मैं पहले भी कई बार यह मुद्दा उठा चुका हूं कि अधिकांश टेंडर पहले से फिक्स होते हैं, जिससे घटिया निर्माण कार्य और भ्रष्टाचार को खुला बढ़ावा मिल रहा है। 

कहा कि उपायुक्त सिमडेगा इस टेंडर को तत्काल निरस्त कर निष्पक्ष, पारदर्शी और सभी इच्छुक प्रतिभागियों को समान अवसर देने वाली प्रक्रिया के तहत पुन: जारी किया जाए, ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके और गुणवत्ता से समझौता न हो।

Published / 2025-04-10 22:09:07
करकेद पानी टंकी के समीप लोहा गोदाम में बीसीसीएल के लोहे के साथ रेलवे के लोहे को भी खपा रहे लोहा कारोबारी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। करकेंद पानी टंकी के समीप स्थित स्क्रैप गोदाम  के आड़ मे भारी मात्रा में अवैध लोहा को बड़े पैमाने पर खपाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर केन्दुआ में भी चल रहा है अवैध लोहा गोदाम, जिसमें भारी मात्रा में अवैध लोहा खपाया जा रहा है। रात के अंधेरे में बीसीसीएल के बंद खदान, कोलियरी व स्क्रेप शेड से भारी वाहनों के लोहे का पार्ट्स पुर्जे को अपने गोदाम में इकट्ठा करवाना। 

जिसके बाद उक्त लोहे को करकेंद पानी टंकी के समीप खुले लोहा गोदाम में भेजा जाता है। हद तो यह है कि बीसीसीएल के साथ साथ रेलवे के चोरी के लोहे को भी पास के जंगलों में छिपाकर रखा जाता है और उसे कटवा कर गोदाम में इकट्ठा कर उसके बाद उक्त लोहे को टुकड़ों में काट कर क्रेन के माध्यम से ट्रकों में भर बाहर भेज गाढ़ी कमाई की जा रही है। 

जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री रेल मंत्री, मुख्यमंत्री ओर झारखंड डीजीपी को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।

Published / 2025-04-10 22:07:30
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की हुई बैठक

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुरेश चंद्र अग्रवाल को मिला भारी समर्थन 

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की एक आवश्यक बैठक महाराजा अग्रसेन भवन मे जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 13 अप्रैल को होने वाले झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव मे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान अध्यक्ष एवं अग्रवाल सभा व मारवाड़ी सहायक समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल को पूर्ण समर्थन देते हुए विजयी बनाने हेतु कार्य किया जायेगा। 

बैठक में सुरेश चंद्र अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित होकर प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव में पूर्ण समर्थन देने की आग्रह सबसे करते हुए कहा कि 40 वर्षों से मैं सामाजिक कार्यों में सेवारत रहते हुए सामाजिक उत्थान का कार्य कर रहा हूं। अध्यक्ष बनने के बाद समाज में हो रहे हैं जन समस्याओं को दूर करने एवं समाज सुधार के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। 

बैठक में अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी भागचंद पोद्दार, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, निवर्तमान महामंत्री पवन शर्मा, श्री श्याम मित्र मंडल के महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने भी अपने संबोधन मे सुरेश चंद्र अग्रवाल को प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव मे भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा की मृदु भाषी अनुशासन प्रिय सुरेश चंद्र अग्रवाल के प्रांतीय अध्यक्ष बनने से पूरे झारखंड में जनसेवा एवं कल्याणकारी कार्यों में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। 

उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में रांची में दो स्थानों पर विगत 3 वर्षों से अन्नपूर्णा सेवा चलाया जा रहा है जहां प्रतिदिन 500 से भी अधिक लोगों को भोजन प्राप्त हो रहा है। बैठक में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक पुरोहित, रांची जिला मारवाड़ी युवा मंच के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, समर्पण शाखा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा अग्रवाल को पुष्प गुच्छ देकर एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन एवं सम्मानित किया गया। तथा सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार एवं सभी पदाधिकारीयों ने किया। 

बैठक का संचालन रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री विनोद कुमार जैन ने तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने की। मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक मे-अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल, मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी, श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष किशन साबू, अग्रवाल युवा सभा के अध्यक्ष सौरभ बजाज,कमल कुमार केडिया, राजेंद्र केडिया, कमलेश संचेती, कौशल राजगढ़िया, श्याम सुंदर गोयल,वासुदेव भाला, निर्भय शंकर हारित, डॉ ओमप्रकाश प्रणव, आनंद जालान, सुरेश जैन, मुकेश काबरा, अनिल अग्रवाल, संजय सर्राफ, रमेश शर्मा, राजकुमार मित्तल, किशन शर्मा, प्रकाश बजाज, दीपेश निराला, कमल खेतावत, किशन पोद्दार, प्रमोद बजाज, मुकेश पोद्दार, अमरजीत, पवन बजाज, विकास अग्रवाल,नरेंद्र लखोटिया अजय बजाज, रोहित पोद्दार, प्रवीण लोहिया, नारायण विजय वर्गीय, विजय सरायका, आशीष अग्रवाल, निर्मल बुधिया, मनोज रूईया, द्वारका अग्रवाल, किशन अग्रवाल, मनीष लोधा, गोपाल मुरारका, अमित चौधरी, नरेश बंका, दीपक गोयनका, विनोद जैन बगवानी,सुनील पोद्दार, अजय खेतान, शशांक भारद्वाज,अजय डीडवानिया, राघव जालान, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Page 383 of 1694

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse