टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 203 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। श्री कृष्णा प्रणामी सेवा धाम के सदस्यों एवं उनके परिवार के सौजन्य से आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एव भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया।
अन्नपूर्णा महाप्रसाद में खिचड़ी भोग का विधिवत भोग पुजारी बिनोद कुमार तिवारी द्वारा लगाया गया। तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित 2 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया। तत्पश्चात्य मंदिर परिसर में ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा भजन संकीर्तन किया गया। ट्रस्ट के भजन गायको ने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया।
पूरा वातावरण को वृंदावन एवं कृष्णमय बना दिया। तत्पश्चात महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन कीर्तन में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे तीन हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, निर्मल जालान, नंदकिशोर चौधरी, सुरेश भगत, सुनील पोद्दार, संजय सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, विष्णु सोनी, पवन पोद्दार, चिरंजीवी लाल खंडेलवाल, विशाल जालान, विधा देवी अग्रवाल, रेखा पोद्दार, आशा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह द्वारा धर्म विशेष के विरुद्ध दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी झारखंड प्रदेश सचिव अम्मार होदा ने कहा कि सीपी सिंह मानसिक रूप से बीमार हो चुके हैं। सुर्खियों में रहने के लिए आए दिन वह धर्म विशेष के खिलाफ बयान देते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के मुख्या एक विशेष धर्म को उनके टोपी और कुर्ता से पहचानने की बात करते हों और उस धर्म के लोगो को पंचर बनाने वाले , मंगल सूत्र ले कर भागने वाले बोल कर सम्बोधित करते हों ऐसे पार्टी के नेता ही देश में दंगा भड़का ने का काम कर रहे हैं। एक विशेष धर्म के लोगों को पंचर बनाने वाला कहने वाला ही भारत देश की अर्थव्यवस्था को पंचर कर रखा है।
मुर्शिदाबाद में जो दंगाई पकड़े गए हैं वो सारे एक बहुसंख्यक समुदाय के लोग हैं जो टोपी और कुर्ता पहन कर दंगा कर रहे थे।
बीजेपी देश की दंगाई पार्टी बन गयी है। इसलिए इनके नेता आए दिन विशेष धर्म के लोगों के खिलाफ बयान देकर उन्हें उत्तजित करने का प्रयास करते हैं।
रांची विधान सभा के विधायक का बयान ये साबित करता है वह अपने मानसिक संतुलन खो बैठा हैं। उनको इलाज की जरूरत है। झारखण्ड के सत्ताधारी सरकार से मांग हैं ऐसे दंगाई विचार वालों की विधायकी निरस्त करे एवं उनके मानसिक स्वास्थ्य का इलाज करे। ऐसे दंगाई विचार वाले नेता रांची विधान सभा के लिया हानिकारक है।
एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। कांग्रेस ने अगले सप्ताह से राष्ट्रव्यापी स्तर पर संविधान बचाओ रैली आयोजित करेगी जिसमें सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय और जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों का उठाया जाएगा। पार्टी के महासचिवों, प्रभारियों और अग्रिम संगठनों के प्रमुखों की बैठक में यह फैसला किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस बैठक का नेतृत्व किया।
बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मीडिया से कहा कि इस बैठक में अहमदाबाद में पारित प्रस्ताव न्याय पथ: संकल्प, समर्पण, संघर्ष पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा, राहुल गांधी जी ने गुजरात में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का मकसद हमारे जिला अध्यक्षों को और मजबूत बनाने का है।
उन्होंने कहा कि हमारा पहला कदम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को नियुक्त करने का होगा। गुजरात में 31 मई तक नए अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में तय किया गया है कि गुजरात के बाद दूसरे अलग-अलग राज्यों में संगठन सृजन अभियान आयोजित किया जाएगा। रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने देश भर में संविधान बचाओ रैली आयोजित करने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा, 25 से 30 अप्रैल तक राज्यों में रैली होगी। इसके बाद तीन से 10 मई तक जिला स्तर पर ऐसी सभाएं होंगी और फिर 11 से 17 मई विधानसभा स्तर पर रैली का आयोजन होगा। रमेश ने बताया कि 20 से 30 मई घर-घर संविधान बचाओ अभियान चलाया जाएगा।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में भारतीय वायु सेना के एयर शो का आज दूसरा दिन है. रांची के आसमान में पहली बार एयर शो का नजारा देखने को मिला है।
भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम ने यह कमान संभाली है। जहां वायु सेना एयरक्राफ्ट से आसमान में आलग-अलग करतब करते नजर आएंगे। इसके अलावा एक साथ नौ एयरक्राफ्ट आसमान में नजर आएंगे। कल के एयर शो में छह विमान एक साथ उड़ान भरी और आसमान में अलग-अलग अंदाज में करतब दिखाए।
वहीं, तीन विमान एक साथ उड़ान भरी, जिसमें तिरंगा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बता दें कि भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम ने थाईलैंड में एयर शो करने के बाद रांची में एयर शो किया है। इतना ही नहीं सूर्य किरण टीम अब तक देश-विदेश में करीब 700 एयर शो कर चुकी है।
Fr Dr Felix crasta
टीम एबीएन, रांची। ईस्टर एक नई सृष्टि की शुरुआत का प्रतीक है, जो पुरानी सृष्टि को याद करते हुए प्रकट होती है, ताकि हम पुनर्जीवित मसीह, सच्चे प्रकाश, के द्वारा इस रूपांतरण को समझ सकें।
उनका पुनरुत्थान निराशा और भ्रम के अंधकार को दूर करता है। भोर होते ही स्त्रियाँ कब्र पर जाती हैं, उसे खाली पाकर दौड़कर खुशखबरी सुनाती हैं: मसीह जी उठे हैं!
यह घटना इतिहास को नया रूप देती है और हमें आशा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। पुनरुत्थान दर्शाता है कि जीवन मृत्यु पर, प्रकाश अंधकार पर, और प्रेम, दया, सत्य की विजय होती है। यह हमें नए जीवन में, पुनर्जीवित प्रभु की शक्ति और कृपा से जीने का निमंत्रण देता है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सोनाहातू/ रांची। सोनाहातू में दिवा-रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह खेल थाना मैदान सोनाहातू में संपन्न हुआ। इस फुटबाल टूर्नामेंट में कुल 16 प्रतिभागी टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने अपने बेहतर प्रदर्शन दिखाया।
दिन-रात खेल चलने के बाद आज रविवार सुबह समापन के साथ पुरस्कार वितरण किया गया। प्रथम विजेता के के ब्रदर्स रांची टीम को एक लाख, द्वितीय उपविजेता गाड़ा फार्म एम टी कोकर को सत्तर हजार, तृतीय उपविजेता आई एम एस ईचागढ़ एवं ब्लैक टीम नामकुम को प़चिश-पचिश हजार की नगद राशि के साथ पुरस्कृत किया गया।
इस टूर्नामेंट मैच कार्यक्रम में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो, तेलवारी पंचायत के मुखिया पति फनी भूषण सिंह मुंडा, जिंतु पंचायत के मुखिया पति कलेवर मुंडा, सोनहातू पंचायत के मुखिया विकास सिंह मुंडा, थाना प्रभारी चंदन कुमार, धनपति महतो, श्याम महतो, अभिराम महतो, इंद्रदेव सिंह मुंडा, सुपेंद्र नाथ महतो आदि समाज सेवी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि देवेंद्र नाथ महतो ने प्रथम विजेता को पुरस्कृत करने उपरांत अपने अभिभाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा की फुटबॉल खेल टीमवर्क, अनुशासन और समय प्रबंधन का ट्रेनिंग देता है। क्रीडा के क्षेत्र में राज्य सरकार का उदासीन रवैया रहा है।
राज्य सरकार के सभी विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयनित करते हुए नियोजन में समुचित आरक्षण होनी चाहिए। बताते चलें कि आयोजक कमेटी अध्यक्ष विशेश्वर महतो, उपाध्यक्ष नागेंद्र महतो, संरक्षक खंजन महतो एवं रवि सांडील सक्रिय रहे हैं।
टीम एबीएन, रांची। यीशु ने कहा उससे कहा पुनरुत्थान और जीवन में ही हूं; जो मुझ पर विश्वास करता है वह यदि मर भी जाए तौभी जिएगा। यहून्ना 11;25
ईस्टर (पास्का पर्व) पूरे दुनिया के लिए एक एतिहासिक पर्व है जिसमें प्रभु यीशु मसीह पूरे मनुष्य जाति के पापों के लिए क्रूस पर बलिदान हुए और पूरे मनुष्य जाति के उध्दार का कारण हुए और तीसरे दिन बाद मृत्युको में से जी उठे।
पाप, मृत्यु और शैतान से विजय का संदेश पूरे संसार के लिए है, जो प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करते हैं उन्हें वह एक नया जीवन (अनंत काल) का जीवन प्रदान करते हैं यह त्यौहार मेल मिलाप, क्षमा, दया और शांति का पर्व है।
हम सभी बिशप काउंसिल की ओर से, बिशप अनिल रेवन, बिशप एम एम पांडा, बिशप सुरेश संगा, बिशप जयवंत तिर्की, बिशप याकूब मसीह, बिशप अनुराग मिंज, बिशप थॉमस मुंडू, बिशप साइमन तिग्गा, बिशप फूलचंद महतो, एवं अन्य बिशप गणों द्वारा झारखंड वासियों को हर्षोल्लास के साथ ईस्टर /पास्का पर्व मनाने के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हैं।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रिम्स निदेशक की बर्खास्तगी पर बड़ा निशाना साधा। मरांडी ने कहा कि विगत दिनों हुई रिम्स शासी परिषद की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय अधिकारियों के भ्रष्टाचार का विरोध करने तथा अनुचित भुगतान के आदेश को न मानने के कारण डॉ राजकुमार को रिम्स निदेशक पद से हटाया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
मरांडी ने कहा कि जानकारी मिली है कि शासी परिषद की हालिया बैठक में निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों को बिना किसी अनुबंध के करोड़ों रुपये का भुगतान करने का दबाव स्वयं स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय सचिव द्वारा रिम्स निदेशक पर डाला जा रहा था। इस दौरान विभागीय सचिव ने शासी परिषद की गरिमा को भी ठेस पहुंचाने की कोशिश की।
अनुचित भुगतान का दवाब नहीं मानने के साथ ही निदेशक ने उस बैठक में अपने इस्तीफा तक दे देने की बात कह दी थी।
मरांडी ने कहा कि अब सरकार ने रिम्स निदेशक को पद से हटाकर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है कि रिम्स में भ्रष्टाचार का खेल यूं ही चलता रहेगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिछले कार्यकाल में भी अनुचित दवाब नहीं मानने के चलते रिम्स के कई निदेशकों को समय पूर्व इस्तीफा देकर यहां से जाना पड़ा। यदि सरकार को गवर्निंग बॉडी की सलाह नहीं माननी, तो फिर औपचारिकता की बैठक करने से बेहतर इसे भंग कर देना ही उचित होगा। मरांडी ने कहा कि अत्यंत दुखद है कि हेमंत सोरेन ने राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स को अपने संगठित भ्रष्टाचार का केन्द्र बना दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse