झारखंड

View All
Published / 2025-04-30 20:32:44
डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं : बजरंग वर्मा

औरंगाबाद में हुए चंद्रवंशी महासभा का चुनाव को बताया असंवैधानिक

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बजरंग वर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव रवींद्र वर्मा ने औरंगाबाद में हुए चुनाव को अवैध और असंवैधानिक बताया है। 

उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व चंद्रवंशी समाज की एकजुटता और मजबूती को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे तत्वों द्वारा महासभा से जुड़े लोगों को सूचना दिए गए बगैर औरंगाबाद में चुनाव कर स्वयं पदाधिकारी बन गए हैं। जो पूर्णत: अवैध और असंवैधानिक है।

Published / 2025-04-30 20:29:53
अक्षय तृतीया पर माहेश्वरी महिला समिति ने राहगीरों को पिलायी शरबत

टीम एबीएन, रांची। माहेश्वरी महिला समिति ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर महेश्वरी भवन के समीप सेवा सदन पथ पर आने जाने वाले राहगीरों के बीच शरबत,  चना, खीरा ककड़ी का वितरण किया।

अध्यक्ष भारती चितलांगिया,  सचिव विमला फलोर,  उपाध्यक्ष अनीता साबू, कोषाध्यक्ष सरला चितलांगिया,अंजना गट्टानी, कुमुद लखोटिया, शशि डागा, नेहा साबू, ममता डागा, खुशबू साबू,  शिखा बिरला, सीमा मालपानी, पूनम राठी उपस्थित रही। यह जानकारी मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने दी।

Published / 2025-04-30 18:43:21
झारखंड में शीघ्र महंगी होगी बिजली

झारखंड के लोगों को लगेगा 440 वोल्ट का करंट, इतनी महंगी हो जायेगी बिजली, घोषणा आज 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बिजली की नयी टैरिफ की घोषणा 30 अप्रैल को कर दी जायेगी। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने इसकी तैयारी कर ली है। टैरिफ एक मई से प्रभावी हो जायेगा। जेबीवीएनएल ने झारखंड के घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर में प्रति यूनिट दो रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। 

वर्तमान में शहरी क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं की बिजलीदर 6.65 रुपये प्रति यूनिट है, जिसे 8.65 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया गया है। फिक्सड चार्ज भी 100 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 200 रुपये प्रतिमाह करने का प्रस्ताव दिया गया था। जेबीवीएनएल के टैरिफ प्रस्ताव पर आयोग द्वारा जनसुनवाई की प्रक्रिया मार्च में में ही पूरी कर ली गयी थी।

पिछले दो वर्ष में टैरिफ में बढ़ोतरी नहीं की गयी थी। इस वर्ष बिजली टैरिफ में 50 पैसे से लेकर एक रुपये प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। मासिक फिक्सड चार्ज भी 20 से 30 रुपये तक बढ़ोतरी संभव है। 200 यूनिट तक इस्तेमाल करने वाले पर इसका असर नह पड़ेगी, क्योंकि 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त है।

Published / 2025-04-30 18:41:43
मारवाड़ी ब्राह्मण सभा ने धूमधाम से मनाया परशुराम जन्मोत्सव

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य राजधानी रांची की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची में बुधवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ। विदित हो कि वैशाख शुक्ल, अक्षय तृतीया, विक्रम संवत 2082, बुधवार 30 अप्रैल 2025 को भगवान विष्णु के छटे अवतार, ब्रह्म समाज के जनक, भगवान परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव पर ब्राह्मण सभा रांची में प्रात: 9बजे सालासर मंदिर प्रांगण में यजमान महेंद्र शर्मा ने सपत्नी पंडित श्री श्याम सुंदर भारद्वाज के सानिध्य में हवन पूजन कर विधिवत पूजा अर्चना कराया। 

तदोपरांत अपराह्न 3 बजे से विशाल शोभायात्रा 501 निशान ध्वज के साथ भजन मंडली, अनुपम झांकी, ढोल नगाड़ा, बैंड बाजा संग नगर भ्रमण ब्राह्मण भवन से प्रारंभ होकर कार्ट सराय रोड, ईस्ट मार्केट रोड, मारवाड़ी टोला, गांधी चौक, शहीद चौक, जैन मंदिर रोड, बड़ा लाल स्ट्रीट, सेवासदन पथ होते हुए पुन: ब्राह्मण भवन पहुंची, जहां महाआरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।  

शोभायात्रा में विधायक चंद्रवेश्वर प्रसाद सिंह, यदुनाथ पांडेय, राजकुमार केडिया, विनय सरावगी, बसंत मित्तल, मनोज बजाज, मुनचुन राय, रमेश सिंह, संजीव विजयवर्गीय, भैरव सिंह, ललित ओझा,  प्रमोद सारस्वत, धर्मेंद्र तिवारी, राधे श्याम शर्मा अन्य सहित काफी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे शामिल थे। सबने सांकेतिक रूप से काला रिबन बाह में बांधकर पलगांव में हिंदुओं की नृसंस हत्त्या आतंकवाद के विरोध अपना प्रदर्शन भी दर्ज कर रहे थे।  

विभिन्न चौक चौराहों पर स्वागत शिविर लगाया गया था, जिनमें क्रमश: अग्रवाल सभा, मारवाड़ी सहायक समिति, विप्र फाउंडेशन, श्री श्याम मंडल, श्री जीणमाता प्रचार समिति, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, रांची श्री जिनमाता प्रचार समिति, गौ सेवा समिति, हरियाणा संघ, महेश्वरी सभा, दाधीच परिषद, श्याम संघ, भारतीय युवक संघ, संजय भारद्वाज, डॉ सुनील व्यास, उत्तम शर्मा, नवरतन कौशिक, वेदांत मार्केटिंग ने शोभायात्रा का स्वागत में भगवान् परशुराम की आरती, भव्य सम्मान, पुष्पवृष्टि व पेयपदार्थ से किया गया।  

संस्था के अध्यक्ष अशोक पुरोहित एवं मंत्री कृष्ण लाल शर्मा ने बताया कि सन 1950 में स्थापित हीरक जयंती वर्ष पर परशुराम जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में सायं 7 बजे से प्रथम चरण में आहुत प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें अप्रैल माह में आयोजित संपूर्ण ब्रह्म समाज के 5 वर्ष से लेकर 18 वर्ष के बच्चो के लिये विभिन्न प्रतियोगिताओं क्रमश: चित्रांकन, फैंसी ड्रेस, प्रश्नोतरी, भाषण, निबंध, कुर्सी दौड़, कैरम व चेस प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया एवं रात्रि 7:30 बजे से परशुराम जन्मोत्सव का सामूहिक प्रसाद का आयोजन किया गया।  

पूर्व अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने कहा की जन्मोत्सव आयोजन के सफल संचालन हेतु संयोजक धर्मचंद शर्मा एवं कमल शर्मा, सहसंयोजक ममता शर्मा, सुनील शर्मा, राहुल शर्मा, मनीष शर्मा, आकाश शर्मा, पिंकी शर्मा को मनोनीत किया गया था, जिन्होंने सक्रिय योगदान दिया।  

मौके पर अशोक पुरोहित, किशनलाल शर्मा, गुलाब शर्मा, महेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, अमित सारस्वत, श्याम सुंदर गोवला,  कृष्ण शर्मा, दिनेश शर्मा, दीपक शर्मा, नथमल शर्मा, आकाश शर्मा, चेतन शर्मा, ललित माटोलिया, योगेश सारस्वत, जग्गू जोशी, ओम प्रकाश माटोलिया, अनिल शर्मा सक्रिय रूप से शामिल थे। उक्त जानकारी ब्राह्मण सभा, रांची के उपाध्यक्ष गुलाब शर्मा ने दी।

Published / 2025-04-30 18:40:15
चेहरा प्रमाणीकरण की उपलब्धि हासिल नहीं करने पर सीडीपीओ व सुपरवाइजर का रूकेगा वेतन : उप विकास आयुक्त

आंगनबाड़ी केंद्रों में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार कर बच्चों को दें शिक्षा  

अभिभावकों के साथ बैठक कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए करें प्रेरित 

उप विकास आयुक्त ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। समाहरणालय के ब्लॉक सी स्थित सभागार में समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने टीएचआर एवं पोषाहार की समीक्षा की। वहीं विभागीय देशानिदेश के आलोक में सभी लाभुकों का चेहरा प्रमाणीकरण (चेहरा सत्यापन) करने का सख्त निदेश दिया। उन्होंने 10 मई तक 50 प्रतिशत एवं मई माह के अंत तक शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करते हुए चेहरा प्रमाणीकरण करने का निर्देश दिया। 

उन्होंने कहा कि मई माह के अंत तक उपलब्धि हासिल नहीं करने की स्थिति में संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षकों का वेतन अवरूद्ध करने की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने पोषण ट्रेकर के सभी इंडिकेटर पर शत प्रतिशत प्रविष्टि का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के सीएएस लाभुक का सत्यापन दस दिनों के अंदर हर हाल में करने एवं नये लाभुकों का प्रविष्टि लक्ष्य के अनुरूप करने का निर्देश दिया।  

उप विकास आयुक्त ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार कर बच्चों को शिक्षा देने, अभिभावकों के साथ बैठक कर बच्चों को स्कूल भेजने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चयन पंजी विभागीय निदेश के आलोक में यदि किसी परियोजना द्वारा सात दिनों के अंदर कार्यवाही पंजी जमा नहीं किया जाता है तो उसे जिला में स्वीकार नहीं की जायेगी। 

सभी रिक्त पदों एवं 30 अप्रैल को सेवानिवृति उपरांत रिक्त पदों के लिए 3 मई तक सूचना प्रकाशित करते हुए 31 मई तक चयन कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने सभी केंद्रों का पोषक क्षेत्र का सीमांकन दो मई तक करने का निर्देश दिया, ताकि चयन के समय किसी तरह का विवाद नहीं हो। उन्होंने जाति बहुलता का भी सर्वे कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।  

उन्होंने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक प्रतिदिन केंद्र निरीक्षण करने एवं जियो टैगिंग के संबंध में फोटो भेजने का निर्देश दिया, ताकि उसका अनुश्रवण किया जा सके। उप विकास आयुक्त ने केंद्रों को उपलब्ध कराये गये प्री-स्कूल किट की जांच करने एवं टीवी इंस्टॉल कराने का निर्देश बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षकों को दिया। 

ऐसा नहीं करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने आधारभूत संरचना का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करने, जहां भवन बना हुआ है, वहां हस्तगत करवाते हुए केंद्र का संचालन करने एवं किराया पर संचालित केंद्रों के लिए भूमि चिह्नित करने का निदेश दिया, ताकि आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कराया जा सके।

Published / 2025-04-30 18:39:09
जनता दरबार से आमजनों की समस्याएं हो रही दूर : उपायुक्त

  • प्राथमिकता के तहत शिकायतों का निपटारा करें पदाधिकारी 
  • उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, विभिन्न प्रखंडों से आए फरीयादी 
  • आमजनों की समस्याओं से बारी-बारी अवगत हुए उपायुक्त 
  • जनता दरबार में 32 आवेदन प्राप्त, उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समस्या हल का दिया निर्देश 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमलोगों को देने की दिशा में प्रशासन की टीम तत्परता के साथ कार्य कर रही है। योजनाओं का सीधा लाभ लेने में जरूरतमंत व योग्य व्यक्तियों को समस्या उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए जनता दरबार के माध्यम से उनकी शिकायतें सुनी जा रही है। उपायुक्त के स्तर पर प्रत्येक बुधवार को समाहरणालय में जनता दरबार एवं प्रत्येक माह के द्वितीय गुरुवार को छतरपुर तथा प्रत्येक माह के चतुर्थ गुरूवार को हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में कैंप कार्यालय का अधिष्ठापन कर आमजनों की समस्याएं सुनी जा रही है। साथ ही निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निदान किया जा रहा है।  

समाहरणालय में प्रत्येक बुधवार को आयोजित हो रहे जनता दरबार के तहत आज विभिन्न प्रखंडों से 32 लोग पहुंचे। उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए उससे संबंधित आवेदन दिया और समस्या हल करने की गुहार लगायी। उपायुक्त शशि रंजन ने भी विभिन्न फरीयादियों से बारी-बारी से मिले, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना, उनके आवेदनों को पढ़ा और कई लोगों को तत्काल समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। वहीं कुछ आवेदनों को संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए प्राथमिकता के तहत समस्या दूर करते हुए आवेदनों का निष्पादन कर संबंधित व्यक्तियों को लाभान्वित करने एवं निष्पादन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।  

उपायुक्त के जनता दरबार में आज नेउरा गांव निवासियों ने रैयती भूमि पर जबरन कब्जा जमाने की शिकायत करते हुए कब्जाधारियों से उसे मुक्त करने की गुहार लगायी। वहीं सदर प्रखंड के सिंगरा कला निवासी मनमोहन प्रसाद सिंह, उमाशंकर सिंह सहित अन्य ने फोर लेन सड़क निर्माण हेतु अर्जित की गयी गैरमजरूआ भूमि के रैयती मान्यता हेतु प्रस्ताव के अनुमोदन के संबंध में जानकारी देते हुए उससे संबंधित आवेदन दिया। 

वहीं वार्ड संख्या 9 के ग्राम सुदना निवासी ने निजी निबंधित भूमि को दलाल एवं भू-माफियाओं द्वारा जबरदस्ती अवैध तरीके से एकरारनामा कर अवैध तरीके से बिक्री करने को लेकर संबंधित व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं सुल्तानी के एक व्यक्ति ने क्रशर संचालक द्वारा निर्धारित नियम के विरूद्ध प्लांट को संचालित कर प्रदूषण फैलाने को लेकर शिकायत दर्ज कराया है। 

वहीं ग्रीन राशन कार्ड में केवाईसी नहीं होने को लेकर हुसैनाबाद के महुअरी गांव निवासी मनीषा सिंह ने शिकायत दर्ज कराते हुए उचित कार्रवाई करते हुए केवाईसी के लिए निर्धारित समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया। इसके अलावा अन्य लोगों ने भूमि विवाद, चारदीवारी के कार्य को रोकने, अवैध कब्जाधारियों से भूमि को मुक्त कराने, सुरक्षा प्रदान करने, बच्चों का नामांकन कराने, दाखिल खारिज कराने, भूमि का दखल कब्जा कराने सहित अन्य समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराते हुए समस्या दूर करने का अनुरोध किया।

Published / 2025-04-30 18:38:00
मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय होगा सुदृढ़

पुस्तकालय की सुविधाओं में विस्तार को लेकर प्रबंध समिति की हुई बैठक 

उपायुक्त के निदेश पर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय (केंद्रीय पुस्तकालय) साहित्य समाज को और सुदृढ़ किया जायेगा। वहीं यहां सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा। इसे लेकर उपायुक्त सह पुस्तकालय के अध्यक्ष शशि रंजन के निदेश पर उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद की अध्यक्षता में पुस्तकालय में जिला पुस्तकालय के प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें पुस्तकालय के सुदृढ़ीकरण एवं पुस्तकालय में सुविधाओं में विस्तार को लेकर चर्चा हुई। साथ ही पुस्तकालय के सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर विभिन्न प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया।  

बैठक के दौरान पुस्तकालय में अध्ययन करने वाले सुधि पाठकों, विद्यार्थियों की नवीनतम जानकारी के लिए नई और अद्यतन पुस्तकों की खरीद का निर्णय लिया गया। इसके लिए पुस्तकों की सूची भी तैयार की जा रही है। वहीं 25 केवी को सोलर पैनल प्रणाली स्थापित किया जायेगा, ताकि बिजली कट की स्थिति में सोलर पैनल प्रणाली के माध्यम से पावर बैकअप दिया जा सके। विशेष पुस्तकालय अनुभाग तथा एक आईटी अनुभाग का निर्माण हेतु विचार-विमर्श हुआ। 

पुस्तकालय में इसके नाम डिस्पले बोर्ड लगाने, रंग-रोगन, सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन, अतिरिक्त वाटर कूलर सह प्यूरीफायर लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं पुस्तकालय के सभी सामग्री को आसानी पूर्वक ट्रैकिंग के लिए रेडियो-फ्रीक्वेंसी पहचान उपकरण की व्यवस्था, अग्निशामक यंत्र लगाने, कुर्सी की मरम्मति करने, अतिरिक्त महिला सफाई कर्मी, अतिरिक्त सुरक्षा प्रहरी, पुराने समाचार पत्रों के निपटान, जिला पुस्तकालय की भूमि पर बने दुकानों की मरम्मति करने सहित पुस्ताकालय के सुदृढ़िकरण एवं सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई अन्य बिंदुओं पर निर्णय लिये गये। 

उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने कहा कि जिला पुस्तकालय की पहचान बड़ी फलक पर हो, इसके लिए सभी को सहयोग करने की आवश्यकता है। यहां सुधि पाठकों एवं विद्यार्थियों की अच्छा माहौल बने, ताकि शिक्षण करने आनेवालों को कोई असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में कई ऐसे विद्यार्थी अध्ययन करते हैं, जो जेपीएससी, बीपीएससी, यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, आईआईटी, मेडिकल जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते रहे हैं। इन विद्यार्थियों की कैटेगरीवाइज सूची तैयार करना सुनिश्चित करें और उनके परीक्षा परिणामों का आकलन करें। ऐसे विद्यार्थियों को विशेष सुविधा या व्यवस्था की आवश्यकता पड़े तो उसे आकलन करते हुए उनकी जरूरतों को पूरा करें, ताकि पलामू जिले के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेतहत प्रदर्शन कर अपना व जिला का नाम रोशन कर सकें।  

बैठक उपरांत सभी पदाधिकारियों ने पुस्तकालय का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों से बातचीत की। साथ ही पुस्तकालय को स्वच्छ रखने का निदेश दिया।  
बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा,  जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-पुस्तकालय के सचिव सौरभ प्रकाश, जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार,नजारत उप समाहर्ता विक्रम आनंद, लाइब्रेरियन आदि उपस्थित थे।

Published / 2025-04-30 18:36:44
देवेंद्रनाथ महतो ने शिंगपुर कांटाडीह में किया एक्यूप्रेशर हॉस्पिटल का उद्घाटन

प्राकृतिक पद्धति से बेहतर इलाज पर दिया जोर 

टीम एबीएन, सिल्ली/रांची। जिंदगी की भाग दौड़ में मानव जीवन में विभिन्न स्वास्थ्य संबंधित समस्या एवं तनाव लगातार बढ़ती जा रही है। नयी अंग्रेजी दावों के उपयोग से कई साइड बुरा इफेक्ट भी देखने को मिलती है। आज बुधवार को मुरी गोला रोड में एक्यूप्रेशर चिकित्सा हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। 

शिगंपुर कांशीटांड़ में जेएलकेएम वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने फिता काटते हुए विधिवत्त उद्घाटन किया गया। एवं एक्यूप्रेशर पद्धति द्वारा बेहतर इलाज पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बिल्कुल प्राकृतिक पद्धती है। यह हॉस्पिटल एक्यूप्रेशर स्पेशलिस्ट व आल इंडिया एक्यूप्रेशर काउंसिल के लाइफ मेंबर एवं पिछले 31वर्षों का अनुभवी डाक्टर एम सी करमाली के द्वारा संचालित किया जायेगा। 

इसमें उच्च गुणवत्ता परीक्षण तकनीकी के साथ जांच व इलाज करने की व्यवस्था है। यहां साइटिका, लकवा, घुटना, दमा, पोलियो, किडनी डेमेज जैसे गंभीर व लाईलाज बीमारियों का इलाज बिना दवाई, बिना आपरेशन का किया जायेगा।  

उद्घाटन के दौरान देवेंद्रनाथ महतो, कृष्णा महतो, शिशुपाल महतो, हराधन महतो, महावीर महतो, जाकिर खान, श्रीपदो महतो आदि सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Page 364 of 1693

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse