टीम एबीएन, रांची। आज रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के सभी पुरोहितों एवं धर्मबहनों के लिए पास्का पर्व के लिए आध्यात्मिक तैयारी का दिन आयोजित किया गया। रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद की अगुवाई में यह दिन संपन्न हुआ, जिन्होंने सिनेड का संक्षिप्त ब्योरा प्रस्तुत किया एवं सभी को अपने प्रवचन द्वारा आध्यात्मिक तैयारी के लिए आमंत्रित किया।
रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के सभी पुरोहितों एवं धर्मबहनों को आज महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने एक दिन के सेमिनार एवं आध्यात्मिक तैयारी को आमंत्रित किया। उन्होंने सिनेड के दस्तावेज का ब्यौरा संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया। इसके द्वारा कलीसिया को एकता, सहभागिता एवं मिशन जैसे गुणों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
साथ ही टूटते परिवार एवं युवाओं में सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभाव पर भी चिंता व्यक्त की। इस समस्या के समाधान के लिए एक साथ मिलकर कार्य करने पर सभी पुरोहितों एवं धर्मबहनों ने अपनी सहमति दी। इसके पश्चात पवित्र साक्रमेंत की आराधना की गयी।
फा बिपिन पानी ने पापस्वीकार संस्कार के लिए सभी को अपने प्रवचन द्वारा तैयार किया। पास्का पर्व के लिए आयोजित इस आध्यात्मिक तैयारी के दिन महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, संत मारिया गिरजाघर के पल्ली पुरोहित फा आनंद डेविड खलखो के अलावा 204 पुरोहितगण एवं धर्मबहनें शामिल हुए।
टीम एबीएन, रांची। भाजपा का अंबेडकर सम्मान अभियान का आज दूसरा दिवस था। कल पूरे प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सांसद, विधायकगण द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा की साफ सफाई करते हुए संध्या में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया था।
आज बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पूरे प्रदेश में पार्टी ने मनायी।
प्रदेश मुख्यालय सहित सभी जिलों में बूथ स्तर पर बाबा साहब के चित्रों एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद स्थित अंबेडकर चौक में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया।
श्री मरांडी ने इस अवसर पर कहा कि भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर इस देश के संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माता रहे।
कहा कि संविधान के माध्यम से बाबा साहब ने देश गरीब, वंचित समाज को ताकत दी। साथ ही संविधान में राष्ट्रीय एकात्मता को मजबूत करने पर भी जोर दिया।
कहा कि बाबा साहब ने अनुसूचित जाति जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास, उनके सामाजिक आर्थिक उन्नयन के लिए आरक्षण का प्रावधान किया। वहीं राष्ट्रीय एकात्मकता को कमजोर करने वाले धारा 370 और धर्म आधारित आरक्षण का प्रबल विरोध किया।
श्री मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और आज की इंडी गठबंधन बाबा साहब के विचारों पर कुठाराघात कर रही। कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब के विचारों की अवमानना करते हुए कश्मीर के लिए धारा 370 का प्रावधान अस्थायी व्यवस्था के बहाने करा दिया।
कहा कि आज कांग्रेस की सरकार धर्म आधारित आरक्षण लागू करने पर जोर दे रही। पिछड़ा वर्ग का आरक्षण काटकर मुस्लिम समाज को दे रही।
कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब का लगातार अपमान किया। वे वर्षों तक भारत रत्न से वंचित रहे। दिल्ली में उनकी समाधि के लिए कांग्रेस सरकार ने एक गज जमीन भी उपलब्ध नहीं कराये थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने बाबा साहब अम्बेडकर को हमेशा सम्मान दिया। भारत रत्न का सम्मान भाजपा समर्थित वीपी सिंह सरकार ने दिया।
कहा कि आज मोदी सरकार बाबा साहब से जुड़े पांच स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित कर रही है। बाबा साहब की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा मोदी सरकार ने की। कहा कि अंत्योदय का विचार ही बाबा साहब के विचार रहे जिसपर मोदी सरकार लगातार आगे बढ़ रही।
इधर, भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा बाबा साहब के चित्रों पर माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, शिवपूजन पाठक, राकेश भास्कर, पवन साहू, योगेंद्र लाल, राजीव लाल, रंजन पासवान, राजेंद्र पासवान, सुबोधकांत, गोविंद बाल्मीकि, योगेंद्र पासवान, पीयूष सरकार, बलवीर सलूजा सहित अन्य उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। सोमवार को प्रदेश की युवा पार्टी आजसू ने सभी 81 विधानसभा में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी। मौके पर रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में बाबा साहब की जयंती पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। आधुनिक भारत में बाबा साहब के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर संगोष्ठी में सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों पर विचार विमर्श किया गया।
पार्टी के बुद्धिजीवी कार्यकर्ता, विद्यार्थी एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने अपने-अपने विचार रखे। झारखंड प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो विभिन्न स्थानों पर आयोजित जयंती समारोह में शिरकत करते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने सिली स्थित अंबेडकर पार्क में श्रद्धेय बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, आधुनिक भारत के निर्माता, महान समाज सुधारक, सामाजिक समानता के प्रबल पक्षधर, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर से हमें समानता के प्रति प्रतिबद्धता सीखनी चाहिए। वे न सिर्फ दलित, पिछड़े जाति के नेता थे, बल्कि उनकी सोच में समानता की दृष्टि थी।
इतना ही नहीं बाबासाहेब ने महिलाओं को समाज में बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए भी लड़ाई लड़ी। सुदेश महतो ने आगे कहा कि बाबा साहेब समाज की प्रगति यह देखकर आकलन करते थे कि उस समाज में महिलाओं की स्थिति कैसी है। इसके अलावा वह श्रमिकों के हक के लिए भी लड़े। वह श्रम सुधारों के भी नायक थे। सभी वर्ग और धर्मों में भी उनकी समानता की दृष्टि थी।
इधर प्रदेश कार्यालय में आयोजित जयंती समारोह सह संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि बाबा साहब न केवल दलितों के मसीहा थे, बल्कि वे पूरे भारत के पुनर्निर्माता रहे। उनकी विचारधारा आज भी हमें प्रेरणा देती है। उन्होंने आगे युवा कार्यकर्ताओं को प्रदेश हित में कार्य करते हुए पार्टी के कार्य को आगे बढ़ाने हेतु उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने सामान्य बंधुता और संविधान के मूल्य की रक्षा का संकल्प लिया। संगोष्ठी का विषय प्रवेश पूर्व पत्रकार आजसू नेता सोनू अग्रहरी ने किया एवं मंच संचालन पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सौरभ समीर ने किया।
मौके पर रांची जिला परिषद अध्यक्षा निर्मला भगत, केंद्रीय सचिव जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, डॉ सुधीर यादव, बनमली मंडल, संजय महतो, ज्ञान सिंह, कामेश्वर प्रधान, पंकज तिवारी, चिंटू मिश्रा, परवाज खान, वीरेंद्र तिवारी, लाल अमरनाथ शाहदेव, देवाशीष चट्टोराज, सज्जाद आलम, हकीम अंसारी, सत्येंद्र तिवारी, बबलू महतो, मोहम्मद कैफ, ओम वर्मा, कौशल तिवारी, राजेंद्रकांत महतो, सूरज मिश्रा आदि सभी ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया। उक्त जानकारी आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने दी।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 14/04/2025 को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर झारखंड प्रदेश जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर पार्टी के नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किये।
मौके पर झारखंड प्रदेश जेडीयू के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आफताब जमील, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, संजय कुमार सिंह, उपेन्द्र नारायण सिंह, शिवानी लता, महेश्वर चौधरी, अजय सोनी, आलोक सेन गुप्ता, सोनू मुखर्जी सहित पार्टी के कई नेताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किये।
भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर झारखंड प्रदेश जेडीयू के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि अंबेडकर ने आजाद भारत को एक संतुलित संविधान देने का काम किये। बाबा साहेब समाज के हर वर्ग एवं सभी समाज को ध्यान में रखते हुए संविधान का निर्माण किये। बाबा साहेब के नाम से मशहूर अंबेडकर एक महान चिंतक, समाज सुधाकर एवं बहुभाषी वक्ता थे।
मौके पर झारखंड प्रदेश जेडीयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि बाबा साहेब को संविधान निर्माता एवं संविधान का शिल्पकार कहा जाता है। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर दलितों के महान नेता थे। बाबा साहेब जीवन भर भारतीय समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष किए एवं समाज में समानता लाने का काफी प्रयास किये।
बाबा साहेब की जयंती पर झारखंड प्रदेश जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आफताब जमील ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करते रहे। डॉ भीमराव अंबेडकर को विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन, संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं। उक्त जानकारी जदयू, झारखंड प्रदेश के महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार ने दी।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 14/4/25 को प्रदेश राजद की ओर से राजद कार्यालय में संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की 135वीं जयंती मनायी गयी और उनकी तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
मौके पर प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने कहा कि बाबा साहब एक तेज व्यक्तिव के धनी व युग पुरुष थे। उन्होंने जन्म से स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी करने तक छुआछूत एवं घृणा का शिकार हुए। वे अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त अर्थशास्त्री का डिग्री लेने वाले प्रथम व्यक्ति थे। हिंदू धर्म व समाज के शोषण घृणा उत्पीड़न से प्रताड़ित होने के कारण उन्होंने बौद्ध धर्म अपनाया।
दलितों के उत्थान गैरबराबरी समतामूलक समाज बनाने समाजवादी विचारधारा के उत्प्रेरक बने और ब्राह्मणवाद वर्ण व्यवस्था के खिलाफ तालाब से पीने के पानी को सार्वजनिक अधिकार के लिए सत्याग्रह कर आंदोलन किया। उन्हें उच्चस्तरीय ज्ञान प्राप्त के कारण स्वतंत्र भारत के नीति निर्माण एवं लोकतांत्रिक ढांचा को मजबूत में संविधान सभा के अध्यक्ष बने और देश का संविधान निर्माता बने।
वे देश के प्रथम कानून मंत्री बने और हिंदू कोड बिल लाकर लैगिंग समानता एवं महिलाओं के उत्थान व गैरबराबरी की आवाज उठाकर उनके अधिकार के लिए कई सुझाव दिए जिसे उस दौरान उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा और अंतत: 1951 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू मंत्रिमंडल कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।
राजद ने संकल्प लिया है कि जब तक देश में भेदभाव छुआछूत समाप्त नहीं हो जाय तबतक उनके आदर्शों और विचारों को लेकर गांव गांव तक प्रचार प्रसार किया जायेगा।
कार्यक्रम में महासचिव आबिद अली, महिला अध्यक्ष रश्मि प्रकाश, उपाध्यक्ष अनीता यादव, महासचिव इरफान अंसारी, प्रणय कुमार बबलू, युवा अध्यक्ष रंजन यादव, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र महतो, महासचिव योगेंद्र यादव, कमलेश यादव, श्रमिक सेल अध्यक्ष सुधीर गोप, महासचिव भास्कर वर्मा, सचिव रामकुमार यादव, मनोज अग्रवाल, शब्बर फातमी, क्षितीज मिश्रा, रामभजन यादव, सुरेश राय, लालबाबू रजक, निरंजन महतो, हरेंद्र यादव, महानंद यादव, शालिग्राम पांडेय, कमलेश यादव सहित अनेक लोग मौजूद थे। उक्त जानकारी झारखंड राजद के महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने दी।
टीम एबीएन, रांची। आज संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती झारखंड सहित संपूर्ण देश में मनाया गया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा डोरंडा राजेंद्र चौक में आज 135वीं जयंती भावपूर्वक मनायी गयी। संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने बाबा साहब को माल्यार्पण करते हुए सभा में उनके संदेशों को याद किया। संगठन की कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
माल्यार्पण के उपरांत देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि बाबासाहेब के दिये गये संवैधानिक अधिकार के तहत ही आज हम अपने न्याय के आवाज बुलंद कर पा रहे हैं। अपने मांगों को लेकर सरकारी व्यवस्था के खिलाफ प्रत्यक्ष आंदोलन कर पा रहे हैं। शिक्षा, समानता और न्याय के बल पर सामाजिक क्रांतिकारी हो रही है।
श्रद्धांजलि सभा में हटिया विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अयूब अली, चंदन कुमार रजक, रविंद्र महतो, परशुराम मानकी, महेश महतो, विकी आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित तपोवन मंदिर जिसे राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। उसके जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर मंदिर की आधारशिला रखी। मुख्य पुजारी महंत ओम प्रकाश शरण ने जानकारी दी कि तपोवन मंदिर का निर्माण अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर किया जा रहा है।
यह मंदिर राम भक्तों के लिए आस्था का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। शिलान्यास समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। तपोवन मंदिर झारखंड की धरोहर है और इसके माध्यम से लोगों की आस्था को नयी मजबूती मिलेगी। मेरी शुभकामनाएं हैं कि राज्य निरंतर प्रगति करे और जनता के जीवन में सुख-समृद्धि आये।
तपोवन मंदिर का निर्माण कार्य अयोध्या से आये पुजारियों द्वारा सम्पन्न पूजन के साथ आरंभ हुआ। प्रमुख पूजन का दायित्व महंत राम नरेश शरण ने निभाया। जानकारी के अनुसार, मंदिर का निर्माण लगभग 14,000 वर्गफुट क्षेत्र में किया जायेगा और इसकी ऊंचाई 62 फीट होगी।
मंदिर परिसर में 13 भव्य शिखरों और 117 पवित्र शिलाओं का निर्माण किया जायेगा। प्रत्येक गर्भगृह में नौ-नौ पवित्र शिलाएं स्थापित की जायेंगी। मंदिर निर्माण में राजस्थान के प्रसिद्ध कुंवारी मकराना मार्बल का उपयोग किया जायेगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 100 करोड़ रुपये आंकी गयी है और इसे वर्ष 2028-29 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
टीम एबीएन, रांची। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर के सरायढेला स्थित कोलाकुसमा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वक्फ बोर्ड पर बड़ा बयान दिया है।
इरफान अंसारी ने कहा कि किसी हाल में झारखंड में वक्फ बोर्ड को लागू होने नहीं दिया जायेगा। वक्फ बोर्ड के कारण हिंसक घटनाएं घट रही है। लोगों की जान जा रही है। मीडिया से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि वक्फ बोर्ड का बंगाल में क्या हाल है, यह सभी जानते हैं। बंगाल में लगातार हिंसक घटनाएं घट रही है, लोगों की जान जा रही। झारखंड में भी लोग आक्रोशित हैं।
उन्होंने कहा कि जिसका जो हक है, उस पर आघात पहुंच रहा है। किसी पर आघात पहुंचाना अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास कोई काम नहीं है। एक साजिश के तहत हमारी कौम पर जुल्म पर जुल्म कर रही है। हमारे कौम के न तो भाजपा में मंत्री हैं न विधायक हैं और न ही सांसद फिर हमारे लिए भाजपा इतना हितैषी क्यों बन रही है।
इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा के प्रवक्ता कह रहे हैं कि वक्फ बोर्ड के तहत हमारा विकास होगा। हमारा विकास क्यों करना चाहते हैं। हमारी चिंता भाजपा क्यों कर रही है। हमारा जो कौम है, जिंदा दिल कौम है, कमाता और खाता है और परिवार का पेट भरण पोषण करता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा बेवजह छेड़ रही हैं। लोगों को भाजपा सड़क पर उतारकर आंदोलन करा रही हैं। भाजपा की नीति शुरू से ही वही रही, फूट डालो और राज करो। अंग्रेज जिस नीति पर चल रहे थे, भाजपा भी उसी नीति पर चल रही है। आने वाला दिन बहुत ही विस्फोटक होने वाला है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse