टीम एबीएन, रांची। सुरेश चंद्र अग्रवाल के झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि श्री अग्रवाल लंबे समय से सामाजिक सेवा, संगठनात्मक मजबूती और जन कल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं।
उनके नेतृत्व में संगठन को एक नयी दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरेश चंद्र अग्रवाल का अध्यक्ष बनना पूरे प्रांतीय संगठन के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव, दूरदृष्टि और सेवा भावना के कारण मारवाड़ी सम्मेलन में एक नयी चेतना का संचार होगा। संजय सर्राफ ने विश्वास जताया कि श्री अग्रवाल के कार्यकाल में संगठन न केवल मजबूती से आगे बढ़ेगा, बल्कि जनसेवा के कार्यों में भी उल्लेखनीय तेजी आयेगी।
श्री अग्रवाल ने हमेशा युवाओं को संगठन से जोड़ने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान हेतु कार्य करने की पहल की है। उनके नेतृत्व में अब प्रांतीय स्तर पर ऐसे कार्यक्रमों को और व्यापक रूप देने की संभावना है, जिससे मारवाड़ी समाज के साथ-साथ पूरे झारखंड में सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना मजबूत होगी।
यह निर्वाचन केवल संगठन के भीतर नेतृत्व परिवर्तन नहीं, बल्कि समाज सेवा की दिशा में एक सशक्त कदम है। सुरेश चंद्र अग्रवाल जैसे समर्पित कार्यकर्ता का नेतृत्व निश्चित ही झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचायेगा। संजय सर्राफ ने सुरेश चंद्र अग्रवाल को माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन करते हुए जीत की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। गर्मी के मद्देजर जिले में जल संकट दूर करने को लेकर उपायुक्त शशि रंजन के निदेश पर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी सक्रिय हो गये हैं। पदाधिकारी गांव-गांव भ्रमण खराब चापाकल, नलकूपों एवं जलमीनारों की स्थिति जानने के प्रयास में जुट गए हैं। पदाधिकारी खराब जलमीनार एवं चपकालों की स्थिति जान समझकर उसकी सूची तैयार करते हुए मरम्मत करने की पहल शुरू कर दी है, ताकि आमलोगों को पेयजलापूर्ति आसानी से किया जा सके। गर्मी के दिनों में किसी को पेयजल की संकट उत्पन्न नहीं हो।
पिछले दिनों पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त शशि रंजन ने जिले के सभी खराब जलमीनार एवं चपकालों को दुरुस्त करने का सख्त निदेश दिया था। उपायुक्त ने 10 दिनों के अंदर जलापूर्ति योजनाओं के कार्य समीक्षा करते हुए पेयजलापूर्ति सुनिश्चित कराने का निदेश दिया है। इसके अनुपालन में पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर पेयजल संकट के समाधान में पूरी तत्परता से जूट गये हैं, ताकि पंचायत में ग्रामीणों को पेयजल का प्रबंधन किया जा सके।
सदर प्रखंड के चियांकी पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो एवं अन्य पदाधिकारियों ने भ्रमण कर खराब चापाकलों को देखा। पदाधिकारियों ने चापाकल चलाकर भी देखा, जिसमें मामुली गड़बड़ियां समझ में आयी। पदाधिकारियों ने मुखिया सभी वार्ड और पंचायत सचिव के साथ बैठक कर इसे शीघ्र दुरुस्त कराने का निर्णय लिया। वहीं पीडीएम डीलर द्वारा ई - केवाईसी कार्य किये जाने के कार्य का भी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निरीक्षण कर जानकारी ली।
इसके साथ ही रविवार को छतरपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार साहू, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कनीय अभियंता कुंदन कुमार, स्थानीय मुखिया हरेंद्र सिंह ने काला पहाड़ पंचायत के ग्राम डुंडुर एवं नौडीहा पंचायत के पुरेलवा गांव के भूईंया टोला का निरीक्षण कर वहां के ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए। विशेष कर पानी की समस्यायों की जानकारी ली एवं उसके निदान हेतु कार्रवाई प्रारंभ की।
साथ ही हुसैनाबाद के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मियों ने महुदंड पंचायत के विभिन्न गांवों के खराब जलमीनार एवं चापाकल का निरीक्षण कर उसकी स्थिति से अवगत हुए। चापाकल और जलमीनार कब से एवं क्यों खराब पड़े हैं, इसकी जानकारी ली। साथ ही शीघ्र इसे ठीक करने हेतु पहल करने का आश्वासन स्थानीय ग्रामीणों को दिया।
इसके अलावा उपायुक्त के निदेश के आलोक में अन्य प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी गांव पंचायतों का भ्रमण कर खराब जलमीनार एवं चापाकलों को दुरुस्त कराने की पहल में जुटे हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हरिहरगंज (पलामू)। हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढाब चंदा गांव के समीप एनएच 139 पर सोमवार की देर शाम हाईवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
मृतकों की पहचान बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला अंतर्गत मदनपुर थाना क्षेत्र के कमात गांव निवासी राकेश यादव (25) वर्ष पिता मुसाफिर यादव तथा देव थाना अंतर्गत निमलेवा छतार निवासी चैतन यादव (50) वर्ष पिता सूर्यदेव यादव के रूप में हुई है। दोनों मृतक मामा भांजा हैं।
बताया जाता है कि बाइक सवार दोनों हरिहरगंज की ओर से छतरपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक को ओवरटेक कर रहे हाईवा ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा।
सूचना मिलते ही हरिहरगंज पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्ज में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
टीम एबीएन, रांची। दो दिवसीय कार्यक्रम में कल दिनांक 27 अप्रैल को शाम के 7 बजे गूगल मीट पर आॅल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की बैठक साधन कुमार सिंहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में धनबाद, जमशेदपुर, रांची, पलामू, हजारीबाग, गिरिडीह, सिमडेगा, गोमो के एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों द्वारा की गयी 26 निर्दोष लोगों की नृशंस हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की गयी और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गयी तथा सरकार से मांग की गयी कि आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ित परिवारों को न्याय सुनिश्चित किया जाये।
आज दिनांक 28 अप्रैल को डाक लेखा निदेशक के निर्देश पर उनके कार्यालय में आयोजित एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से सफल वार्ता एवं लिखित आश्वासन के पश्चात आम सहमति से 29 अप्रैल के प्रस्तावित राज्य स्तरीय धरना को स्थगित कर दिया गया। धरना की बाबत ज्ञात हो कि धरना की नोटिस 19 अप्रैल को निदेशक लेखा डाक को दी गयी थी जिसके पश्चात एसोसिएशन के साथ आज दिनांक 28 अप्रैल को दिन के 11 बजे निदेशक लेखा डाक कार्यालय, बरियातू में वार्ता का आयोजन किया गया। तीन घंटे तक वार्ता चली। एक-एक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
मामले के निपटारे के लिए एक महीना का समय दिया गया है। इसके बाद यदि मामले का निपटारा नहीं हुआ तो पुन: धरना की नोटिस दी जायेगी। एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में एम जेड खान, स्टेट सचिव, साधन कुमार सिन्हा, अध्यक्ष के डी राय व्यथित, कार्यकारी अध्यक्ष, रंगनाथ पांडे, चंद्रशेखर, एस पी मंडल, सदस्य शामिल हुए तथा प्रशासन की ओर से समित मित्रा, वरीय लेखा अधिकारी ( प्रशासन), सुकांता मित्रा, वरीय लेखा अधिकारी (पेंशन), पी आर भट्ट, सहायक लेखा अधिकारी (प्रशासन) तथा पेंशन एवं प्रशासन अनुभाग के स्टाफ भी शामिल हुए।
आनलाइन मीटिंग में आल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड का चौथा राज्य सम्मेलन 18 मई को जमशेदपुर में कराये जाने का निर्णय लिया गया। इस अधिवेशन में एसोसिएशन के महासचिव उपस्थित होंगे। मुख्य डाक महाध्यक्ष एवं लेखा डाक निदेशक के भी शामिल होने की संभावना है। उन्हें भी आमंत्रित किया गया है।
उक्त आनलाइन बैठक में धनबाद से जयप्रकाश झा, बृजबंशी प्रसाद सिंह, यदु राम, जी बी मंडल, जमशेदपुर से जे भट्टाचार्य, हजारीबाग से निर्मल मिस्त्री, गिरिडीह से अजय सिन्हा, के के साव, पलामू से उमाशंकर भट्ट, सिमडेगा से राफेल बाखला, गोमो से मनोज प्रसाद एवं रांची से के डी राय व्यथित, बी के चौधरी, रंगनाथ पांडे और एम जेड खान शामिल हुए। सभा का संचालन राज्य सचिव एम जेड खान ने किया। उक्त जानकारी आॅल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड रांची के राज्य सचिव एम जेड खान ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
मामला जिले के टोटो थाना क्षेत्र अंतर्गत खरका चौक के पास का है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक अपनी बहन के घर गये हुए थे। खाना खाने के बाद वह अपने घर वापस लौटने लगे। रात होने के कारण बहन और उसके ससुराल वालों ने युवकों को वापस लौटने से मना किया, लेकिन युवकों ने उनकी एक न सुनी। तीनों युवक रात को ही वहां से चल दिये।
इस दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे तीनों की ही मौके पर मौत हो गयी। तीनों मृतकों की उम्र 18 साल बतायी जा रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतकों के घर में मातम छा गया है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव मे सुरेश चंद्र अग्रवाल विजयी हुए। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव पूरे झारखंड में 13 अप्रैल को संपन्न हुआ था। जिसमें कुछ कारणवश धनबाद जिला का चुनाव रद्द कर दिया गया था। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बसंत कुमार मित्तल एवं सुरेश चंद्र अग्रवाल थे।
आज महेश्वरी भवन में धनबाद सहित पूरे झारखंड में हुए चुनाव की मतगणना हुई। पूरे झारखंड में सभी जिला मिलकर कुल 5106 मतदाता थे। जिसमें 3269 मतदाताओं ने चुनाव में अपना मत दिया। जिसमें 1851 मत सुरेश चंद्र अग्रवाल को मिले तथा 1352 मत बसंत कुमार मित्तल को मिले। 66 मत रद्द हुआ। सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बसंत कुमार मित्तल को 499 मतों से हराकर विजयी हासिल की।
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल के विजय घोषित होने पर सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गयी। सुरेश चंद्र अग्रवाल के झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सबों ने बुके देकर एवं माला पहनाकर अभिनंदन एवं स्वागत किया।
सुरेश चंद्र अग्रवाल ने सबों का आभार व्यक्त करते हुए इस जीत को सदस्यों की जीत बताते हुए कहा कि सबों के सहयोग से मारवाड़ी सम्मेलन को और अधिक मजबूत एवं सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने बसंत कुमार मित्तल, मुख्य चुनाव अधिकारी विनय सरावगी, सह चुनाव अधिकारी राजकुमार मारू, प्रदीप जैन बाकलीवाल, अशोक पुरोहित के प्रति आभार व्यक्त किया। सुरेश चंद्र अग्रवाल के विजयी होने पर ढोल बाजे के साथ विजयी जुलूस निकाली गई।
मौके पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, धनबाद जिला अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल, जमशेदपुर जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल, मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया, पवन शर्मा, मनोज चौधरी, पवन अग्रवाल, विजय गोयल, प्रदीप मिश्रा, धर्मचंद पोद्दार, पवन पोद्दार, राजेंद्र केडिया, अशोक नारसरिया, कमलेश संचेती, अनिल अग्रवाल, संजय सर्राफ, कौशल राजगढ़िया, प्रमोद सारस्वत, विमल पोद्दार, निर्मल बुधिया, सुनील पोद्दार, अजय खेतान, विजय कुमार खोवाल, अरुण केजरीवाल, प्रकाश बजाज, किशन पोद्दार, दीपेश निराला, नरेश बंका, बबलू हरित, राजेश भरतिया, विकास अग्रवाल, नारायण महेश्वरी, कमल शर्मा, विनोद कुमार, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थिति थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। रांची नगर निगम के वार्ड 6 स्थित बांधगाड़ी में रांची सिटीजन फोरम की बैठक अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें वहां के स्थानीय निवासी उपस्थित हुए और पदाधिकारियों को बताया कि वार्ड 6 की सबसे बड़ी समस्या है जल जमाव और बरसात के दिन में तो स्थिति बहुत ही दयनीय हो जाती है। पिछले वर्ष जल जमाव के कारण बचाव राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाना पड़ा था।
कुछ प्रभावशाली लोगों ने यहां के बड़े-बड़े नाली-नाला को बंद कर रखा है, जिससे जल जमाव की स्थिति और ज्यादा भयानक हो जाती है। दूसरी समस्या के रूप में लोगों ने बताया कि चेशायर होम रोड़ काफी संकरा रोड है, जिसकी चौड़ाई मात्र 10-12 फीट है, जिसमें अक्सर जाम लगा रहता है, अभी यहां करीब 1200 फ्लैट वाले रहते हैं और यहां पर 5000 के आसपास फ्लैट बन रहा है।
अगर चेशायर होम रोड़ को चौड़ा नहीं किया गया तो यह जाम का प्रमुख बिंदु होगा। अभी इस रोड से मुख्य सड़क तक जाने में आधा घंटा लग जाता है। इस क्षेत्र में नाली, नाला और ड्रेनेज सिस्टम का स्थिति बहुत ही खराब है, कूड़ा-कचरा का नियमित उठाव नहीं होता है, कई जगह जैसे मुर्गा मैदान, महुरम टोली, इत्यादि में बिजली के तार नीचे झूल रहे हैं और उनके नीचे कोई भी सुरक्षा जाली नहीं लगी है, जिससे कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, साथी लोगों ने बताया कि रेजिडेंशियल एरिया में एलपीजी गैस गोदाम भी है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है।
बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल और संतोष मृदुला, के साथ-साथ वार्ड 5 के संयोजक मनोज बक्शी, वार्ड 7 के संयोजक अमरनाथ चौबे, वार्ड 9 के सहसंयोजक शेखर कुमार, सहित वार्ड 6 के संयोजक रणधीर रजक, और अनिल कुमार पांडेय, मोहन प्रसाद वर्मा, निशांत कुमार झा, काली महतो, प्रवीण कुमार, इत्यादि उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन हरीश नागपाल ने किया।
टीम एबीएन, रांची। जेसीआई रांची ने अपने कार्यालय में आयोजित किया ए.आई. पर ट्रेनिंग प्रोग्राम। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम जेसीआई मेंबर्स और उनके परिवार और बच्चों के लिए आयोजित किया गया। श्रद्धा अग्रवाल जो कि इज्ज़की टेक सॉल्यूशंस, जमशेदपुर की फाउंडर डायरेक्टर है, इस कार्यक्रम की मुख्य ट्रेनर रही जहां सभी को कंप्यूटर के द्वारा अपने बिजनेस सोल्यूशन को सरल बनाने की प्रक्रिया सिखायी गयी।
ओपन ए.आई. के द्वारा कोई भी व्यक्ति बिना किसी अतिरिक्त खर्च के वीडियो, ऑडियो, फोटो, फ्लो चार्ट, लेटर, कहानी या फिल्म तक बना सकता है। इस प्रक्रिया की समझ से बिजनेस ऑपर्च्युनिटी और विज्ञापन दोनों को सरल बनाया जा सकता है। इस कार्यक्रम का संचालन जेसी ऋषभ अग्रवाल और विशेष वशिष्ठ ने सफलता से किया।
अध्यक्ष प्रतीक जैन, पूर्व अध्यक्ष अभिषेक केडिया, उपाध्यक्ष ट्रेनिंग जेसी तरुण अग्रवाल, डायरेक्टर ट्रेनिंग जेसी ऋषभ जैन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में जेसी अजीत साहू, मनीष रामसिसरिया, रोशन मोदी, केतुल पटेल, अनिल अग्रवाल, सिद्धार्थ जायसवाल, तपिश केडिया व अन्य मेंबर्स और उनके बच्चे उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse